logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन त्योहार से पहले जालौन में चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो से करीब 5 कुंतल खोया बरामद #जालौन त्योहार से पहले जालौन में चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो से करीब 5 कुंतल खोया बरामद किया गया। कालपी कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-झांसी नेशनल हाईवे पर प्रशासनिक अधिकारियों ने चेकिंग के दौरान कानपुर की ओर जा रही स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली। गाड़ी में भारी मात्रा में खोया मिलने पर उसे कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कराया गया। सूचना पर खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खोये के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। खोये को जांच रिपोर्ट आने तक कोल्ड स्टोरेज में रखवाया गया है। फिलहाल खाद्य विभाग ने मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है

1 day ago
user_Dev Patel
Dev Patel
Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

जालौन त्योहार से पहले जालौन में चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो से करीब 5 कुंतल खोया बरामद #जालौन त्योहार से पहले जालौन में चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो से करीब 5 कुंतल खोया बरामद किया गया। कालपी कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-झांसी नेशनल हाईवे पर प्रशासनिक अधिकारियों ने चेकिंग के दौरान कानपुर की ओर जा रही स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली। गाड़ी में भारी मात्रा में खोया मिलने पर उसे कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कराया गया। सूचना पर खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खोये के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। खोये को जांच रिपोर्ट आने तक कोल्ड स्टोरेज में रखवाया गया है। फिलहाल खाद्य विभाग ने मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रक्षाबंधन पर 3 दिन फ्री बस यात्रा, बहन-बेटियों को बड़ी सौगात
    1
    रक्षाबंधन पर 3 दिन फ्री बस यात्रा, बहन-बेटियों को बड़ी सौगात
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *बीमारी से ग्रसित महिला ने यमुना नदी में कूदकर जान दी* कालपी जालौन 26 अगस्त 46 वर्षीय बीमार महिला इलाज करवाने जा रही थी उसी समय अचानक यमुना नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया बही सूचना पाकर कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस बल के साथ तत्काल घटना स्थल में पहुंचकर निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान घटना जनपद कानपुर देहात की जांच दौरान साबित हुई उन्होंने मौजूद भोगनीपुर पुलिस को कार्रवाई करने के कहा तो तत्काल भोगनी पुलिस ने हाईवे की एंबुलेंस बुलवाकर परिवार के साथ सांसे चल रही महिला को गाड़ी में रखकर सीएचसी पुखरायां इलाज हेतु ले गए अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी ने महिला की जांच के दौरान नब्ज पकड़ते ही मृत घोषित किया। खबर के अनुसार जनपद फतेहपुर थाना बकेवर ग्राम मोधनपुर निवासिनी प्रिया देवी पत्नी अनुरुद्ध लगभग 5 साल से बीमारी की हालत में चल रहा था बुधवार दिन अपने निज निवास से पति के साथ गाड़ी में बैठकर झांसी अस्पताल में इलाज हेतु जा रही थी तभी लगभग सुबह 8 बजे पुराने यमुना पुल कालपी जैसे समीप आई उसी समय कार में बैठे परिवार एवं स्वयं का उसारा लेकर यमुना में फैकने बहाने उतरकर तत्काल रेलिंग से छलांग लगाकर यमुना की बहती हुई जलधारा में कूद गयी जब यमुना जल से ऊपर आई गोताखोरों सहयोग से महिला को मरणासन्न अवस्था में नदी निकाल कर किनारे लाकर रखा उक्त महिला को गंभीर हालत में पुखरायां अस्पताल में इलाज हेतु जैसे ले गए अस्पताल मे मौजूद चिकित्सा अधिकारी ने जांच कर तत्काल मृत घोषित कर दिया वहीं सूचना मृत्यु की मिलते ही मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया मौजूद कोतवाली भोगनीपुर उप निरीक्षक अमित पुरवार ने महिला मृतक शव कब्जे में लेकर परिवार की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को महिला की अभिरक्षा में जिला मुख्यालय माती पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
