logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन में युवक-युवती के बीच हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच, गाजियाबाद:- थाना क्षेत्र नंदग्राम के अंतर्गत आने वाली राजनगर एक्सटेंशन की KW सृष्टि सोसाइटी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की छानबीन में जुट गई है। इस पूरे घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए नंदग्राम ACP जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि यह मामला 15 सितंबर 2026 का है। एक लड़का और एक लड़की, जो पहले से एक-दूसरे को जानते थे, KW सृष्टि सोसाइटी में रहने वाले अपने एक दोस्त के फ्लैट पर आए हुए थे। वहां रुकने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच आपस में विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि लड़की गुस्से में वहां से निकल गई। इसी दौरान का वीडियो अब वायरल हो रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

7 hrs ago
user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन में युवक-युवती के बीच हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच, गाजियाबाद:- थाना क्षेत्र नंदग्राम के अंतर्गत आने वाली राजनगर एक्सटेंशन की KW सृष्टि सोसाइटी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की छानबीन में जुट गई है। इस पूरे घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए नंदग्राम ACP जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि यह मामला 15 सितंबर 2026 का है। एक लड़का और एक लड़की, जो पहले से एक-दूसरे को जानते थे, KW सृष्टि सोसाइटी में रहने वाले अपने एक दोस्त के फ्लैट पर आए हुए थे। वहां रुकने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच आपस में विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि लड़की गुस्से में वहां से निकल गई। इसी दौरान का वीडियो अब वायरल हो रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • विषय: कैंप के पास स्ट्रीट लाइट लगवाने हेतु शिकायत Ye message bhej sakte ho: “Namaste Sir, hamare camp ke paas light lagwani hai. Wahan raat ke samay kaafi andhera rehta hai, isliye kripya camp ke paas ek street light/light lagwane ki vyavastha karwa dijiye. Maine location ki photo bhi attach ki hai. Dhanyavaad.” aadress (uttar pradesh niwar modinagar road truphati mandir ke pass )
    1
    विषय: कैंप के पास स्ट्रीट लाइट लगवाने हेतु शिकायत
Ye message bhej sakte ho:
“Namaste Sir, hamare camp ke paas light lagwani hai. Wahan raat ke samay kaafi andhera rehta hai, isliye kripya camp ke paas ek street light/light lagwane ki vyavastha karwa dijiye. Maine location ki photo bhi attach ki hai. Dhanyavaad.”
aadress (uttar pradesh niwar modinagar road truphati mandir ke pass )
    user_Sameer malik
    Sameer malik
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • मोदीनगर मॉक ड्रिल घायल होने का दृश्य दर्शाया गया, डॉ. के एन मोदी कॉलेज में, भूकंप का सायरन बजते ही दौड़ीं राहत टीमें, गाजियाबाद :- ​मोदीनगर के डॉ. केएन मोदी कॉलेज में अचानक भूकंप आने और इमारत ढहने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमें, सायरन बजाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए टीमों ने मुस्तैदी से 42 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। ​इस दौरान 1 छात्र की मौत, 4 गंभीर और 12 छात्रों के मामूली रूप से घायल होने का दृश्य दर्शाया गया। एंबुलेंस से घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। बाद में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कोई असली हादसा नहीं, बल्कि आपदा प्रबंधन की तैयारियों और रिस्पॉन्स टाइम को परखने के लिए की गई एक मॉक ड्रिल थी। ​यह पूरी कसरत इसलिए आयोजित की गई ताकि भविष्य में किसी भी वास्तविक आपदा के समय, कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा जानें बचाई जा सकें। स्थिति स्पष्ट होने पर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
    1
    मोदीनगर मॉक ड्रिल घायल होने का दृश्य दर्शाया गया, डॉ. के एन मोदी कॉलेज में, भूकंप का सायरन बजते ही दौड़ीं राहत टीमें, 
गाजियाबाद :- ​मोदीनगर के डॉ. केएन मोदी कॉलेज में अचानक भूकंप आने और इमारत ढहने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमें, सायरन बजाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए टीमों ने मुस्तैदी से 42 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला।
