logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस ने चौमा गैस गोदाम से हुई चोरी का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख का मशरूका बरामद शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया थाना पुलिस ने चौमा गैस गोदाम में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए पांच खाली गैस सिलेंडर, एक पल्सर मोटरसाइकिल और एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन सहित कुल लगभग 1 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, फरियादी देवकरण मालवीय निवासी पुराना चौमा ने 11 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10-11 जून की रात अज्ञात चोर उनकी एचपी गैस ग्रामीण वितरण एजेंसी के गोदाम का ताला तोड़कर पांच खाली गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। साथ ही गोदाम के सामने गुमटी में रखी पल्सर मोटरसाइकिल और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया। मामले में थाना मोहन बड़ोदिया में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धाराओं 303(2), 305(ए) एवं 331(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि अरविंद सिंह तोमर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण तथा मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की पहचान कर 30 जुलाई को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में शिवनारायण उर्फ शिवा मालवीय (24 वर्ष), अम्बाराम मालवीय (20 वर्ष) तथा अजय मालवीय (21 वर्ष) निवासी शिव पहाड़ी, थाना कानड़, जिला आगर-मालवा शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए 5 खाली एचपी गैस सिलेंडर (कीमत 20 हजार रुपये), एक पल्सर मोटरसाइकिल (70 हजार रुपये) तथा एक वीवो मोबाइल फोन (10 हजार रुपये) बरामद किया। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 1 लाख रुपये है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि अरविंद सिंह तोमर,लाखन सिंह राजपूत, मोहम्मद शरीफ, रविशंकर चौधरी, भंवरलाल वर्मा,शैलेंद्र गुर्जर,शैलेंद्र शर्मा, अनिल सेन,राहुल जाट,अर्जुन सिंह बागड़ी,सुरेश राठौर,जीवन राजपूत, नीतेश सेन, शिवचरण दांगी,कपिल यादव,अर्जुन सिंह, साइबर सेल प्रभारी विकास तिवारी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

13 hrs ago
user_Govind kumbhkar
Govind kumbhkar
पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago

पुलिस ने चौमा गैस गोदाम से हुई चोरी का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख का मशरूका बरामद शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया थाना पुलिस ने चौमा गैस गोदाम में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए पांच खाली गैस सिलेंडर, एक पल्सर मोटरसाइकिल और एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन सहित कुल लगभग 1 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, फरियादी देवकरण मालवीय निवासी पुराना चौमा ने 11 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10-11 जून की रात अज्ञात चोर उनकी एचपी गैस ग्रामीण वितरण एजेंसी के गोदाम का ताला तोड़कर पांच खाली गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। साथ ही गोदाम के सामने गुमटी में रखी पल्सर मोटरसाइकिल और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया। मामले में थाना मोहन बड़ोदिया में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धाराओं 303(2), 305(ए) एवं 331(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि अरविंद सिंह तोमर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण तथा मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की पहचान कर 30 जुलाई को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में शिवनारायण उर्फ शिवा मालवीय (24 वर्ष), अम्बाराम मालवीय (20 वर्ष) तथा अजय मालवीय (21 वर्ष) निवासी शिव पहाड़ी, थाना कानड़, जिला आगर-मालवा शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए 5 खाली एचपी गैस सिलेंडर (कीमत 20 हजार रुपये), एक पल्सर मोटरसाइकिल (70 हजार रुपये) तथा एक वीवो मोबाइल फोन (10 हजार रुपये) बरामद किया। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 1 लाख रुपये है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि अरविंद सिंह तोमर,लाखन सिंह राजपूत, मोहम्मद शरीफ, रविशंकर चौधरी, भंवरलाल वर्मा,शैलेंद्र गुर्जर,शैलेंद्र शर्मा, अनिल सेन,राहुल जाट,अर्जुन सिंह बागड़ी,सुरेश राठौर,जीवन राजपूत, नीतेश सेन, शिवचरण दांगी,कपिल यादव,अर्जुन सिंह, साइबर सेल प्रभारी विकास तिवारी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मंडी टेक्स बढ़ाने पर कांग्रेस , व्यापारी ने सीएम के नाम सचिव को दिया ज्ञापन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कृषि उपज मंडियो मे मंडी शुल्क 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 1.5 प्रतिशत किए जाने के विरोध में सारंगपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसान नेताओं और व्यापारियों ने शुक्रवार को उप मंडी संडावता में प्रदर्शन किया। उन्होंने शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम मंडी प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मंडी परिसर में मंडी अधिकारी राजेंद्र गुप्ता के सामने नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि मंडी शुल्क में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी का सीधा असर किसानो और व्यापारियों पर पड़ेगा। इससे कृषि उपज के व्यापार की लागत बढ़ेगी, जिसका नुकसान अंततः किसानों को उठाना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानो और व्यापारियों से बिना चर्चा किए यह निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने चार मांगें रखीं। इनमे