37 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रहलाद राम तानान सेवानिवृत्त भव्य समारोह में हुआ भावभीना अभिनंदन, सहकर्मियों और शिक्षकों ने दी सम्मानपूर्वक विदाई पादूकलां,,नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड से शिक्षा विभाग में करीब 37 वर्षों की गौरवपूर्ण और बेदाग सेवा पूरी करने के बाद मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रियांबड़ी प्रहलाद राम तानान राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए।उनके सम्मान में भव्य विदाई एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, स्काउट-गाइड पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। प्रहलाद राम तानान अपने सेवाकाल के दौरान समय की पाबंदी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और मधुर व्यवहार के लिए विशेष पहचान रखते रहे। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ हमेशा सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए विभागीय कार्यों का पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा से निर्वहन किया।प्रहलाद राम तानान ने 2 अगस्त 1990 को राजकीय माध्यमिक विद्यालय गगराना में प्रधानाध्यापक के रूप में अपनी राजकीय सेवा यात्रा शुरू की थी। इसके बाद प्रधानाध्यापक,प्रधानाचार्य सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं देते हुए वे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद तक पहुंचे। 27 सितंबर 2022 से वे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रियांबड़ी के पद पर कार्यरत रहे। वे राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ रियांबड़ी से भी जुड़े रहे। विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि तानान की पहचान केवल एक अधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि सरल, सहज, समयनिष्ठ और मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में रही है।समारोह में मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरु, मेड़ता के पूर्व विधायक सुखाराम नेतड़िया, रामचंद्र जारोड़ा, रियांबड़ी अतिरिक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह चारण, प्रधानाचार्य रुपाराम तंवर, वन प्रेमी एवं वरिष्ठ अध्यापक अनिल कुमार टाक सहित ब्लॉक रियांबड़ी के समस्त प्रधानाचार्य, अध्यापक और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे। 37 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए प्रहलाद राम तानान को समारोह में उपस्थित लोगों ने सुखी, स्वस्थ और शांतिपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं। वहीं सहकर्मियों ने कहा कि शिक्षा विभाग में उनके योगदान और सरल व्यवहार की कमी हमेशा महसूस होगी। बाईट रियांबड़ी ब्लॉक अतिरिक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह चारण
37 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रहलाद राम तानान सेवानिवृत्त भव्य समारोह में हुआ भावभीना अभिनंदन, सहकर्मियों और शिक्षकों ने दी सम्मानपूर्वक विदाई पादूकलां,,नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड से शिक्षा विभाग में करीब 37 वर्षों की गौरवपूर्ण और बेदाग सेवा पूरी करने के बाद मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रियांबड़ी प्रहलाद राम तानान राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए।उनके सम्मान में भव्य विदाई एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, स्काउट-गाइड पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। प्रहलाद राम तानान
अपने सेवाकाल के दौरान समय की पाबंदी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और मधुर व्यवहार के लिए विशेष पहचान रखते रहे। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ हमेशा सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए विभागीय कार्यों का पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा से निर्वहन किया।प्रहलाद राम तानान ने 2 अगस्त 1990 को राजकीय माध्यमिक विद्यालय गगराना में प्रधानाध्यापक के रूप में अपनी राजकीय सेवा यात्रा शुरू की थी। इसके बाद प्रधानाध्यापक,प्रधानाचार्य सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं देते हुए वे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद तक पहुंचे। 27 सितंबर 2022 से वे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रियांबड़ी के