    2
    *बीमारी से ग्रसित महिला ने यमुना नदी में कूदकर जान दी*
कालपी जालौन 26 अगस्त
46 वर्षीय बीमार महिला  इलाज करवाने जा रही थी उसी समय अचानक यमुना नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया बही सूचना पाकर कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस बल के साथ तत्काल घटना स्थल में पहुंचकर निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान घटना जनपद कानपुर देहात की जांच दौरान साबित हुई उन्होंने मौजूद भोगनीपुर पुलिस को कार्रवाई करने के कहा  तो तत्काल भोगनी पुलिस ने हाईवे की एंबुलेंस बुलवाकर परिवार के साथ सांसे चल रही महिला को गाड़ी में रखकर सीएचसी पुखरायां इलाज हेतु ले गए अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी ने महिला की जांच के दौरान नब्ज पकड़ते ही मृत घोषित किया।
खबर के अनुसार जनपद फतेहपुर थाना बकेवर ग्राम मोधनपुर निवासिनी प्रिया देवी पत्नी अनुरुद्ध लगभग 5 साल से बीमारी की हालत में चल रहा था बुधवार दिन अपने निज निवास से पति के साथ गाड़ी में बैठकर झांसी अस्पताल में  इलाज हेतु जा रही थी तभी लगभग सुबह 8 बजे पुराने यमुना पुल कालपी जैसे समीप आई उसी समय कार में बैठे परिवार एवं स्वयं का उसारा लेकर यमुना में फैकने बहाने उतरकर तत्काल रेलिंग से छलांग लगाकर यमुना की बहती हुई जलधारा में कूद गयी जब  यमुना  जल से ऊपर आई गोताखोरों सहयोग से महिला को मरणासन्न अवस्था में नदी निकाल कर किनारे लाकर रखा  उक्त महिला को गंभीर हालत में पुखरायां अस्पताल में इलाज हेतु जैसे ले गए अस्पताल मे मौजूद  चिकित्सा अधिकारी ने जांच कर तत्काल मृत घोषित कर दिया वहीं सूचना मृत्यु की मिलते ही मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया मौजूद कोतवाली भोगनीपुर उप निरीक्षक अमित पुरवार ने महिला  मृतक शव कब्जे में लेकर परिवार की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को महिला की अभिरक्षा में जिला मुख्यालय माती पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लोकायुक्त के आदेश पर कुरेपुरा कनार पहुंची झांसी की टीम, विकास कार्यों की जांच में मचा हड़कंप! बाहरी भीड़ से दबाव बनाने के आरोप, पुलिस बुलाकर कराई गई जांच—अब रिपोर्ट पर टिकी सबकी नजर! लोकायुक्त के आदेश पर झांसी की टीम पहुंची कुरेपुरा कनार, जांच के दौरान मचा घमासान—बाहरी भीड़ से दबाव बनाने के आरोप ईंटों (जालौन)। कुठौंद ब्लॉक के ग्राम कुरेपुरा कनार में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायत अब लोकायुक्त तक पहुंचने के बाद जांच के घेरे में आ गई है। लोकायुक्त के आदेश पर झांसी से गठित त्रिसदस्यीय टीम गांव पहुंची और प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों व उपलब्ध अभिलेखों की पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान दिनभर गांव में गहमागहमी का माहौल बना रहा। शिकायतकर्ता लवकुश त्रिपाठी का आरोप है कि जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा पूर्व में की गई जांच से वह संतुष्ट नहीं थे। उनका कहना है कि जांच आख्या उपलब्ध नहीं कराई गई और सामने आई कमियों पर अपेक्षित कार्रवाई भी नहीं हुई। इसी से आहत होकर उन्होंने लोकायुक्त के समक्ष परिवाद प्रस्तुत कर दूसरे जनपद के उच्च अधिकारियों से जांच कराने का अनुरोध किया। जांच टीम पहुंची तो क्यों जुटी बाहरी भीड़? लोकायुक्त के आदेश पर झांसी से पहुंची टीम ने मौके पर संबंधित विकास कार्यों और अभिलेखों की जांच की। शिकायतकर्ता के अनुसार, जांच के दौरान प्रधान प्रतिनिधि सुनीता देवी व प्रधान पुत्र ध्रुव