नव निर्माण के 09 वर्ष के उत्सव के अवसर पर ऐतिहासिक विंध्य महोत्सव में दूसरे दिन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन सफलता पूर्वक हुआ सम्पन्न वक़्त ने रख दिया है गले पर छूरी, ऐसे में गीत गाने का मन कैसे हो" : कवि लल्लू तिवारी "दुनियां समझ रही है कि चमक गया हूँ मैं, पर दिल ही जानता है कितना थक गया हूँ मैं : कवि स्वयं श्रीवास्तव मिर्जापुर। वासन्तिक नवरात्र 2026 के अवसर पर नव निर्माण के 09 वर्ष के अवसर पर विंध्याचल रोडवेज परिसर में चल रहे ऐतिहासिक विंध्य महोत्सव में दूसरे दिन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन अत्यंत सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम कि मुख्य अतिथि विधायक छानबे श्रीमती रिंकी कोल, जिलाधिकारी मीरजापुर पवन कुमार गंगवार व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ विंध्यवासिनी के पूजनोपरांत लखनऊ से पधारी कवयित्री शिखा श्रीवास्तव ने वाणी वन्दना कर काव्यनिशा की औपचारिक शुरुआत की। उन्नाव से पधारे देश के स्टार कवि व गीतकार स्वयं श्रीवास्तव ने तनाव, चिन्ता और अवसाद भरे हालातों के बीच प्रेरणा और आत्मविश्वास की बात करते हुए कहा- "दुनियां समझ रही है कि चमक गया हूँ मैं, पर दिल ही जानता है कितना थक गया हूँ मैं, आसान लग रहा है सफर देखने में पर दीवानगी की आखिरी हद तक गया हूँ मैं"। मीरजापुर के सुविख्यात कवि व गीतकार ने अपने मनहर मुक्तकों व गीतों से श्रोताओं का मन मोह लिया। उन्होंने आज की सामाजिक विसंगतियों पर कहा- आदमी आदमी अब नहीं यंत्र है, सारा जीवन ही जइसे की षड़यंत्र है, वक़्त ने रख दिया है गले पर छूरी, ऐसे में गीत गाने का मन कैसे हो" लखनऊ से पधारे ओज के राष्ट्रीय कवि शिवकुमार व्यास ने अपने बगावती तेवर में दुर्व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहा- "वीर बलिदानियों की जुबानी लिखो, विकसित भारत की अनुपम कहानी लिखो, जब लिखो तब किसी पर मुरव्वत नहीं, दूध को दूध पानी को पानी लिखो"। बाराबंकी से आये कवि सम्मेलन का संचालन कर रहे हास्य कवि विकास बौखल ने अपने संचालन और हास्य कविताओं से श्रोताओं को हंसा कर लोट पोट कर दिया। उन्होंने अपने चुटिले अंदाज में कहा-"किसी खंजर से ना तलवार से जोड़ा जाए, सारी दुनियां को चलो प्यार से जोड़ा जाए, ये किसी सख्श को दोबारा ना मिलने पाए, प्यार के रोग को आधार से जोड़ा जाए"। लखनऊ से पधारी गीत, श्रृंगार, छंद व गज़लों की सुकुमार कवयित्री शिखा श्रीवास्तव ने अपने मुक्तक व गीतों से श्रोताओं की भाव विभोर कर दिया। उन्होंने कहा "मैं नारी चाहत का एक समंदर रखती हूँ, संग हौसलों के मैं चाहत का पर रखती हूँ, घर से लेकर दफ्तर तक की जिम्मेदारी है, कदमों में धरती आँखों में अंबर रखती हूँ"। रामनगर बाराबंकी से आये हास्य के धुरंधर कवि प्रमोद पंकज ने अपनी हास्य पैरोडियों से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। कहा कि- "शब्द गढ़ते तो तुलसी के पुजारी बन गए होते सुर के सिंधु के तट के प्रभारी बन गए होते, तनिक मीरा कि गागर का रसामृत पान कर लेते, उलटि गागर में सागर को बिहारी बन गए होते"। बाराबंकी से ही ओज? का युवा कवि शिवेश राजा ने अपनी धारदार ओजस्वी रचनाओं से श्रोताओं का मन झकझोर दिया। उन्होंने कहा- "कुहासा झूठ का जब सत्य को ढकने लगेगा, जब मूल्य मानव जाति का घटने लगेगा और जब भी पितामह अन्याय के संग दिखेंगे, तब कवि तलवार से कविता लिखेगा"। अन्त में अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी संजीव कुमार यादव एवं जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने कवियों को शाल चुनरी, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भेट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने सभी श्रोताओं, आँगनतुकों व कवियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर अपर्णा कौशिक रजत सहित जनपद स्तरीय सभी अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार व हजारों श्रद्धालु श्रोता उपस्थित रहे।