पद पर कार्यरत रहे। वे राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ रियांबड़ी से भी जुड़े रहे। विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि तानान की पहचान केवल एक अधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि सरल, सहज, समयनिष्ठ और मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में रही है।समारोह में मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरु, मेड़ता के पूर्व विधायक सुखाराम नेतड़िया, रामचंद्र जारोड़ा, रियांबड़ी अतिरिक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह चारण, प्रधानाचार्य रुपाराम तंवर, वन प्रेमी एवं वरिष्ठ अध्यापक अनिल कुमार
टाक सहित ब्लॉक रियांबड़ी के समस्त प्रधानाचार्य, अध्यापक और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे। 37 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए प्रहलाद राम तानान को समारोह में उपस्थित लोगों ने सुखी, स्वस्थ और शांतिपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं। वहीं सहकर्मियों ने कहा कि शिक्षा विभाग में उनके योगदान और सरल व्यवहार की कमी हमेशा महसूस होगी। बाईट रियांबड़ी ब्लॉक अतिरिक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह चारण
- रियान बड़ी नगर पालिका के पहले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। उपखंड अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया सहित निर्वाचन अधिकारियों ने 20 वार्डों से मिले कुल 165 नामांकन पत्रों की बारीकी से जांच की। इस दौरान उम्मीदवारों के दस्तावेज, वार्ड और पार्टी संबंधी जानकारी का मिलान किया गया। जांच के दौरान कई तरह की बातें सामने आईं। कुछ उम्मीदवारों ने एक ही वार्ड से एक से ज्यादा नामांकन पत्र भरे थे। वहीं, कुछ ने राजनीतिक दल के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा, लेकिन उनके पास पार्टी का अधिकृत चुनाव चिह्न या प्रत्याशी होने का प्रमाण नहीं था। यह भी पता चला कि कुछ वार्डों में पार्टी ने किसी और उम्मीदवार को चुनाव चिह्न दिया था, फिर भी दूसरे व्यक्ति ने उसी पार्टी के नाम से नामांकन भर दिया। ऐसे नामांकन पत्रों को नियमों के तहत अयोग्य घोषित किया गया। इससे कुछ प्रत्याशियों को चुनाव से बाहर होना पड़ा। प्रशासन ने जांच के दौरान यह देखा कि हर उम्मीदवार तय नियमों और पात्रता की शर्तों को पूरा करता है या नहीं। जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो गई है, जिससे रियान बड़ी नगर पालिका चुनाव की तस्वीर अब और स्पष्ट हो गई है। नगर पालिका के 20 वार्डों में भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) और निर्दलीय प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। नामांकन जांच के बाद अब बचे हुए प्रत्याशियों के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के नियमों के हिसाब से कराई है। अब प्रत्याशियों को नाम वापस लेने और चुनाव चिह्न मिलने का इंतजार है। रियान बड़ी नगर पालिका के पहले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। उपखंड अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया सहित निर्वाचन अधिकारियों ने 20 वार्डों से मिले कुल 165 नामांकन पत्रों की बारीकी से जांच की। इस दौरान उम्मीदवारों के दस्तावेज, वार्ड और पार्टी संबंधी जानकारी का मिलान किया गया। जांच के दौरान कई तरह की बातें सामने आईं। कुछ उम्मीदवारों ने एक ही वार्ड से एक से ज्यादा नामांकन पत्र भरे थे। वहीं, कुछ ने राजनीतिक दल के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा, लेकिन उनके पास पार्टी का अधिकृत