​इस दौरान 1 छात्र की मौत, 4 गंभीर और 12 छात्रों के मामूली रूप से घायल होने का दृश्य दर्शाया गया। एंबुलेंस से घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। बाद में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कोई असली हादसा नहीं, बल्कि आपदा प्रबंधन की तैयारियों और रिस्पॉन्स टाइम को परखने के लिए की गई एक मॉक ड्रिल थी।
​यह पूरी कसरत इसलिए आयोजित की गई ताकि भविष्य में किसी भी वास्तविक आपदा के समय, कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा जानें बचाई जा सकें। स्थिति स्पष्ट होने पर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • BAGHPAT DESK : बागपत: STF और सिंघावली अहीर पुलिस की मुठभेड ़ मे ं घायल विपुल उर्फ खूनी की उपचार के दौरान मौत बागपत मे ं एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ और थाना सिंघावली अहीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई मे ं मुठभेड़ BAGHPAT DESK : बागपत: STF और सिंघावली अहीर पुलिस की मुठभेड ़ मे ं घायल विपुल उर्फ खूनी की उपचार के दौरान मौत बागपत मे ं एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ और थाना सिंघावली अहीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई मे ं मुठभेड़
    1
    BAGHPAT DESK : बागपत: STF और सिंघावली अहीर पुलिस की मुठभेड ़ मे ं घायल विपुल उर्फ खूनी की उपचार के दौरान मौत

बागपत मे ं एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ और थाना सिंघावली अहीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई मे ं मुठभेड़
BAGHPAT DESK : बागपत: STF और सिंघावली अहीर पुलिस की मुठभेड ़ मे ं घायल विपुल उर्फ खूनी की उपचार के दौरान मौत
बागपत मे ं एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ और थाना सिंघावली अहीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई मे ं मुठभेड़
    user_DR S M MALIK RAIL VIHAR DELHI
    DR S M MALIK RAIL VIHAR DELHI
    Doctor गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🚨 65 मिनट की वेटिंग और पैसा मिला ZERO! Porter के "जादुई सिस्टम" का नंगा सच! 👇 एक ड्राइवर भाई ने 2 घंटे 37 मिनट सड़क पर अपनी गाड़ी की घिसाई की, लेकिन जब 'वेटिंग चार्ज' की बात आई तो कस्टमर सपोर्ट का जवाब सुनकर आपका भी खून खौल जाएगा! 🤬 अपना कमीशन काटने में इनका सिस्टम 'रॉकेट' की तरह चलता है, पर ड्राइवर को उसका हक देने में इनके सिस्टम को लकवा मार जाता है। मैडम कहती हैं "हम सिस्टम अपडेट नहीं कर सकते..." तो क्या सीनियर सपोर्ट में झालर लगाने बैठी हो? 😤 दिवाली के बाद टॉर्च लेकर गाड़ियां ढूंढनी पड़ेंगी! अगर ये लूट ऐसे ही चलती रही तो लोग कहेंगे- "कभी Porter नाम की कंपनी हुआ करती थी!" 🔦🚫 🔥 ड्राइवर भाइयों, इस वीडियो को हर Facebook और WhatsApp Group में शेयर करो और इनकी पोल खोल दो! 📞 (पूरी कॉल रिकॉर्डिंग कल सुबह अपलोड होगी, पेज पर जुड़े रहें!) 👉 ड्राइवर भाइयों की अपनी आवाज़! पेज को अभी Follow और Like करें: @[अपना फेसबुक पेज का नाम डालें] ⚠️ Disclaimer (डिस्क्लेमर): यह वीडियो केवल सूचना, ड्राइवर भाइयों की जागरूकता और शैक्षिक उद्देश्यों (Educational & Awareness purposes) के लिए बनाया गया है। वीडियो में दी गई जानकारी और ऑडियो एक वास्तविक घटना पर आधारित है, जिसका उद्देश्य लॉजिस्टिक्स सिस्टम की कमियों को सामने लाना और ड्राइवरों के अधिकारों की बात करना है। हमारा मकसद किसी भी व्यक्ति या कंपनी की मानहानि करना या किसी प्रकार की नफरत फैलाना नहीं है (Fair Use Policy)। #ApnaCargoPartner #Facebook #Viral #TrendingVideo #PorterExposed
    1
    🚨 65 मिनट की वेटिंग और पैसा मिला ZERO! Porter के "जादुई सिस्टम" का नंगा सच! 👇
एक ड्राइवर भाई ने 2 घंटे 37 मिनट सड़क पर अपनी गाड़ी की घिसाई की, लेकिन जब 'वेटिंग चार्ज' की बात आई तो कस्टमर सपोर्ट का जवाब सुनकर आपका भी खून खौल जाएगा! 🤬
अपना कमीशन काटने में इनका सिस्टम 'रॉकेट' की तरह चलता है, पर ड्राइवर को उसका हक देने में इनके सिस्टम को लकवा मार जाता है। मैडम कहती हैं "हम सिस्टम अपडेट नहीं कर सकते..." तो क्या सीनियर सपोर्ट में झालर लगाने बैठी हो? 😤
दिवाली के बाद टॉर्च लेकर गाड़ियां ढूंढनी पड़ेंगी! अगर ये लूट ऐसे ही चलती रही तो लोग कहेंगे- "कभी Porter नाम की कंपनी हुआ करती थी!" 🔦🚫
🔥 ड्राइवर भाइयों, इस वीडियो को हर Facebook और WhatsApp Group में शेयर करो और इनकी पोल खोल दो!