नव निर्माण के 09 वर्ष के उत्सव के अवसर पर ऐतिहासिक विंध्य महोत्सव में दूसरे दिन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन सफलता पूर्वक हुआ सम्पन्न वक़्त ने रख दिया है गले पर छूरी, ऐसे में गीत गाने का मन कैसे हो" : कवि लल्लू तिवारी "दुनियां समझ रही है कि चमक गया हूँ मैं, पर दिल ही जानता है कितना थक गया हूँ मैं : कवि स्वयं श्रीवास्तव मिर्जापुर। वासन्तिक नवरात्र 2026 के अवसर पर नव निर्माण के 09 वर्ष के अवसर पर विंध्याचल रोडवेज परिसर में चल रहे ऐतिहासिक विंध्य महोत्सव में दूसरे दिन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन अत्यंत सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम कि मुख्य अतिथि विधायक छानबे श्रीमती रिंकी कोल, जिलाधिकारी मीरजापुर पवन कुमार गंगवार व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ विंध्यवासिनी के पूजनोपरांत लखनऊ से पधारी कवयित्री शिखा श्रीवास्तव ने वाणी वन्दना कर काव्यनिशा की औपचारिक शुरुआत की। उन्नाव से पधारे
देश के स्टार कवि व गीतकार स्वयं श्रीवास्तव ने तनाव, चिन्ता और अवसाद भरे हालातों के बीच प्रेरणा और आत्मविश्वास की बात करते हुए कहा- "दुनियां समझ रही है कि चमक गया हूँ मैं, पर दिल ही जानता है कितना थक गया हूँ मैं, आसान लग रहा है सफर देखने में पर दीवानगी की आखिरी हद तक गया हूँ मैं"। मीरजापुर के सुविख्यात कवि व गीतकार ने अपने मनहर मुक्तकों व गीतों से श्रोताओं का मन मोह लिया। उन्होंने आज की सामाजिक विसंगतियों पर कहा- आदमी आदमी अब नहीं यंत्र है, सारा जीवन ही जइसे की षड़यंत्र है, वक़्त ने रख दिया है गले पर छूरी, ऐसे में गीत गाने का मन कैसे हो" लखनऊ से पधारे ओज के राष्ट्रीय कवि शिवकुमार व्यास ने अपने बगावती तेवर में दुर्व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहा- "वीर बलिदानियों की जुबानी लिखो, विकसित भारत की अनुपम कहानी लिखो, जब लिखो तब किसी पर मुरव्वत नहीं, दूध को दूध पानी
को पानी लिखो"। बाराबंकी से आये कवि सम्मेलन का संचालन कर रहे हास्य कवि विकास बौखल ने अपने संचालन और हास्य कविताओं से श्रोताओं को हंसा कर लोट पोट कर दिया। उन्होंने अपने चुटिले अंदाज में कहा-"किसी खंजर से ना तलवार से जोड़ा जाए, सारी दुनियां को चलो प्यार से जोड़ा जाए, ये किसी सख्श को दोबारा ना मिलने पाए, प्यार के रोग को आधार से जोड़ा जाए"। लखनऊ से पधारी गीत, श्रृंगार, छंद व गज़लों की सुकुमार कवयित्री शिखा श्रीवास्तव ने अपने मुक्तक व गीतों से श्रोताओं की भाव विभोर कर दिया। उन्होंने कहा "मैं नारी चाहत का एक समंदर रखती हूँ, संग हौसलों के मैं चाहत का पर रखती हूँ, घर से लेकर दफ्तर तक की जिम्मेदारी है, कदमों में धरती आँखों में अंबर रखती हूँ"। रामनगर बाराबंकी से आये हास्य के धुरंधर कवि प्रमोद पंकज ने अपनी हास्य पैरोडियों से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। कहा कि- "शब्द गढ़ते तो तुलसी के पुजारी बन गए होते
सुर के सिंधु के तट के प्रभारी बन गए होते, तनिक मीरा कि गागर का रसामृत पान कर लेते, उलटि गागर में सागर को बिहारी बन गए होते"। बाराबंकी से ही ओज? का युवा कवि शिवेश राजा ने अपनी धारदार ओजस्वी रचनाओं से श्रोताओं का मन झकझोर दिया। उन्होंने कहा- "कुहासा झूठ का जब सत्य को ढकने लगेगा, जब मूल्य मानव जाति का घटने लगेगा और जब भी पितामह अन्याय के संग दिखेंगे, तब कवि तलवार से कविता लिखेगा"। अन्त में अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी संजीव कुमार यादव एवं जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने कवियों को शाल चुनरी, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भेट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने सभी श्रोताओं, आँगनतुकों व कवियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर अपर्णा कौशिक रजत सहित जनपद स्तरीय सभी अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार व हजारों श्रद्धालु श्रोता उपस्थित रहे।
- मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की निर्माण/तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना पड़री व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांकः 04.04.2026 को मुखबीर के सूचना के आधार थाना पड़री पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग कर 01 चार पहिया वाहन संख्याः UP 32 FV 0200 (होन्डासिटी) में सवार 05 व्यक्तियों को पकड़ा गया । पकड़े गये अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में अपना नाम-पता 1. सत्यम सिंह उर्फ राहुल सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी अघवार थाना पड़री जनपद मीरजापुर, 2. सौरभ मिश्रा उर्फ पुष्कर मिश्रा पुत्र घनश्याम मिश्रा निवासी देवरी थाना पड़री जनपद मीरजापुर, 3. विकास तिवारी उर्फ विक्कू पुत्र भोला तिवारी निवासी देवरी थाना पड़री जनपद मीरजापुर, 4. राजन तिवारी उर्फ विश्वजीत तिवारी पुत्र विजय शंकर तिवारी निवासी नबैया थाना मेजा जनपद प्रयागराज व 5. पवन पाण्डेय पुत्र कैलाश पाण्डेय निवासी देवरी थाना पड़री जनपद मीरजापुर बताया गया है । पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन की तलाशी ली गयी तो वाहन में छिपाकर रखा हुआ कुल 100.60 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पड़री पर मु0अ0सं0-79/2025 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त उक्त वाहन को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया । *विवरण पूछताछ* पकड़े गये अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे सम्भलपुर, उड़ीसा से होन्डा सिटी कार में छिपाकर गांजा लादकर मीरजापुर, प्रयागराज व आसपास के जनपदों में स्पलाई के लिये ले जा रहे थे, इस दौरान पुलिस द्वारा हमें पकड़ लिया गया । गांजा बेच कर प्राप्त पैसे को आपस में बांटकर भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ लेते है । *नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण* 1. सत्यम सिंह उर्फ राहुल सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी अघवार थाना पड़री जनपद मीरजापुर, उम्र 30 वर्ष । 2. सौरभ मिश्रा उर्फ पुष्कर मिश्रा पुत्र घनश्याम मिश्रा निवासी देवरी थाना पड़री जनपद मीरजापुर, उम्र 24 वर्ष । 3. विकास तिवारी उर्फ विक्कू पुत्र भोला तिवारी निवासी देवरी थाना पड़री जनपद मीरजापुर, उम्र 24 वर्ष । 4. राजन तिवारी उर्फ विश्वजीत तिवारी पुत्र विजय शंकर तिवारी निवासी नबैया थाना मेजा जनपद प्रयागराज, उम्र 40 वर्ष । 5. पवन पाण्डेय पुत्र कैलाश पाण्डेय निवासी देवरी थाना पड़री जनपद मीरजापुर, उम्र 28 वर्ष । *बरामदगी विवरण* 100.60 किलो ग्राम अवैध गांजा (अंतराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹ 50 लाख) गांजा परिवहन में प्रयुक्त चार पहिया वाहन संख्याः UP 32 FV 0200 (होन्डा सिटी) 03 मोबाइल फोन व 510 नगद जामातलाशी । *पंजीकृत अभियोग* मु0अ0सं0-79/2025 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट थाना पड़री जनपद मीरजापुर । *आपराधिक इतिहास-(पवन पाण्डेय-हिस्ट्रीसीटर-थाना पड़री)* 1. मु0अ0सं0- 278/2017 धारा 294,427,411 भादवि थाना पड़री जनपद मीरजापुर 2. मु0अ0सं0- 153/2017 धारा 307,34 भादवि थाना हलिया जनपद मीरजापुर । 3. मु0अ0सं0- 245/2017 धारा 394,411 भादवि थाना चुनार जनपद मीरजापुर । 4. मु0अ0सं0- 01/2020 धारा 3(1) गैंगस्टर अधि. थाना पड़री जनपद मीरजापुर । *आपराधिक इतिहास-(विकास तिवारी)* 1. मु0अ0सं0- 150/2023 धारा 120बी,182,195,211,307 भादवि व 3/25/27/35 आयुध अधि. थाना को0देहात मीरजापुर । *आपराधिक इतिहास-(सत्यम सिंह उर्फ राहुल)* 1. मु0अ0सं0- 313/2016 धारा 147,308,323,325,504,506 भादवि थाना पड़री जनपद मीरजापुर । *गिरफ्तारी का स्थान दिनांक व समय* थाना पड़री क्षेत्रांतर्गत ग्राम बडौरी महादेव मंदिर के पास से, दिनांकः 04.04.2026 को समय 19.04 बजे । *गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम* थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह मय पुलिस टीम थाना पड़री जनपद मीरजापुर । उप निरीक्षक दया राम यादव मय पुलिस टीम थाना पड़री जनपद मीरजापुर । प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह सर्विलांस/एसओजी मय पुलिस टीम ।1
