logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपित गिरफ्तार पनियरा पुलिस ने डोमरा गांव के अकटहवा पुल के पास से पकड़ा महराजगंज। दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपित को पनियरा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पनियरा पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, पनियरा थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 322/2026 में सोनू निषाद (20) पुत्र रविशंकर निषाद निवासी रतनपुरवा टोला लौकियावान, थाना पनियरा वांछित था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2), 85 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपित को ग्राम डोमरा स्थित अकटहवा पुल के पास से गिरफ्तार किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार यादव और कांस्टेबल दिलीप चौधरी शामिल रहे।

1 day ago
user_गणेश पटेल
गणेश पटेल
Lawyer महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपित गिरफ्तार पनियरा पुलिस ने डोमरा गांव के अकटहवा पुल के पास से पकड़ा महराजगंज। दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपित को पनियरा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पनियरा पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, पनियरा थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 322/2026 में सोनू निषाद (20) पुत्र रविशंकर निषाद निवासी रतनपुरवा टोला लौकियावान, थाना पनियरा वांछित था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2), 85 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपित को ग्राम डोमरा स्थित अकटहवा पुल के पास से गिरफ्तार किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार यादव और कांस्टेबल दिलीप चौधरी शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनगणना प्रशिक्षण से 60 कर्मचारी रहे नदारद, नोटिस की तैयारी । 1,152 कार्मिकों को बुलाया गया था, 1,092 ने लिया प्रशिक्षण । महराजगंज। जनगणना-2027 की तैयारियों के बीच प्रशिक्षण में 60 कार्मिकों की गैरहाजिरी सामने आई है। सोमवार को जिले के आठ केंद्रों पर आयोजित प्रशिक्षण में 1,152 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को बुलाया गया था। इनमें 1,092 उपस्थित हुए, जबकि 60 अनुपस्थित रहे। गैरहाजिर कार्मिकों को संबंधित विभागों की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जनसंख्या गणना के द्वितीय चरण के तहत सदर क्षेत्र के समेकित विद्यालय धनेवा-धनेई, नौतनवा, नगर पालिका परिषद महराजगंज, नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार, नगर पंचायत चौक, परतावल और पनियरा में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। फील्ड ट्रेनरों ने कार्मिकों को जनसंख्या गणना की कार्यप्रणाली और जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। जनगणना का कार्य निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार त्रुटिरहित और व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनगणना प्रभारी अम्बिका मौर्य की देखरेख में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सुचारु संचालन और कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
    1
    जनगणना प्रशिक्षण से 60 कर्मचारी रहे नदारद, नोटिस की तैयारी ।
1,152 कार्मिकों को बुलाया गया था, 1,092 ने लिया प्रशिक्षण ।
महराजगंज। जनगणना-2027 की तैयारियों के बीच प्रशिक्षण में 60 कार्मिकों की गैरहाजिरी सामने आई है। सोमवार को जिले के आठ केंद्रों पर आयोजित प्रशिक्षण में 1,152 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को बुलाया गया था। इनमें 1,092 उपस्थित हुए, जबकि 60 अनुपस्थित रहे। गैरहाजिर कार्मिकों को संबंधित विभागों की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
जनसंख्या गणना के द्वितीय चरण के तहत सदर क्षेत्र के समेकित विद्यालय धनेवा-धनेई, नौतनवा, नगर पालिका परिषद महराजगंज, नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार, नगर पंचायत चौक, परतावल और पनियरा में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। फील्ड ट्रेनरों ने कार्मिकों को जनसंख्या गणना की कार्यप्रणाली और जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।
जनगणना का कार्य निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार त्रुटिरहित और व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनगणना प्रभारी अम्बिका मौर्य की देखरेख में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सुचारु संचालन और कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_गणेश पटेल
    गणेश पटेल
    Lawyer महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • महराजगंज में महिला की मौत पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, सीएम पोर्टल पर शिकायत महराजगंज।* पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम एकमा राजी टोला, पोस्ट लक्ष्मीपुर निवासी राजीव कुमार विश्वकर्मा ने अपनी पत्नी की मौत के मामले में जांच की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है। शिकायत के अनुसार, उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने पर 21 अक्टूबर 2026 को महराजगंज स्थित केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि 22 अक्टूबर को ऑपरेशन के बाद पत्नी की हालत अचानक बिगड़ गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि डॉक्टरों ने हीमोग्लोबिन 9.1 होने की बात कही और ब्लड चढ़ाने की आवश्यकता बताई। परिजनों का आरोप है कि ब्लड बैंक से ब्लड लाने के बाद भी महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ और लगभग 11:30 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लापरवाही की आशंका जताई है। उन्होंने शिकायत में अस्पताल की भूमिका की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीएमओ महराजगंज का कहना है कि शिकायत के आधार पर जरूरत के अनुसार जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
    2
    महराजगंज में महिला की मौत पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, सीएम पोर्टल पर शिकायत
महराजगंज।* पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम एकमा राजी टोला, पोस्ट लक्ष्मीपुर निवासी राजीव कुमार विश्वकर्मा ने अपनी पत्नी की मौत के मामले में जांच की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है।
शिकायत के अनुसार, उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने पर 21 अक्टूबर 2026 को महराजगंज स्थित केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि 22 अक्टूबर को ऑपरेशन के बाद पत्नी की हालत अचानक बिगड़ गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि डॉक्टरों ने हीमोग्लोबिन 9.1 होने की बात कही और ब्लड चढ़ाने की आवश्यकता बताई।
परिजनों का आरोप है कि ब्लड बैंक से ब्लड लाने के बाद भी महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ और लगभग 11:30 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लापरवाही की आशंका जताई है।
उन्होंने शिकायत में अस्पताल की भूमिका की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीएमओ महराजगंज का कहना है कि शिकायत के आधार पर जरूरत के अनुसार जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मिठौरा:सेखुई में आवास के नाम पर प्रधान ने मचाई लूट,पूछने पर क्या बोले प्रधान..