मंडी शुल्क को अंतिम निर्णय होने तक तत्काल प्रभाव से 1.5 प्रतिशत से वापस लेकर पूर्व की दर 1 प्रतिशत पर लागू रखने की मांग शामिल है। इसके अतिरिक्त, किसान एवं व्यापारी प्रतिनिधियो के साथ बैठक कर व्यापक किसान हितैषी नीति तैयार करने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की शुल्क वृद्धि से पहले किसानो और व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देने की भी मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही शुल्क वृद्धि का निर्णय वापस नहीं लिया, तो प्रदेशभर मे आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने इस निर्णय को किसान और व्यापारी विरोधी बताते हुए सरकार से पुनर्विचार की अपील की। इस मौके पर व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव देवीसिंह धाकड़, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुरलीधर खाती, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी महेश मालवीय, जनपद सदस्य बनवारीलाल मालवीय, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुलसिंह चौहान सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे।
    1
    मंडी टेक्स बढ़ाने पर कांग्रेस , व्यापारी ने सीएम के नाम सचिव को दिया ज्ञापन 
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कृषि उपज मंडियो  मे  मंडी शुल्क 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 1.5 प्रतिशत किए जाने के विरोध में सारंगपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसान नेताओं और व्यापारियों ने शुक्रवार को उप मंडी संडावता में प्रदर्शन किया। उन्होंने शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग की।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम मंडी प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मंडी परिसर में मंडी अधिकारी राजेंद्र गुप्ता के सामने नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं का कहना था कि मंडी शुल्क में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी का सीधा असर किसानो  और व्यापारियों पर पड़ेगा। इससे कृषि उपज के व्यापार की लागत बढ़ेगी, जिसका नुकसान अंततः किसानों को उठाना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानो  और व्यापारियों से बिना चर्चा किए यह निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने चार मांगें रखीं। इनमे  मंडी शुल्क को अंतिम निर्णय होने तक तत्काल प्रभाव से 1.5 प्रतिशत से वापस लेकर पूर्व की दर 1 प्रतिशत पर लागू रखने की मांग शामिल है। इसके अतिरिक्त, किसान एवं व्यापारी प्रतिनिधियो  के साथ बैठक कर व्यापक किसान हितैषी नीति तैयार करने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की शुल्क वृद्धि से पहले किसानो  और व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देने की भी मांग की गई।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही शुल्क वृद्धि का निर्णय वापस नहीं लिया, तो प्रदेशभर मे  आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने इस निर्णय को किसान और व्यापारी विरोधी बताते हुए सरकार से पुनर्विचार की अपील की।
इस मौके पर व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव देवीसिंह धाकड़, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुरलीधर खाती, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी महेश मालवीय, जनपद सदस्य बनवारीलाल मालवीय, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुलसिंह चौहान सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा
    1
    Post by जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा
    user_जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा
    जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा
    Susner, Agar Malwa•
    6 hrs ago
  • सुसनेर: 24 घंटे में सुलझी दो गुत्थियां: सुसनेर पुलिस ने युवती और अपहृत नाबालिग को सुरक्षित ढूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द सुसनेर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर एक युवती और एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित दस्तियाब कर लिया है। आज शुक्रवार की शाम को 6 बजे सोयत रोड स्थित पुलिस थाने से थाना प्रभारी अक्षय सिंह बेस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने में युवती की गुमशुदगी और एक नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को तलाश लिया। युवती को न्यायालय में पेश कर उसकी इच्छा के अनुसार स्वतंत्र किया गया, वहीं नाबालिग बालिका को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
    1
    सुसनेर: 24 घंटे में सुलझी दो गुत्थियां: सुसनेर पुलिस ने युवती और अपहृत नाबालिग को सुरक्षित ढूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द
सुसनेर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर एक युवती और एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित दस्तियाब कर लिया है। आज शुक्रवार की शाम को 6 बजे सोयत रोड स्थित पुलिस थाने से थाना प्रभारी अक्षय सिंह बेस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने में युवती की गुमशुदगी और एक नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को तलाश लिया। युवती को न्यायालय में पेश कर उसकी इच्छा के अनुसार स्वतंत्र किया गया, वहीं नाबालिग बालिका को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गांधी चौक पेवर्स कार्य विवाद: फ़र्ज़ी रिपोर्टिंग या भ्रष्टाचार? जानिए क्या निकला गांधी चौक पेवर्स कार्य विवाद: फ़र्ज़ी रिपोर्टिंग या भ्रष्टाचार? जानिए क्या निकला ग्राउंड रिपोर्टिंग में सच! 200-500 रुपये वाले पत्रकारों से फर्क नहीं पड़ता!" – गांधी चौक विवाद पर ठेकेदार श्याम जी वातरे का करारा जवाब!
