logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,, कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई शहडोल 31 मार्च 2026- कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जनसुनवाई में शहडोल जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में वार्ड नम्बर 7 शहडोल निवासी षिवा जायसवाल ने दरवाजे के सामने पिलर खडे़ करने के लिए गढ्डा खोदकर निस्तार बंद करने पर तत्काल रोक लगवाने, ग्राम मिठौरी निवासी सूरज सिंह नल जल योजना के कार्य को पूर्ण करवाने, ग्राम चुनिया निवासी सोभनाथ कोरी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राषि स्वीकृत करवाने, शहडोल निवासी मुन्नी बाई नामदेव ने वृद्धा पेंषन स्वीकृत करवाने, ग्राम गोड़िनगुडा निवासी संतीराम यादव ने वनाधिकार का पट्टा दिलवाने संबंधी आवेदन जनसुनवाई में दिए। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त अन्य आवेदनों को भी कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर प्रेषित कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

8 hrs ago
user_Durgesh Kumar Gupta
Durgesh Kumar Gupta
Electrician Beohari, Shahdol•
8 hrs ago
f511a596-d2ef-433f-a9a1-f116d497b166

शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,, कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई शहडोल 31 मार्च 2026- कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जनसुनवाई में शहडोल जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में वार्ड नम्बर 7 शहडोल निवासी षिवा जायसवाल ने दरवाजे के सामने पिलर खडे़ करने के लिए गढ्डा खोदकर निस्तार बंद करने पर तत्काल रोक लगवाने, ग्राम मिठौरी निवासी सूरज सिंह नल जल योजना के कार्य को पूर्ण करवाने, ग्राम चुनिया निवासी सोभनाथ कोरी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राषि स्वीकृत करवाने, शहडोल निवासी मुन्नी बाई नामदेव ने वृद्धा पेंषन स्वीकृत करवाने, ग्राम गोड़िनगुडा निवासी संतीराम यादव ने वनाधिकार का पट्टा दिलवाने संबंधी आवेदन जनसुनवाई में दिए। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त अन्य आवेदनों को भी कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर प्रेषित कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • उमरिया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां काली नृत्य करते समय एक युवक की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना नौरोजाबाद तहसील के ग्राम पठारी की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान राम गरीब कोल पिता प्रेमलाल कोल (उम्र लगभग 34 वर्ष) निवासी ग्राम पठारी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक काली नृत्य कर रहा था, तभी अचानक गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मौत का कारण “साइलेंट अटैक” बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
    1
    उमरिया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां काली नृत्य करते समय एक युवक की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना नौरोजाबाद तहसील के ग्राम पठारी की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मृतक की पहचान राम गरीब कोल पिता प्रेमलाल कोल (उम्र लगभग 34 वर्ष) निवासी ग्राम पठारी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक काली नृत्य कर रहा था, तभी अचानक गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रथम दृष्टया मौत का कारण “साइलेंट अटैक” बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आज दिनांक 30.3.2026 को अमरपाटन दिगंबर जैन समाज महावीर जयंती के उपलक्ष में भव्य शोभा यात्रा पूरे नगर में निकाली गई🙏
    4
    आज दिनांक 30.3.2026 को अमरपाटन दिगंबर जैन समाज महावीर जयंती के उपलक्ष में   भव्य शोभा यात्रा पूरे नगर में निकाली गई🙏
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *ईरान के भूमिगत "मिसाइल शहर" में भीषण बमबारी*
    1
    *ईरान के भूमिगत "मिसाइल शहर" में भीषण बमबारी*
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अभी ससुराल पहुंचे नहीं तो इतनी सारी शर्तें ससुराल पहुंची तो क्या होगा
    1
    अभी ससुराल पहुंचे नहीं तो इतनी सारी शर्तें ससुराल पहुंची तो क्या होगा
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    7 hrs ago
  • बाबा रामदेव जल्द ही युवाओं को रोजगार देने का की है वादा 15000 से लेकर 1 लाख तक तनख्वाह देने का वादा कर रहे हैं
    1
    बाबा रामदेव जल्द ही युवाओं को रोजगार देने का की है वादा 15000 से लेकर 1 लाख तक तनख्वाह देने का वादा कर रहे हैं
    user_Prime 24 News
    Prime 24 News
    पत्रकार Huzur Nagar, Rewa•
    9 hrs ago