📞 (पूरी कॉल रिकॉर्डिंग कल सुबह अपलोड होगी, पेज पर जुड़े रहें!)
👉 ड्राइवर भाइयों की अपनी आवाज़! पेज को अभी Follow और Like करें: @[अपना फेसबुक पेज का नाम डालें]
⚠️ Disclaimer (डिस्क्लेमर):
यह वीडियो केवल सूचना, ड्राइवर भाइयों की जागरूकता और शैक्षिक उद्देश्यों (Educational & Awareness purposes) के लिए बनाया गया है। वीडियो में दी गई जानकारी और ऑडियो एक वास्तविक घटना पर आधारित है, जिसका उद्देश्य लॉजिस्टिक्स सिस्टम की कमियों को सामने लाना और ड्राइवरों के अधिकारों की बात करना है। हमारा मकसद किसी भी व्यक्ति या कंपनी की मानहानि करना या किसी प्रकार की नफरत फैलाना नहीं है (Fair Use Policy)।
#ApnaCargoPartner #Facebook #Viral #TrendingVideo #PorterExposed
    user_Apna Cargo Partner
    Apna Cargo Partner
    Content Creator (YouTuber) गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • “गाजियाबाद जनपद के जनकपुरी राम पार्क में आज का माहौल कुछ खास नजर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय लोगों ने एक साथ दीप जलाए और एक-दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दीयों की रोशनी के बीच लोगों ने उत्साह के साथ इस अवसर को मनाया।” “राम पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। किसी ने दीप जलाया, किसी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी, तो किसी ने प्रधानमंत्री के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी और उत्साह ने माहौल को उत्सव में बदल दिया।” संवाददाता रेनपुरी
    4
    “गाजियाबाद जनपद के जनकपुरी राम पार्क में आज का माहौल कुछ खास नजर आया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय लोगों ने एक साथ दीप जलाए और एक-दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
दीयों की रोशनी के बीच लोगों ने उत्साह के साथ इस अवसर को मनाया।”
“राम पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।
किसी ने दीप जलाया, किसी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी, तो किसी ने प्रधानमंत्री के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी और उत्साह ने माहौल को उत्सव में बदल दिया।”
संवाददाता रेनपुरी
    user_PRADEEP PURI
    PRADEEP PURI
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दुकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक घायल। जालौन के कस्बा उरई में दुकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को दोपहर करीब एक बजे पटेल नगर निवासी हलीम पुत्र स्वर्गीय बाबू शाह और पाठकपुरा निवासी गुलाम मोहम्मद पुत्र कलेन्दर शाह के बीच दुकान खाली कराने को लेकर विवाद हो गया। बताया गया है कि गुलाम मोहम्मद, हलीम का रिश्ते में भतीजा लगता है।जानकारी के मुताबिक, हलीम ने गुलाम मोहम्मद की दुकान किराये पर ले रखी है, जिसमें वह इलेक्ट्रॉनिक की दुकान संचालित करता है। इसके अलावा हलीम द्वारा जिला अस्पताल के सामने पैथोलॉजी भी संचालित किए जाने की बात पुलिस ने बताई है।पुलिस के अनुसार, गुलाम मोहम्मद दुकान खाली कराना चाहता था, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आज दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और झगड़ा हो गया। घटना में हलीम को चोटें आई हैं।मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर, उरई द्वारा भी घटना को लेकर जानकारी दी गई है।
    1
    दुकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक घायल।
जालौन के कस्बा उरई में दुकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को दोपहर करीब एक बजे पटेल नगर निवासी हलीम पुत्र स्वर्गीय बाबू शाह और पाठकपुरा निवासी गुलाम मोहम्मद पुत्र कलेन्दर शाह के बीच दुकान खाली कराने को लेकर विवाद हो गया। बताया गया है कि गुलाम मोहम्मद, हलीम का रिश्ते में भतीजा लगता है।जानकारी के मुताबिक, हलीम ने गुलाम मोहम्मद की दुकान किराये पर ले रखी है, जिसमें वह इलेक्ट्रॉनिक की दुकान संचालित करता है। इसके अलावा हलीम द्वारा जिला अस्पताल के सामने पैथोलॉजी भी संचालित किए जाने की बात पुलिस ने बताई है।पुलिस के अनुसार, गुलाम मोहम्मद दुकान खाली कराना चाहता था, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आज दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और झगड़ा हो गया। घटना में हलीम को चोटें आई हैं।मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर, उरई द्वारा भी घटना को लेकर जानकारी दी गई है।
    user_Monu kumar
    Monu kumar
