Shuru
Apke Nagar Ki App…
पिंजरे में फंसा जहरीला कोबरा, देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ नौतन। अंचल क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मुख्य सड़क किनारे स्थित छबीला चौरसिया के घर में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब चूहा पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में एक जहरीला कोबरा सांप फंस गया। पिंजरे में कोबरा के फंसने की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में यह बात तेजी से फैल गई और देखते ही देखते सांप को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
Niraj Raj
पिंजरे में फंसा जहरीला कोबरा, देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ नौतन। अंचल क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मुख्य सड़क किनारे स्थित छबीला चौरसिया के घर में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब चूहा पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में एक जहरीला कोबरा सांप फंस गया। पिंजरे में कोबरा के फंसने की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में यह बात तेजी से फैल गई और देखते ही देखते सांप को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
More news from बिहार and nearby areas
- सीमा क्षेत्र के विवाद में उलझा शव का पोस्टमार्टम, सुबह से शाम तक अस्पताल में इंतजार करते रहे परिजन मनुआपुल थाना क्षेत्र के शिवपुरी श्मशान घाट के पास युवक का शव मिलने के बाद मामला उस समय उलझ गया, जब घटनास्थल के थाना क्षेत्र को लेकर सीमा विवाद सामने आ गया। दो थाना क्षेत्रों की सीमा से जुड़े होने के कारण घटनास्थल किस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। इसका सीधा असर शव के पोस्टमार्टम पर पड़ा और करीब छह घंटे तक परिजन जीएमसीएच में शव लेकर पोस्टमार्टम का इंतजार करते रहे। शिवपुरी श्मशान घाट के पास शव मिलने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया। परिजन भी शव के साथ अस्पताल पहुंचे, लेकिन सीमा क्षेत्र को लेकर बनी स्थिति के कारण पोस्टमार्टम की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। सुबह हुई घटना के बाद देखते ही देखते कई घंटे बीत गए, लेकिन शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जिससे परिजनों की परेशानी और नाराजगी लगातार बढ़ती गई। मामले की जानकारी मिलने पर चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन जीएमसीएच पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और पोस्टमार्टम में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई। विधायक ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुबह घटना हुई और शाम हो गई, लेकिन अभी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ। विधायक ने बताया कि उन्होंने जब मनुआपुल थानाध्यक्ष से फोन पर बात कर पोस्टमार्टम में देरी का कारण पूछा तो कागजी प्रक्रिया में विलंब की बात सामने आई। इसके बाद मनुआपुल थानाध्यक्ष खुद जीएमसीएच पहुंचे और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कराई। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई। विधायक अभिषेक रंजन ने इस पूरे मामले को लेकर बेतिया पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मामला संवेदनशील था और ऐसी स्थिति में पुलिस को तत्परता दिखानी चाहिए थी। सुबह की घटना के बाद शाम तक शव का पोस्टमार्टम नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। वहीं, शिवपुरी श्मशान घाट दो थाना क्षेत्रों की सीमा के बीच होने के कारण सामने आए सीमा क्षेत्र के विवाद ने भी पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ परिजन शव के पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार के लिए घंटों इंतजार करते रहे, तो दूसरी तरफ थाना क्षेत्र को लेकर स्थिति स्पष्ट करने में देरी होती रही। अब पुलिस मामले की जांच के साथ घटनास्थल के वास्तविक थाना क्षेत्र को स्पष्ट करने की प्रक्रिया में जुटी है। पूरे घटनाक्रम ने यह सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि अगर किसी संवेदनशील मामले में सीमा क्षेत्र को लेकर विवाद पैदा हो जाए, तो तत्काल कार्रवाई की जिम्मेदारी आखिर किस पुलिस थाने की होगी।1
- बेतिया सदर-2 के नए डीएसपी राकेश कुमार भास्कर ने संभाला पदभार, बोले— कानून तोड़ने वालों पर रहेगी विशेष नजर बेतिया सदर-2 के नए डीएसपी राकेश कुमार भास्कर ने संभाला पदभार, बोले— कानून तोड़ने वालों पर रहेगी विशेष नजर1
- पुलिस की पाठशाला: स्कूली बच्चों को बताया साइबर फ्रॉड और सूखा नशा का सच -----कमल साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता अभियान, महिला सशक्तिकरण पर भी दिया गया संदेश नौतन /पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मंगलवार को सरस्वती विद्या निकेतन राजकीय कृत कमल साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में पुलिस के द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में योगापट्टी अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर धनंजय कुमार और नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बच्चों को साइबर अपराध, नशे की लत और महिला सशक्तिकरण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने बच्चों को बताया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी किसी से शेयर न करें, फर्जी लॉटरी, जॉब ऑफर और फेसबुक/इंस्टाग्राम पर आये दिन ठगी के मामले आ रहे,इससे कैसे बचें। उन्होंने बताया कि किसी भी संदेहास्पद कॉल या मैसेज पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या थाने को सूचित करें। वहीं थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि युवा पीढ़ी में गांजा, चरस, स्मैक, व्हाइटनर और टेबलेट जैसे सूखे नशे की लत तेजी से बढ़ रही है। यह नशा जीवन को बर्बाद करतीहै। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और दोस्त को भी नशे से बचने की सलाह दे।बालिकाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लड़कियां किसी से कम नहीं हैं। शिक्षा और आत्मरक्षा ही सशक्तिकरण का आधार है। साथ ही महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों, छेड़खानी, और 112 डायल की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका अनुपमा कुमारी ने की। वहीं संचालन कौशलेंद्र राम ने किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित रही।।3
- चंपारण में बाढ़ की स्थिति को लेकर BJP सांसद संजय जायसवाल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ की जानकारी मिलते ही गंडक बैराज खोल दिया गया था, जिससे पहले से जमा पानी बाहर निकल गया। संजय जायसवाल ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ तस्वीरों को फर्जी बताते हुए कहा कि चंपारण में ऐसी बाढ़ की स्थिति नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बाढ़ की समस्या मुख्य रूप से गंगा नदी से जुड़ी थी और इसका नेपाल से कोई संबंध नहीं था। KSR Bihar News चंपारण में बाढ़ की स्थिति को लेकर BJP सांसद संजय जायसवाल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ की जानकारी मिलते ही गंडक बैराज खोल दिया गया था, जिससे पहले से जमा पानी बाहर निकल गया। संजय जायसवाल ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ तस्वीरों को फर्जी बताते हुए कहा कि चंपारण में ऐसी बाढ़ की स्थिति नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बाढ़ की समस्या मुख्य रूप से गंगा नदी से जुड़ी थी और इसका नेपाल से कोई संबंध नहीं था। KSR Bihar News1
- कुशीनगर में राहुल गांधी पर FIR दर्ज होने पर कुशीनगर कांग्रेसियो में उबाल कुशीनगर में राहुल गांधी पर FIR दर्ज होने पर कुशीनगर कांग्रेसियो में उबाल - काग्रेस कार्यकर्ताओं ने पडरौना में निकाला विरोध मार्च - सुभाष चौक से गांधी प्रतिमा तक मार्च निकालकर जताया विरोध - भाजपा सरकार पर लगाया गंभीर आरोप - भाजपा पर लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप - विरोध मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे शामिल1
- स्वर्गीय विजय प्रताप सिंह की 9वीं पुण्यतिथि पर 111 पौधों का वितरण, दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि स्वर्गीय विजय प्रताप सिंह की 9वीं पुण्यतिथि पर 111 पौधों का वितरण, दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि1
- चूहे पकड़ने के पिंजरे में फंसा खतरनाक कोबरा, देखने उमड़ी भीड़… मोबाइल कैमरों में कैद हुआ पूरा नजारा! नौतन से इस वक्त की बड़ी और हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है… जहां चूहे पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में चूहा नहीं, बल्कि एक खतरनाक कोबरा फंस गया। मामला नौतन थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मुख्य सड़क किनारे का है, जहां छबीला चौरसिया के घर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चूहे पकड़ने वाले पिंजरे के अंदर फन फैलाए कोबरा को देखा गया। बताया जा रहा है कि घर में चूहों के आतंक से परेशान होकर छबीला चौरसिया ने चूहे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। लेकिन जब पिंजरे पर नजर पड़ी तो चूहे की जगह उसमें एक खतरनाक कोबरा फंसा हुआ था। पिंजरे के अंदर सांप के फुफकारने की आवाज सुनकर परिवार के लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। कोबरा के पिंजरे में फंसे होने की खबर जैसे ही ग्रामीणों तक पहुंची, मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। हर कोई इस अनोखे नजारे को अपनी आंखों से देखना चाहता था। वहीं, कई लोग अपने मोबाइल फोन से कोबरा का वीडियो बनाने लगे। पिंजरे में फंसे सांप को देखने के बाद गांव में भी चर्चा तेज हो गई। लोगों के बीच यही बात होती रही कि आखिर चूहे को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में इतना खतरनाक कोबरा पहुंचा कैसे? फिलहाल ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को दे दी है। अब इंतजार है वन विभाग की टीम के पहुंचने का, ताकि कोबरा को सुरक्षित तरीके से पिंजरे से बाहर निकालकर उसके प्राकृतिक ठिकाने तक पहुंचाया जा सके। फिलहाल चूहे के लिए लगाया गया पिंजरा कोबरा के फंसने से पूरे इलाके में कौतूहल और चर्चा का विषय बना हुआ है। यह पूरा नजारा अब ग्रामीणों के मोबाइल कैमरों में भी कैद हो चुका है।1
- नौतन प्रखंड के दो पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन ----नोडल पदाधिकारी और मुखिया की देख-रेख में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ नौतन /प्रखंड के पश्चिमी नौतन और पूर्वी नौतन पंचायत में मंगलवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रखंड के नोडल पदाधिकारी एवं पंचायत के मुखिया की देख-रेख में आयोजित हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना। शिविर में सभी विभागों के द्वारा स्टाॅल लगाए गए। जहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी और समस्याओं का समाधान किया गया। विशेष शिविर में पीएम आवास योजना, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड,वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन, मनरेगा और नल-जल योजना, जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के लिए लोगों ने आवेदन किया। दोनों पंचायतों में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी रही। वहीं नोडल पदाधिकारियों ने एक-एक आवेदन की जांच कर संबंधित कर्मियों को जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया।पश्चिमी नौतन के मुखिया प्रतिनिधि काशीलाल प्रसाद ने कहा कि सरकार शिविर के माध्यम से योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना चाहती है।यही इस शिविर का लक्ष्य और उद्देश्य है।पूर्वी नौतन के मुखिया प्रतिनिधि यादोलाल बैठा ने बताया कि शिविर में आए सभी आवेदनों को सूचीबद्ध कर लिया गया है। पात्र लोगों को जल्द ही योजना का लाभ दिया जाएगा। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष राजू सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मनान हवारी, पंचायत समिति सदस्य राकेश कुमार वर्मा, वार्ड सदस्य मनान मियां सहित सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।।4
- अघोरी ने जलती चिता से मांस निकालकर खाया। वीडियो वायरल होने की बाद मचा बवाल, नाराज संतों ने की कार्रवाई की मांग। आपको बता दें कि धार्मिक नगरी उज्जैन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। खुद को 'अघोरी' बताने वाली एक महिला ने श्मशान घाट में जलती चिता से इंसान का मांस निकालकर खाया। वीडियो सामने आने के बाद संत समाज और आम लोगों में नाराजगी है। मामला उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट का है। अघोरी का नाम काली उर्फ नंद गिरि बताया जा रहा है। आरोप है महिला अघोरी नंद गिरि ने जलती चिता से इंसान का मांस निकालकर खाया। उन्होंने खुद ये वीडियो अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अघोरी ने चिता से मांस निकालकर खाया वीडियो में नंद गिरि ने खुद को अघोरी और किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बताया। वह कहती है 'हम आज इंसान का मांस खाएंगे।' इसके बाद कुछ मंत्र बोलने के बाद तलवार चिता के अंदर डालती हैं एक मांस का टुकड़ा निकालती है। इसके बाद वह उसे खाती हैं। इतना ही नहीं वह कहती है मांस गर्म और स्वादिष्ट है। उज्जैन के साधु-संतों में नाराजगी इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद उज्जैन के साधु-संतों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। साधु-संतों और अघोर परंपरा से जुड़े लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोपी अघोरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अघोरी अखाड़े के पीठाधीश्वर और राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़ेश्वरी अघोरी बाबा विष्णुनाथ ने मामले की पुलिस से शिकायत की है। वहीं, जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरी महाराज ने इसे अंतिम संस्कार और शव से छेड़छाड़ और अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि "अघोर की अपनी मर्यादा है और तंत्र क्रियाओं को गोपनीय रखना जरूरी है। उनका सार्वजनिक प्रदर्शन उचित नहीं है। आधुनिक समाज में मानव मांस खाने जैसी गतिविधि को नरपिशाची प्रवृत्ति के रूप में देखा जाता है। यह सनातन धर्म और अघोर परंपरा की मर्यादा के खिलाफ है। "1