चुनाव चिह्न या प्रत्याशी होने का प्रमाण नहीं था। यह भी पता चला कि कुछ वार्डों में पार्टी ने किसी और उम्मीदवार को चुनाव चिह्न दिया था, फिर भी दूसरे व्यक्ति ने उसी पार्टी के नाम से नामांकन भर दिया। ऐसे नामांकन पत्रों को नियमों के तहत अयोग्य घोषित किया गया। इससे कुछ प्रत्याशियों को चुनाव से बाहर होना पड़ा। प्रशासन ने जांच के दौरान यह देखा कि हर उम्मीदवार तय नियमों और पात्रता की शर्तों को पूरा करता है या नहीं। जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो गई है, जिससे रियान बड़ी नगर पालिका चुनाव की तस्वीर अब और स्पष्ट हो गई है। नगर पालिका के 20 वार्डों में भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) और निर्दलीय प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। नामांकन जांच के बाद अब बचे हुए प्रत्याशियों के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के नियमों के हिसाब से कराई है। अब प्रत्याशियों को नाम वापस लेने और चुनाव चिह्न मिलने का इंतजार है।1
- वार्ड 10 में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, भाजपा के गिरिराज सिंह फिर मैदान में इकबाल खान बीकानेर नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 10 में इस बार मुकाबला रोचक होने के आसार हैं। भाजपा ने गिरिराज सिंह चारण को टिकट दिया है। गिरिराज सिंह इससे पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं और कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह के सामने कुछ मतों के अंतर से चुनाव हार गए थे।चुनाव हारने के बाद भी गिरिराज सिंह वार्ड में सक्रिय रहे और स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाने के प्रयास किए। इसी के चलते इस बार उनकी दावेदारी को मजबूत माना जा रहा है।वहीं कांग्रेस ने इस बार हनुमान चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। दूसरी ओर निर्दलीय उम्मीदवार आजाद भाटी भी मैदान में हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि आजाद भाटी मुस्लिम मतदाताओं के साथ अन्य वर्गों के वोट भी हासिल कर सकते हैं, जिससे मुकाबले के समीकरण प्रभावित हो सकते हैं।वहीं कांग्रेस के मौजूदा पार्षद सुरेंद्र सिंह के कार्यकाल को लेकर भी वार्ड में तरह तरह की चर्चाएं हैं। कुछ स्थानीय निवासियों का कहना है कि वार्ड में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हुए और इसी वजह से लोगों में नाराजगी है।कुल मिलाकर वार्ड नंबर 10 में भाजपा के गिरिराज सिंह चारण, कांग्रेस के हनुमान चौधरी और निर्दलीय आजाद भाटी के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि वार्ड की जनता इस बार किस प्रत्याशी के पक्ष में अपना फैसला सुनाती है।1
- BJP को वोट नहीं देने की खाई थी सौगंध! अब उन्हीं चेहरों को BJP ने दे दिया टिकट? बीकानेर नगर निगम चुनाव में टिकट को लेकर चर्चाएं तेज। देखिए वीडियो और बताइए—इनमें से कौन-कौन BJP के टिकट पर चुनाव लड़ रहा है? #Bikaner #BikanerNews #BJP #BJPNews #NagarNigamElection #BikanerNagarNigam #RajasthanPolitics #BikanerPolitics #Election2026 #PoliticalNews #BreakingNews #SSSONews1
- अजमेर - अवैध बांग्लादेशियों पर 25वीं कार्रवाई, 2 और डिटेन, कुल 59* अजमेर SP हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में STF ने दरगाह बाजार से पति-पत्नी को पकड़ा। हलीमा खातून (61) और पति रबीउल इस्लाम (61) + बेटा रबीउल इस्लाम (43) निवासी मदापुर, बांग्लादेश। तीनों बॉर्डर पार कर अजमेर में रह रहे थे, कबाड़ा बीनकर गुजर-बसर कर रहे थे। पूछताछ में खुद को बांग्लादेशी होना कबूला। ये जिले में 25वीं कार्रवाई है, अब तक 59 बांग्लादेशी डिटेन। टीम प्रभारी हर्षित शर्मा RPS व दरगाह SHO दिनेश जीवनानी की कार्रवाई।1
- रूपनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कोटड़ी निवासी हिस्ट्रीशीटर प्रवीण उर्फ प्रेमा खटीक को रूपनगढ़ थाना पुलिस ने एक साल से फरार चलने के बाद किया गिरफ्तार अब बांदरसिंदरी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट सहित कुल 22 आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। रूपनगढ़ (अजमेर) पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने के बाद बांदरसिंदरी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र के पाटन गांव में चोरी के मामले में वांछित था। पाटन गांव में दो स्थानों से लोहे के सरिए चोरी करने का आरोप आरोपी पर है। बांदरसिंदरी थाना पुलिस ने आरोपी प्रवीण उर्फ प्रेमा खटीक निवासी कोटड़ी को किशनगढ़ न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए। आरोपी के खिलाफ बांदरसिंदरी, आदर्शनगर, मकराना, परबतसर, गोकुलपुरा, कृष्णगंज और नांवा थाना क्षेत्रों में भी मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। रूपनगढ़ पुलिस की गिरफ्तारी के बाद बांदरसिंदरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- मसूरी-देहरादून मार्ग पर कुदरत का कहर, भूस्खलन से फिर थमी रफ्तार पानी वाले बैंड के पास सड़क का हिस्सा धंसा, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें; लगातार बारिश से बढ़ी मुश्किलें देहरादून/मसूरी। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मंगलवार तड़के मसूरी-देहरादून मुख्य मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास भारी भूस्खलन होने से सड़क पर मलबा और बोल्डर आ गए तथा सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भूस्खलन की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया। लगातार बारिश के बीच पहाड़ी से मलबा गिरने की आशंका बनी रहने के कारण मार्ग को सुचारू करने में भी चुनौती सामने आई। इससे पहले भी गलोगीधार सहित मसूरी-देहरादून मार्ग के कई संवेदनशील हिस्सों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सोमवार रात मार्ग को मलबा हटाकर खोला गया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद पानी वाले बैंड के पास फिर हालात बिगड़ गए। बारिश ने बढ़ाई चिंता— लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। प्रशासन और संबंधित विभाग संवेदनशील स्थानों पर नजर बनाए हुए हैं। यात्रियों से भी मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने तथा सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। मसूरी-देहरादून मार्ग पर बार-बार हो रहे भूस्खलन ने सड़क की सुरक्षा और स्थायी समाधान को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि संवेदनशील स्थानों पर स्थायी सुरक्षा इंतजाम किए जाने की जरूरत है, ताकि बारिश के दौरान बार-बार यातायात बाधित न हो। देहरादून/मसूरी। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मंगलवार तड़के मसूरी-देहरादून मुख्य मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास भारी भूस्खलन होने से सड़क पर मलबा और बोल्डर आ गए तथा सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भूस्खलन की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया। लगातार बारिश के बीच पहाड़ी से मलबा गिरने की आशंका बनी रहने के कारण मार्ग को सुचारू करने में भी चुनौती सामने आई। इससे पहले भी गलोगीधार सहित मसूरी-देहरादून मार्ग के कई संवेदनशील हिस्सों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सोमवार रात मार्ग को मलबा हटाकर खोला गया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद पानी वाले बैंड के पास फिर हालात बिगड़ गए। बारिश ने बढ़ाई चिंता— लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। प्रशासन और संबंधित विभाग संवेदनशील स्थानों पर नजर बनाए हुए हैं। यात्रियों से भी मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने तथा सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। मसूरी-देहरादून मार्ग पर बार-बार हो रहे भूस्खलन ने सड़क की सुरक्षा और स्थायी समाधान को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि संवेदनशील स्थानों पर स्थायी सुरक्षा इंतजाम किए जाने की जरूरत है, ताकि बारिश के दौरान बार-बार यातायात बाधित न हो।1
