logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नाबालिग को बहला गुसला कर लेजाने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा मंगलपुर क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी बब्लू को गिरफ्तार कर लिया है।

3 hrs ago
user_कुमार पंकज
कुमार पंकज
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

नाबालिग को बहला गुसला कर लेजाने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा मंगलपुर क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी बब्लू को गिरफ्तार कर लिया है।

  • user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश
    अधिक सेयर करें
    2 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झींझक में रोशनदान तोड़कर दो दुकानों में चोरी, नकदी व बैटरी समेत सामान पार; जांच पड़ताल में जुटी पुलिस मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित झींझक कस्बे में दो दुकानों में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर दुकानों से नकदी, दो बैटरी समेत अन्य सामान चुरा ले गए। सोमवार सुबह दुकानदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सोमवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तब उन्हें चोरी का पता चला। पीड़ितों ने तुरंत झींझक चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया गया कि चोरी की वारदात झींझक के अंबेडकर वार्ड में मुख्य मार्ग पर हुई। पीड़ितों में रेलबाजार झींझक निवासी सुनील कुमार शामिल हैं, जिनकी मुख्य मार्ग पर सब्जी की दुकान है। उनके पड़ोस में स्थित छुन्ना की बक्सा और कुठ ले की दुकान से भी चोरी हुई है। पीड़ितों के अनुसार, वे रविवार शाम दुकानें बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। चोरों ने दुकान में घुसने के लिए बिल्डिंग के पीछे से रोशनदान तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम चौकी इंचार्ज झींझक उमेश शर्मा नें मंगलवार करीब 10 बजे बताया की सूचना मिल गई है जाँच की जा रही है जल्द ही चोरी का खुलासा किया जायेगा
    1
    झींझक में रोशनदान तोड़कर दो दुकानों में चोरी, नकदी व बैटरी समेत सामान पार; जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित झींझक कस्बे में दो दुकानों में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर दुकानों से नकदी, दो बैटरी समेत अन्य सामान चुरा ले गए। सोमवार सुबह दुकानदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सोमवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तब उन्हें चोरी का पता चला। पीड़ितों ने तुरंत झींझक चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
बताया गया कि चोरी की वारदात झींझक के अंबेडकर वार्ड में मुख्य मार्ग पर हुई। पीड़ितों में रेलबाजार झींझक निवासी सुनील कुमार शामिल हैं, जिनकी मुख्य मार्ग पर सब्जी की दुकान है। उनके पड़ोस में स्थित छुन्ना की बक्सा और कुठ ले की दुकान से भी चोरी हुई है।
पीड़ितों के अनुसार, वे रविवार शाम दुकानें बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। चोरों ने दुकान में घुसने के लिए बिल्डिंग के पीछे से रोशनदान तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम 
चौकी इंचार्ज झींझक उमेश शर्मा नें मंगलवार करीब 10 बजे बताया की सूचना मिल गई है जाँच की जा रही है जल्द ही चोरी का खुलासा किया जायेगा
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जनपद औरैया औरैया नगर में 19 अप्रैल को भगवान परशुराम की शोभायात्रा भूतेश्वर मंदिर औरैया से 3:00 निकाली जाएगी ज्यादा से ज्यादा संख्या में आप सभी सनातनी विप्र बन्धु पहुंचने का कष्ट करें
    1
    जनपद औरैया 
औरैया नगर में 19 अप्रैल को भगवान परशुराम की शोभायात्रा भूतेश्वर मंदिर औरैया से 3:00 निकाली जाएगी ज्यादा से ज्यादा संख्या में आप सभी सनातनी विप्र बन्धु पहुंचने का कष्ट करें
    user_Mera Auraiya
    Mera Auraiya
    Advertising agency औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • Post by Ramadhar Kumar
    1
    Post by Ramadhar Kumar
