टीकमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 9 बाइक समेत 3.90 लाख का माल बरामद टीकमगढ़, 21 सितंबर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में टीकमगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी पर शिकंजा कसते हुए अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 चोरी की मोटरसाइकिलें व औजार बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 3 लाख 90 हजार रुपये है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं एसडीओपी राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। पुलिस को 21 सितंबर की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध अनगढ़ा बाईपास के पास चोरी की बाइक बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर 7 आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में उनके कब्जे से 9 बाइक, 1 नंबर प्लेट और बाइक खोलने के औजार बरामद हुए। बरामद बाइकों में 2 बाइक कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रकरणों की हैं, जबकि 7 बाइक टीकमगढ़ जिले के अन्य थानों, झांसी और महरौनी क्षेत्र से चोरी की गई हैं। पुलिस अन्य वारदातों को लेकर पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी: 1. अमन खान पिता समद खान (23) ढोंगा रोड 2. धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू बंशकार पिता शिवलाल (19) बीड़ी कॉलोनी 3. जितेन्द्र उर्फ जित्तू बंशकार पिता शिवलाल (22) बीड़ी कॉलोनी 4. साहिल साहू पिता रामदीन साहू (19) ढोंगा रोड 5. दिलीप कुशवाहा पिता राजाराम (19) ढोंगा रोड 6. हर्ष प्रजापति पिता लक्ष्मण (19) बीड़ी कॉलोनी 7. एक विधि विरुद्ध बालक 8. संतोष पिता बाबूलाल अहिरवार (35) रोरईया मोहल्ला (कबाड़ खरीदार) बरामद बाइकें: UP 93 AV 2926, MP 16 MQ 4536, MP 36 MB 6815, UP 94 AH 4911, UP 95 K 0785, MP 15 NE 4662, MP 36 MN 3602, UP 93 BJ 1565, MP 36 MN 8067 पुलिस टीम: निरीक्षक रवि भूषण पाठक, सउनि सतीशचंद्र त्रिपाठी, राहत खान, प्रआर मनोज नायक, गौरीशंकर, नरेन्द्र लोधी, रतिराम, अरविन्द, संजीव यादव, गजाधर, धर्मदास, आरक्षक अर्जुन सिंह तोमर, रजित दांगी, कमल, संजय, रवि विमल, सूरज, रूपसिंह, जितेन्द्र व चालक दीपचंद की सराहनीय भूमिका रही।
टीकमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 9 बाइक समेत 3.90 लाख का माल बरामद टीकमगढ़, 21 सितंबर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में टीकमगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी पर शिकंजा कसते हुए अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 चोरी की मोटरसाइकिलें व औजार बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 3 लाख 90 हजार रुपये है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं एसडीओपी राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। पुलिस को 21 सितंबर की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध अनगढ़ा बाईपास के पास चोरी की बाइक बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर 7 आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में उनके कब्जे से 9 बाइक, 1 नंबर प्लेट और बाइक खोलने के औजार बरामद हुए। बरामद बाइकों में 2 बाइक कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रकरणों की हैं, जबकि 7 बाइक टीकमगढ़
जिले के अन्य थानों, झांसी और महरौनी क्षेत्र से चोरी की गई हैं। पुलिस अन्य वारदातों को लेकर पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी: 1. अमन खान पिता समद खान (23) ढोंगा रोड 2. धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू बंशकार पिता शिवलाल (19) बीड़ी कॉलोनी 3. जितेन्द्र उर्फ जित्तू बंशकार पिता शिवलाल (22) बीड़ी कॉलोनी 4. साहिल साहू पिता रामदीन साहू (19) ढोंगा रोड 5. दिलीप कुशवाहा पिता राजाराम (19) ढोंगा रोड 6. हर्ष प्रजापति पिता लक्ष्मण (19) बीड़ी कॉलोनी 7. एक विधि विरुद्ध बालक 8. संतोष पिता बाबूलाल अहिरवार (35) रोरईया मोहल्ला (कबाड़ खरीदार) बरामद बाइकें: UP 93 AV 2926, MP 16 MQ 4536, MP 36 MB 6815, UP 94 AH 4911, UP 95 K 0785, MP 15 NE 4662, MP 36 MN 3602, UP 93 BJ 1565, MP 36 MN 8067 पुलिस टीम: निरीक्षक रवि भूषण पाठक, सउनि सतीशचंद्र त्रिपाठी, राहत खान, प्रआर मनोज नायक, गौरीशंकर, नरेन्द्र लोधी, रतिराम, अरविन्द, संजीव यादव, गजाधर, धर्मदास, आरक्षक अर्जुन सिंह तोमर, रजित दांगी, कमल, संजय, रवि विमल, सूरज, रूपसिंह, जितेन्द्र व चालक दीपचंद की सराहनीय भूमिका रही।
- *संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की थीम पर हुआ नाटक का मंचन* *टीकमगढ़-सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रथम दिन कुंडेश्वर परिसर में स्वच्छता की थीम पर नाटक का मंचन किया गया। जिस प्रकार माननीय प्रधानमंत्री जी ने हर घर शौचालय निर्माण और स्वयं स्वच्छता रखने हेतु नागरिकों को प्रोत्साहित किया है, इसी थीम को लेकर आमजन को अपने घर परिवार एवं आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के अपने कर्तव्यों के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस नाटक का मंचन किया गया। इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान हेतु जिले के प्रभारी सचिव मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग तथा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री रघुराज एम राजेंद्रन, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विशाल धाकड़ सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।1
- टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश जिसमें 07 आरोपी गिरफ्तार, 9 चोरी की बाईक सहित करीब 3.90 लाख रुपये का मशरूका बरामद हुआ है..! पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में खबर टीकमगढ़ -: जहा पर पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश जिसमें 07 आरोपी गिरफ्तार, 9 चोरी की बाईक सहित करीब 3.90 लाख रुपये का मशरूका बरामद हुआ है..! पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ विदेश में तर्क के लिए लड़ाई होती है हमारे बुंदेलखंड में मंदिरों के ऊपर लड़ाई होती है जात-पात हिंदू छुआछूत भेदभाव अजब गजब कहानी1
- टीकमगढ़ जिले में बच्चों के विरोध के बाद टौरिया स्कूल पहुंचा प्रशासन, तहसीलदार-टीआई ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा... टीकमगढ़ जिले में बच्चों के विरोध के बाद टौरिया स्कूल पहुंचा प्रशासन, तहसीलदार-टीआई ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा... पलेरा। पलेरा जनपद शिक्षा केंद्र अंतर्गत आने वाले टौरिया गांव के प्राथमिक स्कूल में गंदगी और अव्यवस्थाओं को लेकर स्कूली बच्चों के विरोध के बाद सोमवार को प्रशासनिक अमला स्कूल पहुंचा। शनिवार को स्कूल की व्यवस्थाओं से नाराज छात्र-छात्राओं ने स्कूल में ताला लगाकर विरोध जताया था। बच्चों ने स्कूल परिसर में गंदगी का अंबार, टूटे पड़े पंखे और जगह-जगह फैली अव्यवस्थाओं की शिकायत की थी। उनका कहना था कि शिकायत के बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया। मामले की जानकारी के बाद शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने आवेदन देकर थाने में शिकायत की थी। वहीं बच्चों के अभिभावकों ने भी थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। मामला शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा होने के चलते सोमवार को तहसीलदार पलक जैन और थाना प्रभारी प्रीति भार्गव टौरिया गांव पहुंचीं और स्कूल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्कूल परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। साथ ही पूरे मामले से जिला प्रशासन को भी अवगत कराया गया। बच्चों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित तहसीलदार पलक जैन ने बताया कि मौके पर पहुंचकर उन्होंने स्कूली बच्चों से बातचीत की और उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही ग्रामीणों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाकर स्कूल परिसर में सफाई भी कराई गई। अधिकारियों ने स्कूल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।1
- छात्रों के विरोध के बाद खुली विधि महाविद्यालय की लाइब्रेरी, तोड़े गए ताले।1
- बागेश्वर धाम सरकार से लिया आशीर्वाद, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ टीकमगढ़। यहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बागेश्वर धाम पहुंचे। जहां उन्होंने दर्शन और पूजा अर्चना के पश्चात गुरुदेव पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी से आशीर्वाद लिया।1
- बाइक में आग लगाने और मारपीट करने वाले एक आरोपी को दिगौड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजा1
- लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को दिगौड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजा1