वेदांता प्लांट में धमाका: सोनभद्र के 3 मजदूरों की मौत, गांव पहुंचते ही मचा कोहराम सोनभद्र कोन थाना क्षेत्र के पीपरखाड़ गांव में गुरुवार सुबह उस वक्त दिल दहला देने वाला मंजर देखने को मिला, जब तीन अलग-अलग एम्बुलेंसों से एक साथ तीन शव गांव पहुंचे। जैसे ही शव गांव में पहुंचे, चीख-पुकार और करुण क्रंदन से पूरा माहौल गूंज उठा। हर आंख नम थी और हर दिल इस दर्दनाक दृश्य से दहल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले के सिंहीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए भीषण बॉयलर विस्फोट में कोन क्षेत्र के तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद छत्तीसगढ़ प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए शवों को एम्बुलेंस से उनके पैतृक गांव भिजवाया। मृतकों में पीपरखाड़ गांव के बरवाहा टोला निवासी राजू राम (40) पुत्र चरित्र राम और बृजेश (31) पुत्र जवाहिर राम शामिल हैं, जो आपस में चचेरे भाई थे। वहीं केवाल टोला निवासी पंकज (25) पुत्र सुभाष की भी इस हादसे में जान चली गई। बताया जाता है कि तीनों युवक करीब तीन महीने पहले ही एक ठेकेदार के माध्यम से प्लांट में मजदूरी करने गए थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे प्लांट के यूनिट नंबर-1 में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना भीषण था कि कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में कई अन्य मजदूरों के मारे जाने की आशंका है, जबकि दर्जनों श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। जैसे ही शव गांव पहुंचे, परिजनों में कोहराम मच गया। महिलाओं का विलाप और बच्चों की सिसकियां हर किसी का दिल झकझोर रही थीं। पूरे गांव के लोग मृतकों के घरों पर जुट गए और शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाने की कोशिश करते रहे, लेकिन इस गहरे दुख के सामने हर सांत्वना बेअसर नजर आई बाद में तीनों मृतकों का अंतिम संस्कार कचनरवा पाण्डु नदी तट स्थित श्मशान घाट पर एक साथ किया गया। एक साथ तीन अर्थियां उठने का दृश्य इतना हृदयविदारक था कि वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें भर आईं। इस दर्दनाक हादसे ने न सिर्फ पीपरखाड़ गांव बल्कि पूरे कोन क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की है। साथ ही प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग भी उठाई गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

- सोननदी में नहाने गये ट्रक चालक की डूबने से मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप चोपन/सोनभद्र। गुरुवार को चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत छठ घाट के समीप सोननदी में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नहाने गये एक ट्रक चालक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जितेन्द्र कुमार (35 वर्ष) पुत्र रामेश्वर, निवासी चाचीबार, फतेहपुर सीकर (राजस्थान) के रूप में हुई है। वह पेशे से ट्रक चालक था और माल ढुलाई का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को उसका ट्रक मारकुंडी क्षेत्र में अचानक खराब हो गया था, जिसके चलते वह आवश्यक पार्ट्स खरीदने के लिए अपने दो साथियों के साथ चोपन के प्रीतनगर आया था। सामान खरीदने के बाद दोपहर के समय वह अपने साथियों के साथ छठ घाट के पास सोननदी में नहाने चला गया। नहाने के दौरान अचानक उसका चप्पल नदी के बहाव में बहने लगा। चप्पल को पकड़ने के प्रयास में जितेन्द्र आगे बढ़ गया और अनजाने में गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह तेज बहाव की चपेट में आ गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। कुछ ही क्षणों में जितेन्द्र नदी में लापता हो गया। साथियों द्वारा शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग भी मौके पर जुट गए और घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। गोताखोरों द्वारा नदी में लगातार खोजबीन की जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका था। घटना के बाद मृतक के साथियों का रो-रोकर बुरा हाल है,वही थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई करते हुए परिजनों को सूचना दे दी गई है। जैसे ही शव बरामद होगा, आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।3