    1
    मिठौरा:सेखुई में आवास के नाम पर प्रधान ने मचाई लूट,पूछने पर क्या बोले प्रधान..
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Maharajganj, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • भारत-नेपाल सीमा पर वायरल वीडियो भारत-नेपाल सीमा पर देर शाम सीमा बंद होने के बाद कुछ नेपाली भारत-नेपाल सीमा पर वायरल वीडियो भारत-नेपाल सीमा पर देर शाम सीमा बंद होने के बाद कुछ नेपाली नागरिकों के कथित तौर पर सीमा पार करने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सीमा पर तैनात SSB जवानों द्वारा लोगों को रोकते और समझाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो कब और किस सीमा चौकी का है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
    1
    भारत-नेपाल सीमा पर वायरल वीडियो
भारत-नेपाल सीमा पर देर शाम सीमा बंद होने के बाद कुछ नेपाली
भारत-नेपाल सीमा पर वायरल वीडियो
भारत-नेपाल सीमा पर देर शाम सीमा बंद होने के बाद कुछ नेपाली नागरिकों के कथित तौर पर सीमा पार करने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में सीमा पर तैनात SSB जवानों द्वारा लोगों को रोकते और समझाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो कब और किस सीमा चौकी का है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Local Politician महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *महराजगंज: PHC रुद्रापुर में लगा रविवार आरोग्य मेला, सैकड़ों लोगों ने कराई निःशुल्क जांच* _सिसवा, महराजगंज।_ विकास खंड सिसवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रुद्रापुर में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सुबह से ही गंगौली, गेरमा, रुद्रापुर और आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे। मेले में बुखार, सर्दी-खांसी, बीपी-शुगर, खून की कमी, गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों का टीकाकरण और मौसमी बीमारियों की निःशुल्क जांच कर दवाइयाँ दी गईं। कई लोगों का आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड से संबंधित परामर्श भी दिया गया। डॉ. राजकुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर हर रविवार को PHC पर आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है, जिससे ग्रामीणों को गांव के पास ही बेहतर इलाज मिल सके। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम, फार्मासिस्ट, ANM बिन्दु, वार्ड बॉय, विजय कुमार और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास की सराहना की। ---
    3
    *महराजगंज: PHC रुद्रापुर में लगा रविवार आरोग्य मेला, सैकड़ों लोगों ने कराई निःशुल्क जांच*

_सिसवा, महराजगंज।_ विकास खंड सिसवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रुद्रापुर में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।
मेले में सुबह से ही गंगौली, गेरमा, रुद्रापुर और आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे।
मेले में बुखार, सर्दी-खांसी, बीपी-शुगर, खून की कमी, गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों का टीकाकरण और मौसमी बीमारियों की निःशुल्क जांच कर दवाइयाँ दी गईं। कई लोगों का आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड से संबंधित परामर्श भी दिया गया।
डॉ. राजकुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर हर रविवार को PHC पर आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है, जिससे ग्रामीणों को गांव के पास ही बेहतर इलाज मिल सके।
इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम, फार्मासिस्ट, ANM बिन्दु, वार्ड बॉय, विजय कुमार और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास की सराहना की।
---
    user_इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन
    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by मोहन
    1
    Post by मोहन
    user_मोहन
    मोहन
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • निचलौल में सुशील टिबरेवाल की जन चौपाल में समर सिंह का जलवा, सिसवा में तेज हुई सियासी हलचल महराजगंज।* सिसवा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में निचलौल स्थित दामोदरी पोखरे पर बीती रात समाजवादी पार्टी के पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अगुवाई सुशील टिबरेवाल की ओर से की गई। कार्यक्रम में भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक समर सिंह मुख्य आकर्षण रहे। समर सिंह ने अपने लोकप्रिय भोजपुरी गीतों के माध्यम से समाजवादी पार्टी की विचारधारा और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। उनके गीतों पर बड़ी संख्या में मौजूद युवा झूमते नजर आए। संगीत के माध्यम से राजनीतिक जनसंपर्क के इस नए अंदाज को लोगों ने खूब सराहा। देर रात तक चले कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटी रही, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई। इस जन चौपाल को सिसवा विधानसभा सीट संख्या 317 से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी से सिसवा विधानसभा के संभावित प्रत्याशी के तौर पर पूर्व मंत्री सुशील टिबरेवाल का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। सुशील टिबरेवाल लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और लोगों से मिलकर उनका हालचाल ले रहे हैं। इसी दौड़ में सपा से एक अन्य दावेदार गौरीशंकर