बहेड़ी पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार बरेली। जनपद के थाना बहेड़ी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:50 बजे किच्छा नदी के पुल के पास कच्चे रास्ते के किनारे संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजू उर्फ विपिन कुमार (23 वर्ष) पुत्र केदार सिंह निवासी ग्राम मोहनपुर ठिरिया, थाना देवरनिया, जनपद बरेली के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना बहेड़ी में मुकदमा संख्या 0281/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध तमंचे के बल पर लोगों में भय पैदा कर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था और इसी से अपनी आजीविका चलाता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रजनीश कुमार, हेड कांस्टेबल आवेन्द्र सिंह और कांस्टेबल अमरजीत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बहेड़ी पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार बरेली। जनपद के थाना बहेड़ी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:50 बजे किच्छा नदी के पुल के पास कच्चे रास्ते के किनारे संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजू उर्फ विपिन कुमार (23 वर्ष) पुत्र केदार सिंह निवासी ग्राम मोहनपुर ठिरिया, थाना देवरनिया, जनपद बरेली के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना बहेड़ी में मुकदमा संख्या 0281/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध तमंचे के बल पर लोगों में भय पैदा कर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था और इसी से अपनी आजीविका चलाता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रजनीश कुमार, हेड कांस्टेबल आवेन्द्र सिंह और कांस्टेबल अमरजीत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- जनपद बरेली के थाना देवरनियां पुलिस ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया है। यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट बरेली के आदेश के अनुपालन में की गई। पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को थाना देवरनियां पुलिस ने ग्राम गिरधरपुर निवासी सद्दाम पुत्र शफीक अहमद (उम्र 32 वर्ष) को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(1) के तहत जनपद से बाहर कर दिया। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 10 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में आरोपी को 6 माह तक बरेली की सीमा से बाहर रहने के निर्देश दिए गए थे। आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम ने आरोपी को जनपद बरेली की सीमा से बाहर उत्तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर स्थित थाना पुलभट्टा क्षेत्र की सीमा तक छोड़ दिया। साथ ही सख्त हिदायत दी गई कि वह 6 माह की अवधि के भीतर जनपद बरेली में प्रवेश नहीं करेगा, अन्यथा उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी सद्दाम पर विभिन्न थानों में कुल 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी, सरकारी कार्य में बाधा, हत्या के प्रयास और पॉक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए प्रशासन ने यह कठोर कदम उठाया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवदीप कुमार और उपनिरीक्षक सुनील कुमार सहित पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।2
- पीलीभीत मरौरी ब्लॉक के 40 ग्राम सभाओं में काटना नदी के पुनरुद्धार परियोजना का उद्घाटन पीलीभीत जिला अधिकारी एवं मरौरी ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सभ्यता वर्मा एवं समस्त अधिकारियों के द्वारा किया गया और उन्होंने बंगाली समाज को जल्द मालिकाना हक देने की घोषणा की। #पीलीभीत #marouri #brekingnews #LatestNews #UttarPradesh1
- Post by समाचार Crime News1
- हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने ट्रेन यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और उनके साथ होने वाले दुर्व्यवहार पर नई बहस छेड़ दी है। मामला ट्रेन में किन्नरों द्वारा पैसे मांगने के नाम पर यात्रियों से की जाने वाली बदतमीजी से जुड़ा है, जहाँ कथित तौर पर पैसे न देने पर किन्नर द्वारा यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इस बार यात्रियों ने चुप रहने के बजाय एकजुट होकर इस व्यवहार का कड़ा विरोध किया और मर्यादा में रहने की नसीहत दी। यात्रियों का स्पष्ट कहना है कि सफर के दौरान शांति और सम्मान पाना हर नागरिक का अधिकार है और 'वसूली' के नाम पर की जाने वाली किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या बदतमीजी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह घटना भारतीय रेलवे में 'सिविक सेंस' और यात्रियों की गरिमा को बनाए रखने के प्रति बढ़ते जन-आक्रोश को दर्शाती है। नोट: रेल यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार या आपात स्थिति में तुरंत 139 पर कॉल करें या RailMadad ऐप का उपयोग करें। #railway #railsuraksha #UPNews #indianrailway1
- #खोज सूचना: गुमशुदा व्यक्ति की तलाश नमस्कार आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल बरेली से मुशताक की रिपोर्ट बरेली से एक अहम खबर सामने आई है, जहां एक व्यक्ति पिछले कई दिनों से लापता है और परिजन परेशान होकर उसकी तलाश में जुटे हैं। गुमशुदा व्यक्ति का नाम अनीस मियां उर्फ दुईया पुत्र स्वर्गीय लाल मोहम्मद उर्फ लल्लू है, जो कंकर टोला, चौकी हबीब शाह का मजार, थाना बारादरी, जनपद बरेली के निवासी हैं। परिजनों के अनुसार, अनीस मियां 6 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 6 बजे घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से अब तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने आम जनता से मदद की अपील की है। अगर किसी भी व्यक्ति को अनीस मियां कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत s दिए गए नंबरों पर संपर्क करें: 📞 9058587203 📞 7618482330 📞 8630895130 📞 9058579205 📢 आपकी एक सूचना किसी परिवार को फिर से खुशियां दे सकती है। कृपया इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।#1
- बाबा नीलकंठ मंदिर में गूंज रही शिव महापुराण कथा! बरेली के राजेंद्र नगर स्थित बाबा नीलकंठ महादेव मंदिर में इन दिनों भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। कथा व्यास संध्या भारद्वाज अपनी मधुर वाणी में भगवान शिव की महिमा का ऐसा वर्णन कर रही हैं कि श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है, जहां भजन-कीर्तन से पूरा माहौल शिवमय बना हुआ है। आयोजन की अध्यक्षता पवन अरोड़ा ने की, जबकि विशेष सहयोग पार्षद सतीश कातिब (मम्मा) का रहा। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बन गया। कथा समापन पर होगा हवन-यज्ञ और विशाल भंडारा — बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं। पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और चैनल को सब्सक्राइब करें1
- बरेली। नवाबगंज स्थित ओसवाल गन्ना मिल द्वारा किसानों का दो वर्ष का बकाया भुगतान न किए जाने से किसानों में भारी आक्रोश है। पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार के नेतृत्व में किसानों ने नवाबगंज प्रशासन को पत्र देकर चेतावनी दी है कि 27 अप्रैल को किसान पुनः तहसील परिसर में एकत्र होंगे। सुनीता गंगवार ने बताया कि पूर्व में 9 दिन तक चले अनिश्चितकालीन धरने के बाद प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया था कि मार्च तक किसानों का भुगतान कर दिया जाएगा, जिसके बाद धरना समाप्त किया गया था। लेकिन आश्वासन के बावजूद भुगतान न होने से किसान दोबारा आंदोलन के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि करीब 3 करोड़ 20 लाख रुपये की चीनी बिक्री के बाद कुछ किसानों को आंशिक भुगतान मिला था और 52 बीघा भूमि की नीलामी प्रक्रिया भी शुरू हुई थी, लेकिन क्षेत्रीय विधायक की आपत्ति के बाद नीलामी रोक दी गई। इसके बाद मंडल आयुक्त द्वारा जांच बैठाए जाने से भुगतान प्रक्रिया ठप हो गई, जिससे लगभग 24 हजार किसान प्रभावित हैं। किसानों ने सवाल उठाया है कि आपत्ति को निराधार मानते हुए खारिज क्यों नहीं किया गया और भुगतान में देरी क्यों हो रही है। सुनीता गंगवार ने कहा कि 27 अप्रैल को आयोजित संवाद कार्यक्रम में किसान मंडल आयुक्त से जवाब लिए बिना वापस नहीं जाएंगे। उन्होंने प्रशासन से किसानों की सुरक्षा, पेयजल, बैठने और चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इस दौरान संस्था के साथी वहीद अहमद अंसारी, ब्रह्मानंद गंगवार, सोम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।1
- Post by समाचार Crime News1