पुलिस मुठभेड़, बिलासपुर में चलती ट्रेन लूट के 4 आरोपी गिरफ्तार: 1 आरोपी के पैर में लगी गोली, तमंचे और कारतूसों की बरामदगी रामपुर में रविवार तड़के करीब चार बजे बिलासपुर रोड रेलवे स्टेशन के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। यह कार्रवाई पांच दिन पूर्व चलती ट्रेन लूट के मामले में की गई थी। मुखबिर की सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना प्रभारी ईश्वर चंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बिलासपुर कोतवाली पुलिस के उप निरीक्षक चंद्रवीर सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।कई अन्य थानों की पुलिस सहित संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जीआरपी द्वारा की जाएगी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि आवश्यक बल प्रयोग कर चार आरोपियों को पकड़ा गया है। उनके पास से दो तमंचे और दो खोखों सहित चार कारतूस बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में से उत्तराखंड के नानकमत्ता निवासी मिसरा सिंह के बायें पैर में गोली लगी है। तीन अन्य आरोपियों में नानकमत्ता निवासी गुरदेव सिंह उर्फ डेविड तथा रम्पुरा (रुद्रपुर) निवासी गौरव और भारत शामिल हैं।घायल आरोपी का कराया गया मेडिकल परीक्षण गोली लगने से घायल आरोपी मिसरा सिंह का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. एसके व्यास ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि लूट का यह मामला जीआरपी थाने में दर्ज है। आगे की कार्रवाई जीआरपी द्वारा की जाएगी। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में करीब ढाई लाख रुपये की लूट की यह घटना स्थानीय रेलवे स्टेशन के नजदीक बीते बुधवार को हुई थी। अज्ञात बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उत्तराखंड के रुद्रपुर के ऑटो पार्ट्स व्यापारी मंजीत सिंह दो कर्मचारियों ऋतिक मंडल व साहब सिंह से लगभग ढाई लाख रुपये लूट लिए थे।

- please help2
- बरेली के थाना शीशगढ़ क्षेत्र में गोकशी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 3 अप्रैल को किच्छा नदी के पास गौवंश के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आज सुबह करीब 5 बजे पनवड़िया पुल के पास गश्त के दौरान तीन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो आरोपी—अब्दुल रहमान और दानिश कुरैशी—गोली लगने से घायल हो गए और मौके से गिरफ्तार कर लिए गए।1
- कांठ सलेमपुर के जंगल में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ ग्रामीणो ने तेंदुए को देखकर उड़े होश ग्रामीण नहीं कहा ये तो बहुत खतरनाक है कांठ क्षेत्र में वन विभाग द्वारा कई जगह पर तेंदुआ पकाने को लेकर पिंजरा लगाए गए सलेमपुर के जंगल में तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया तेंदुए को देखने के लिए ग्रामीण जंगल पहुंचे ग्रामीणों का कहना है गत रात्रि क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में कृषि कार्य कर रहे राजीव कुमार अपनी पत्नी ललिता के साथ खेत पर गेहूं की गहाई कर रहे थे। पास ही खेल रहे उनके 5 वर्षीय बालक लाव्यांश पर हमला कर अपने जबड़े में दबोच लिया था। परिवार में आसपास के लोगों ने किसी तरह से बचाया जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में 8 9 तेंदुए हैं2
- *थाना सिविल लाईन्स पर जिम संचालक द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म व शोषण करने का अभियोग पंजीकृत करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर, मुरादाबाद की बाईट।*1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- Post by वसीम खान संपादक1
- कांठ के सलेमपुर के जंगलों में खूंखार तेंदुआ पिंजरे कैद मासूम पर हमले के बाद वन विभाग को मिली बड़ी सफलता #crime_kanth #बेबाकन्यूजऑनलाइन2026 #बेबाकन्यूजऑनलाइन #bebaaknewsonline #happyholi2026 #Moradabadnews #latesthindinews #schoolholiday #क्राइम Part 61
- यूपी के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि बंगाल की धरती को हमें ‘काबा’ की धरती नहीं बनने देना है। मुख्यमंत्री जी “काबा” सऊदी अरब में है, और ये मुसलमानों का पवित्र धार्मिक स्थल है, चुनाव में धर्म और धार्मिक स्थलों कि बात से अच्छा विकास कि बात और इसपर ही चर्चा हो…1
- मुरादाबाद: मूढ़ापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम खबड़िया भूड़ में शॉर्ट सर्किट से पोल्ट्री फार्म में लगी भीषण आग, 3 हजार चूजे जलकर खाक1