घोसी कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर वाराणसी गोरखपुर फोरलेन पर पुलिस की वाहन को टेलर ने मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल की हुई मौत मऊ । बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात्रि को लगभग 12: 30 बजे गोरखपुर-मऊ हाईवे पर थाना घोसी क्षेत्र के बनियापार तिराहा के पास के रात्रि गश्त के दौरान थाना घोसी की द्वितीय मोबाइल जीप नंबर-UP 54G 0186 में एक अज्ञात डीसीएम वाहन द्वारा पीछे से टक्कर मार दी गई,जिससे जीप पलट कर नीचे गढ्ढे में गिर गयी तथा गश्त कर रहे जीप में सवार SI विनोद कुमार सिंह ,HC प्रीतम कुमार यादव ,चालक HC पवन कुमार यादव व पीआरडी ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनको सीएचसी घोसी लाया गया,जहाँ चिकित्सक द्वारा प्रार्थमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मऊ रेफर किया गया। जिला अस्पताल मऊ में इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा चालक HC पवन कुमार यादव को रात्रि 02 बजे मृत घोषित कर दिया गया।. मृतक HC पवन कुमार का के परिवारीजन को सूचना दे दी गयी है।मृतक HC पवन कुमार यादव वाराणसी के रहने वाले थे ।परिजन जिला अस्पताल पर आ गए है। पंचायतनामा /पोस्ट मार्टम की कार्यवाही की जा रही है। घटना के संबंध में थाना घोसी पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैघानिक कार्यवाही की जा रही है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर वाराणसी गोरखपुर फोरलेन पर पुलिस की वाहन को टेलर ने मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल की हुई मौत मऊ । बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात्रि को लगभग 12: 30 बजे गोरखपुर-मऊ हाईवे पर थाना घोसी क्षेत्र के बनियापार तिराहा के पास के रात्रि गश्त के दौरान थाना घोसी की द्वितीय मोबाइल जीप नंबर-UP 54G 0186 में एक अज्ञात डीसीएम वाहन द्वारा पीछे से टक्कर मार दी गई,जिससे जीप पलट कर नीचे गढ्ढे में गिर गयी तथा गश्त कर रहे जीप में सवार SI विनोद कुमार सिंह ,HC प्रीतम कुमार यादव ,चालक HC पवन कुमार यादव व पीआरडी ओमप्रकाश गंभीर रूप से
घायल हो गये, जिनको सीएचसी घोसी लाया गया,जहाँ चिकित्सक द्वारा प्रार्थमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मऊ रेफर किया गया। जिला अस्पताल मऊ में इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा चालक HC पवन कुमार यादव को रात्रि 02 बजे मृत घोषित कर दिया गया।. मृतक HC पवन कुमार का के परिवारीजन को सूचना दे दी गयी है।मृतक HC पवन कुमार यादव वाराणसी के रहने वाले थे ।परिजन जिला अस्पताल पर आ गए है। पंचायतनामा /पोस्ट मार्टम की कार्यवाही की जा रही है। घटना के संबंध में थाना घोसी पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैघानिक कार्यवाही की जा रही है।
- बलिया। थाना नगरा पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25/26 अप्रैल 2026 की मध्य रात्रि में थाना नगरा क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी, सास व ससुर पर चाकू से हमला कर दिया था। इस घटना में पत्नी और सास की मौत हो गई थी, जबकि ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया। इसी क्रम में 29 अप्रैल 2026 को थाना नगरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता राधिका देवी को सलेमपुर चट्टी से गिरफ्तार किया। वहीं अन्य तीन आरोपी राजकुमार गुप्ता, मुकेश गुप्ता व आशा देवी को मलप तिराहा, गड़वार से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम: राधिका देवी (45 वर्ष), निवासी इंग्लिशिया, थाना गड़वार राजकुमार गुप्ता (55 वर्ष), निवासी सिंहाचवर कला, थाना गड़वार मुकेश गुप्ता (21 वर्ष), निवासी सिंहाचवर कला, थाना गड़वार आशा देवी (50 वर्ष), निवासी सिंहाचवर कला, थाना गड़वार गिरफ्तारी करने वाली टीम: थाना नगरा पुलिस की टीम जिसमें प्रभाकर शुक्ला, अखिलेश्वर प्रसाद शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।1
