logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा की मासिक बैठक में दिखा संगठन का दम, आगामी अभियानों के लिए बना रोडमैप* *भाजपा की मासिक बैठक में दिखा संगठन का दम, आगामी अभियानों के लिए बना रोडमैप* मासिक जिला संगठन बैठक में दिखा भाजपा की संगठनात्मक शक्ति का दम कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की मासिक जिला संगठन बैठक सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज, टीपी नगर कोरबा में उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुई। बैठक में केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के पुष्पगुच्छ स्वागत के साथ हुआ। इस दौरान संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। *विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का श्रेय कार्यकर्ताओं को — लखनलाल देवांगन* बैठक को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी इसलिए बनी है क्योंकि यहां कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का दायित्व निभाना होगा। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। *भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत : गोपाल मोदी* भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि जिला भाजपा संगठन लगातार बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति देने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा आगामी संगठनात्मक अभियानों को पूरी ताकत के साथ सफल बनाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का आग्रह किया। *संगठनात्मक अनुशासन ही भाजपा की पहचान — अनिल केसरवानी* जिला प्रभारी अनिल केसरवानी ने संगठनात्मक अनुशासन और नियमित संपर्क अभियान पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसकी मजबूत कार्यकर्ता संरचना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने और बूथ समितियों को और अधिक सक्रिय बनाने की बात कही। *भाजपा की सफलता के पीछे कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण – ब्रजेन्द्र शुक्ला* वहीं जिला सह प्रभारी ब्रजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि संगठन की मजबूती निरंतर संवाद और सक्रियता से आती है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही पार्टी की सफलता का आधार है। मंचस्त अतिथियों में जिला प्रभारी अनिल केसरवानी, सह प्रभारी ब्रजेन्द्र शुक्ला, प्रदेश सदस्य अशोक चावलानी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, प्रफुल्ल तिवारी तथा एमआईसी मेंबर हितानंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में जिले के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं विभिन्न मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री भी शामिल हुए। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी अभियानों के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं तथा पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

3 hrs ago
user_Press Press
Press Press
जांजगीर, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बाबा बैद्यनाथ धाम, झारखंड के रावणेश्वर मंदिर से आज के लाइव दर्शन उपलब्ध हैं। घर बैठे ही करें पवित्र दर्शन और पाएं शिव कृपा।
    1
    बाबा बैद्यनाथ धाम, झारखंड के रावणेश्वर मंदिर से आज के लाइव दर्शन उपलब्ध हैं। घर बैठे ही करें पवित्र दर्शन और पाएं शिव कृपा।
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • सक्ती जिले के चंद्रपुर थाने में पदस्थ ASI एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। ACB बिलासपुर की टीम ने उन्हें उस समय दबोचा जब वे दूसरी किस्त ले रहे थे, जबकि वे पहले भी इतनी ही रकम वसूल चुके थे।
    1
    सक्ती जिले के चंद्रपुर थाने में पदस्थ ASI एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। ACB बिलासपुर की टीम ने उन्हें उस समय दबोचा जब वे दूसरी किस्त ले रहे थे, जबकि वे पहले भी इतनी ही रकम वसूल चुके थे।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • शादी समारोह में नहीं थम रही हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल, सत्ता दल से जुड़े रसूखदार, उड़ा रहे कानून की धज्जियां* शादी समारोह में नहीं थम रही हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल, सत्ता दल से जुड़े रसूखदार, उड़ा रहे कानून की धज्जियां*
    1
    शादी समारोह में नहीं थम रही हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल, सत्ता दल से जुड़े रसूखदार, उड़ा रहे कानून की धज्जियां*