गुप्ता की ओर से अन्य ग्रामों के प्रधानों तथा आसपास के लोगों को बुलाया गया। आरोप है कि इस भीड़ के जरिए जांच अधिकारियों, शिकायतकर्ता और मौके पर मौजूद पत्रकारों पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच के स्तर पर होना बाकी है, लेकिन सवाल जरूर खड़ा होता है—अगर जांच पूरी तरह पारदर्शी है तो अधिकारियों के सामने बाहरी लोगों की इतनी भीड़ जुटाने की जरूरत क्यों पड़ी? स्थिति को देखते हुए जांच अधिकारी द्वारा ईंटों चौकी और थाना गोहन से पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। आय से अधिक संपत्ति से लेकर गौशाला तक उठे सवाल जांच के दौरान ग्रामीणों के बीच प्रधान प्रतिनिधि और प्रधान पुत्र की कथित संपत्तियों की जांच की मांग भी उठी। वहीं गांव में ‘नॉट फॉर सेल’ लिखी सीमेंट की बोरियों के इस्तेमाल और गौशाला निर्माण से जुड़े कथित मामलों को लेकर भी चर्चाएं होती रहीं। ग्रामीणों के बीच यह सवाल भी उठता रहा कि क्या सरकारी योजनाओं में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और विकास कार्यों का वास्तविक भौतिक सत्यापन हुआ है? क्या जिन कार्यों के नाम पर भुगतान हुआ, वे मौके पर उसी रूप में मौजूद हैं? और यदि गौशाला के नाम पर भुगतान हुआ है तो क्या वास्तव में निर्धारित मानकों के अनुसार निर्माण हुआ या कागजों में ही काम पूरा दिखा दिया गया? इन सभी सवालों का जवाब अब जांच की अंतिम रिपोर्ट से ही सामने आएगा। कुछ बिंदुओं की जांच पूरी, बाकी के लिए फिर आएगी टीम जांच टीम के मुताबिक फिलहाल कुछ बिंदुओं की ही जांच हो सकी है, जबकि शेष बिंदुओं की जांच बाद में की जाएगी। उच्च अधिकारियों द्वारा दोबारा जांच के संबंध में शिकायतकर्ता को पूर्व में अवगत कराया जाएगा। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या लोकायुक्त के आदेश पर हो रही यह जांच वास्तव में निष्पक्ष तरीके से पूरी होगी? क्या जांच में सामने आने वाली कमियों पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी या मामला फिर किसी सरकारी फाइल में दब जाएगा? कुछ दिन पूर्व ग्राम प्रधान की पत्नी द्वारा क्षेत्र में भ्रष्टाचार के बढ़ते बोलबाले की बात स्वीकार किए जाने की खबरें भी चर्चा में रही थीं। ऐसे में अब ग्रामीणों की निगाहें जांच की अंतिम रिपोर्ट और उसके बाद होने वाली प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि जांच किसी भी राजनीतिक या बाहरी दबाव से प्रभावित हुए बिना पूरी की जाए और यदि जांच में वित्तीय अनियमितता, भ्रष्टाचार या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। अब सवाल सिर्फ जांच का नहीं, बल्कि जांच की निष्पक्षता और उसके परिणाम का है—क्या कुरेपुरा कनार के विकास कार्यों की हकीकत जांच रिपोर्ट में सामने आएगी? हाई टैग #Jalaun #JalaunNews #Kuthaund #KurapuraKanar #Eton #Kalpi #Urai #Lokayukta #LokayuktaInvestigation #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #BreakingJalaun #JalaunBreaking #Corruption #CorruptionNews #Bhrashtachar #BhrashtacharParKaryawahi #GramPanchayat #GramPradhan #PanchayatNews #DevelopmentWorks #DevelopmentScam #GovernmentFunds #GovernmentSchemes #Investigation #Inquiry #LokayuktaAction #JhansiTeam #Jhansi #JalaunAdministration #DistrictAdministration #PoliceForce #GohanPolice #EtonPolice #RuralDevelopment #PanchayatiRaj #VillageNews #RuralNews #PublicMoney #SarkariYojana #Goshala #GoshalaScam #CementBags #Audit #FinancialIrregularities #AdministrativeAction #NishpakshJanch #Justice #JanataKiAwaaz #RuralIndia #UPBreakingNews #HindiNews #LatestNews #ViralNews #LocalNews #NewsUpdate #GroundReport #ExclusiveNews #BigBreaking #PoliticalPressure #InquiryReport #ActionDemand
    1
    लोकायुक्त के आदेश पर कुरेपुरा कनार पहुंची झांसी की टीम, विकास कार्यों की जांच में मचा हड़कंप!
