बाढ़ के पानी में डूबा 200 मीटर रास्ता, नौनिहालों का स्कूल जाना हुआ मुश्किल महमूदाबाद (सीतापुर)। गोड़ैचा-सदरपुर मुख्य मार्ग से पिपरी जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास करीब 200 मीटर लंबा मार्ग बाढ़ के पानी में डूब गया है। मार्ग पर दो से ढाई फुट तक पानी बह रहा है। पिपरी, रंडा खुर्द और मोहम्मदपुरवा को जोड़ने वाले इस रास्ते पर पानी बढ़ने से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से रास्ते पर जलभराव है। सबसे अधिक परेशानी छोटे स्कूली बच्चों को हो रही है। पिपरी निवासी रामकुमार ने बताया कि पानी लगातार बढ़ रहा है, जिससे बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल हो गया है। रंडा खुर्द निवासी फरीद खान ने बताया कि धान की फसल पककर तैयार थी, लेकिन बाढ़ के पानी में पूरी फसल डूब गई। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। मोहम्मदपुरवा निवासी सुहेल अहमद ने बताया कि गांव से सटा इलाका भी पानी से घिरा हुआ है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराकर जलभराव की समस्या दूर कराने और फसल नुकसान का आकलन कराकर किसानों को राहत दिलाने की मांग की है।
बाढ़ के पानी में डूबा 200 मीटर रास्ता, नौनिहालों का स्कूल जाना हुआ मुश्किल महमूदाबाद (सीतापुर)। गोड़ैचा-सदरपुर मुख्य मार्ग से पिपरी जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास करीब 200 मीटर लंबा मार्ग बाढ़ के पानी में डूब गया है। मार्ग पर दो से ढाई फुट तक पानी
बह रहा है। पिपरी, रंडा खुर्द और मोहम्मदपुरवा को जोड़ने वाले इस रास्ते पर पानी बढ़ने से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से रास्ते पर जलभराव है। सबसे अधिक परेशानी छोटे स्कूली बच्चों को हो रही है।
पिपरी निवासी रामकुमार ने बताया कि पानी लगातार बढ़ रहा है, जिससे बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल हो गया है। रंडा खुर्द निवासी फरीद खान ने बताया कि धान की फसल पककर तैयार थी, लेकिन बाढ़ के पानी में पूरी फसल डूब गई। इससे किसानों को भारी नुकसान
हुआ है। मोहम्मदपुरवा निवासी सुहेल अहमद ने बताया कि गांव से सटा इलाका भी पानी से घिरा हुआ है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराकर जलभराव की समस्या दूर कराने और फसल नुकसान का आकलन कराकर किसानों को राहत दिलाने की मांग की है।
- बुजुर्ग दंपती से चेन लूट का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तारतमंचा, लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल अपाचे बाइक बरामद — तमंचा, लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल अपाचे बाइक बरामद — एक आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज बाराबंकी। असन्द्रा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती से हुई चेन लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे/निशानदेही पर लूटी गई सोने की चेन, .315 बोर का अवैध तमंचा और वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को असन्द्रा थाना क्षेत्र के लकड़िया दादूपुर के पास मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग दंपती को असलहा दिखाकर सोने की चेन लूट ली गई थी। मामले में थाना असन्द्रा पर मुकदमा संख्या 301/2026, धारा 309(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलीजेंस की मदद से पुलिस टीम ने मामले में पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र शैलेन्द्र कुमार सिंह और शिवांक सिंह पुत्र भानू प्रताप सिंह, दोनों निवासी नौगवां रायतासी, थाना कुड़वार, जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर एक सोने की चेन, .315 बोर का अवैध तमंचा और अपाचे बाइक संख्या UP 44 BX 8670 बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। 🔴 एक आरोपी पर पहले से कई मुकदमे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ प्रिंस के खिलाफ सुल्तानपुर के लम्भुआ, मोतिगरपुर, जीआरपी सुल्तानपुर और कुड़वार थाने में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। असन्द्रा में दर्ज वर्तमान मुकदमे को मिलाकर उसके खिलाफ पांच मुकदमों का आपराधिक इतिहास बताया गया है। वहीं दूसरे आरोपी शिवांक सिंह के खिलाफ भी असन्द्रा थाने में वर्तमान मुकदमा दर्ज है। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना असन्द्रा और थाना रामसनेहीघाट की पुलिस टीम शामिल रही। कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- लखनऊ के केजीएमयू में नर्सिंग छात्रा दिव्यांशी की मौत के बाद नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि दिव्यांशी की तबीयत खराब होने के बावजूद उससे ओपीडी में काम कराया जाता था। छात्र-छात्राओं ने प्रिंसिपल के इस्तीफा देने की मांग रखी और कहां प्रिंसिपल को हटाया जाए प्रदर्शन के दौरान छात्रों में नाराजगी देखने को मिली। अब सभी की नजर इस बात पर है कि मामले में संस्थान और प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है। . . . #lucknow #kgmulucknow #trandingvideo #kgmuhospital #explore ...1