शादी समारोह में नहीं थम रही हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल, सत्ता दल से जुड़े रसूखदार, उड़ा रहे कानून की धज्जियां*
    user_जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
    जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • रिपोर्टर ओमनारायण तिवारी दारु भट्टी में मचा भगदड़ शराब प्रेमियों से के साथ खिलवाड़ शराब होने के बाद भी शराब प्रेमी झुझ रहे है लोकेशन बिलासपुर उसलापुर दारू भट्टी रिपोर्टर ओमनारायण तिवारी दारु भट्टी में मचा भगदड़ शराब प्रेमियों से के साथ खिलवाड़ शराब होने के बाद भी शराब प्रेमी झुझ रहे है आप को बता दे कि छत्तीसगढ़ बिलासपुर में शराब के लिए शराब प्रेमी बिलासपुर जिले के कंपोजिट शराब दुकानें है वहां शराब प्रेमी तकलीपों से जूझ रहे है जहां शासन का दावा है कि शराब पूर्ति भरपूर मात्रा में हो रही हैं जबकि मीडिया रिपोर्ट के हिसाब से देखा जाय तो शासन की कमजोरी नजर आ रही है जहां आम पब्लिक बहुत परेशान है विभाग से पूछे जाने पर मीडिया को सांत्वना दिया जाता हैं जिससे आम पब्लिको का मीडिया शासन से भरोसा उठता जा रहा हैं अब देखते हैं आम।पब्लिक कहा गुहार लगा रहे हैं
    2
    रिपोर्टर ओमनारायण तिवारी 

दारु भट्टी में मचा भगदड़ शराब प्रेमियों से के साथ खिलवाड़ शराब होने के बाद भी शराब प्रेमी झुझ रहे है
लोकेशन बिलासपुर 
उसलापुर दारू भट्टी
रिपोर्टर ओमनारायण तिवारी 
दारु भट्टी में मचा भगदड़ शराब प्रेमियों से के साथ खिलवाड़ शराब होने के बाद भी शराब प्रेमी झुझ रहे है आप को बता दे कि छत्तीसगढ़ बिलासपुर में शराब के लिए शराब प्रेमी बिलासपुर जिले के कंपोजिट शराब दुकानें है वहां शराब प्रेमी तकलीपों से जूझ रहे है जहां  शासन का दावा है कि शराब पूर्ति भरपूर मात्रा में हो रही हैं जबकि मीडिया रिपोर्ट के हिसाब से देखा जाय तो शासन की कमजोरी नजर आ रही है जहां आम पब्लिक बहुत परेशान  है विभाग से पूछे जाने पर मीडिया को सांत्वना दिया जाता हैं जिससे आम पब्लिको का मीडिया शासन से भरोसा उठता जा रहा हैं अब देखते हैं आम।पब्लिक कहा गुहार लगा रहे हैं
    user_OmNarayana Tiwari
    OmNarayana Tiwari
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ में एक शादी से ठीक पहले दूल्हे की मौत हो गई, जिसके बाद उसके छोटे भाई ने दुल्हन के गले में वरमाला डाली। यह मार्मिक दृश्य देखकर शादी में मौजूद सभी लोग फूट-फूटकर रो पड़े।
    1
    छत्तीसगढ़ में एक शादी से ठीक पहले दूल्हे की मौत हो गई, जिसके बाद उसके छोटे भाई ने दुल्हन के गले में वरमाला डाली। यह मार्मिक दृश्य देखकर शादी में मौजूद सभी लोग फूट-फूटकर रो पड़े।
    user_Kaniya Soni
    Kaniya Soni
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में हाई स्कूल की छात्रा संगीता धीवर को विशेष सम्मान मिला। उन्हें 15 मिनट के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) बनने का मौका दिया गया।
    1
    छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में हाई स्कूल की छात्रा संगीता धीवर को विशेष सम्मान मिला। उन्हें 15 मिनट के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) बनने का मौका दिया गया।
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के कोरबा के कोहड़िया में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है और पुलिस जांच में जुटी है।
    1
    छत्तीसगढ़ के कोरबा के कोहड़िया में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है और पुलिस जांच में जुटी है।
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • पत्रकार हित और संगठन मजबूती को लेकर प्रदेश पत्रकार यूनियन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न पत्रकार हित और संगठन मजबूती को लेकर प्रदेश पत्रकार यूनियन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
    1
    पत्रकार हित और संगठन मजबूती को लेकर प्रदेश पत्रकार यूनियन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

पत्रकार हित और संगठन मजबूती को लेकर प्रदेश पत्रकार यूनियन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
    user_जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
    जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • जांजगीर चांपा में एक शिक्षिका ने स्कूल प्रबंधक पर मानसिक प्रताड़ना और अवैध बर्खास्तगी का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना से स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है, और मामले की जांच की मांग उठ रही है।
    1
    जांजगीर चांपा में एक शिक्षिका ने स्कूल प्रबंधक पर मानसिक प्रताड़ना और अवैध बर्खास्तगी का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना से स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है, और मामले की जांच की मांग उठ रही है।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.