    1
    गांधी चौक पेवर्स कार्य विवाद: फ़र्ज़ी रिपोर्टिंग या भ्रष्टाचार? जानिए क्या निकला
गांधी चौक पेवर्स कार्य विवाद: फ़र्ज़ी रिपोर्टिंग या भ्रष्टाचार? जानिए क्या निकला ग्राउंड रिपोर्टिंग में सच! 
200-500 रुपये वाले पत्रकारों से फर्क नहीं पड़ता!" – गांधी चौक विवाद पर ठेकेदार श्याम जी वातरे का करारा जवाब!
    user_तलेन की हलचल
    तलेन की हलचल
    Restaurant पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • देवास जिले के खातेगांव तहसील की ग्राम पंचायत पटरानी के आंगनबाड़ी केंद्रों में अव्यवस्थाओं का अंबार, मासूम बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल देवास जिले के खातेगांव तहसील की ग्राम पंचायत पटरानी के आंगनबाड़ी केंद्रों में अव्यवस्थाओं का अंबार, मासूम बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल देवास (खातेगांव)। देवास जिले की खातेगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पटरानी के आंगनबाड़ी केंद्रों में कई गंभीर समस्याएं सामने आई हैं। केंद्रों में फैली गंदगी, जलभराव, पेयजल की व्यवस्था का अभाव और मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, एक आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास गंदगी फैली हुई है तथा परिसर के पास पानी भरा रहने से मच्छरों के पनपने और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। केंद्र में पीने के पानी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। वहीं शौचालय के दरवाजे तक नहीं लगे हैं, जिससे स्वच्छता और सुरक्षा दोनों पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। ग्राम पंचायत के दूसरे आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। यहां पेयजल के लिए लगाई गई पानी की टंकी चोरी हो चुकी है, जिसके बाद से बच्चों और हितग्राहियों के लिए पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा एक आंगनबाड़ी केंद्र के समीप बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। बरसात के मौसम में आसपास जलभराव होने के कारण करंट फैलने की आशंका बनी रहती है, जिससे बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की जा रही है। मौके पर पहुंचे पत्रकार द्वारा किए गए अवलोकन के दौरान केंद्र में लगभग 5 बच्चे ही उपस्थित मिले, जबकि उपस्थिति रजिस्टर में 30 से 35 बच्चों की उपस्थिति दर्ज पाई गई। यदि जांच में यह तथ्य सही पाया जाता है, तो यह सरकारी रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितता का मामला हो सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्रों की इन समस्याओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए तथा बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
    1
    देवास जिले के खातेगांव तहसील की ग्राम पंचायत पटरानी के आंगनबाड़ी केंद्रों में अव्यवस्थाओं का अंबार, मासूम बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देवास जिले के खातेगांव तहसील की ग्राम पंचायत पटरानी के आंगनबाड़ी केंद्रों में अव्यवस्थाओं का अंबार, मासूम बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देवास (खातेगांव)। देवास जिले की खातेगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पटरानी के आंगनबाड़ी केंद्रों में कई गंभीर समस्याएं सामने आई हैं। केंद्रों में फैली गंदगी, जलभराव, पेयजल की व्यवस्था का अभाव और मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, एक आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास गंदगी फैली हुई है तथा परिसर के पास पानी भरा रहने से मच्छरों के पनपने और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। केंद्र में पीने के पानी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। वहीं शौचालय के दरवाजे तक नहीं लगे हैं, जिससे स्वच्छता और सुरक्षा दोनों पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।
ग्राम पंचायत के दूसरे आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। यहां पेयजल के लिए लगाई गई पानी की टंकी चोरी हो चुकी है, जिसके बाद से बच्चों और हितग्राहियों के लिए पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।
इसके अलावा एक आंगनबाड़ी केंद्र के समीप बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। बरसात के मौसम में आसपास जलभराव होने के कारण करंट फैलने की आशंका बनी रहती है, जिससे बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की जा रही है।
मौके पर पहुंचे पत्रकार द्वारा किए गए अवलोकन के दौरान केंद्र में लगभग 5 बच्चे ही उपस्थित मिले, जबकि उपस्थिति रजिस्टर में 30 से 35 बच्चों की उपस्थिति दर्ज पाई गई। यदि जांच में यह तथ्य सही पाया जाता है, तो यह सरकारी रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितता का मामला हो सकता है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्रों की इन समस्याओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए तथा बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
    user_Journalist shubham
    Journalist shubham
    Dewas, Madhya Pradesh•
    17 hrs ago
  • आगर-मालवा: नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीणा ने पत्रकारों के साथ किया संवाद, माँगे सुझाव आगर-मालवा जिले के नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीणा ने आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिले के मीडिया साथियों से सौजन्य भेंट कर संवाद किया। इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थित पत्रकारों से एक-एक कर चर्चा की और जिले के विकास व जनसमस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने इन सुझावों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक जगदीश चंद्र मालवीय ने सभी मीडिया साथियों का परिचय कराया और उनके सकारात्मक सहयोग की सराहना की। वहीं, उपस्थित पत्रकारों ने भी जिला प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का विश्वास जताया।
    1
    आगर-मालवा: नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीणा ने पत्रकारों के साथ किया संवाद, माँगे सुझाव
आगर-मालवा जिले के नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीणा ने आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिले के मीडिया साथियों से सौजन्य भेंट कर संवाद किया। इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थित पत्रकारों से एक-एक कर चर्चा की और जिले के विकास व जनसमस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने इन सुझावों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक जगदीश चंद्र मालवीय ने सभी मीडिया साथियों का परिचय कराया और उनके सकारात्मक सहयोग की सराहना की। वहीं, उपस्थित पत्रकारों ने भी जिला प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का विश्वास जताया।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बीमा राशि नहीं मिलने से सोयतखुर्द के किसानों में आक्रोश*
    1
    बीमा राशि नहीं मिलने से सोयतखुर्द के किसानों में आक्रोश*
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • "पार्वती नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव 3 किमी दूर मिला" पार्वती नदी में नहाते समय डूबे 16 वर्षीय किशोर कृपाल का शव घटना के करीब 24 घंटे बाद 3 किलोमीटर दूर हरुखेड़ी के पास बरामद हुआ। बारिश के मौसम में नदी-नालों का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ सकता है। प्रशासन की अपील है कि अनजान या गहरे पानी में उतरने से बचें और सतर्क रहें। पूरी खबर देखें। #ParvatiRiver #Kalapipal #Shajapur #MadhyaPradesh #BreakingNews #AccidentNews #RainySeason #RiverSafety #SDRF #LatestNews #HindiNews #SafetyFirst
    1
    "पार्वती नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव 3 किमी दूर मिला"
पार्वती नदी में नहाते समय डूबे 16 वर्षीय किशोर कृपाल का शव घटना के करीब 24 घंटे बाद 3 किलोमीटर दूर हरुखेड़ी के पास बरामद हुआ। बारिश के मौसम में नदी-नालों का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ सकता है। प्रशासन की अपील है कि अनजान या गहरे पानी में उतरने से बचें और सतर्क रहें।
पूरी खबर देखें।
#ParvatiRiver #Kalapipal #Shajapur #MadhyaPradesh #BreakingNews #AccidentNews #RainySeason #RiverSafety #SDRF #LatestNews #HindiNews #SafetyFirst
    user_Anil Sharma
    Anil Sharma
    Social Media Manager कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.