logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फसल विविधीकरण के माध्यम से उत्पादन वृद्धि एवं सतत कृषि" विषय पर दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना एवं कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 10 मार्च 2026 को पश्चिमी चंपारण जिले के माधोपुर में "फसल विविधीकरण के माध्यम से उत्पादन वृद्धि एवं सतत कृषि" विषय पर दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में लगभग 30 से अधिक किसानों ने भाग लिया | इस परियोजना के प्रधान अन्वेषक एवं फसल अनुसंधान प्रभाग के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए फसल विविधीकरण के महत्व एवं विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए इसे अपने पारंपरिक कृषि प्रणाली में शामिल करने के फायदे पर प्रकाश डाला | साथ ही, उन्होंने आंकड़ों द्वारा समेकित कृषि प्रणाली द्वारा उत्पादकता एवं आय में वृद्धि को दर्शाया | संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक कुमार ने किसानों को जलवायु परिवर्तन के परिपेक्ष्य मे फसल विविधीकरण एवम् क़ृषिवानिकी की उपयोगिता को समझाया। कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के विषय वस्तु विशेषज्ञ डा सौरभ दुबे ने फसलो मे कीट एवं रोग प्रबंधन के बारे मे बताया । केंद्र के विशेषज्ञ डा हर्षा बी आर ने फसल उत्पादन से सम्बंधित जानकारी दी। विदित् हो कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 मार्च तक चलेगा | इस कार्यक्रम मे क़ृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों द्वारा भी विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिया जाएगा | इस कार्यक्रम को आयोजित करने में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के निदेशक़ डा अनुप दास का अहम योगदान रहा। साथ ही क़ृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डा अभिषेक प्रताप सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ डा जग पाल, डा चेलपुरी रामुलु सहित अन्य कर्मचारीगण का भी उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हुआ ।

2 hrs ago
user_RAVI PANDEY
RAVI PANDEY
Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
2 hrs ago
49d6fd83-5ee7-42a7-9ee0-dc5c225d1147

फसल विविधीकरण के माध्यम से उत्पादन वृद्धि एवं सतत कृषि" विषय पर दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना एवं कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 10 मार्च 2026 को पश्चिमी चंपारण जिले के माधोपुर में "फसल विविधीकरण के माध्यम से उत्पादन वृद्धि एवं सतत कृषि" विषय पर दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में लगभग 30 से अधिक किसानों ने भाग लिया | इस परियोजना के प्रधान अन्वेषक एवं फसल अनुसंधान प्रभाग के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए फसल विविधीकरण के महत्व एवं विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए इसे अपने पारंपरिक कृषि प्रणाली में शामिल करने के फायदे पर प्रकाश डाला | साथ ही, उन्होंने आंकड़ों द्वारा समेकित कृषि प्रणाली द्वारा उत्पादकता एवं आय में वृद्धि को दर्शाया | संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक कुमार

c293b28d-2289-42ee-976d-584cf0499109

ने किसानों को जलवायु परिवर्तन के परिपेक्ष्य मे फसल विविधीकरण एवम् क़ृषिवानिकी की उपयोगिता को समझाया। कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के विषय वस्तु विशेषज्ञ डा सौरभ दुबे ने फसलो मे कीट एवं रोग प्रबंधन के बारे मे बताया । केंद्र के विशेषज्ञ डा हर्षा बी आर ने फसल उत्पादन से सम्बंधित जानकारी दी। विदित् हो कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 मार्च तक चलेगा | इस कार्यक्रम मे क़ृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों द्वारा भी विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिया जाएगा | इस कार्यक्रम को आयोजित करने में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के निदेशक़ डा अनुप दास का अहम योगदान रहा। साथ ही क़ृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डा अभिषेक प्रताप सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ डा जग पाल, डा चेलपुरी रामुलु सहित अन्य कर्मचारीगण का भी उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हुआ ।