- सपा के बयान पर बीजेपी ने तीखा पलटवार करते हुए आरोपों को “भ्रामक और राजनीति से प्रेरित” बताया। बीजेपी नेताओं ने कहा कि सपा जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, जबकि सरकार विकास और कानून-व्यवस्था पर लगातार काम कर रही है। वहीं सपा के आरोपों को निराधार बताते हुए बीजेपी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं।1
- jaddu parasiya me bahut hi teji se hawa ke shath aanhi bhi aane lagi isi duran kai logo bhi ki jane se bachhi1
- रसड़ा (बलिया): अमहर पट्टी गांव में शिव मंदिर तालाब में नहाने गए कपूरचंद गुप्ता (हलवाई) की डूबने से मृत्यु हो गई। दोपहर 3 बजे तालाब पार करते समय वे गहरे पानी में समा गए थे। प्रशासन और ग्रामीणों के घंटों चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी शव नहीं मिला, लेकिन रात 10 बजे शव अचानक पानी की सतह पर तैरता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में मातम का माहौल है। #Ballia #Rasra #ShortNews #UPNews #Accident #BreakingNews #LocalNews #BalliaPolice1
- ब्रेकिंग-- देवरिया में अनोखी शादी का रश्म मटकोड़वा रस्म के लिए JCB पर सवार होकर निकली दुल्हन JCB बनी दुल्हन का रथ चार भाइयों ने बहन की शादी को बनाया खास सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल परंपरा में आधुनिकता का दिखा एक नया अंदाज़1
- Post by Anil kumar2
- मऊ । पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह व अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा गुरुवार को रात्रि गस्त के दौरान गोरखपुर मऊ हाइवे पर थाना घोसी क्षेत्र के बनियापार के पास सेकेण्ड मोबाइल सरकारी वाहन नम्बर UP54G0186 में पीछे से एक ट्रेलर द्वारा जोरदार टक्कर मार दी गयी जिसे उसमें सवार उ0नि0 विनोद कुमार सिंह, हे0का0 प्रितम कुमार यादव, हे0का0 चालक पवन कुमार यादव और पीआरडी ओमप्रकाश गम्भीर रूप से घायल हो गये जिनको सीएचसी घोसी लाया गया जहा डॉकटर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मऊ रेफर किये। जिला अस्पताल मऊ में एडमिट कराने के बाद डॉक्टर नें इसीजी करने के बाद हे0का0 चालक पवन कुमार यादव को 02.00 AM मृत घोषित कर दिया, घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की स्थिति, सड़क की दशा, यातायात की स्थिति एवं अन्य परिस्थितियों का बारीकी से अवलोकन किया गया। प्रथम दृष्टया दुर्घटना के कारणों का आकलन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं एवं घटना के संबंध में विधिक कार्यवाही प्रचलित है।4
- *थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 1 किलोग्राम 007 ग्राम नाजायज गांजे के साथ किया गया गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरिराम यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा दिनांक 29.04.2026 की रात में संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नाथ बाबा मंदिर के पीछे सहनकोट जाने वाले रास्ते पर से अभियुक्त सुनील निषाद पुत्र सुरेन्द्र निषाद साकिन बेलकुण्डा थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया उम्र करीब 20 वर्ष को एक झोले में रखे 1 किलोग्राम 007 ग्राम नाजायज गांजा, 760/- रूपये, एक एण्ड्रॉयड मोबाइल तथा एक मोटरसाइकिल रजि0 नं0 UP 52BQ 7083 के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में थाना रुद्रपुर पर मु0अ0सं0-208/26 धारा 8/20 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1.सुनील निषाद पुत्र सुरेन्द्र निषाद साकिन बेलकुण्डा थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया उम्र करीब 20 वर्ष *बरामदगी का विवरण-* 1.अभियुक्त के पास से एक झोला मे 01.007 किलो ग्राम नाजायज गांजा 2.760/- रूपये 3.एक एण्ड्रॉययड मोबाइल 4.एक मोटरसाइकिल रजि0 नं0 UP 52BQ 70831
- Post by Anil kumar3