logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अफवाहों पर न दे ध्यान जिला अधिकारी जीतेंद्र प्रताप सिंह पूरे तरीके से एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध *सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई:डीएम* *जनपद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर न दें ध्यान* कानपुर नगर। जनपद में एलपीजी गैस की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में की। इस दौरान क्रूड ऑयल, पेट्रोल-डीजल और घरेलू एलपीजी की उपलब्धता पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एडीएम (सिविल सप्लाई) राजेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार सिंह तथा पेट्रोलियम कंपनियों आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को बताया कि जनपद में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह सामान्य है। वर्तमान में जनपद में एलपीजी के कुल 11,44,075 सक्रिय उपभोक्ता हैं, जिनमें आईओसीएल के 7,15,814, बीपीसीएल के 2,21,252 और एचपीसीएल के 2,07,009 उपभोक्ता शामिल हैं। सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखी जाए। यदि कोई व्यक्ति घरेलू सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग करते हुए पाया जाए तो उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने गैस कंपनियों को निर्देशित किया कि सिलेंडरों की आपूर्ति फर्स्ट इन फर्स्ट आउट के आधार पर की जाए। जिस उपभोक्ता की बुकिंग पहले हो, उसे प्राथमिकता के आधार पर पहले सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति उपभोक्ताओं के घर पर ही की जाएगी और ओटीपी व्यवस्था अनिवार्य रहेगी। सिलेंडर प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी आने की आवश्यकता नहीं है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने नागरिकों से अपील की कि गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। जनपद में घरेलू एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि जनपद में कुल 319 पेट्रोल पंप संचालित हैं, जहां पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है। गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि जनपद में लगभग 11 हजार कमर्शियल गैस कनेक्शन हैं। अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को कमर्शियल कनेक्शन के अनुरूप सिलेंडरों की आपूर्ति प्राथमिकता से की जाएगी। आपूर्ति श्रृंखला बेहतर होने पर अन्य सभी कमर्शियल कनेक्शन धारकों को भी सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाए और किसी भी स्तर पर उपभोक्ताओं को असुविधा न होने दी जाए।

5 hrs ago
user_Roshan Babu
Roshan Babu
बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
c2a54554-c7c7-4a83-9b11-679571722461

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हूटिंग हुड़दंग मस्ती कानपुर गंगा मेला 2026
    1
    हूटिंग हुड़दंग मस्ती कानपुर गंगा मेला 2026
    user_Roshan Babu
    Roshan Babu
    बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जति प्रमाणपत्र खारिज किये जाने से नाराज खटिक समाज ने किया प्रदर्शन
    1
    जति प्रमाणपत्र खारिज किये जाने से नाराज खटिक समाज ने किया प्रदर्शन
    user_Amit Rajput Beetu
    Amit Rajput Beetu
    पत्रकार तिरवा, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दहेज के लिए प्रताड़ित कर बहू को घर से निकाला, पुलिस ने पति-सास-ससुर व जेठ पर दर्ज किया मुकदमा राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों द्वारा विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठठिया थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव निवासी एक विवाहिता ने थाना प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति योगेन्द्र, ससुर महेश, जेठ शिवम और सास शकुंतला उस पर लगातार दहेज की मांग को लेकर दबाव बना रहे थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग तीन लाख रुपये नगद और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। पीड़िता के अनुसार जब उसने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो सभी ने मिलकर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि लगभग छह वर्ष पहले उसके परिजनों ने शादी के समय अपनी क्षमता के अनुसार पर्याप्त दान-दहेज देकर विवाह किया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें लगातार बढ़ती रहीं। विवाहिता का आरोप है कि अब ससुराल वाले उसके पति की दूसरी शादी कराने की बात भी कह रहे हैं। इस संबंध में ठठिया थाना प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
