logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिर्जापुर में गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों की भीड़ से गूंजा शहर मिर्जापुर /गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों की भीड़ से गूंजा शहर श्रावण मास में गंगा स्नान कर कांवड़ भरने पहुंचे शिवभक्त, हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल । सुबह से ही विभिन्न गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़ यात्री पहुंचते रहे। गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद शिवभक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और गंगाजल भरकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए अपनी कांवड़ यात्रा शुरू की। बरिया घाट से गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं कांवड़ियों का सैलाब दिख रहा है। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे कांवड़ियों के जत्थे हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष करते हुए कांवड़ लेकर जा रहे हैं। भगवा वस्त्र पहने शिवभक्तों के हाथों में सजी कांवड़ और माथे पर चंदन-भस्म से पूरा वातावरण शिवमय नजर आ रहा है। घाटों के आसपास भगवान शिव से जुड़े गीत और भजनों की गूंज भी सुनाई देती रही। श्रावण मास में गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करने की विशेष धार्मिक मान्यता है। इसी आस्था के चलते श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचकर पहले स्नान करते हैं और इसके बाद गंगा पूजन कर कांवड़ में पवित्र जल भरते हैं। कांवड़ में जल भरने के बाद शिवभक्त पैदल ही अपने निर्धारित शिवालयों की ओर रवाना हुए । कांवड़ यात्रियों के जत्थों में युवाओं के साथ महिलाएं और बुजुर्ग श्रद्धालु भी नजर आए। कई वर्षों से कांवड़ लेकर भक्त बाबा धाम और शिवद्वार जा रहे हैं। कांवड़ियों ने बताया कि परिवार की सुख-समृद्धि और भगवान भोलेनाथ से जो भी मनोकामना रही सभी पूर्ण हो रही । बोल बम के जयघोष से गूंजे गंगा घाट कांवड़ियों के जत्थों के घाटों से निकलते ही पूरा क्षेत्र ‘बोल बम’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयघोष से गूंज उठा। शिवभक्तों में कांवड़ यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कई श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा पर निकले, जबकि कुछ कांवड़िए पैदल भक्ति गीत गाते हुए आगे बढ़ते दिखाई दिए।

1 hr ago
user_Mirzapur Samachar
Mirzapur Samachar
पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राहुल गांधी प्रयागराज से करेंगे चुनावी शंखनाद, साधेंगे युवाओं को
    1
    राहुल गांधी प्रयागराज से करेंगे चुनावी शंखनाद, साधेंगे युवाओं को
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    4
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गोपीगंज में कांवड़ियों की सेवा के लिए 24 घंटे का सेवा शिविर शुरू, एसपी अभिनव त्यागी ने किया उद्घाटन
    1
    गोपीगंज में कांवड़ियों की सेवा के लिए 24 घंटे का सेवा शिविर शुरू, एसपी अभिनव त्यागी ने किया उद्घाटन
    user_NEWS TIME UP
    NEWS TIME UP
    Waiter/Waitress भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • गोपीगंज में कांवड़ियों की सेवा के लिए 24 घंटे का सेवा शिविर शुरू, एसपी अभिनव त्यागी ने किया उद्घाटन भदोही, 8 अगस्त 2026। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर गोपीगंज थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सेवा के लिए आयोजित ‘कांवड़िया सेवा शिविर’ का शनिवार को भव्य शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल समेत पुलिस विभाग के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद पुलिस अधिकारियों ने शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर में श्रद्धालुओं के लिए स्नान, शुद्ध पेयजल, विश्राम, भोजन, जलपान और चिकित्सा सहायता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रयास को श्रद्धालुओं की सेवा के लिए महत्वपूर्ण बताया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने शिविर के मुख्य आयोजक जितेन्द्र गुप्ता एवं उनके सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए की गई यह व्यवस्था आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एसपी ने सभी श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं सुगम यात्रा करने की अपील करते हुए पवित्र श्रावण मास की शुभकामनाएं दीं। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि आयोजकों के सहयोग से यह 24 घंटे संचालित होने वाला सेवा शिविर शुरू किया गया है। इसमें जलपान, स्नानागार, भोजन और चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से आने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए यह शिविर विश्राम और राहत का बेहतर स्थान बनेगा, जहां श्रद्धालु कुछ समय रुककर अपनी थकान दूर कर सकेंगे। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद है और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन लगातार निगरानी और सहायता के लिए तत्पर रहेगा।
    1
    गोपीगंज में कांवड़ियों की सेवा के लिए 24 घंटे का सेवा शिविर शुरू, एसपी अभिनव त्यागी ने किया उद्घाटन
भदोही, 8 अगस्त 2026। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर गोपीगंज थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सेवा के लिए आयोजित ‘कांवड़िया सेवा शिविर’ का शनिवार को भव्य शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल समेत पुलिस विभाग के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उद्घाटन के बाद पुलिस अधिकारियों ने शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर में श्रद्धालुओं के लिए स्नान, शुद्ध पेयजल, विश्राम, भोजन, जलपान और चिकित्सा सहायता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रयास को श्रद्धालुओं की सेवा के लिए महत्वपूर्ण बताया।
