*आदिवासी शिक्षकों के शोषण का मामला कड़ियां खुलना शुरू* *आदिवासी शिक्षकों के शोषण का मामला कड़ियां खुलना शुरू* ------------------------------------ *आदिवासी शिक्षक के खाते से ₹25 लाख की कथित निकासी, आर्थिक शोषण का आरोप; कई गंभीर धाराओं में हो सकती है कार्रवाई* नागौद। नागौद क्षेत्र के एक आदिवासी शिक्षक ने आर्थिक शोषण का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिक्षक का आरोप है कि एक व्यापारी ने उसके बैंक खाते से एटीएम कार्ड एवं चेक बुक का उपयोग कर लगभग ₹25 लाख की राशि निकलवा ली। जिसकी बैंक स्टेटमेंट भी पीड़ित शिक्षक के पास मौजूद है पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई तथा उसकी राशि वापस दिलाए जाने की मांग की है। पीड़ित शिक्षक का कहना है कि इस कथित आर्थिक शोषण के कारण उसका पूरा परिवार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। उसने प्रशासन से शीघ्र न्याय की गुहार लगाई है।
*आदिवासी शिक्षकों के शोषण का मामला कड़ियां खुलना शुरू* *आदिवासी शिक्षकों के शोषण का मामला कड़ियां खुलना शुरू* ------------------------------------ *आदिवासी शिक्षक के खाते से ₹25 लाख की कथित निकासी, आर्थिक शोषण का आरोप; कई गंभीर धाराओं में हो सकती है कार्रवाई* नागौद। नागौद क्षेत्र के एक आदिवासी शिक्षक ने आर्थिक शोषण का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिक्षक का आरोप है कि एक व्यापारी ने उसके बैंक खाते से एटीएम कार्ड एवं चेक बुक का उपयोग कर लगभग ₹25 लाख की राशि निकलवा ली। जिसकी बैंक स्टेटमेंट भी पीड़ित शिक्षक के पास मौजूद है पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई तथा उसकी राशि वापस दिलाए जाने की मांग की है। पीड़ित शिक्षक का कहना है कि इस कथित आर्थिक शोषण के कारण उसका पूरा परिवार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। उसने प्रशासन से शीघ्र न्याय की गुहार लगाई है।
- माँ जगत जननी राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी जी के आज दिनांक 01/08/2026 दिन शनिवार के प्रात: कालीन श्रृंगार के दर्शन अदभुत श्रंगार जय हो माई की2
- घर आकर महिला से छीन ले गए फाइनेंस का मोबाइल लाडली बहना योजना के एकाउंट से कटती है राशि सतना। फाइनेंस कराकर मोबाइल प्राप्त करने वाले लोग इन दिनों परेशान नजर आ रहे हैं। कुछ लोग तो समस्या का हल ढूढ ले जाते हैं लेकिन कुछ लोगों के पास परेशान होने के सिवा कोई कारण नहीं बचता है। धवारी निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में बताया कि उसके साथ फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारियों ने फ्रॉड किया है। मोबाइल छीन ले गया रिकवरी एजेंट इस संबंध में धवारी निवासी आवेदिका सोनू चौधरी का आरोप है कि 16 दिसम्बर -25 को बेलकम मोबाइल शॉप स्थित विहारी चौक सतना से एक नग मोबाइल फोन कीमती 12,000/-रू. एवं अतिरिक्त 3000/-रूपये फाईनेंस चार्ज कुल 15,000/-रू. का वीवो टी-3 लाइट 5जी जिसका आईएमईआई नं.-869582079444989 है को 1000/-रू. देकर फाइनेंस कराया गया था। प्रार्थिया के घर में परेशानियां आ जाने के कारण 1825 से प्रार्थिया द्वारा उक्त मोबाइल फोन की किश्त 1895/-रू. जमा नहीं कर पाई तब 22 जनवरी -26 को बजाज फाईनेंस के रिकवरी एजेंट-सलमान खान द्वारा प्रार्थिया के घर जाकर प्रार्थिया द्वारा क्रय किया गया उक्त मोबाइल फोन छीनकर अपने साथ ले गया। \ अन्य को कर दिया विक्रय यह कि उक्त मोबाइल फोन एजेंट द्वारा ले जाने के बाद प्रार्थिया द्वारा किश्त की व्यवस्था कर बेलकम मोबाइल शॉप गई तब वहां मालिक द्वारा बताया गया कि आपका उक्त मोबाइल फोन किसी अन्य को विक्रय