  • ​सीधी। जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में गेहूं की कटाई का कार्य अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। अमूमन देखा जाता है कि गेहूं की फसल लेने के बाद किसान भाई मानसून और धान की बुवाई के इंतजार में अपने खेतों को खाली छोड़ देते हैं। लेकिन कृषि विशेषज्ञों और 'विंध्य बलराम' के इस विशेष विश्लेषण के अनुसार, गेहूं की कटाई और खरीफ की बुवाई के बीच के ये 60 से 70 दिन किसानों के लिए 'गोल्डन पीरियड' साबित हो सकते हैं। इस समय को 'जायद' का सीजन कहा जाता है, जिसमें कम पानी और कम समय में तैयार होने वाली फसलें लगाकर किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। ​कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि इस समय मूंग और उड़द जैसी दलहनी फसलों की बुवाई करना सबसे समझदारी भरा निर्णय है। मूंग की उन्नत किस्में मात्र दो महीने में तैयार हो जाती हैं। दलहनी फसलों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इनकी जड़ें मिट्टी में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ाती हैं, जिससे आने वाली धान की फसल में यूरिया और अन्य खादों की जरूरत काफी कम हो जाती है। इससे न केवल लागत घटती है, बल्कि खेत की उपजाऊ शक्ति में भी अभूतपूर्व सुधार होता है। ​दूसरी ओर, जो किसान भाई नकदी आय (Cash Crop) की तलाश में हैं, उनके लिए सब्जी की खेती एक बेहतरीन विकल्प है। गर्मी के मौसम में बाजार में हरी सब्जियों की मांग और दाम दोनों ही ऊंचे रहते हैं। विशेषज्ञों की सलाह है कि इस समय किसान भाई लौकी, तोरई, करेला, भिंडी, खीरा और ककड़ी जैसी फसलों पर ध्यान दें। ये फसलें 40 से 50 दिनों के भीतर फल देना शुरू कर देती हैं, जिससे किसानों के पास दैनिक आय का जरिया बन जाता है। खासकर भिंडी और ग्वार फली जैसी फसलें भीषण गर्मी को सहने की क्षमता रखती हैं और कम सिंचाई में भी अच्छा उत्पादन देती हैं। ​इसके साथ ही, पशुपालन से जुड़े किसानों के लिए यह समय हरे चारे के संकट को दूर करने का है। खाली पड़े खेतों में मक्का, ज्वार या लोबिया की बुवाई कर अगले 45 दिनों में पौष्टिक चारा प्राप्त किया जा सकता है, जो गर्मियों में दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य और दूध उत्पादन के लिए अत्यंत आवश्यक है। ​अंत में, 'विंध्य बलराम' के माध्यम से मैं, रुद्र प्रताप सिंह, सभी किसान भाइयों से यह विशेष अपील करता हूँ कि गेहूं की कटाई के बाद बचे हुए अवशेषों (नरवाई) को कतई न जलाएं। नरवाई जलाने से मिट्टी के मित्र कीट मर जाते हैं और जमीन की उर्वरा शक्ति क्षीण होती है। इसके बजाय अवशेषों को खेत में ही जोतकर मिला दें, जिससे मिट्टी को प्राकृतिक खाद मिले। उचित बीज उपचार और समय पर हल्की सिंचाई के साथ जायद की फसलें अपनाकर किसान भाई आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम बढ़ा सकते हैं।
    4
    ​सीधी।
जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में गेहूं की कटाई का कार्य अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। अमूमन देखा जाता है कि गेहूं की फसल लेने के बाद किसान भाई मानसून और धान की बुवाई के इंतजार में अपने खेतों को खाली छोड़ देते हैं। लेकिन कृषि विशेषज्ञों और 'विंध्य बलराम' के इस विशेष विश्लेषण के अनुसार, गेहूं की कटाई और खरीफ की बुवाई के बीच के ये 60 से 70 दिन किसानों के लिए 'गोल्डन पीरियड' साबित हो सकते हैं। इस समय को 'जायद' का सीजन कहा जाता है, जिसमें कम पानी और कम समय में तैयार होने वाली फसलें लगाकर किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं।
​कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि इस समय मूंग और उड़द जैसी दलहनी फसलों की बुवाई करना सबसे समझदारी भरा निर्णय है। मूंग की उन्नत किस्में मात्र दो महीने में तैयार हो जाती हैं। दलहनी फसलों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इनकी जड़ें मिट्टी में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ाती हैं, जिससे आने वाली धान की फसल में यूरिया और अन्य खादों की जरूरत काफी कम हो जाती है। इससे न केवल लागत घटती है, बल्कि खेत की उपजाऊ शक्ति में भी अभूतपूर्व सुधार होता है।
​दूसरी ओर, जो किसान भाई नकदी आय (Cash Crop) की तलाश में हैं, उनके लिए सब्जी की खेती एक बेहतरीन विकल्प है। गर्मी के मौसम में बाजार में हरी सब्जियों की मांग और दाम दोनों ही ऊंचे रहते हैं। विशेषज्ञों की सलाह है कि इस समय किसान भाई लौकी, तोरई, करेला, भिंडी, खीरा और ककड़ी जैसी फसलों पर ध्यान दें। ये फसलें 40 से 50 दिनों के भीतर फल देना शुरू कर देती हैं, जिससे किसानों के पास दैनिक आय का जरिया बन जाता है। खासकर भिंडी और ग्वार फली जैसी फसलें भीषण गर्मी को सहने की क्षमता रखती हैं और कम सिंचाई में भी अच्छा उत्पादन देती हैं।
​इसके साथ ही, पशुपालन से जुड़े किसानों के लिए यह समय हरे चारे के संकट को दूर करने का है। खाली पड़े खेतों में मक्का, ज्वार या लोबिया की बुवाई कर अगले 45 दिनों में पौष्टिक चारा प्राप्त किया जा सकता है, जो गर्मियों में दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य और दूध उत्पादन के लिए अत्यंत आवश्यक है।