- बहराइच। साधन सहकारी समिति बिलौरा बासू के मामले में अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद भी आदेश का अनुपालन न होने को लेकर पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई है। पीड़ित देवनारायण पाण्डेय निवासी ग्राम पंचायत .ने बयान देते हुए बताया मेरा नाम देवनारायण पाण्डेय है, मैं ग्राम पंचायत का रहने वाला हूँ। आज मैं श्रीमान जिलाधिकारी महोदय के कार्यालय आया था। 5-12-2025 को मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया था। मैं साधन सहकारी समिति बिलौरा बासू का चेयरमैन था। मुझे गलत तरीके से षड्यंत्र करके अध्यक्ष पद से अविश्वास करके हटा दिया गया था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी उस संबंध में मैंने माननीय उच्च न्यायालय में एप्लीकेशन डाली, उस पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा आदेश पारित हुआ जिलाधिकारी बहराइच के लिए कि इसका पुनः समीक्षा की जाए। उसी क्रम में जिलाधिकारी महोदय ने कैसरगंज के उपजिलाधिकारी महोदय को इस मामले का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया कि इसकी पुनः सुनवाई करके अंतिम निर्णय लिया जाए।हम उपजिलाधिकारी कैसरगंज के न्यायालय पर गए, वहाँ अपना पक्ष प्रस्तुत किया और दोनों पक्षों को विधिवत सुनने के बाद 15 तारीख को अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। देवनारायण पाण्डेय ने आरोप लगाया कि आदेश के 6 दिन बाद भी लेटर जारी नहीं हुआ है अब हम चाहते हैं कि उसका अनुपालन कराया जाए, क्योंकि 15 को आदेश हुआ आज 21 तारीख हो गई अभी तक कोई लेटर जारी नहीं हुआ है। इस बीच में पूर्व अध्यक्ष कोई फ्रॉड भी कर सकते हैं। जिस दिन अविश्वास प्रस्ताव शून्य हो गया, उसके बाद तत्काल मुझे पद पर ग्रहण करने का अवसर प्रदान करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे फिर से जिलाधिकारी और सहायक आयुक्त से मुलाकात करेंगे और आगे की कार्रवाई करेंगे।1
- लखनऊ। रायपुर गांव में नहरिया माइनर पर पेड़ों के कटान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास नहरिया माइनर पर पेड़ों के कथित अवैध कटान का मामला सामने आया है। आरोप है कि भद्रावल निवासी राजपूत द्वारा कथित रूप से पेड़ों की कटाई कराई जा रही है और कटान के बाद लकड़ी को वाहनों के जरिए मौके से हटाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पेड़ों की कटाई के लिए वैध अनुमति अथवा आवश्यक दस्तावेजों का पालन नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की जानकारी होने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मौके की जांच कर कटान की वैधता, अनुमति और लकड़ी के परिवहन की जांच कराने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- मैक्स हॉस्पिटल पर कार्रवाई अगर नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में ज्ञापन दिया जाएगा l1
- राजधानी लखनऊ के दुबग्गा मंडी में एक मीटर का अजगर निकलने से मचा हड़कंप दुबग्गा मंडी के चार नंबर गेट के पास रविवार रात करीब एक मीटर लंबा अजगर निकलने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया अजगर दिखाई देने पर लोगों ने इसकी सूचना थाना दुबग्गा इंस्पेक्टर श्रीकान्त राय को दी। सूचना मिलते ही दुबग्गा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली/1
- खाद की ऑनलाइन व्यवस्था और फर्जी एससी-एसटी मुकदमों के विरोध में किसानों का हुंकार खाद की ऑनलाइन व्यवस्था और फर्जी एससी-एसटी मुकदमों के विरोध में किसानों का हुंकार हजारों किसानों ने सीतापुर से लखनऊ के लिए निकाला पैदल मार्च, प्रशासन के आश्वासन पर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन संवाददाता,, नरेश गुप्ता सीतापुर। ऑनलाइन खाद व्यवस्था बंद करने और फर्जी एससी-एसटी मुकदमों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को जिला अध्यक्ष मयंक चौहान ‘विवेक’ के नेतृत्व में सीतापुर से लखनऊ के लिए पैदल मार्च निकाला। मार्च में जिलेभर से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। सोमवार सुबह करीब 10 बजे भारतीय किसान यूनियन के जिला कार्यालय, आरएमपी रोड स्थित 27 बटालियन गेट पर किसान एकत्र हुए। यहां करीब दो घंटे तक पंचायत आयोजित की गई। इसके बाद दोपहर 12 बजे किसानों ने लखनऊ के लिए पैदल मार्च शुरू किया। किसान आंख अस्पताल होते हुए लालबाग चौराहे की ओर बढ़े और वहां से लखनऊ की तरफ कूच किया। हजारों किसानों के सड़क पर उतरने से प्रशासन में हलचल बढ़ गई। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर मार्च रोकने का प्रयास किया। काफी मान-मनौव्वल के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सीओ सिटी की मौजूदगी में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। किसान नेताओं के अनुसार, प्रशासन की ओर से एक माह के भीतर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया है। भारतीय किसान यूनियन ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। 