    1
    दहेज के लिए प्रताड़ित कर बहू को घर से निकाला, पुलिस ने पति-सास-ससुर व जेठ पर दर्ज किया मुकदमा
राजेन्द्र सिंह धुऑंधार 
कन्नौज। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों द्वारा विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ठठिया थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव निवासी एक विवाहिता ने थाना प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति योगेन्द्र, ससुर महेश, जेठ शिवम और सास शकुंतला उस पर लगातार दहेज की मांग को लेकर दबाव बना रहे थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग तीन लाख रुपये नगद और सोने की चेन की मांग कर रहे थे।
पीड़िता के अनुसार जब उसने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो सभी ने मिलकर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि लगभग छह वर्ष पहले उसके परिजनों ने शादी के समय अपनी क्षमता के अनुसार पर्याप्त दान-दहेज देकर विवाह किया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें लगातार बढ़ती रहीं।
विवाहिता का आरोप है कि अब ससुराल वाले उसके पति की दूसरी शादी कराने की बात भी कह रहे हैं।
इस संबंध में ठठिया थाना प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • Post by अर्चना अर्चना
    1
    Post by अर्चना अर्चना
    user_अर्चना अर्चना
    अर्चना अर्चना
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जय श्री श्याम
    1
    जय श्री श्याम
    user_SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    Local Politician कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • रसूलाबाद कानपुर देहात।नवविवाहिता दुल्हन को विदा करा कर ले जा रहे दूल्हा व दुल्हन के साथ मारपीट व लूट की घटना निकली फर्जी प्रशासन ने ली राहत की सांस रसूलाबाद क्षेत्र के कठिका गांव से मंगलवार को दुल्हन को विदा करा कर ले जा रहे युवक ने भवनपुर भट्ठा के नजदीक बाइक सवारों द्वारा गाड़ी रोक कर लूटपाट करने की सूचना पुलिस को दी जिससे प्रशासन हरकत में आया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो पता चला की लूट की घटना फर्जी है ओवरटेक को लेकर कुछ लोगों को कार चालक से विवाद हुआ था। प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद शिवनारायण सिंह में बताया की लूट की घटना बिल्कुल फर्जी है। वहीं औरैया निवासी दूल्हा और दुल्हन ने वीडियो जारी कर घटना की सच्चाई बयान की है।
    2
    रसूलाबाद कानपुर देहात।नवविवाहिता दुल्हन को विदा करा कर ले जा रहे दूल्हा व दुल्हन के साथ मारपीट व लूट की घटना निकली फर्जी प्रशासन ने ली राहत की सांस रसूलाबाद क्षेत्र के कठिका गांव से मंगलवार को दुल्हन को विदा करा कर ले जा रहे युवक ने भवनपुर भट्ठा के नजदीक बाइक सवारों द्वारा गाड़ी रोक कर लूटपाट करने की सूचना पुलिस को दी जिससे प्रशासन हरकत में आया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो पता चला की लूट की घटना फर्जी है ओवरटेक को लेकर कुछ लोगों को कार चालक से विवाद हुआ था। प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद शिवनारायण सिंह में बताया की लूट की घटना बिल्कुल फर्जी है। वहीं औरैया निवासी दूल्हा और दुल्हन ने वीडियो जारी कर घटना की सच्चाई बयान की है।
    user_योगेन्द्र सिंह
    योगेन्द्र सिंह
    Rasulabad, Kanpur Dehat•
    6 hrs ago
  • दिल्ली का सवर्ण समाज अब जाग चुका है RSS के मुख्य चेहरे राज्यसभा सांसद के PS भी इस्तीफा देकर हमारे साथ दिल्ली में आंदोलन कॊ तैय्यार है। हम इस लड़ाई कॊ आर पार की करेंगे। लगातार दिल्ली के मुख्य लोग आंदोलन कॊ समर्थन देने एवं RSP कॊ दिल्ली में मजबूत करने आ रहे है।
    1
    दिल्ली का सवर्ण समाज अब जाग चुका है 
RSS के मुख्य चेहरे राज्यसभा सांसद के PS भी इस्तीफा देकर हमारे साथ दिल्ली में आंदोलन कॊ तैय्यार है। 
हम इस लड़ाई कॊ आर पार की करेंगे। 
लगातार दिल्ली के मुख्य लोग आंदोलन कॊ  समर्थन देने एवं RSP कॊ दिल्ली में मजबूत करने आ रहे है।
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जय श्री श्याम
    1
    जय श्री श्याम
    user_SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    Local Politician कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.