logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न *नए जेल के निर्माण को लेकर विभिन्न आवश्यकताओं को लेकर किया गया विमर्श; दिए गए जरूरी दिशा निर्देश* आज दिनांक 13.03.2026 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने जिले में नए जेल के निर्माण के लिए जरूरी आवश्यकताओं, चयनित स्थल का स्वाॅयल टेस्टिंग, कारा भवन का ड्रॉइंग, प्राक्कलन, पेयजल सहित विभिन्न बिंदुओं पर विमर्श करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं संबंधित एजेंसी के द्वारा स्वाइल टेस्टिंग में शिथिलता एवं लापरवाही बरते जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्टीकरण पूछने एवं विभाग से पत्राचार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मार्च महीने के अंदर स्वाइल टेस्टिंग के अलावा ड्रॉइंग कार्य को पूर्ण करें। वहीं कारा अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि कारा का सुरक्षा ऑडिट एवं अलार्म पैरेड की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। वहीं इसके अलावा उपायुक्त द्वारा कारा सुरक्षा, कारा में संसीमित बंदियों हेतु मूलभूत सुविधाएं, मुलाकाती, स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा की क्रियाशीलता, ड्रैगन लाइट, जैमर, टेलीफोन बूथ, वाकी टॉकी, सायरन, जालीनुमा बैरिकेडिंग, इलेक्ट्रिक फेंसिंग, कक्षपालों के पदस्थापन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया गया एवं संबंधित अधिकारी को विभिन्न बिंदुओं पर समुचित दिशा निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त कारा में आने जाने वालों का सघन तलाशी करने, मुलाकाती के बाद परिजनों के द्वारा बंदियों को भेजे जाने वाले सामग्री का पूरे जांच के बाद ही कारा में प्रवेश सुनिश्चित करने सहित विभिन्न सुरक्षात्मक बिंदुओं पर कड़ी निगरानी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। इस मौके पर अपर समाहर्ता जामताड़ा पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, अधीक्षक मंडल कारा विजय कुमार, पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

on 13 March
user_Yogesh Kumar
Yogesh Kumar
Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
on 13 March
8a153b4f-cdf0-4081-b115-9e0ee5d9da35

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न *नए जेल के निर्माण को लेकर विभिन्न आवश्यकताओं को लेकर किया गया विमर्श; दिए गए जरूरी दिशा निर्देश* आज दिनांक 13.03.2026 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने जिले में नए जेल के निर्माण के लिए जरूरी आवश्यकताओं, चयनित स्थल का स्वाॅयल टेस्टिंग, कारा भवन का ड्रॉइंग, प्राक्कलन, पेयजल सहित विभिन्न बिंदुओं पर विमर्श करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं संबंधित एजेंसी के द्वारा स्वाइल टेस्टिंग में शिथिलता एवं लापरवाही बरते जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्टीकरण पूछने एवं विभाग से पत्राचार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मार्च महीने के अंदर स्वाइल टेस्टिंग के अलावा ड्रॉइंग कार्य को