22 अक्टूबर की महापंचायत में उठेंगे मुद्दे किसान नेताओं ने कहा कि 22 अक्टूबर 2026 को सिधौली में राकेश टिकैत के नेतृत्व में प्रस्तावित किसान महापंचायत में इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके बाद सिधौली से लखनऊ तक पैदल मार्च किए जाने की भी चेतावनी दी गई। ये पदाधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में प्रदेश सचिव उमेश पांडे, मध्यांचल उपाध्यक्ष हाजी रिजवान, प्रदेश सचिव राजेश यादव, मंडल उपाध्यक्ष अरुण शुक्ला, मंडल सचिव एलबिंदर सिंह, मंडल प्रवक्ता हरिहर मास्टर, महिला पदाधिकारी रामलली पाल, युवा जिला अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, महासचिव पंकज वर्मा, संगठन मंत्री अनिकेत सिंह, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बाबा, जिला सचिव दीपू जायसवाल, प्यारेलाल यादव समेत जिलेभर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।,, नरेश गुप्ता सीतापुर। ऑनलाइन खाद व्यवस्था बंद करने और फर्जी एससी-एसटी मुकदमों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को जिला अध्यक्ष मयंक चौहान ‘विवेक’ के नेतृत्व में सीतापुर से लखनऊ के लिए पैदल मार्च निकाला। मार्च में जिलेभर से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। सोमवार सुबह करीब 10 बजे भारतीय किसान यूनियन के जिला कार्यालय, आरएमपी रोड स्थित 27 बटालियन गेट पर किसान एकत्र हुए। यहां करीब दो घंटे तक पंचायत आयोजित की गई। इसके बाद दोपहर 12 बजे किसानों ने लखनऊ के लिए पैदल मार्च शुरू किया। किसान आंख अस्पताल होते हुए लालबाग चौराहे की ओर बढ़े और वहां से लखनऊ की तरफ कूच किया। हजारों किसानों के सड़क पर उतरने से प्रशासन में हलचल बढ़ गई। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर मार्च रोकने का प्रयास किया। काफी मान-मनौव्वल के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सीओ सिटी की मौजूदगी में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। किसान नेताओं के अनुसार, प्रशासन की ओर से एक माह के भीतर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया है। भारतीय किसान यूनियन ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। 22 अक्टूबर की महापंचायत में उठेंगे मुद्दे किसान नेताओं ने कहा कि 22 अक्टूबर 2026 को सिधौली में राकेश टिकैत के नेतृत्व में प्रस्तावित किसान महापंचायत में इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके बाद सिधौली से लखनऊ तक पैदल मार्च किए जाने की भी चेतावनी दी गई। ये पदाधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में प्रदेश सचिव उमेश पांडे, मध्यांचल उपाध्यक्ष हाजी रिजवान, प्रदेश सचिव राजेश यादव, मंडल उपाध्यक्ष अरुण शुक्ला, मंडल सचिव एलबिंदर सिंह, मंडल प्रवक्ता हरिहर मास्टर, महिला पदाधिकारी रामलली पाल, युवा जिला अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, महासचिव पंकज वर्मा, संगठन मंत्री अनिकेत सिंह, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बाबा, जिला सचिव दीपू जायसवाल, प्यारेलाल यादव समेत जिलेभर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- लखनऊ। नगराम मोड़ पर नशे में धुत बताए जा रहे प्रेमी-प्रेमिका की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर के दूसरी तरफ जा टकराई हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना का वीडियो सामने आया है। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी की अभी पुष्टि नहीं हुई है।1
- बहराइच। जिले में महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी ठाकुर के नेतृत्व में कैसरगंज तहसील के ग्राम काल्हापारा फखरपुर में ग्रामीणों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) आशीष सिंह का पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने BSA के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। भवानी ठाकुर ने आरोप लगाया कि BSA आशीष सिंह इससे पहले महराजगंज में तैनाती के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित हो चुके हैं। बहराइच में भी इन्हें भ्रष्टाचार का पर्याय माना जा रहा है और गांवों में इन्हें 'करप्शन किंग' के नाम से जाना जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले फरवरी में BSA ने बेसिक शिक्षा सत्र 26/27 की एक ट्रक किताबें बेच दी थीं, जिस मामले में जिले के अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कर पूरे ट्रक और किताबों को बरामद किया था और तीन कर्मचारियों व एक कबाड़ी को जेल भेजा गया था। भवानी ठाकुर ने बताया कि हाल ही में बेसिक शिक्षा विभाग में 519 ECCE एजुकेटरों की नियुक्ति होनी थी, जिसमें पहले 140 और फिर 173 एजुकेटरों की भर्ती की गई। नियुक्ति पत्र देने से पहले ही करोड़ों रुपये की वसूली के आरोप गांवों में फैल गए, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। इसके अलावा BSA पर अध्यापकों के समायोजन के नाम पर भी भारी वसूली और सैकड़ों करोड़ की चल-अचल संपत्ति बनाने के आरोप लगाए। भवानी ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर BSA के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए और उनकी चल-अचल संपत्ति की जांच कराई जाए।1