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने शिविर के मुख्य आयोजक जितेन्द्र गुप्ता एवं उनके सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए की गई यह व्यवस्था आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
एसपी ने सभी श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं सुगम यात्रा करने की अपील करते हुए पवित्र श्रावण मास की शुभकामनाएं दीं।
वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि आयोजकों के सहयोग से यह 24 घंटे संचालित होने वाला सेवा शिविर शुरू किया गया है। इसमें जलपान, स्नानागार, भोजन और चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से आने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए यह शिविर विश्राम और राहत का बेहतर स्थान बनेगा, जहां श्रद्धालु कुछ समय रुककर अपनी थकान दूर कर सकेंगे।
पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद है और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन लगातार निगरानी और सहायता के लिए तत्पर रहेगा।
    user_The Bhadohi News
    The Bhadohi News
    City Star Bhadohi, Uttar Pradesh•
    19 min ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    4
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • DIG रेंज मिर्जापुर कार्यालय में जनसुनवाई मिर्जापुर - विंध्याचल परिक्षेत्र में DIG ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश DIG रेंज मिर्जापुर कार्यालय में जनसुनवाई मिर्जापुर - विंध्याचल परिक्षेत्र में DIG ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश मिर्जापुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर "पूनम" द्वारा आज परिक्षेत्रीय कार्यालय में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए DIG महोदया ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद पुलिस कर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। फोटो में देखा जा सकता है कि DIG पूनम अपने कार्यालय में बैठकर महिला फरियादी सहित अन्य लोगों की समस्या सुन रही हैं। भदोही पुलिस ने की UP-112 की समीक्षा बैठक भदोही - SP के निर्देशन में Addl. SP ने ली PRV कर्मियों की बैठक, रिस्पॉन्स टाइम सुधारने पर जोर भदोही। आज दिनांक 07.08.2026 को जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था अक्षुण्ण बनाए रखने तथा आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिनव त्यागी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक भदोही श्री शुभम अग्रवाल द्वारा यूपी-112 कार्यालय में यूपी-112 के समस्त पीआरवी (PRV) कर्मियों के साथ मीटिंग की गई। बैठक के दौरान महोदय द्वारा पीआरवी वाहनों के रिस्पॉन्स टाइम की समीक्षा की गई तथा ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि - 1. इवेंट (सूचना) प्राप्त होते ही तत्काल न्यूनतम समय में घटना स्थल पर पहुँचकर पीड़ित को सहायता प्रदान करें। 2. जनता/पीड़ितों से अत्यंत शालीनता, मधुर एवं संवेदनशीलता के साथ वार्ता कर उनकी समस्या का समाधान कराएं। 3. अपने-अपने आवंटित रूटों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों, चौराहों, बैंकों एवं धार्मिक स्थलों के आस-पास निरंतर गतिशील रहकर गश्त करें। 4. वाहनों में लगे संचार उपकरणों, एमडीटी (MDT) व जीपीएस (GPS) को हमेशा क्रियाशील एवं दुरुस्त रखें तथा ड्यूटी के दौरान पूरी वर्दी में चुस्त-दुरुस्त रहें।
    1
    DIG रेंज मिर्जापुर कार्यालय में जनसुनवाई
मिर्जापुर - विंध्याचल परिक्षेत्र में DIG ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
DIG रेंज मिर्जापुर कार्यालय में जनसुनवाई
मिर्जापुर - विंध्याचल परिक्षेत्र में DIG ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
मिर्जापुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर "पूनम" द्वारा आज परिक्षेत्रीय कार्यालय में जनसुनवाई की गई। 
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए DIG महोदया ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद पुलिस कर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
फोटो में देखा जा सकता है कि DIG पूनम अपने कार्यालय में बैठकर महिला फरियादी सहित अन्य लोगों की समस्या सुन रही हैं।
भदोही पुलिस ने की UP-112 की समीक्षा बैठक
भदोही - SP के निर्देशन में Addl. SP ने ली PRV कर्मियों की बैठक, रिस्पॉन्स टाइम सुधारने पर जोर
भदोही। आज दिनांक 07.08.2026 को जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था अक्षुण्ण बनाए रखने तथा आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिनव त्यागी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक भदोही श्री शुभम अग्रवाल द्वारा यूपी-112 कार्यालय में यूपी-112 के समस्त पीआरवी (PRV) कर्मियों के साथ मीटिंग की गई।
बैठक के दौरान महोदय द्वारा पीआरवी वाहनों के रिस्पॉन्स टाइम की समीक्षा की गई तथा ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
उन्होंने निर्देशित किया कि -
1. इवेंट (सूचना) प्राप्त होते ही तत्काल न्यूनतम समय में घटना स्थल पर पहुँचकर पीड़ित को सहायता प्रदान करें। 2. जनता/पीड़ितों से अत्यंत शालीनता, मधुर एवं संवेदनशीलता के साथ वार्ता कर उनकी समस्या का समाधान कराएं। 3. अपने-अपने आवंटित रूटों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों, चौराहों, बैंकों एवं धार्मिक स्थलों के आस-पास निरंतर गतिशील रहकर गश्त करें। 4. वाहनों में लगे संचार उपकरणों, एमडीटी (MDT) व जीपीएस (GPS) को हमेशा क्रियाशील एवं दुरुस्त रखें तथा ड्यूटी के दौरान पूरी वर्दी में चुस्त-दुरुस्त रहें।
    user_Www.rudrakiawaaz.com9956936240
    Www.rudrakiawaaz.com9956936240
    Newspaper advertising department मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर: विंध्याचल पॉवर हाउस परिसर में खड़ी ई-स्कूटी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी।
    1
    मिर्ज़ापुर: विंध्याचल पॉवर हाउस परिसर में खड़ी ई-स्कूटी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.