​अंत में, 'विंध्य बलराम' के माध्यम से मैं, रुद्र प्रताप सिंह, सभी किसान भाइयों से यह विशेष अपील करता हूँ कि गेहूं की कटाई के बाद बचे हुए अवशेषों (नरवाई) को कतई न जलाएं। नरवाई जलाने से मिट्टी के मित्र कीट मर जाते हैं और जमीन की उर्वरा शक्ति क्षीण होती है। इसके बजाय अवशेषों को खेत में ही जोतकर मिला दें, जिससे मिट्टी को प्राकृतिक खाद मिले। उचित बीज उपचार और समय पर हल्की सिंचाई के साथ जायद की फसलें अपनाकर किसान भाई आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम बढ़ा सकते हैं।
    user_पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    Photographer गोपदबनास, सीधी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, सरकार पर जमकर बोला हमला* मैहर। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई, बिजली दरों और ईंधन कीमतों को लेकर मैहर जिले में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल और बिजली बिलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध जताया। आम जनता का भी प्रदर्शन को समर्थन मिला, जिससे माहौल और अधिक गरमाया हुआ नजर आया।जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर वितरण प्रणाली में अनियमितताएं बढ़ रही हैं, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। इसी के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने भी सरकार को घेरते हुए कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों से गरीब और मध्यम वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सरकार जनहित के मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है।कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली और ईंधन के दामों में कमी नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर नियंत्रण की मांग की, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
    1
    *महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, सरकार पर जमकर बोला हमला*
मैहर। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई, बिजली दरों और ईंधन कीमतों को लेकर मैहर जिले में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल और बिजली बिलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध जताया। आम जनता का भी प्रदर्शन को समर्थन मिला, जिससे माहौल और अधिक गरमाया हुआ नजर आया।जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर वितरण प्रणाली में अनियमितताएं बढ़ रही हैं, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। इसी के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने भी सरकार को घेरते हुए कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों से गरीब और मध्यम वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सरकार जनहित के मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है।कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली और ईंधन के दामों में कमी नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर नियंत्रण की मांग की, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Amarpatan, Satna•
    56 min ago
  • Post by Sumit Singh Chandel
    1
    Post by Sumit Singh Chandel
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 💥 बड़ी खबर💥 ईरान पर सबसे बड़ा प्रहार: 2,000 पाउंड के बंकर-बस्टर बमों से इस्फहान का सैन्य डिपो तबाह। ट्रंप ने अपने "ट्रूथ सोशल" पर पोस्ट किया वीडियो। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज, 31 मार्च 2026 को अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें ईरान के इस्फहान शहर में एक बड़े गोला-बारूद डिपो पर भीषण हमलों को दिखाया गया है।अमेरिकी सेना ने इस्फहान में 2,000 पाउंड के बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल कर एक महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया है।इस्फहान एक रणनीतिक शहर है जहाँ बद्र मिलिट्री एयरबेस और महत्वपूर्ण परमाणु बुनियादी ढाँचे स्थित हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, हमले में बड़ी संख्या में 'पेनेट्रेटर म्यूनिशन्स' का उपयोग किया गया है।
    1
    💥 बड़ी खबर💥
ईरान पर सबसे बड़ा प्रहार: 2,000 पाउंड के बंकर-बस्टर बमों से इस्फहान का सैन्य डिपो तबाह। ट्रंप ने अपने "ट्रूथ सोशल" पर पोस्ट किया वीडियो।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज, 31 मार्च 2026 को अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें ईरान के इस्फहान शहर में एक बड़े गोला-बारूद डिपो पर भीषण हमलों को दिखाया गया है।अमेरिकी सेना ने इस्फहान में 2,000 पाउंड के बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल कर एक महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया है।इस्फहान एक रणनीतिक शहर है जहाँ बद्र मिलिट्री एयरबेस और महत्वपूर्ण परमाणु बुनियादी ढाँचे स्थित हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, हमले में बड़ी संख्या में 'पेनेट्रेटर म्यूनिशन्स' का उपयोग किया गया है।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.