logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग न्यूज मध्य प्रदेश की जिला कटनी में ओबीसी महासभा एवं लोधी समाज, एससी ,एसटी संगठन के संयुक्त तत्वाधान में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के बलिदान दिवस के शुभ अवसर पर विरामगा रानी अवंतीबाई लोधी के प्रतिमा का अनावरण एवं सामाजिक न्याय रैली शामिल हुआ। #ओबीसी_महासभा

2 days ago
user_राजकुमार कुशवाह पत्रकार
राजकुमार कुशवाह पत्रकार
पत्रकार इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
2 days ago

ब्रेकिंग न्यूज मध्य प्रदेश की जिला कटनी में ओबीसी महासभा एवं लोधी समाज, एससी ,एसटी संगठन के संयुक्त तत्वाधान में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के बलिदान दिवस के शुभ अवसर पर विरामगा रानी अवंतीबाई लोधी के प्रतिमा का अनावरण एवं सामाजिक न्याय रैली शामिल हुआ। #ओबीसी_महासभा

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *शहीद दिवस पर युवाओं का अनूठा संकल्प: 'मेरा युवा भारत' के बैनर तले माँ कुंजावती बावड़ी पर किया गया वृहद श्रमदान* इंदरगढ़ । शहीद दिवस के गौरवमयी अवसर पर, नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS) के तत्वाधान में और 'मेरा युवा भारत' (MY Bharat) पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत युवाओं द्वारा दतिया जिले के सेवढा ब्लॉक में एक विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान गतिविधि का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंदरगढ़ तहसील के ग्राम खड़ौआ स्थित ऐतिहासिक एवं आस्था के केंद्र माँ कुंजावती बावड़ी के जीर्णोद्धार और स्वच्छता हेतु समर्पित रहा। जिला युवा अधिकारी कपिल सैन का मार्गदर्शन यह पूरी गतिविधि जिला युवा अधिकारी कपिल सैन के कुशल निर्देशन और मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए श्री सैन ने संदेश दिया कि "शहीद दिवस केवल स्मरण का दिन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 'विकसित भारत @2047' के सपने को साकार करने के लिए युवाओं का अपनी विरासत और जल स्रोतों के प्रति सजग होना अनिवार्य है। माँ कुंजावती बावड़ी जैसी ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।" शहीद भगत सिंह युवा मण्डल इंदरगढ़ की सक्रिय सहभागिता श्रमदान गतिविधि का जमीनी स्तर पर नेतृत्व शहीद भगत सिंह युवा मण्डल के ऊर्जावान अध्यक्ष दीपक सिंह गुर्जर और उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर द्वारा किया गया। सुबह से ही युवा मण्डल के सदस्यों ने बावड़ी परिसर में मोर्चा संभाला और वहां जमी काई, झाड़ियों, खरपतवार और वर्षों से जमा प्लास्टिक कचरे को हटाकर बावड़ी की पुरानी चमक वापस लाने का प्रयास किया। स्वयंसेवकों का जोश और जन-भागीदारी इस पुनीत कार्य में गाँव के प्रबुद्ध नागरिकों और कर्मठ स्वयंसेवकों ने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम के सचिव शैलेंद्र पाल संतोष झा, अनिल जाटव , नैना शर्मा , समर खान , जुबैद खान , सैफ , सतीश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने हिस्सा लिया। युवाओं के इस जज्बे को देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों ने भी स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। शहीदों को दी गई कार्यात्मक श्रद्धांजलि युवा मण्डल के अध्यक्ष दीपक सिंह गुर्जर ने कहा कि वीर क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएं। जल संरक्षण और विरासत का सम्मान इसी परिवर्तन की एक कड़ी है। सचिव शैलेन्द्र पाल ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसी सामाजिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर युवाओं ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित किया।
    1
    *शहीद दिवस पर युवाओं का अनूठा संकल्प: 'मेरा युवा भारत' के बैनर तले माँ कुंजावती बावड़ी पर किया गया वृहद श्रमदान*
इंदरगढ़ । शहीद दिवस के गौरवमयी अवसर पर, नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS) के तत्वाधान में और 'मेरा युवा भारत' (MY Bharat) पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत युवाओं द्वारा दतिया जिले के सेवढा ब्लॉक में एक विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान गतिविधि का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंदरगढ़ तहसील के ग्राम खड़ौआ  स्थित ऐतिहासिक एवं आस्था के केंद्र माँ कुंजावती बावड़ी के जीर्णोद्धार और स्वच्छता हेतु समर्पित रहा।
जिला युवा अधिकारी कपिल सैन का मार्गदर्शन
यह पूरी गतिविधि जिला युवा अधिकारी कपिल सैन के कुशल निर्देशन और मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए श्री सैन ने संदेश दिया कि "शहीद दिवस केवल स्मरण का दिन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 'विकसित भारत @2047' के सपने को साकार करने के लिए युवाओं का अपनी विरासत और जल स्रोतों के प्रति सजग होना अनिवार्य है। माँ कुंजावती बावड़ी जैसी ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।"
शहीद भगत सिंह युवा मण्डल इंदरगढ़ की सक्रिय सहभागिता
श्रमदान गतिविधि का जमीनी स्तर पर नेतृत्व शहीद भगत सिंह युवा मण्डल के ऊर्जावान अध्यक्ष दीपक सिंह गुर्जर और उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर द्वारा किया गया। सुबह से ही युवा मण्डल के सदस्यों ने बावड़ी परिसर में मोर्चा संभाला और वहां जमी काई, झाड़ियों, खरपतवार और वर्षों से जमा प्लास्टिक कचरे को हटाकर बावड़ी की पुरानी चमक वापस लाने का प्रयास किया।
स्वयंसेवकों का जोश और जन-भागीदारी
इस पुनीत कार्य में गाँव के प्रबुद्ध नागरिकों और कर्मठ स्वयंसेवकों ने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम के सचिव शैलेंद्र पाल संतोष झा, अनिल जाटव , नैना शर्मा , समर खान , जुबैद खान , सैफ , सतीश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने हिस्सा लिया। युवाओं के इस जज्बे को देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों ने भी स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
शहीदों को दी गई कार्यात्मक श्रद्धांजलि
युवा मण्डल के अध्यक्ष दीपक सिंह गुर्जर ने कहा कि वीर क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएं। जल संरक्षण और विरासत का सम्मान इसी परिवर्तन की एक कड़ी है। सचिव शैलेन्द्र पाल ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसी सामाजिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखने की बात कही।
इस अवसर पर युवाओं ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित किया।
    user_राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    पत्रकार इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • डबरा (ग्वालियर)मध्य प्रदेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर किया गया नवोत्सव प्रकट उत्सव का कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर डबरा के स्टेडियम ग्राउंड में नवोत्सव शारीरिक प्रधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसमें मुख्य रूप से शिक्षिका कामना शर्मा , विमल जैन प्रांत प्रचारक , गोपाल रहेजा जिला संघ चालक , डॉ.सुशील सचदेवा नगर संघ चालक उपस्थित रहे , पधारे अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलंकर किया गया तत्पश्चात ध्वजारोहण और RSS गान गया गया उसके पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । इस अवसर पर बच्चों द्वारा मलखंब , स्वयंसेवकों द्वारा अग्नि चक्र एवं प्राचीन युद्ध का प्रदर्शन सहित अन्य प्रदर्शन किए गए ।
    4
    डबरा (ग्वालियर)मध्य प्रदेश 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर किया गया नवोत्सव  प्रकट उत्सव का कार्यक्रम 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर डबरा के स्टेडियम ग्राउंड में  नवोत्सव  शारीरिक प्रधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसमें मुख्य रूप से शिक्षिका कामना शर्मा , विमल जैन प्रांत प्रचारक , गोपाल रहेजा जिला संघ चालक , डॉ.सुशील सचदेवा नगर संघ चालक उपस्थित रहे , पधारे अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलंकर किया गया तत्पश्चात ध्वजारोहण और RSS  गान गया गया उसके पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा मलखंब , स्वयंसेवकों द्वारा अग्नि चक्र एवं प्राचीन युद्ध का प्रदर्शन सहित अन्य प्रदर्शन किए गए ।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Lakshya News tv
    1
    Post by Lakshya News tv
    user_Lakshya News tv
    Lakshya News tv
    पत्रकार दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by विकास वर्मा
    1
    Post by विकास वर्मा
    user_विकास वर्मा
    विकास वर्मा
    Court reporter दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by SK NEWS 91
    1
    Post by SK NEWS 91
    user_SK NEWS 91
    SK NEWS 91
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • दतिया के कस्बा उनाव में कुछ लोगों ने ग्राम पंचायत सरपंच के अधेड़ उम्र के पति को पहले लात घूसों से जमकर पीटा। जब मारपीट करके मन नहीं भरा तो अधेड़ का मुंह काला किया। यही नहीं, अधेड़ के गले में जूतों, चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में जुलूस निकाला गया। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और जुलूस निकालने वालों को खदेड़ा। आरोप है कि, सरपंच का भतीजा जो खुद सरपंची करता है वह गांव की एक विवाहित युवती के साथ भाग गया। इसी बात से लड़की के परिजन नाराज हैं। हालांकि रविवार को युवती वापस लौट आई और पुलिस को दिए बयानों में उसने बताया कि वह अपनी मर्जी से गई थी। जानकारी के अनुसार, कस्बा उनाव निवासी 21 वर्षीय युवती 19 मार्च को घर से चली गई। युवती की 20 फरवरी को ही शादी हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल गई और वहां से लौटने के बाद वापस ससुराल नहीं गई। युवती का सरपंच किरन वर्मा के भतीजे विशाल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 19 मार्च को युवती घर से बिना बताए चली गई। परिजन का कहना है कि सरपंच का भतीजा विशाल लड़की को भगा ले गया। रविवार को दोपहर करीब दो बजे युवती के परिजन सरपंच के घर पहुंचे और सरपंच के पति लक्ष्मण वर्मा के साथ लात घूसों से मारपीट की। इसके बाद मुंह पर कालिख पोती गई। कालिख पोतने के बाद लक्ष्मण को जूतों, चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। आगे लक्ष्मण और पीछे लड़की के परिजन व अन्य ग्रामीण चल रहे थे। खबर पुलिस तक पहुंची तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लक्ष्मण के गले से जूतों, चप्पलों की माला उतारी। वहीं जुलूस निकालने वालों को खदेड़ा। हालांकि सरपंच अथवा उसके जेठ ने किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई। शाम को लड़की भी वापस लौट आई और पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह अपनी मर्जी से गई थी।
    1
    दतिया के कस्बा उनाव में कुछ लोगों ने ग्राम पंचायत सरपंच के अधेड़ उम्र के पति को पहले लात घूसों से जमकर पीटा। जब मारपीट करके मन नहीं भरा तो अधेड़ का मुंह काला किया। यही नहीं, अधेड़ के गले में जूतों, चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में जुलूस निकाला गया। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और जुलूस निकालने वालों को खदेड़ा।
आरोप है कि, सरपंच का भतीजा जो खुद सरपंची करता है वह गांव की एक विवाहित युवती के साथ भाग गया। इसी बात से लड़की के परिजन नाराज हैं। हालांकि रविवार को युवती वापस लौट आई और पुलिस को दिए बयानों में उसने बताया कि वह अपनी मर्जी से गई थी।
जानकारी के अनुसार, कस्बा उनाव निवासी 21 वर्षीय युवती 19 मार्च को घर से चली गई। युवती की 20 फरवरी को ही शादी हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल गई और वहां से लौटने के बाद वापस ससुराल नहीं गई।
युवती का सरपंच किरन वर्मा के भतीजे विशाल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 19 मार्च को युवती घर से बिना बताए चली गई। परिजन का कहना है कि सरपंच का भतीजा विशाल लड़की को भगा ले गया।  रविवार को दोपहर करीब दो बजे युवती के परिजन सरपंच के घर पहुंचे और सरपंच के पति लक्ष्मण वर्मा के साथ लात घूसों से मारपीट की। इसके बाद मुंह पर कालिख पोती गई। कालिख पोतने के बाद लक्ष्मण को जूतों, चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। आगे लक्ष्मण और पीछे लड़की के परिजन व अन्य ग्रामीण चल रहे थे।
खबर पुलिस तक पहुंची तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लक्ष्मण के गले से जूतों, चप्पलों की माला उतारी। वहीं जुलूस निकालने वालों को खदेड़ा। हालांकि सरपंच अथवा उसके जेठ ने किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई। शाम को लड़की भी वापस लौट आई और पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह अपनी मर्जी से गई थी।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Adiya dantre 9981601860
    1
    Post by Adiya dantre 9981601860
    user_Adiya dantre 9981601860
    Adiya dantre 9981601860
    Local News Reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज दतिया इंदरगढ़ में आज कुशवाह के द्वारा चक्रवर्ती अशोक सम्राट महान की जयंती के उपलक्ष में बावरी सरकार मंदिर से विशाल चल समारोह निकाला गया एवं दतिया रोड न्यू बस स्टैंड ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह एवं विशिष्ट अतिथि रहे सतना विधायक भाई सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाह एवं नरेश कुशवाह जी दतिया जिला अध्यक्ष एडवोकेट रघुवीर कुशवाह जी स्वामी शरण कुशवाह जी कालीचरण कुशवाह जी कार्यक्रम की अध्यक्षता की भाई पहलवान इस अवसर पर कुशवाह समाज की तमाम माता बहनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें पूर्व सिंचाई अध्यक्ष हेम कुशवाह काजल कुशवाह एवं दूर दराज से आई हमारी सिंगर बहनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया कुशवाह एवं कार्यक्रम का संचालन किया पूर्व सरपंच खेमराज कुशवाह आयोजन समिति में नगर इंदरगढ़ उपाध्यक्ष संजीव कुशवाहा एडवोकेट कमल सिंह कुशवाहा गोलू कुशवाहा नारायण सिंह कुशवाहा टाइगर मनीष कुशवाहा पटेल कमल सिंह कुशवाहा हरकिशन कुशवाह एवं समस्त दतिया जिला कुशवाहा समाज के कुशवाहा समाज बंधुओ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया
    1
    ब्रेकिंग न्यूज दतिया
इंदरगढ़ में आज कुशवाह के द्वारा चक्रवर्ती अशोक सम्राट महान की जयंती के उपलक्ष में बावरी सरकार मंदिर से विशाल चल समारोह निकाला गया एवं दतिया रोड न्यू बस स्टैंड ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह एवं विशिष्ट अतिथि रहे सतना विधायक भाई सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाह
एवं नरेश कुशवाह जी दतिया जिला अध्यक्ष एडवोकेट रघुवीर कुशवाह जी स्वामी शरण कुशवाह जी कालीचरण कुशवाह जी कार्यक्रम की अध्यक्षता की भाई पहलवान इस अवसर पर कुशवाह समाज की तमाम माता बहनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें पूर्व सिंचाई अध्यक्ष हेम कुशवाह काजल कुशवाह एवं दूर दराज से आई हमारी सिंगर बहनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया कुशवाह एवं कार्यक्रम का संचालन किया पूर्व सरपंच खेमराज कुशवाह 
आयोजन समिति में नगर इंदरगढ़ उपाध्यक्ष संजीव कुशवाहा एडवोकेट कमल सिंह कुशवाहा गोलू कुशवाहा नारायण सिंह कुशवाहा टाइगर मनीष कुशवाहा पटेल कमल सिंह कुशवाहा हरकिशन कुशवाह एवं समस्त दतिया जिला कुशवाहा समाज 
के कुशवाहा समाज बंधुओ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया
    user_राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    पत्रकार इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पण्डोखर थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। भदरौआ निवासी 20 वर्षीय विवाहिता उपासना पाल ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी 24 अप्रैल 2025 को भिण्ड जिले के बरेई निवासी तिलक सिंह पाल के साथ हुई थी, जिसमें उसके पिता द्वारा नगद और जेवर सहित करीब 10 लाख रुपये का दान दिया गया था। शादी के बाद से ही पति तिलक सिंह, ससुर जनवेद, सास जमुना और ननद पूनम पाल अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा मोटरसाइकिल और 5 लाख रुपये नगद की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। पीड़िता ने बताया कि उसे एक महीने तक अहमदाबाद के खेड़ा क्षेत्र में भी रखा गया, जहां भी उसके साथ प्रताड़ना जारी रही। 20 मार्च 2026 को पति उसे मायके छोड़ गया और दोबारा साथ रखने से इनकार कर दिया। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई, जिससे उसे चोट आई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ रविवार दोपहर 03 बजे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    पण्डोखर थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। भदरौआ निवासी 20 वर्षीय विवाहिता उपासना पाल ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी 24 अप्रैल 2025 को भिण्ड जिले के बरेई निवासी तिलक सिंह पाल के साथ हुई थी, जिसमें उसके पिता द्वारा नगद और जेवर सहित करीब 10 लाख रुपये का दान दिया गया था।
शादी के बाद से ही पति तिलक सिंह, ससुर जनवेद, सास जमुना और ननद पूनम पाल अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा मोटरसाइकिल और 5 लाख रुपये नगद की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था।
पीड़िता ने बताया कि उसे एक महीने तक अहमदाबाद के खेड़ा क्षेत्र में भी रखा गया, जहां भी उसके साथ प्रताड़ना जारी रही। 20 मार्च 2026 को पति उसे मायके छोड़ गया और दोबारा साथ रखने से इनकार कर दिया। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई, जिससे उसे चोट आई।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ रविवार दोपहर 03 बजे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी  है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.