गुप्ता उर्फ फौजी भैया भी क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं। दोनों नेता अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क में जुटे हैं, जिससे सिसवा में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। सपा कार्यकर्ताओं के अनुसार पीडीए जन चौपाल का मुख्य उद्देश्य पार्टी की नीतियों, सामाजिक न्याय और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करना है। समर सिंह जैसे स्टार कलाकार को बुलाकर सुशील टिबरेवाल ने युवाओं को साधने की कोशिश की है, जो आने वाले चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। कुल मिलाकर निचलौल की इस जन चौपाल ने न सिर्फ मनोरंजन किया बल्कि सिसवा में चुनावी माहौल को भी गर्मा दिया है। सुशील टिबरेवाल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सपा की सिसवा में बड़ी तैयारी का संकेत माना जा रहा है।
    4
    निचलौल में सुशील टिबरेवाल की जन चौपाल में समर सिंह का जलवा, सिसवा में तेज हुई सियासी हलचल

महराजगंज।* सिसवा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में निचलौल स्थित दामोदरी पोखरे पर बीती रात समाजवादी पार्टी के पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अगुवाई सुशील टिबरेवाल की ओर से की गई। कार्यक्रम में भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक समर सिंह मुख्य आकर्षण रहे।
समर सिंह ने अपने लोकप्रिय भोजपुरी गीतों के माध्यम से समाजवादी पार्टी की विचारधारा और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। उनके गीतों पर बड़ी संख्या में मौजूद युवा झूमते नजर आए। संगीत के माध्यम से राजनीतिक जनसंपर्क के इस नए अंदाज को लोगों ने खूब सराहा। देर रात तक चले कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटी रही, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई।
इस जन चौपाल को सिसवा विधानसभा सीट संख्या 317 से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी से सिसवा विधानसभा के संभावित प्रत्याशी के तौर पर पूर्व मंत्री सुशील टिबरेवाल का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। सुशील टिबरेवाल लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और लोगों से मिलकर उनका हालचाल ले रहे हैं।
इसी दौड़ में सपा से एक अन्य दावेदार गौरीशंकर गुप्ता उर्फ फौजी भैया भी क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं। दोनों नेता अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क में जुटे हैं, जिससे सिसवा में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है।
सपा कार्यकर्ताओं के अनुसार पीडीए जन चौपाल का मुख्य उद्देश्य पार्टी की नीतियों, सामाजिक न्याय और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करना है। समर सिंह जैसे स्टार कलाकार को बुलाकर सुशील टिबरेवाल ने युवाओं को साधने की कोशिश की है, जो आने वाले चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
कुल मिलाकर निचलौल की इस जन चौपाल ने न सिर्फ मनोरंजन किया बल्कि सिसवा में चुनावी माहौल को भी गर्मा दिया है। सुशील टिबरेवाल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सपा की सिसवा में बड़ी तैयारी का संकेत माना जा रहा है।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • चौक पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार। महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार महराजगंज भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि राजभर (करीब 19 वर्ष), पुत्र हीरा राजभर, निवासी ग्राम नक्शा बक्सा, थाना चौक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना चौक में मुकदमा अपराध संख्या 140/2026 दर्ज था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले में पीड़िता के बयान, उम्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य साक्ष्यों के आधार पर विवेचना के दौरान मुकदमे में गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने 25 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 5:10 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष मनीष पटेल, उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सिंह, कांस्टेबल अभय कुमार सिंह और कांस्टेबल विश्वजीत सिंह शामिल रहे।
    1
    चौक पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार।
महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार महराजगंज भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि राजभर (करीब 19 वर्ष), पुत्र हीरा राजभर, निवासी ग्राम नक्शा बक्सा, थाना चौक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना चौक में मुकदमा अपराध संख्या 140/2026 दर्ज था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, मामले में पीड़िता के बयान, उम्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य साक्ष्यों के आधार पर विवेचना के दौरान मुकदमे में गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने 25 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 5:10 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष मनीष पटेल, उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सिंह, कांस्टेबल अभय कुमार सिंह और कांस्टेबल विश्वजीत सिंह शामिल रहे।
    user_AFROZ AHMAD
    AFROZ AHMAD
    Media house फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.