More news from बिहार and nearby areas
  • मझौलिया में पारिवारिक कलह से ऊबकर विवाहिता ने की आत्मा हत्या पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंपा एफएसएल की टीम ने घटना स्थल की जांच की विवाहिता के मायके वालों ने थाना में नही दिया कोई आवेदन बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। पारिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता पम्मी देवी(35 ) वर्ष ने गले मे फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली।घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के नौतन खुर्द पंचायत के वार्ड 02 की है। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।एसएचओ अमर कुमार ने बताया ने मामले में कोई आवेदन नही मिला है। आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई होगी। एफएसएल की टीम घटनास्थल का जांच की।इसमें कोई अहम सुराग नही मिला।मृत महिला को कोई बाल बच्चा नही है ।विवाहिता का पति संजुलाल राम पैर से विकलांग है।वह अपने दरबाजे पर एक किराना दुकान चलाकर अपनी जीविकोपार्जन करता है । पंचायत के मुखिया सौदागर साह ने बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व नौतन खुर्द पंचायत के सेमरावृत्त गांव में हिंदू रीति-रिवाज के साथ पम्मी की शादी संजुलाल राम से हुई थी।घटना की सूचना पर मृत महिला की माता आयी थी।विवाहिता के पिता सेमरा के वार्ड 11 निवासी लुधियाना में काम करते है।सोमबार के दिन पति पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, संध्या समय पत्नी पंखा से लटककर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।उल्लेखनीय है कि पम्मी को शादी के बाद दो बच्चा हुआ,परन्तु दोनो बचपन मे ही मर गये।
    1
    मझौलिया में पारिवारिक कलह से ऊबकर विवाहिता ने की आत्मा हत्या
पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंपा
एफएसएल की टीम ने घटना स्थल की जांच की
विवाहिता के मायके वालों ने थाना में नही दिया कोई आवेदन
बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट
बेतिया। पारिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता पम्मी देवी(35 ) वर्ष ने गले मे फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली।घटना  मझौलिया थाना क्षेत्र के नौतन खुर्द पंचायत के वार्ड 02 की है। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।एसएचओ अमर कुमार ने बताया ने मामले में कोई आवेदन  नही मिला है। आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई होगी। एफएसएल की टीम घटनास्थल का जांच की।इसमें कोई अहम सुराग नही मिला।मृत महिला को कोई बाल बच्चा नही है ।विवाहिता का पति संजुलाल राम पैर से विकलांग है।वह अपने दरबाजे पर एक किराना दुकान चलाकर अपनी जीविकोपार्जन करता है ।
पंचायत के मुखिया सौदागर साह ने बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व नौतन खुर्द पंचायत के सेमरावृत्त गांव में हिंदू रीति-रिवाज के साथ पम्मी की शादी संजुलाल राम से हुई थी।घटना की सूचना पर मृत महिला की माता आयी थी।विवाहिता के पिता सेमरा के वार्ड 11 निवासी लुधियाना में काम करते है।सोमबार के दिन पति पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, संध्या समय पत्नी पंखा से लटककर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।उल्लेखनीय है कि पम्मी को  शादी के बाद दो बच्चा हुआ,परन्तु दोनो बचपन मे ही मर गये।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • घोड़हिया घाट के पास 80 लीटर देशी शराब बरामद, तीन तस्कर पुलिस को देख फरार चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज श्रीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 80 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की है। हालांकि मौके से तीनों आरोपी अंधेरे और गंडक नदी के किनारे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सोमवार के दोपहर करीब तीन बजे थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया की शनिवार शाम पुलिस बल के साथ संध्या गश्ती पर निकले थे। इसी दौरान रात करीब 8:50 बजे सूचना मिली कि घोड़हिया घाट के पास कुछ लोग शराब लेकर आने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही तीन व्यक्ति गेहूं के खेत के पास से भागने लगे और सामान छोड़कर फरार हो गए। चौकीदारों की पहचान के आधार पर फरार आरोपियों की पहचान हुई है। तलाशी के दौरान तीन बोरों से कुल 80 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई, जिसे जब्त कर थाना मालखाने में जमा कराया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
    1
    घोड़हिया घाट के पास 80 लीटर देशी शराब बरामद, तीन तस्कर पुलिस को देख फरार चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज 