कर दिया गया है। मोवाइल ले जाने पश्चात् भी बजाज फाईनेंस द्वारा प्रार्थिया के लाडली बहना योजना से प्राप्त पैसा को खाते से किश्तो के रूप में काटा जा रहा है, जिससे प्रार्थिया मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशान होकर उक्त घटना की शिकायत थाना सिटी कोतवाली में की थी जिसमें कोई कार्यवाही न किये जाने से आवेदिका ने जिला पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। मिले नया मोबाइल या लौटे पैसा आवेदिका ने एसपी से मांग की है कि वेेलकम मोबाइल के मालिक व बजाज फाईनेंस के कर्मचारियों के विरूद्ध तत्काल कानूनी कार्यवाही किया जाकर प्रार्थिया को उसी कीमत का नया मोबाइल फोन दिलाया जाय या प्रार्थिया के खाते से काटा गया पैसा वापस दिलाया जाकर एवं भविष्य में पैसा न काटे जाने की कार्यवाही कराये जाने की कृपा की जाए।1
- *अमानगंज में दो लाख का गांजा बरामद, पुलिस की घेराबंदी में शातिर तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालना शुरू!*1
- सतना। सिविल लाइन चौराहे में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों को सघन चेकिंग सतना। सिविल लाइन चौराहे में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों को सघन चेकिंग करते हुए। जिसमें दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, ड्राइविंग लाइसेंस सहित संपूर्ण दस्तावेज जांच किया गया। इस दौरान ट्रैफिक प्रभारी पूनम रावत सहायक उप निरीक्षक लाखन पंडा सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।2
- *मैहर मल्हार संगीत सभा का भव्य शुभारंभ, नवोदित कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू* मैहर, 1 अगस्त 2026। मैहर जिले की सांस्कृतिक धरोहर और मैहर घराने की समृद्ध संगीत परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन तथा युवा पीढ़ी को शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा नवाचार किया जा रहा है।इस कड़ी में 1 अगस्त को शासकीय संगीत महाविद्यालय, मैहर में शनिवार सायं 7 बजे "मैहर मल्हार संगीत सभा" का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवोदित कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना तथा मैहर घराने की सांगीतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। इस अवसर पर कलाकारों ने शास्त्रीय गायन, तबला जुगलबंदी, कथक समूह नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। विशिष्ट अतिथियों में राजमाता श्रीमती कवितेश्वरी देवी, कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष श्री कमलेश सुहाने सहित विश्वनाथ चौरसिया, सत्यभान पटेल, राज ललन मिश्रा, उत्तम पांडेय, नगर के गणमान्य नागरिक एवं जिले के अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर चयनित कलाकारों ने विभिन्न विधाओं में प्रस्तुति दी। शास्त्रीय गायन में श्री सुशोभित गौतम ने अपनी प्रस्तुति दी, जिनके साथ तबले पर श्री अनुराग श्रीवास्तव, हारमोनियम पर श्री गौतम भारतीय तथा सारंगी पर श्री मोहम्मद अहमद खान ने संगत की। तबला जुगलबंदी की आकर्षक प्रस्तुति सुश्री सोनाली रैदास एवं श्री उदय सूर्यवंशी ने दी। कथक समूह नृत्य में सुश्री नंदनी अग्निहोत्री, सुश्री नंदनी पटेल, सुश्री संस्कृति चौरसिया, सुश्री श्रेया नागर एवं सुश्री सौम्या रजक ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति का निर्देशन डॉ. सपना नामदेव ने किया। कार्यक्रम में अतिथि कलाकार के रूप में श्री देवांश मिश्रा एवं श्रीमती कल्पना मिश्रा ने शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। उनके साथ तबले पर श्री अनुराग श्रीवास्तव तथा हारमोनियम पर श्री सुनील प्रजापति ने संगत की।कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने बताया कि प्रत्येक माह की पहली तारीख को मैहर में शाम 7 बजे से मैहर मल्हार का कार्यक्रम किया जाएगा । कार्यक्रम का पहला आयोजन शासकीय संगीत महाविद्यालय, मैहर में किया गया।। संगीत प्रेमियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मैहर घराने की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। *मैहर मल्हार संगीत सभा का भव्य शुभारंभ, नवोदित कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू* मैहर, 1 अगस्त 2026। मैहर जिले की सांस्कृतिक धरोहर और मैहर घराने की समृद्ध संगीत परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन तथा युवा पीढ़ी को शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा नवाचार किया जा रहा है।इस कड़ी में 1 अगस्त को शासकीय संगीत महाविद्यालय, मैहर में शनिवार सायं 7 बजे "मैहर मल्हार संगीत सभा" का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवोदित कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना तथा मैहर घराने की सांगीतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। इस अवसर पर कलाकारों ने शास्त्रीय गायन, तबला जुगलबंदी, कथक समूह नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। विशिष्ट अतिथियों में राजमाता श्रीमती कवितेश्वरी देवी, कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष श्री कमलेश सुहाने सहित विश्वनाथ चौरसिया, सत्यभान पटेल, राज ललन मिश्रा, उत्तम पांडेय, नगर के गणमान्य नागरिक एवं जिले के अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर चयनित कलाकारों ने विभिन्न विधाओं में प्रस्तुति दी। शास्त्रीय गायन में श्री सुशोभित गौतम ने अपनी प्रस्तुति दी, जिनके साथ तबले पर श्री अनुराग श्रीवास्तव, हारमोनियम पर श्री गौतम भारतीय तथा सारंगी पर श्री मोहम्मद अहमद खान ने संगत की। तबला जुगलबंदी की आकर्षक प्रस्तुति सुश्री सोनाली रैदास एवं श्री उदय सूर्यवंशी ने दी। कथक समूह नृत्य में सुश्री नंदनी अग्निहोत्री, सुश्री नंदनी पटेल, सुश्री संस्कृति चौरसिया, सुश्री श्रेया नागर एवं सुश्री सौम्या रजक ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति का निर्देशन डॉ. सपना नामदेव ने किया। कार्यक्रम में अतिथि कलाकार के रूप में श्री देवांश मिश्रा एवं श्रीमती कल्पना मिश्रा ने शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। उनके साथ तबले पर श्री अनुराग श्रीवास्तव तथा हारमोनियम पर श्री सुनील प्रजापति ने संगत की।कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने बताया कि प्रत्येक माह की पहली तारीख को मैहर में शाम 7 बजे से मैहर मल्हार का कार्यक्रम किया जाएगा । कार्यक्रम का पहला आयोजन शासकीय संगीत महाविद्यालय, मैहर में किया गया।। संगीत प्रेमियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मैहर घराने की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।3
- कोलगवा कोतवाली क्या अपराधी को बचा रही है❗️ नीतू सिंह का कहना है उसके पति के साथ उसके जान को खतरा है उनके साथ कोई भी घटना होती है उसकी जबाब देही शिवशंकर पाण्डेय,संयोग जयसवाल राकेश मिश्रा सवर्ण सोनी जबाब देह होगा। सतना भारतीय जन मोर्चा पार्टी के आफिस मै आकर अपनी आप बिती सुनाई ।जिसमे भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने आश्वासन दिया है आपके साथ किसी भी तरह से गलत नही होना दिया जायेगा। बिहार के होने के कारण पुलिस प्रशासन अपराध करने की छूट दे रखा है❗️1
