logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना–2026” समाचार लिखे जाने तक लगभग 163 चालानों का निष्पादन, करीब 3,46,500/- रुपये हुए जमा राष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ी भारी भीड़ टाउन हॉल, सुपौल में सुबह से देर शाम तक चालान निष्पादन को लेकर जुटे रहे वाहन स्वामी सुपौल। जिले के टाउन हॉल, सुपौल में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक एवं परिवहन विभाग से संबंधित लंबित चालानों के निष्पादन हेतु सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में वाहन स्वामी अपने लंबित ट्रैफिक ई-चालानों के निष्पादन के लिए आयोजन स्थल पर पहुंचे और परिवहन विभाग द्वारा बनाए गए विभिन्न सहायता एवं भुगतान काउंटरों पर देर तक डटे रहे। बिहार सरकार के परिवहन विभाग द्वारा लागू “एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना–2026” के तहत आयोजित इस विशेष अभियान में वाहन स्वामियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से 90 दिनों से अधिक समय से लंबित ट्रैफिक चालानों का सरल एवं त्वरित निष्पादन किया गया। योजना के अंतर्गत शमन राशि में 50 प्रतिशत तक राहत मिलने के कारण आम लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। सुबह से ही टाउन हॉल परिसर में वाहन स्वामियों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई लोग अपने परिवार एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे थे। परिवहन विभाग द्वारा चालान सत्यापन, भुगतान, तकनीकी सहायता एवं मार्गदर्शन के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे, जहां अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा लोगों की सहायता की जा रही थी। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भुगतान की सुविधा उपलब्ध रहने के कारण लोगों को काफी सहूलियत हुई। समाचार लिखे जाने तक लगभग 163 चालानों का निष्पादन किया जा चुका था, जबकि करीब साढ़े तीन लाख रुपये की शमन राशि जमा की जा चुकी थी। अधिकारियों के अनुसार देर शाम तक यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान व्यवस्था एवं निष्पादन कार्य का निरीक्षण माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सुपौल द्वारा किया गया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा आम नागरिकों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत त्वरित न्याय एवं जनसुविधा उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है और इससे आम लोगों को काफी राहत मिल रही है। वहीं जिला पदाधिकारी, सुपौल द्वारा भी आयोजन स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न काउंटरों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निष्पादन प्रक्रिया को और सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि लोक अदालत में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का कार्य सरल एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादित हो। जिला प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, सहायता डेस्क एवं तकनीकी सहयोग की समुचित व्यवस्था की गई थी। आयोजन स्थल पर लोगों को चालान संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विशेष कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य आम लोगों को पुराने लंबित ट्रैफिक चालानों एवं भारी जुर्माने से राहत देना, न्यायालयों में लंबित मामलों की संख्या कम करना तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाना है। जिला प्रशासन ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि जिनके ट्रैफिक चालान अब भी लंबित हैं, वे भविष्य में भी परिवहन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं विशेष अभियानों का लाभ उठाकर अपने मामलों का समय पर निष्पादन कराएं।

2 hrs ago
user_SUBESH RAJ (journalism)
SUBESH RAJ (journalism)
सुपौल, सुपौल, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में एक निजी डिलीवरी कंपनी की शाखा में बड़ी चोरी हुई है। चोर 31 हजार नकद, 16 हजार का शिपमेंट और 15 हजार का डीवीआर लेकर फरार हो गए, जिनकी करतूत सीसीटीवी में कैद है। चौंकाने वाली बात यह है कि शाखा इंचार्ज के आवेदन देने के बावजूद पुलिस ने शिकायत मिलने से इनकार किया है।
    4
    मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में एक निजी डिलीवरी कंपनी की शाखा में बड़ी चोरी हुई है। चोर 31 हजार नकद, 16 हजार का शिपमेंट और 15 हजार का डीवीआर लेकर फरार हो गए, जिनकी करतूत सीसीटीवी में कैद है। चौंकाने वाली बात यह है कि शाखा इंचार्ज के आवेदन देने के बावजूद पुलिस ने शिकायत मिलने से इनकार किया है।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    11 hrs ago