- रियान बड़ी नगर पालिका के पहले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। उपखंड अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया सहित निर्वाचन अधिकारियों ने 20 वार्डों से मिले कुल 165 नामांकन पत्रों की बारीकी से जांच की। इस दौरान उम्मीदवारों के दस्तावेज, वार्ड और पार्टी संबंधी जानकारी का मिलान किया गया। जांच के दौरान कई तरह की बातें सामने आईं। कुछ उम्मीदवारों ने एक ही वार्ड से एक से ज्यादा नामांकन पत्र भरे थे। वहीं, कुछ ने राजनीतिक दल के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा, लेकिन उनके पास पार्टी का अधिकृत चुनाव चिह्न या प्रत्याशी होने का प्रमाण नहीं था। यह भी पता चला कि कुछ वार्डों में पार्टी ने किसी और उम्मीदवार को चुनाव चिह्न दिया था, फिर भी दूसरे व्यक्ति ने उसी पार्टी के नाम से नामांकन भर दिया। ऐसे नामांकन पत्रों को नियमों के तहत अयोग्य घोषित किया गया। इससे कुछ प्रत्याशियों को चुनाव से बाहर होना पड़ा। प्रशासन ने जांच के दौरान यह देखा कि हर उम्मीदवार तय नियमों और पात्रता की शर्तों को पूरा करता है या नहीं। जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो गई है, जिससे रियान बड़ी नगर पालिका चुनाव की तस्वीर अब और स्पष्ट हो गई है। नगर पालिका के 20 वार्डों में भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) और निर्दलीय प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। नामांकन जांच के बाद अब बचे हुए प्रत्याशियों के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के नियमों के हिसाब से कराई है। अब प्रत्याशियों को नाम वापस लेने और चुनाव चिह्न मिलने का इंतजार है। रियान बड़ी नगर पालिका के पहले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। उपखंड अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया सहित निर्वाचन अधिकारियों ने 20 वार्डों से मिले कुल 165 नामांकन पत्रों की बारीकी से जांच की। इस दौरान उम्मीदवारों के दस्तावेज, वार्ड और पार्टी संबंधी जानकारी का मिलान किया गया। जांच के दौरान कई तरह की बातें सामने आईं। कुछ उम्मीदवारों ने एक ही वार्ड से एक से ज्यादा नामांकन पत्र भरे थे। वहीं, कुछ ने राजनीतिक दल के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा, लेकिन उनके पास पार्टी का अधिकृत चुनाव चिह्न या प्रत्याशी होने का प्रमाण नहीं था। यह भी पता चला कि कुछ वार्डों में पार्टी ने किसी और उम्मीदवार को चुनाव चिह्न दिया था, फिर भी दूसरे व्यक्ति ने उसी पार्टी के नाम से नामांकन भर दिया। ऐसे नामांकन पत्रों को नियमों के तहत अयोग्य घोषित किया गया। इससे कुछ प्रत्याशियों को चुनाव से बाहर होना पड़ा। प्रशासन ने जांच के दौरान यह देखा कि हर उम्मीदवार तय नियमों और पात्रता की शर्तों को पूरा करता है या नहीं। जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो गई है, जिससे रियान बड़ी नगर पालिका चुनाव की तस्वीर अब और स्पष्ट हो गई है। नगर पालिका के 20 वार्डों में भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) और निर्दलीय प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। नामांकन जांच के बाद अब बचे हुए प्रत्याशियों के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के नियमों के हिसाब से कराई है। अब प्रत्याशियों को नाम वापस लेने और चुनाव चिह्न मिलने का इंतजार है।1
- पीबीएम हॉस्पिटल के टीबी विभाग और न्युरोलोजी के बीच बनाई प्याऊ धीरे धीरे पानी पीने के नल हटाये गए और फिर बनी प्याऊ में ऐसी लगाकर बेड लगाकर अड्डा बना लिया मरीजों और उनके परिजनों के पानी पिने के लिए बनी प्याऊ मैं ऐसी और बेड किस लिए पीबीएम हॉस्पिटल प्रशासन की अनुमति से या मनमानी से1
- अजमेर - 4.50 लाख की साइबर ठगी मामले में हुए 4 गिरफ्तार..... कृष्णगंज थाना पुलिस ने 17 अगस्त को दर्ज धोखाधड़ी मामले में दिल्ली से 4 आरोपियों को दबोचा - सूर्यांशु, विकास, अमृतराज और आसिफ। SP हर्षवर्धन अग्रवाल के निर्देशन में थानाधिकारी अरविन्द सिंह की टीम ने ट्रेस कर कार्रवाई की।1