9d2b94e7-bb85-4783-9b52-da447f6cecb8

पूर्ण करें। वहीं कारा अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि कारा का सुरक्षा ऑडिट एवं अलार्म पैरेड की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। वहीं इसके अलावा उपायुक्त द्वारा कारा सुरक्षा, कारा में संसीमित बंदियों हेतु मूलभूत सुविधाएं, मुलाकाती, स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा की क्रियाशीलता, ड्रैगन लाइट, जैमर, टेलीफोन बूथ, वाकी टॉकी, सायरन, जालीनुमा बैरिकेडिंग, इलेक्ट्रिक फेंसिंग, कक्षपालों के पदस्थापन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया गया एवं संबंधित अधिकारी को विभिन्न बिंदुओं पर समुचित दिशा निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त कारा में आने जाने वालों का सघन तलाशी करने, मुलाकाती के बाद परिजनों के द्वारा बंदियों को भेजे जाने वाले सामग्री का पूरे जांच के बाद ही कारा में प्रवेश सुनिश्चित करने सहित विभिन्न सुरक्षात्मक बिंदुओं पर कड़ी निगरानी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। इस मौके पर अपर समाहर्ता जामताड़ा पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, अधीक्षक मंडल कारा विजय कुमार, पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • जामताड़ा में अपराध नियंत्रण मजबूत करने को 112 डायल सेवा हेतु 18 अपाचे बाइक रवाना, सीमावर्ती इलाकों में चेक पोस्ट बढ़ाने और सख्ती के निर्देश, बंगाल चुनाव को लेकर सीमावर्ती चेक पोस्ट पर पुलिस सख्त।
    1
    जामताड़ा में अपराध नियंत्रण मजबूत करने को 112 डायल सेवा हेतु 18 अपाचे बाइक रवाना, सीमावर्ती इलाकों में चेक पोस्ट बढ़ाने और सख्ती के निर्देश, बंगाल चुनाव को लेकर सीमावर्ती चेक पोस्ट पर पुलिस सख्त।
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Post by PRESS R K PRESS R K
    1
    Post by PRESS R K PRESS R K
    user_PRESS R K PRESS R K
    PRESS R K PRESS R K
    पत्रकार Karma Tanr Vidyasagar*, Jamtara•
    1 hr ago
  • चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी का क्या है देख पूरी खबरें
    1
    चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी का क्या है देख पूरी खबरें
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Photographer निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    13 hrs ago
  • जामताड़ा/ करमाटांड: करोड़ों की सड़क बनी मजाक, ग्रामीणों ने कहा सड़क हुए बेकार, ठेकेदार हुए मालामाल! #jamtaranews #karmatand #roadconstruction #graminvirodh #BreakingNews #JharkhandNews #CorruptionExposed #PoorConstruction #GroundReport #Santhalparganasamachar #viralnews #developmenttruth
    1
    जामताड़ा/ करमाटांड: करोड़ों की सड़क बनी मजाक, ग्रामीणों ने कहा सड़क हुए बेकार, ठेकेदार हुए मालामाल! 
#jamtaranews #karmatand #roadconstruction #graminvirodh #BreakingNews #JharkhandNews #CorruptionExposed #PoorConstruction #GroundReport #Santhalparganasamachar #viralnews #developmenttruth
    user_गोस्वामी जी
    गोस्वामी जी
    Local News Reporter पालोजोरी, देवघर, झारखंड•
    9 hrs ago
  • देवघर जिला के मारगोमुण्डा प्रखण्ड कार्यालय सभागार में आयोजित स्कूल रूआर कार्यक्रम 2026 के शुभारंभ के मौके पर स्वागत गीत पेस करती मारगोमुण्डा कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय छात्राएं....
    1
    देवघर जिला के मारगोमुण्डा प्रखण्ड कार्यालय सभागार में आयोजित स्कूल रूआर कार्यक्रम 2026 के शुभारंभ के मौके पर स्वागत गीत पेस करती मारगोमुण्डा कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय छात्राएं....
    user_Minhaj Akhtar
    Minhaj Akhtar
    Journalist Margo Munda, Deoghar•
    15 hrs ago
  • झारखंड के सारंडा (बलिबा जंगल) में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में कोबरा इंस्पेक्टर समेत 6 जवान घायल हो गए हैं। एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के घिरे होने की सूचना पर, सुरक्षा बलों ने 10 किलोमीटर के दायरे में भारी घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है।
    1
    झारखंड के सारंडा (बलिबा जंगल) में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में कोबरा इंस्पेक्टर समेत 6 जवान घायल हो गए हैं। एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के घिरे होने की सूचना पर, सुरक्षा बलों ने 10 किलोमीटर के दायरे में भारी घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है।
    user_Wahid jalani
    Wahid jalani
    Sarwan, Deoghar•
    3 hrs ago
  • धनबाद,गोविंदपुर में बड़ी चोरी: सूने घर से 10 लाख की संपत्ति उड़ा ले गए चोर।
    1
    धनबाद,गोविंदपुर में बड़ी चोरी: सूने घर से 10 लाख की संपत्ति उड़ा ले गए चोर।
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    39 min ago
  • देवघर जिला के मार्गोमुंडा प्रखण्ड कार्यालय सभागार में आयोजित स्कूल रूआर कार्यक्रम 2026 के दौरान पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों आदि को शिक्षा विभाग द्वारा पौधा भेंट कर सम्मानित करते।
    1
    देवघर जिला के मार्गोमुंडा प्रखण्ड कार्यालय सभागार में आयोजित स्कूल रूआर कार्यक्रम 2026 के दौरान पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों आदि को शिक्षा विभाग द्वारा पौधा भेंट कर सम्मानित करते।
    user_Minhaj Akhtar
    Minhaj Akhtar
    Journalist Margo Munda, Deoghar•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.