  • मधुबनी जिले के बेल्हा गांव में तेज हवा, बारिश और तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इससे किसानों की सारी खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है।
    1
    मधुबनी जिले के बेल्हा गांव में तेज हवा, बारिश और तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इससे किसानों की सारी खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है।
    user_DILIP kumar
    DILIP kumar
    फुलपरास, मधुबनी, बिहार•
    13 hrs ago
  • माधेपुरा के महेश वार्ड नंबर 13 में रंजीत जनरल स्टोर की टीन की छत तेज हवा से उड़ गई। इस घटना में दुकान का किराना सामान, कंप्यूटर, प्रिंटर और सीसीटीवी कैमरा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
    1
    माधेपुरा के महेश वार्ड नंबर 13 में रंजीत जनरल स्टोर की टीन की छत तेज हवा से उड़ गई। इस घटना में दुकान का किराना सामान, कंप्यूटर, प्रिंटर और सीसीटीवी कैमरा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
    user_RANJEET YADAV
    RANJEET YADAV
    मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    14 hrs ago
  • मधुबनी जिले के बेल्हा गाँव में कल रात किसानों की फसलें बुरी तरह बर्बाद हो गईं। अचानक हुए इस नुकसान से कई अन्नदाताओं को भारी क्षति हुई है और वे गहरे सदमे में हैं।
    1
    मधुबनी जिले के बेल्हा गाँव में कल रात किसानों की फसलें बुरी तरह बर्बाद हो गईं। अचानक हुए इस नुकसान से कई अन्नदाताओं को भारी क्षति हुई है और वे गहरे सदमे में हैं।
    user_Dharmendra Kumar
    Dharmendra Kumar
    घोघरडीहा, मधुबनी, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by Sanjay kumar Rj
    3
    Post by Sanjay kumar Rj
    user_Sanjay kumar Rj
    Sanjay kumar Rj
    सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    12 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर एक पुराना दावा वायरल हो रहा है कि 1925 में JDU ने 200 सीटें जीती थीं। यह ऐतिहासिक दावा बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। इसपर और जानकारी के लिए लोग उत्सुक हैं।
    1
    सोशल मीडिया पर एक पुराना दावा वायरल हो रहा है कि 1925 में JDU ने 200 सीटें जीती थीं। यह ऐतिहासिक दावा बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। इसपर और जानकारी के लिए लोग उत्सुक हैं।
    user_BABA JI VLOGS
    BABA JI VLOGS
    TV News Anchor अलीनगर, दरभंगा, बिहार•
    13 hrs ago
  • सहरसा के नौहट्टा थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान एक संदिग्ध युवक को देशी पिस्टल और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। युवक ने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। सुपौल जिले का निवासी यह युवक अब न्यायिक हिरासत में सहरसा जेल भेज दिया गया है।
    1
    सहरसा के नौहट्टा थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान एक संदिग्ध युवक को देशी पिस्टल और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। युवक ने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। सुपौल जिले का निवासी यह युवक अब न्यायिक हिरासत में सहरसा जेल भेज दिया गया है।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Teacher नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    11 hrs ago
  • बिहार के सहरसा जिले के सौर बाज़ार में मध्यान्ह भोजन खाने के बाद दर्जनों बच्चे बीमार हो गए। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
    1
    बिहार के सहरसा जिले के सौर बाज़ार में मध्यान्ह भोजन खाने के बाद दर्जनों बच्चे बीमार हो गए। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    18 hrs ago
  • शिवपुरी, मध्य प्रदेश।8 मई की रात CCTV में कैद भयानक घटना। लगभग 10 लोगों का गिरोह एक घर में घुस गया। माँ-बाप के सामने से एक महिला और उसकी बेटी को जबरन उठाकर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल।
    1
    शिवपुरी, मध्य प्रदेश।8 मई की रात CCTV में कैद भयानक घटना। लगभग 10 लोगों का गिरोह एक घर में घुस गया। माँ-बाप के सामने से एक महिला और उसकी बेटी को जबरन उठाकर ले गए।  पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल।
    user_Jankari Adda
    Jankari Adda
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.