- मीरजापुर । जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के तहत मीरजापुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना लालगंज पुलिस ने ₹25,000 के इनामी मोबाइल चोरी गैंग के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ज्ञात हो कि 16 मार्च 2026 को पुलिस ने अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड और मोबाइल चोरी गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। उस दौरान एक टाटा डीसीएम ट्रक से 11,605 पुराने मोबाइल फोन, 8 मोटरसाइकिल समेत करीब ₹1 करोड़ की संपत्ति बरामद की गई थी। उसी मामले में फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी अभियुक्त इस्तार आलम (27 वर्ष) को थाना लालगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार के कटिहार जिले के हथियादियार का निवासी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना लालगंज में मुकदमा संख्या 95/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई को उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। मीरजापुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।2
- जाल काटकर 52 भेड़ें चोरी, पुलिस जांच में जुटी पशुपालकों में दहशत का माहौल1
- हेडलाइन: जंगीगंज में हुआ जोरदार दंगल, नामी पहलवानों ने दिखाया दम ब्रेकिंग न्यूज़: भदोही जनपद के डीघ विकास खंड अंतर्गत जंगीगंज क्षेत्र में आज भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दंगल में क्षेत्र के जाने-माने पहलवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी ताकत व कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और मेले जैसा माहौल देखने को मिला। पहलवानों के बीच हुई रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। आयोजकों द्वारा विजेता पहलवानों को सम्मानित भी किया गया। इस आयोजन से क्षेत्र की पारंपरिक खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला है और युवाओं में कुश्ती के प्रति रुचि भी बढ़ी है।1
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook1
- Post by Rajesh Tiwari1
- गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर गांव मे राजेश कुमार सिंह (अन्नू) 56 वर्ष ने अपने पुश्तैनी मकान के उपरी मंजिल स्थित कमरे मे लाइसेंसी राइफल से उस समय आत्म हत्या कर लिए जब परिवार का कोई सदस्य घर में मौजूद नही था ,अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार पर गम का पहाड़ टूट गया है,पूर्व प्रमुख दिनेश कुमार सिंह के भतीजे अन्नू सिंह वर्ष 2005 मे काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय मे छात्र संघ का चुनाव मे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके है,दो भाई मे छोटे, मृतक को एक पुत्र एक पुत्री है, पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह के परिवार के सभी सदस्य परिवार सहित वाराणसी रहते है,ईट भट्ठा व अन्य काम देखने के लिए गांव मे आते जाते थे। शनिवार को लगभग 11.30 बजे वाराणसी से गांव पहुचे अन्नू सिंह मकान मे स्थित दूसरे मंजिल पर स्थित कमरे में पहुचे कुछ देर बाद लाइसेंसी राइफल से सर मे गोली मार लिया, इस दौरान खाना लेकर नौकर कमरे में पहुचा तो अवाक रह गया। सूचना पर परिवार के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुच गई, फारेसिंक टीम घटना स्थल का मौका मुआयना कर राइफल के साथ शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम को भेज कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी। भाई संजय सिंह ने थाने मे तहरीर देकर अवगत कराया कि तीन वर्ष से दिमागी रुप से अस्वस्थ चल रहे थे जिसका इलाज चल रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुच गए l1
- मानसिक तनाव बना त्रासदी की वजह — अकेलेपन में लिया खौफनाक फैसला, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़1