बाहरी भीड़ से दबाव बनाने के आरोप, पुलिस बुलाकर कराई गई जांच—अब रिपोर्ट पर टिकी सबकी नजर!
लोकायुक्त के आदेश पर झांसी की टीम पहुंची कुरेपुरा कनार, जांच के दौरान मचा घमासान—बाहरी भीड़ से दबाव बनाने के आरोप
ईंटों (जालौन)। कुठौंद ब्लॉक के ग्राम कुरेपुरा कनार में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायत अब लोकायुक्त तक पहुंचने के बाद जांच के घेरे में आ गई है। लोकायुक्त के आदेश पर झांसी से गठित त्रिसदस्यीय टीम गांव पहुंची और प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों व उपलब्ध अभिलेखों की पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान दिनभर गांव में गहमागहमी का माहौल बना रहा।
शिकायतकर्ता लवकुश त्रिपाठी का आरोप है कि जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा पूर्व में की गई जांच से वह संतुष्ट नहीं थे। उनका कहना है कि जांच आख्या उपलब्ध नहीं कराई गई और सामने आई कमियों पर अपेक्षित कार्रवाई भी नहीं हुई। इसी से आहत होकर उन्होंने लोकायुक्त के समक्ष परिवाद प्रस्तुत कर दूसरे जनपद के उच्च अधिकारियों से जांच कराने का अनुरोध किया।
जांच टीम पहुंची तो क्यों जुटी बाहरी भीड़?
लोकायुक्त के आदेश पर झांसी से पहुंची टीम ने मौके पर संबंधित विकास कार्यों और अभिलेखों की जांच की। शिकायतकर्ता के अनुसार, जांच के दौरान प्रधान प्रतिनिधि सुनीता देवी व प्रधान पुत्र ध्रुव गुप्ता की ओर से अन्य ग्रामों के प्रधानों तथा आसपास के लोगों को बुलाया गया। आरोप है कि इस भीड़ के जरिए जांच अधिकारियों, शिकायतकर्ता और मौके पर मौजूद पत्रकारों पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया।
हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच के स्तर पर होना बाकी है, लेकिन सवाल जरूर खड़ा होता है—अगर जांच पूरी तरह पारदर्शी है तो अधिकारियों के सामने बाहरी लोगों की इतनी भीड़ जुटाने की जरूरत क्यों पड़ी?
स्थिति को देखते हुए जांच अधिकारी द्वारा ईंटों चौकी और थाना गोहन से पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।
आय से अधिक संपत्ति से लेकर गौशाला तक उठे सवाल
जांच के दौरान ग्रामीणों के बीच प्रधान प्रतिनिधि और प्रधान पुत्र की कथित संपत्तियों की जांच की मांग भी उठी। वहीं गांव में ‘नॉट फॉर सेल’ लिखी सीमेंट की बोरियों के इस्तेमाल और गौशाला निर्माण से जुड़े कथित मामलों को लेकर भी चर्चाएं होती रहीं।
ग्रामीणों के बीच यह सवाल भी उठता रहा कि क्या सरकारी योजनाओं में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और विकास कार्यों का वास्तविक भौतिक सत्यापन हुआ है? क्या जिन कार्यों के नाम पर भुगतान हुआ, वे मौके पर उसी रूप में मौजूद हैं? और यदि गौशाला के नाम पर भुगतान हुआ है तो क्या वास्तव में निर्धारित मानकों के अनुसार निर्माण हुआ या कागजों में ही काम पूरा दिखा दिया गया?