श्रीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 80 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की है। हालांकि मौके से तीनों आरोपी अंधेरे और गंडक नदी के किनारे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सोमवार के दोपहर करीब तीन बजे थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया की शनिवार शाम पुलिस बल के साथ संध्या गश्ती पर निकले थे। इसी दौरान रात करीब 8:50 बजे  सूचना मिली कि घोड़हिया घाट के पास कुछ लोग शराब लेकर आने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही तीन व्यक्ति गेहूं के खेत के पास से भागने लगे और सामान छोड़कर फरार हो गए। चौकीदारों की पहचान के आधार पर फरार आरोपियों की पहचान हुई है। तलाशी के दौरान तीन बोरों से कुल 80 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई, जिसे जब्त कर थाना मालखाने में जमा कराया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने सभी नीलाम पत्र वाद से संबंधित जिन मामलों में बॉडी वारंट निर्गत हो चुका है, उसे अविलंब एक्जीक्यूट कराया जाए। साथ ही जिन पुराने वादों में अब तक बॉडी वारंट जारी नहीं हुआ है,उन मामलों में भी तत्काल बॉडी वारंट जारी करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 09.03.2026.
    1
    जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने सभी नीलाम पत्र वाद से संबंधित जिन मामलों में बॉडी वारंट निर्गत हो चुका है, उसे अविलंब एक्जीक्यूट कराया जाए। साथ ही जिन पुराने वादों में अब तक बॉडी वारंट जारी नहीं हुआ है,उन मामलों में भी तत्काल बॉडी वारंट जारी करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 09.03.2026.
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
  • बेतिया नगर निगम प्रशासन द्वारा सोमवार के दिन शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट करवा कर खुले में तथा यत्र तत्र अव्यवस्थित ढंग से मांस विक्रेताओं को चेतावनी दिया कि वे खुले में मांस बिक्री ना करें स्वच्छ और सुरक्षित जगहों पर ही मांस बिक्री किया जाए। ज्ञात हो कि वर्षों से बेतिया शहर के चारों तरफ खुले में यत्र तत्र स्कूल कॉलेज तथा धार्मिक स्थलों के बगल में ही बेरोकटोक मांस बिक्री किया जाता रहा। जिसके चलते शहर के कई जगहों पर स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यहां तक की सड़क पर मांस बिक्री करने से स्कूल के समय में काफी जाम लग जाता है जो घंटे तक बना रहता है बेतिया नगर निगम प्रशासन ने स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा स्वच्छता अभियान के तहत कार्रवाई तेज कर दी है।
    1
    बेतिया नगर निगम प्रशासन द्वारा सोमवार के दिन शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट करवा कर खुले में तथा यत्र तत्र अव्यवस्थित ढंग से मांस विक्रेताओं को चेतावनी दिया 
कि वे खुले में मांस बिक्री ना करें स्वच्छ और सुरक्षित जगहों पर ही मांस बिक्री किया जाए। ज्ञात हो कि वर्षों से बेतिया शहर के चारों तरफ खुले में यत्र तत्र स्कूल कॉलेज तथा धार्मिक स्थलों के बगल में ही बेरोकटोक मांस बिक्री किया जाता रहा। जिसके चलते शहर के कई जगहों पर स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यहां तक की सड़क पर मांस बिक्री करने से स्कूल के समय में काफी जाम लग जाता है जो घंटे तक बना रहता है 
बेतिया नगर निगम प्रशासन ने स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा स्वच्छता अभियान के तहत कार्रवाई तेज कर दी है।
    user_Vinay Kumar
    Vinay Kumar
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
  • जी हाँ बदनाम होते है जनप्रतिनिधि परन्तु लापरवाह है अधिकारी
    1
    जी हाँ बदनाम होते है जनप्रतिनिधि 
परन्तु लापरवाह है अधिकारी
    user_Manish Kumar Social Worker
    Manish Kumar Social Worker
    Insurance Agent बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
  • सुगौली में गैस खत्म होने की अफवाह पर गैस लेने वालों की उमड़ी भीड़, एजेंसी के प्रोपराइटर ने कहा भरपूर मात्रा में है गैस। जरूरत के अनुसार सबको मिलेगा गैस।
    1
    सुगौली में गैस खत्म होने की अफवाह पर गैस लेने वालों की उमड़ी भीड़, एजेंसी के प्रोपराइटर ने कहा भरपूर मात्रा में है गैस। जरूरत के अनुसार सबको मिलेगा गैस।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Akash Kumar
    1
    Post by Akash Kumar
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • जौकटिया के बड़ा मलाही टोला विद्यालय में नामांकन बढ़ाने को एचएम का अनोखा अभियान प्रधानाध्यापक प्रभाकर कुमार गांव-गांव जाकर अभिभावकों से कर रहे बच्चों को स्कूल भेजने की अपील #Viral #Tags: #MajhauliaNews #BettiahNews #WestChamparan #BiharEducation #SchoolEnrollment #ShikshaAbhiyan #PrabhakarKumar #GovernmentSchool #EducationForAll #BiharNews
    1
    जौकटिया के बड़ा मलाही टोला विद्यालय में नामांकन बढ़ाने को एचएम का अनोखा अभियान
प्रधानाध्यापक प्रभाकर कुमार गांव-गांव जाकर अभिभावकों से कर रहे बच्चों को स्कूल भेजने की अपील
#Viral #Tags: #MajhauliaNews  #BettiahNews  #WestChamparan #BiharEducation #SchoolEnrollment #ShikshaAbhiyan #PrabhakarKumar #GovernmentSchool #EducationForAll #BiharNews
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.