    Court reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गाजियाबाद ट्रोनिका सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जा और धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, ​गाजियाबाद :- थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने प्लॉट पर अवैध कब्जा करने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। ​19 जुलाई 2026 को पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 324(4) और 329(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सबूत मिलने पर मामले में धोखाधड़ी की धारा 338, 336(3) और 340(2) BNS भी बढ़ाई गईं। ​आज, 18 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए 50 वर्षीय अभियुक्त संजय (पुत्र वेद प्रकाश), निवासी दौलतनगर लोनी, को गिरफ्तार कर लिया। ​पूछताछ में संजय ने कबूल किया कि उसने अपने साथी अली शेर के साथ मिलकर खसरे के गलत इस्तेमाल और फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्लॉट पर अवैध कब्जा किया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ ट्रोनिका सिटी थाने में मारपीट और धमकी देने के दो पुराने मामले भी दर्ज हैं। पुलिस अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    1
    गाजियाबाद ट्रोनिका सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जा और धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, 
​गाजियाबाद :- थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने प्लॉट पर अवैध कब्जा करने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
​19 जुलाई 2026 को पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 324(4) और 329(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सबूत मिलने पर मामले में धोखाधड़ी की धारा 338, 336(3) और 340(2) BNS भी बढ़ाई गईं।
​आज, 18 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए 50 वर्षीय अभियुक्त संजय (पुत्र वेद प्रकाश), निवासी दौलतनगर लोनी, को गिरफ्तार कर लिया।
​पूछताछ में संजय ने कबूल किया कि उसने अपने साथी अली शेर के साथ मिलकर खसरे के गलत इस्तेमाल और फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्लॉट पर अवैध कब्जा किया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ ट्रोनिका सिटी थाने में मारपीट और धमकी देने के दो पुराने मामले भी दर्ज हैं। पुलिस अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी के आरोप में एक शख़्स को यात्रियों ने पकड़ा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर एक शख्स को कुछ यात्रियों द्वारा पकड़कर खंभे से बांधे रखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में यात्री शख्स पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। घटना को लेकर स्टेशन परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। मामले में गाजियाबाद जीआरपी थाना प्रभारी मनोज चौधरी के अनुसार, शख्स के साथ मारपीट किए जाने अथवा मोबाइल चोरी के संबंध में थाने में किसी शिकायतकर्ता द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो में मोबाइल चोरी की बात सामने आ रही है, लेकिन इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। जीआरपी के अनुसार, उक्त शख्स को छह बोतल अवैध शराब बरामद होने के मामले में गिरफ्तार किया गया था और उसे शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। जीआरपी ने मोबाइल चोरी के आरोप की पुष्टि किए जाने के संबंध में किसी शिकायत या दर्ज मामले से इनकार किया है।
    1
    गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी के आरोप में एक शख़्स को यात्रियों ने पकड़ा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर एक शख्स को कुछ यात्रियों द्वारा पकड़कर खंभे से बांधे रखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में यात्री शख्स पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। घटना को लेकर स्टेशन परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
मामले में गाजियाबाद जीआरपी थाना प्रभारी मनोज चौधरी के अनुसार, शख्स के साथ मारपीट किए जाने अथवा मोबाइल चोरी के संबंध में थाने में किसी शिकायतकर्ता द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो में मोबाइल चोरी की बात सामने आ रही है, लेकिन इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
जीआरपी के अनुसार, उक्त शख्स को छह बोतल अवैध शराब बरामद होने के मामले में गिरफ्तार किया गया था और उसे शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। जीआरपी ने मोबाइल चोरी के आरोप की पुष्टि किए जाने के संबंध में किसी शिकायत या दर्ज मामले से इनकार किया है।
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.