- *झाबुआ - महिला सशक्तिकरण और विकास* - *सीएम डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ को दी ₹283 करोड़ से ज्यादा की सौगात* *स्व-सहायता समूहों को ₹300 करोड़ का ऋण वितरित, महिलाओं को मिला स्वरोजगार का बल* *थांदला में बनेगा पक्का हेलीपैड, हर विधानसभा में खेल मैदान: सीएम की घोषणा* - *पद्मावती नदी पर घाट निर्माण और पट्टों की पक्की रजिस्ट्री का ऐलान* - *स्कूली बच्चों की वर्दी अब स्व-सहायता समूह की महिलाएं सिलेंगी* *2. भोपाल - प्रशासनिक बैठकें* - *सीएम की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी की 6वीं बैठक संपन्न* - *डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक* - आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर भुगतान, आयुष्मान पैनल प्रक्रिया तेज करने के निर्देश - कटनी में जल जीवन मिशन और बाणसागर-2 परियोजना की प्रगति की समीक्षा - *मंत्री कृष्णा गौर ने भोपाल वार्ड 74 में ₹50 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन* *3. अन्य जिलों से खबरें* - *राज्य मंत्री गौतम तेटवाल ने मऊ के सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षण, समय पर काम पूरा करने के निर्देश* - *मंत्री नारायण सिंह पंवार ने ब्यावरा के शासकीय विद्यालय भवन का किया निरीक्षण* *वीडियो में दिखाए गए सेगमेंट* - *विकास* - विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास - *विरासत विकास* - सांस्कृतिक कार्यक्रम और परंपरा - *शिक्षा* - स्कूल भवनों का निरीक्षण - *सशक्तिकरण* - महिला स्व-सहायता समूह कार्यक्रम - *सम्मान* - लोक कलाकारों और आमजन का सम्मान *झाबुआ - महिला सशक्तिकरण और विकास* - *सीएम डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ को दी ₹283 करोड़ से ज्यादा की सौगात* *स्व-सहायता समूहों को ₹300 करोड़ का ऋण वितरित, महिलाओं को मिला स्वरोजगार का बल* *थांदला में बनेगा पक्का हेलीपैड, हर विधानसभा में खेल मैदान: सीएम की घोषणा* - *पद्मावती नदी पर घाट निर्माण और पट्टों की पक्की रजिस्ट्री का ऐलान* - *स्कूली बच्चों की वर्दी अब स्व-सहायता समूह की महिलाएं सिलेंगी* *2. भोपाल - प्रशासनिक बैठकें* - *सीएम की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी की 6वीं बैठक संपन्न* - *डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक* - आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर भुगतान, आयुष्मान पैनल प्रक्रिया तेज करने के निर्देश - कटनी में जल जीवन मिशन और बाणसागर-2 परियोजना की प्रगति की समीक्षा - *मंत्री कृष्णा गौर ने भोपाल वार्ड 74 में ₹50 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन* *3. अन्य जिलों से खबरें* - *राज्य मंत्री गौतम तेटवाल ने मऊ के सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षण, समय पर काम पूरा करने के निर्देश* - *मंत्री नारायण सिंह पंवार ने ब्यावरा के शासकीय विद्यालय भवन का किया निरीक्षण* *वीडियो में दिखाए गए सेगमेंट* - *विकास* - विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास - *विरासत विकास* - सांस्कृतिक कार्यक्रम और परंपरा - *शिक्षा* - स्कूल भवनों का निरीक्षण - *सशक्तिकरण* - महिला स्व-सहायता समूह कार्यक्रम - *सम्मान* - लोक कलाकारों और आमजन का सम्मान1
- 🚨 शादी का झांसा, ₹1 लाख की ठगी! पन्ना पुलिस ने कथित 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह का किया पर्दाफाश शादी के नाम पर ₹1 लाख की ठगी, कुछ ही दिनों बाद दुल्हन फरार। शिकायत के बाद पन्ना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कथित गिरोह का पर्दाफाश किया और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी1