राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त कार्यवाही: पराली (नरवाई) जलाने पर प्रकरण दर्ज, ग्रामीणों को दी गई समझाइश गुना 19 अप्रैल 2026 जिले में पराली (नरवाई) जलाने की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त दल ने ग्राम पंचायत अमरोद में निरीक्षण के दौरान पराली जलाने के मामलों में पांच प्रकरण दर्ज कर जिनमें राजू पुत्र बाबूलाल शर्मा निवासी अमरोद, बिहारीलाल पुत्र किशनलाल लोधा, बालकिशन पुत्र बिहारीलाल लोधा तथा नानसिंह पुत्र लालजी भिलालाके विरुद्ध कार्रवाई हेतु प्रकरण तैयार कर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को प्रेषित किए हैं। इन प्रकरणों में अभी अर्थदंड अधिरोपित किया जाना शेष है। प्रशासन द्वारा केवल दंडात्मक कार्रवाई ही नहीं बल्कि जागरूकता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से ग्राम पंचायत बागरी एवं सिमरोद में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों को नरवाई न जलाने के लिए समझाइश दी गई तथा इसके पर्यावरण और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर तहसीलदार बमोरी श्री देवदत्त गोलिया, एसडीओ बमोरी श्री आर.के. माहौर सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इसी क्रम में चांचौड़ा क्षेत्र के ग्राम मालोनी में नरवाई जलाने के एक मामले में संबंधित कृषक पर ₹2500 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसानों से अपील की गई है कि वे नरवाई न जलाकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें।

- चाचौड़ा विधायक प्रियंका पेंजी जी ने दि सभी को बधाइयां मक्सूदनगढ़ में निशुल्क मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह कार्यक्रम हुआ संपन्न शासन प्रशासन ने की शानदार व्यवस्था #viralreelschallenge #viralreelsfacebook #viralshorts #gunacity #viralphotochallenge #viralreels #maksudangarh #gunamp #GunaNews #guna #gunamp #viralreelschallenge #viralreelsfacebook #viralshorts #gunacity #viralphotochallenge #viralreels #maksudangarh #gunamp #GunaNews #guna #gunamp1
- Post by AM NEWS1
- तहसील आष्टा जिला सीहोर ग्राम आरोलिया में शासकीय डायरी में मनमानी का काम किया जा रहा सरकारी भवन में प्राइवेट डेरी चला रहे हैं शासकीय अधिकारी को अभी तक पता नहीं चला क्या इस बात का शासकीय भवन में बिना किराए के प्राइवेट डेरी चला रहे हैं1
- Post by User27872
- Post by Shivkumar Jogi1
- Post by Jagdish nagar1
- *बारां में 24 अप्रैल को मनाया जाएगा पंचायती राज दिवस, चुनाव कराने की उठेगी मांग।* छबड़ा:(बारां)राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस द्वारा 24 अप्रैल को जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालयों पर पंचायती राज दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें कांग्रेस के नए-पुराने पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम मतदाता भाग लेंगे। जिला प्रवक्ता शंकर लाल नागर एवं जिला मीडिया प्रभारी राधेश्याम सेन ने बताया कि जिला अध्यक्ष मीणा की सहमति से जिलेभर के सभी कांग्रेस संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में बारां पहुंचने का आह्वान किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में जागरूकता बढ़ाना और पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श करना है। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारी अपने विचार रखेंगे तथा राज्य सरकार से पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव शीघ्र कराने की मांग करेंगे। साथ ही, इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों की एक जूम मीटिंग भी आयोजित की जाएगी, जिसकी तिथि एवं समय शीघ्र ही जिला अध्यक्ष की सहमति से तय कर लिंक ग्रुफ में साझा किया जाएगा। पंचायती राज दिवस के इस आयोजन को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और इसे सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।2