इन सभी सवालों का जवाब अब जांच की अंतिम रिपोर्ट से ही सामने आएगा।
कुछ बिंदुओं की जांच पूरी, बाकी के लिए फिर आएगी टीम
जांच टीम के मुताबिक फिलहाल कुछ बिंदुओं की ही जांच हो सकी है, जबकि शेष बिंदुओं की जांच बाद में की जाएगी। उच्च अधिकारियों द्वारा दोबारा जांच के संबंध में शिकायतकर्ता को पूर्व में अवगत कराया जाएगा।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या लोकायुक्त के आदेश पर हो रही यह जांच वास्तव में निष्पक्ष तरीके से पूरी होगी? क्या जांच में सामने आने वाली कमियों पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी या मामला फिर किसी सरकारी फाइल में दब जाएगा?
कुछ दिन पूर्व ग्राम प्रधान की पत्नी द्वारा क्षेत्र में भ्रष्टाचार के बढ़ते बोलबाले की बात स्वीकार किए जाने की खबरें भी चर्चा में रही थीं। ऐसे में अब ग्रामीणों की निगाहें जांच की अंतिम रिपोर्ट और उसके बाद होने वाली प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।
ग्रामीणों ने मांग की है कि जांच किसी भी राजनीतिक या बाहरी दबाव से प्रभावित हुए बिना पूरी की जाए और यदि जांच में वित्तीय अनियमितता, भ्रष्टाचार या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
अब सवाल सिर्फ जांच का नहीं, बल्कि जांच की निष्पक्षता और उसके परिणाम का है—क्या कुरेपुरा कनार के विकास कार्यों की हकीकत जांच रिपोर्ट में सामने आएगी?
हाई टैग
#Jalaun #JalaunNews #Kuthaund #KurapuraKanar #Eton #Kalpi #Urai #Lokayukta #LokayuktaInvestigation #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #BreakingJalaun #JalaunBreaking #Corruption #CorruptionNews #Bhrashtachar #BhrashtacharParKaryawahi #GramPanchayat #GramPradhan #PanchayatNews #DevelopmentWorks #DevelopmentScam #GovernmentFunds #GovernmentSchemes #Investigation #Inquiry #LokayuktaAction #JhansiTeam #Jhansi #JalaunAdministration #DistrictAdministration #PoliceForce #GohanPolice #EtonPolice #RuralDevelopment #PanchayatiRaj #VillageNews #RuralNews #PublicMoney #SarkariYojana #Goshala #GoshalaScam #CementBags #Audit #FinancialIrregularities #AdministrativeAction #NishpakshJanch #Justice #JanataKiAwaaz #RuralIndia #UPBreakingNews #HindiNews #LatestNews #ViralNews #LocalNews #NewsUpdate #GroundReport #ExclusiveNews #BigBreaking #PoliticalPressure #InquiryReport #ActionDemand
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कस्बा रुरा में बारावफात का जुलूस बड़ी धूमधाम से निकला, सुरक्षा में पुलिस बल तैनात कस्बा रुरा में बारावफात का जुलूस गाजे बाजे के साथ बड़ी धूमधाम से निकाला गया।जुलूस में छोटे -छोटे बच्चों व युवाओं ने अपने हाथों में इस्लामी झंडा थामे जुलूस-ए-मोहम्मदी में हिस्सा लिया।।इस अवसर सैनूर अहमद, मुस्तफा, मो0 शाहिद, जाकिर,नौशाद, अच्चु,अलमास, ऐनुल, हाफिज तौहीद, मुजीब आदि रहे।सुरक्षा के दृष्टि से चौकी इंचार्ज विनोद कुमार, सिपाही सुधीर छौकर व अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।
    1
    कस्बा रुरा में बारावफात का जुलूस बड़ी धूमधाम से निकला, सुरक्षा में पुलिस बल तैनात
कस्बा रुरा में बारावफात का जुलूस गाजे बाजे के साथ बड़ी धूमधाम से निकाला गया।जुलूस में छोटे -छोटे बच्चों व युवाओं ने अपने हाथों में इस्लामी झंडा थामे जुलूस-ए-मोहम्मदी में हिस्सा लिया।।इस अवसर सैनूर अहमद, मुस्तफा, मो0 शाहिद, जाकिर,नौशाद, अच्चु,अलमास, ऐनुल, हाफिज तौहीद, मुजीब आदि रहे।सुरक्षा के दृष्टि से चौकी इंचार्ज विनोद कुमार, सिपाही सुधीर छौकर व अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कानपुर नगर से बड़ी खबर: खाई में गिरा बेकाबू ट्रक बड़ा हादसा टला कानपुर नगर साढ़ थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया गिट्टी-मौरंग मिलर लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक रमईपुर की ओर से साढ़ की ओर जा रहा था साढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरगाह लाल पुल और साढ़ कस्बे के बीच सामने से अचानक दूसरा वाहन आ जाने से चालक ने ट्रक को बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान स्टीयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे खाई में पलट गया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर ट्रक सड़क पर ही पलटता तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि जान-माल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई खाई में गिरे ट्रक को बाहर निकालने के लिए करीब घंटों तक मशक्कत चलती रही जिसके लिए तीन हाइड्रा क्रेनों को लगाना पड़ा इस दौरान मार्ग पर लंबा जाम लग गया और वाहन चालकों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के चलते सड़क पर फिसलन थी और घटना के काफी देर बाद तक शासन-प्रशासन का कोई आला अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था
    4
    कानपुर नगर से बड़ी खबर: खाई में गिरा बेकाबू ट्रक बड़ा हादसा टला 
कानपुर नगर साढ़ थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया गिट्टी-मौरंग मिलर  लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक रमईपुर  की ओर से साढ़ की ओर जा रहा था साढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरगाह लाल पुल और साढ़ कस्बे के बीच सामने से अचानक दूसरा वाहन आ जाने से चालक ने ट्रक को बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान स्टीयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे खाई में पलट गया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर ट्रक सड़क पर ही पलटता तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि जान-माल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई खाई में गिरे ट्रक को बाहर निकालने के लिए करीब घंटों तक मशक्कत चलती रही जिसके लिए तीन हाइड्रा क्रेनों को लगाना पड़ा इस दौरान मार्ग पर लंबा जाम लग गया और वाहन चालकों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के चलते सड़क पर फिसलन थी और घटना के काफी देर बाद तक शासन-प्रशासन का कोई आला अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था
    user_वेद प्रकाश,  पत्रकार
    वेद प्रकाश, पत्रकार
    Political party office अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, दिखी कौमी एकता की मिसाल खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, दिखी कौमी एकता की मिसाल सिकंदरा, कानपुर देहात। कस्बा सिकंदरा सहित पूरे देश में मुस्लिम समुदाय द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह निकाले गए जुलूस में आपसी भाईचारे और कौमी एकता की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर नाते पाक और दरूद शरीफ पढ़ते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की आमद की खुशी मनाई। कई स्थानों पर हिंदू भाइयों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया, जिससे आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश गया। जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह लंगर और खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई। सभी मस्जिदों के इमामों द्वारा नाते पाक एवं दरूद शरीफ पढ़ते हुए जुलूस निकाला गया। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सिकंदरा थाना प्रभारी सुधाकर सिंह के साथ तहसील प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लोगों ने भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश देते हुए एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
    3
    पत्रकार इकबाल अहमद

सिकंदरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, दिखी कौमी एकता की मिसाल
खबर कानपुर देहात
पत्रकार इकबाल अहमद
सिकंदरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, दिखी कौमी एकता की मिसाल
सिकंदरा, कानपुर देहात। कस्बा सिकंदरा सहित पूरे देश में मुस्लिम समुदाय द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह निकाले गए जुलूस में आपसी भाईचारे और कौमी एकता की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली।
जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर नाते पाक और दरूद शरीफ पढ़ते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की आमद की खुशी मनाई। कई स्थानों पर हिंदू भाइयों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया, जिससे आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश गया।
जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह लंगर और खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई। सभी मस्जिदों के इमामों द्वारा नाते पाक एवं दरूद शरीफ पढ़ते हुए जुलूस निकाला गया।
त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सिकंदरा थाना प्रभारी सुधाकर सिंह के साथ तहसील प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लोगों ने भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश देते हुए एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
  • 23 किलोमीटर सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला—सड़क नहीं तो अब आंदोलन, पैदल मार्च का ऐलान आजादी के दशकों बाद भी पक्की सड़क के इंतजार में जिंदगी काट रहे दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का सब्र अब जवाब देने लगा है। बरही बम्बा से बसरेही तक 23 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ‘सड़क बनाओ आंदोलन’ का बिगुल फूंक दिया है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन को साफ संदेश देते हुए शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकालने का ऐलान किया है। आंदोलन से जुड़े सोनू राजपूत ने बताया कि बरही बम्बा से चंदरसी, बसरेही और जलालपुर संपर्क मार्ग की मांग को लेकर बरही बम्बा से बसरेही तक करीब 23 किलोमीटर का शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मांग उठाई जा रही है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से ठोस पहल नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है। बरसात में सड़क नहीं, मुसीबतों का रास्ता! ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम मटरा, दादूपुर, कुंआखेड़ा, कुरहना, मवई ब्राह्मण, करमचन्द्रपुर, शहीद नगर, नगवां, सरसई डेरा, नगवा डेरा, मैदाने बाबा डेरा, अल्मोरी डेरा, कुन्हेटा, चंदरसी, कान्हाखेड़ा, समसी, रिरूआ डेरा, बसरेही और क्योटरा डेरा समेत दर्जनों गांवों के लोगों को सड़क सुविधा के अभाव में रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब गांवों से सरकार तक पहुंचने के लिए सड़क जरूरी है, तो आखिर इन गांवों तक विकास की सड़क कब पहुंचेगी? बरसात के दिनों में रास्ते और खराब हो जाते हैं। मरीजों को अस्पताल पहुंचाना चुनौती बन जाता है, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है और किसानों को अपनी फसल बाजार तक ले जाने में भी भारी दिक्कत उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का सवाल—आखिर कब तक इंतजार? ग्रामीणों का कहना है कि सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी यदि वर्षों तक आंदोलन करना पड़े तो विकास के दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो ‘सड़क बनाओ आंदोलन’ को और व्यापक किया जाएगा। अब देखना यह है कि 23 किलोमीटर सड़क की यह मांग सरकारी फाइलों में दबती है या फिर जिम्मेदारों की नींद टूटती है। #Jalaun #Urai #SadakBanaoAndolan #RoadDemand #JalaunNews #UraiNews #BreakingNews #UPNews #UttarPradesh #RuralNews #VillageRoad #RoadConstruction #बरही_बम्बा #बसरेही #चंदरसी #जलालपुर #LatestNews #HindiNews #ViralNews
    1
    23 किलोमीटर सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला—सड़क नहीं तो अब आंदोलन, पैदल मार्च का ऐलान

आजादी के दशकों बाद भी पक्की सड़क के इंतजार में जिंदगी काट रहे दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का सब्र अब जवाब देने लगा है। 
बरही बम्बा से बसरेही तक 23 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ‘सड़क बनाओ आंदोलन’ का बिगुल फूंक दिया है। 
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन को साफ संदेश देते हुए शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकालने का ऐलान किया है।
आंदोलन से जुड़े सोनू राजपूत ने बताया कि बरही बम्बा से चंदरसी, बसरेही और जलालपुर संपर्क मार्ग की मांग को लेकर बरही बम्बा से बसरेही तक करीब 23 किलोमीटर का शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला जाएगा। 
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मांग उठाई जा रही है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से ठोस पहल नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है।
बरसात में सड़क नहीं, मुसीबतों का रास्ता!
ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम मटरा, दादूपुर, कुंआखेड़ा, कुरहना, मवई ब्राह्मण, करमचन्द्रपुर, शहीद नगर, नगवां, सरसई डेरा, नगवा डेरा, मैदाने बाबा डेरा, अल्मोरी डेरा, कुन्हेटा, चंदरसी, कान्हाखेड़ा, समसी, रिरूआ डेरा, बसरेही और क्योटरा डेरा समेत दर्जनों गांवों के लोगों को सड़क सुविधा के अभाव में रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब गांवों से सरकार तक पहुंचने के लिए सड़क जरूरी है, तो आखिर इन गांवों तक विकास की सड़क कब पहुंचेगी?
बरसात के दिनों में रास्ते और खराब हो जाते हैं। मरीजों को अस्पताल पहुंचाना चुनौती बन जाता है, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है और किसानों को अपनी फसल बाजार तक ले जाने में भी भारी दिक्कत उठानी पड़ती है।
ग्रामीणों का सवाल—आखिर कब तक इंतजार?
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी यदि वर्षों तक आंदोलन करना पड़े तो विकास के दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो ‘सड़क बनाओ आंदोलन’ को और व्यापक किया जाएगा। 
अब देखना यह है कि 23 किलोमीटर सड़क की यह मांग सरकारी फाइलों में दबती है या फिर जिम्मेदारों की नींद टूटती है।
#Jalaun #Urai #SadakBanaoAndolan #RoadDemand #JalaunNews #UraiNews #BreakingNews #UPNews #UttarPradesh #RuralNews #VillageRoad #RoadConstruction  #बरही_बम्बा #बसरेही #चंदरसी #जलालपुर #LatestNews #HindiNews #ViralNews
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस ने की कार्रवाई कानपुर देहात थाना राजपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वादिनी ने दिनांक 23.08.2026 को थाना राजपुर पर तहरीर देकर आरोप लगाया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 096/2026 धारा 137(2)/64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। थाना राजपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 24.08.2026 को दोनों अभियुक्तों रवि नायक पुत्र चन्द्रपाल सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम ककरैया थाना अमराहट ,राममूरत पुत्र रामस्वरूप उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम ककरैया थाना अमराहट पुलिस ने बताया कि अभियुक्त रवि नायक को ग्राम मुबारकपुर रोड से बदनपुर को जाने वाले इंटरलॉकिंग रोड पर बने बजरंगबली मंदिर के पास से, जबकि राममूरत को सलेमपुर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। *गिरफ्तारी करने वाली टीम:* उ0नि0 नीरज कुमार, हे0का0 प्रदीप कुमार, हे0का0 योगेन्द्र कुमार, रि0का0 उदयवीर सिंह।
    1
    नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस ने की कार्रवाई
कानपुर देहात थाना राजपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि वादिनी ने दिनांक 23.08.2026 को थाना राजपुर पर तहरीर देकर आरोप लगाया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 096/2026 धारा 137(2)/64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
थाना राजपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 24.08.2026 को दोनों अभियुक्तों रवि नायक पुत्र चन्द्रपाल सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम ककरैया थाना अमराहट
,राममूरत पुत्र रामस्वरूप उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम ककरैया थाना अमराहट
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त रवि नायक को ग्राम मुबारकपुर रोड से बदनपुर को जाने वाले इंटरलॉकिंग रोड पर बने बजरंगबली मंदिर के पास से, जबकि राममूरत को सलेमपुर पुलिया से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम:*
उ0नि0 नीरज कुमार, हे0का0 प्रदीप कुमार, हे0का0 योगेन्द्र कुमार, रि0का0 उदयवीर सिंह।
    user_Vikash katiyar
    Vikash katiyar
    Local News Reporter Akbarpur, Kanpur Dehat•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.