Shuru
Apke Nagar Ki App…
बदायूं में गुरुवार की शाम की जगह और धूल भरी आंधी के बाद तेज बारिश होने लगी जो देर शाम तक जारी थी बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया बाजारों में खरीदारी करने आए नागरिक अपने घरों को लौटते दिखाई दिए बरसात से बचने के लिए बाजार की दुकानों का सहारा ले रहे थे
Pawan Verma Press Reporter
बदायूं में गुरुवार की शाम की जगह और धूल भरी आंधी के बाद तेज बारिश होने लगी जो देर शाम तक जारी थी बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया बाजारों में खरीदारी करने आए नागरिक अपने घरों को लौटते दिखाई दिए बरसात से बचने के लिए बाजार की दुकानों का सहारा ले रहे थे
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उझानी,(बदायूं)। नगर के अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज में गुरूवार को आयोजित समारोह के माध्यम से बोर्ड परीक्षा में अब्बल स्थान पर रहने वाली इंटर और हाईस्कूल की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य श्रीमती वीरू ने ने छात्राओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रत्येक छात्रा को अपना लक्ष्य निर्धारित कर भविष्य की ओर बढ़ना चाहिए। कालेज परिसर में आयोजित समारोह में बोर्ड परीक्षा में पास होने वाली मेधावी छात्राओं को प्रधानाचार्य श्रीमती वीरू और उपप्रधानाचार्य वसीम निगहत खानम ने मेधावी छात्राओं को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया साथ ही उन्हें फूल मालाएं पहना कर एवं उपहार देकर उनका हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर श्रीमती वीरू ने कहा कि कालेज की शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्राओं ने जीतोड़ मेहनत की जिसके परिणाम में कालेज का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। इस अवसर पर इच्छा तिवारी, सरिता शर्मा, मीनाक्षी यादव, शिल्पी गुप्ता, रजनी, रेनू गौतम, राजकुमारी पाल, मुस्कान शर्मा, प्रेमलता शर्मा, शालिनी वार्ष्णेय, पूजा चौहान, गुंजन गुप्ता आदि शिक्षकों समेत अभिभावक मौजूद रहे।1
- Post by Budaun taaja news1
- कानपुर में अचानक एक टंकी जो पानी लीकेज हो जाती है तो ग्रामीण के लोगों में बहुत ज्यादा आक्रोश होता है मैं आपको बता दू ठेकेदार कर्मचारी सब मिलकर पैसा खा जाते हैं और लोकल माल लगते हैं,1
- बदायूं न्यूज़ स्लग ---बदायूं में शादी की खुशियां मातम में बदली। पुरानी रंजिश के चलते पीट पीट कर हत्या का आरोप। टक्कर के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा इलाज को ले जाते समय मौत। स्थान ----बदायूं संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनों,86502524442 एंकर ----बदायूं में शादी का सामान लेकर लौट रहे दूल्हे के भाई का हुआ एक्सीडेंट परिजनों के मुताबिक एक्सीडेंट में आई मामूली चोटे वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने पीट पीट कर के की उसकी हत्या इलाज को ले जाते समय हुई उसकी मौत प्रत्यक्षदर्शियों की मांने तो उसकी बेरहमी से पीटने के बाद हालत बिगड़ी रास्ते में ले जाते समय हुई मौत पुलिस मामले को दबाने में जुटी। वी/ओ----दरअसल पूरा मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुकटिया का जहां पर हजरतपुर से आते समय दूल्हे के भाई का हुआ एक्सीडेंट दूसरे पक्ष पर पीट पीट कर हत्या का आरोप प्रत्यक्षदर्शियों तथा परिजनों के मुताबिक एक्सीडेंट में आई थी मामूली चोट लेकिन पीटने से बिगड़ी उसकी हालत इलाज को ले जाते समय हुई मौत मृतक के दो मासूम बच्चियों हुई बेसहारा वहीं पुलिस मामले को एक्सीडेंट बाता कर दबाने में जुटी वहीं परिजनों ने नामजद तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी। वाइट परिजन2
- भमोरा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 किलो 289 ग्राम अवैध डोडा छिलका बरामद किया। बरामद मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस टीम चांडपुर बल्लिया मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर अचानक भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 8 किलो 289 ग्राम अवैध डोडा छिलका बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम अनिल निवासी ग्राम चम्पतपुर तथा हिमांशु निवासी ग्राम नगला, थाना भमोरा बताया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि वे डोडा छिलका खरीदकर उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।1
- Post by Rahulsagar6207@gmail.com2
- बदायूं में बदला मौसम का मिजाज, चली तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत1
- उझानी (बदायूं )/ आज वैशाख मास की चतुर्दशी पर संत आशाराम आश्रम के अनुयाईयों द्वारा स्टेशन रोड पर श्री हनुमानगढ़ी मंदिर के समीप खीर का प्रसादी का वितरण किया गया साथ ही प्यासों को पलाश का ठंडा-मीठा शर्बत भी पिलाया गया आश्रम के सेवादार चुन्नीलाल ने बच्चों के साथ मिल कर राहगीरों को रोक-रोक कर खीर का प्रसाद खिलाया और ठंडे-मीठे शर्बत पिलाया। भारी संख्या में लोगों ने खीर का प्रसाद पाकर और शर्बत पीकर आश्रम के सेवादरों की प्रशंसा कर दुआयें दीं।1
- आईसीएसई इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित हो गया है। बदायूं में डीपॉल स्कूल की छात्रा अनामिका ने 98.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। गरिमा सिंह 95.25 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि जतिन कुमार ने 93.75 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।शहर में आईसीएसई बोर्ड का एकमात्र डीपॉल स्कूल है। परिणाम घोषित होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने टॉपर्स और उनके परिवारों को सम्मानित किया। स्टाफ सदस्यों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी, वहीं सहपाठियों ने भी अपनी खुशी व्यक्त की।जिला टॉपर अनामिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि उनकी पढ़ाई का कोई निश्चित रूटीन नहीं था, लेकिन वह स्कूल के अलावा प्रतिदिन कम से कम दो घंटे घर पर नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं। अनामिका का सपना इंजीनियर बनने का है।दूसरे स्थान पर रहीं गरिमा सिंह भी अपनी उपलब्धि से काफी प्रसन्न हैं और डॉक्टर बनना चाहती हैं। उन्होंने जूनियर्स को सलाह दी कि वे खुद पर भरोसा रखें और कड़ी मेहनत करें, तो वे भी आसानी से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। तीसरे स्थान पर रहे जतिन कुमार ने भी डॉक्टर बनने की इच्छा व्यक्त की।1