- सोनभद्र। जनपद के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत मारकुंडी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान निवासी युवक जितेंद्र अपने साथियों के साथ वाहन से यात्रा कर रहा था। इसी दौरान मारकुंडी के पास उसका वाहन खराब हो गया। वाहन ठीक होने का इंतजार करते हुए सभी साथी पास की नदी में नहाने चले गए। बताया जा रहा है कि नहाते समय जितेंद्र की चप्पल पानी में बहने लगी। उसे पकड़ने के प्रयास में वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा। साथ मौजूद युवकों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वह लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं सूचना पाकर चोपन पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर नदी-नालों में नहाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता को उजागर कर दिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा युवक की तलाश जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- Smart ki samasya bahut jyada Bil1
- भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती पर पुष्प अर्पित करते हुए अंबेडकर पार्क पिपरी में, इसके पहले विशाल शोभा यात्रा निकाली गई खाड़ पाथर बुद्ध भगवान के मंदिर से रेणुकूट का भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा पिपरी अंबेडकर पार्क में एक सभा का आयोजन किया गया इसमें रेणुकूट पिपरी के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बाबा साहेब के किए हुए समाज में अच्छे कार्यों को शिक्षा को ऊपर उठने के लिए अशिक्षित वर्ग को शिक्षा दिलाने के लिए लोगों ने अपना अपना उद्बोधन दिया1
- अभी 2,3,4,5678 पूरे सेलो बंद शासन पावर लिमिटेड रिलायंस में अभी पूरे सेलो बंद जितने गाड़ी आई थी गाड़ी पूरे तरह से गाड़ी बंद कर दिये रिलायंस पावर प्लांट में शिवपहरि में जिला सिंगरौली 🥀🥀🥀 200गाड़ी चढ़ रही थी लोकर गाड़ी बंद कर दिये रिलायंस वाले 26 गाड़ी चढ़ रही हैं अंदर में 24 घंटे में 8 चकर कट्टा होता है एक बाहर से रिलायंस वाले अपने गाड़ी बाहर से मंगाए है आप देख रहे सोशल मीडिया पर 26 गाड़ी आईसर की आई थी1
- मिर्जापुर *पर्यवरण के साथ जल संरक्षण पर अदानी ग्रुप का चला बुलडोजर,क्षेत्र में आक्रोश* मड़िहान तहसील क्षेत्र के ददरी स्थित अदानी ग्रुप के निर्माणाधीन मेगा पॉवर प्लांट निर्माताओं द्वारा सिचाई विभाग,वन विभाग, से बिना अनुमति पत्र लिए बिना ही पर्यावरण के साथ जल संरक्षण पर बुल्डोजर चलाया जा रहा है।ग्रामीणो के साथ क्षेत्रीय नेता हुए एक जुट। भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सोनू सिंह भृगुवंसी ने बताया कि,ददरी में निर्माणाधीन मेगा पावर प्लांट हेतु बहुतायत मात्रा में खपत हो रही डीजल की बचत हेतु मड़िहान विद्युत उपकेंद्र से बिजली सप्लाई हेतु अंडर ग्राउंड तार बिछाने की व्यवस्था हेतु,वन विभाग से बिना परमिशन लिए ही मिर्जापुर सोनभद्र सड़क किनारे जेसीवी से खुदाई कराते हुए सड़क किनारे के पेड़ पौधों को क्षति पहुचाई जा रही है।वही प्लांट के मोड़ से लगभग पांच किलोमीटर दूरी पर स्थित अपर खजूरी बांध तक पाइप लाइन बिछाने हेतु वन विभाग से 5 मीटर चौड़ाई में खुदाई औऱ 135 जंगलिय पेड़ो के कटान की परमिशन ली गई है।परंतु मौके पर लगभग 10 मीटर चौड़ाई में खुदाई का काम कराया जा रहा है।जबकि लगभग दो सौ से ऊपर पेड़ो का कटान कराया जा चुका है।वही अपर खजूरी बांध की तलहटी में सिचाई विभाग से परमिशन लिए वैगैर ही लंबे पैमाने पर खुदाई का काम हुआ है।जबकि कार्यदाई संस्था द्वारा सिचाई विभाग की जमीन पर अस्थाई निर्माण कराकर आफिस का भी संचालन किया जा रहा है।विभागीय लापरवाही के चलते वन संरक्षण,जल संचयन पर भीषण प्रहार किया गया है।क्षेत्र में चल रहे अवैध कार्य से ऑक्सीजन लेवल घटने के साथ साथ आने वाले समय मे क्षेत्र में पानी की भीषण किल्लत के बादल अभी से मंडराने लगे है। मड़िहान वन क्षेत्राधिकारी डीएस नेगी ने बताया कि मिर्ज़ापुर सोनभद्र मार्ग किनारे अदानी ग्रुप द्वारा बिजली सप्लाई हेतु खुदाई की जा रही थी।जानकारी होने पर कार्य रुकवा दिया गया है। सिचाई विभाग अवर अभियंता गुलाब राजपूत ने बताया कि परमिशन नही होने पर अपर खजूरी बांध की तलहटी में हो रही खुदाई को रुकवा दिया गया है।3
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- ye hai Bjp raj me1
- गढ़वा (Garhwa) के स्वयंवर (The Swayamvar) स्टोर में पुरुषों के लिए शानदार एथनिक और प्रीमियम पार्टी वियर कलेक्शन उपलब्ध है, जो ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का मिश्रण है। यहाँ विशेष रूप से शेरवानी, कुर्ता पायजामा, इंडो-वेस्टर्न (Indo-western), ब्लेज़र, जोधपुरी, और रेडी-टू-वियर वैरायटी के साथ-साथ 2-पीस, 3-पीस और 5-पीस सूट भी मिलते हैं। यह स्टोर दूल्हों और शादी के मेहमानों के लिए एक अच्छा विकल्प है। Instagram Instagram +2 स्वयंवर, गढ़वा के कलेक्शन की प्रमुख विशेषताएं: पुरुषों के लिए एथनिक वियर (Men's Ethnic Wear): यहाँ प्रीमियम क्वालिटी के शेरवानी और कुर्ता सेट्स की विस्तृत रेंज है। पार्टी और वेडिंग कलेक्शन: शादी, हल्दी, और रिसेप्शन के लिए खास डिज़ाइन्स उपलब्ध हैं। इंडो-वेस्टर्न और ब्लेज़र: मॉडर्न एथनिक फैशन के लिए इंडो-वेस्टर्न, कोट्स और स्टाइलिश ब्लेज़र। कस्टम टेलरिंग: अच्छी फिटिंग और प्रीमियम फैब्रिक के साथ शानदार कलेक्शन।1