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया जनपद के ककोर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके आदर्शों को अपनाकर ही समानता और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना की जा सकती है। इसी क्रम में औरैया के जेसीज चौराहे पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर भी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसके अलावा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। कार्यक्रम में विधायक रेखा वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाह, श्याम बाबू यादव, रश्मि यादव, मधु यादव, सायरा बानो, नूरुद्दीन मंसूरी, आदिल खान, मोहम्मद इरशाद, मनीष कठेरिया सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। वहीं दूसरी ओर बिधूना विधानसभा क्षेत्र की सपा विधायक रेखा वर्मा ने जयकरनपुरा, मधवापुर, गौरी रामप्रसाद, सबाजपुर, सहार और बरु में आयोजित जयंती कार्यक्रमों में भाग लिया। उनके साथ अनमोल यादव, चरण सिंह कुशवाहा प्रधान, महिपाल दोहरे, रामनरेश बॉथम प्रधान, अहिवरन सिंह यादव, मूल चंद पाल, नृपेंद्र यादव, सोनू पाल, श्यामबाबू यादव और डॉक्टर नवीन वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    औरैया जनपद के ककोर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके आदर्शों को अपनाकर ही समानता और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना की जा सकती है।
इसी क्रम में औरैया के जेसीज चौराहे पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर भी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसके अलावा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना।
कार्यक्रम में विधायक रेखा वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाह, श्याम बाबू यादव, रश्मि यादव, मधु यादव, सायरा बानो, नूरुद्दीन मंसूरी, आदिल खान, मोहम्मद इरशाद, मनीष कठेरिया सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।
वहीं दूसरी ओर बिधूना विधानसभा क्षेत्र की सपा विधायक रेखा वर्मा ने जयकरनपुरा, मधवापुर, गौरी रामप्रसाद, सबाजपुर, सहार और बरु में आयोजित जयंती कार्यक्रमों में भाग लिया। उनके साथ अनमोल यादव, चरण सिंह कुशवाहा प्रधान, महिपाल दोहरे, रामनरेश बॉथम प्रधान, अहिवरन सिंह यादव, मूल चंद पाल, नृपेंद्र यादव, सोनू पाल, श्यामबाबू यादव और डॉक्टर नवीन वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया जनपद बिधूना सराय महाजनान में भारत रत्न बाबा साहब डाॅ. #भीमराव_अम्बेडकर जी का 135वी जयंती सभी ग्राम वासिओ नें बड़ी बड़ी हर्षोल्लास से मनायी गयी और सभ सूरज बनकर चमके वो, बनकर ज्ञान का सागर आए, कलम की ताकत से जिन्होंने, सोए हुए भाग्य जगाए। नमन है उस महामानव को, जिसने झुकना नहीं, लड़ना सिखाया, अंधेरों को चीरकर जिसने, हक का सूरज दिखाया बाबा साहब डाॅ. #भीमराव_अम्बेडकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
    4
    औरैया जनपद 
बिधूना   सराय महाजनान में 
भारत रत्न बाबा साहब डाॅ. #भीमराव_अम्बेडकर जी का 135वी जयंती  सभी ग्राम वासिओ नें बड़ी 
बड़ी हर्षोल्लास से मनायी गयी और सभ
सूरज बनकर चमके वो, बनकर ज्ञान का सागर आए,
कलम की ताकत से जिन्होंने, सोए हुए भाग्य जगाए।
नमन है उस महामानव को, जिसने झुकना नहीं, लड़ना सिखाया,
अंधेरों को चीरकर जिसने, हक का सूरज दिखाया
बाबा साहब डाॅ. #भीमराव_अम्बेडकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Solar Energy Company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *दारोगा* : मुझे ये बताओ, मैं कहां पे खड़ा हूं *सिपाही* : तुम खड़े कहां हो, तुम तो पड़े हो मुजफ्फरनगर में कल CM योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान ऑन ड्यूटी सुरापान करके लोट जाने वाले दरोगा चौबे सिंह जी सस्पेंड कर दिए गए हैं।
    1
    *दारोगा* : मुझे ये बताओ, मैं कहां पे खड़ा हूं
*सिपाही* : तुम खड़े कहां हो, तुम तो पड़े हो
मुजफ्फरनगर में कल CM योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान ऑन ड्यूटी सुरापान करके लोट जाने वाले दरोगा चौबे सिंह जी सस्पेंड कर दिए गए हैं।
    user_Ankit kumar
    Ankit kumar
    Court reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • झींझक में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई झींझक नगर में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन डाक्टर भीमराव अंबेडकर कल्याण समिति के तत्वावधान में किया गया। इस मौके पर कमलाबाग गांव में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने हिस्सा लिया।
    1
    झींझक में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई
झींझक नगर में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन डाक्टर भीमराव अंबेडकर कल्याण समिति के तत्वावधान में किया गया।
इस मौके पर कमलाबाग गांव में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने हिस्सा लिया।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • औरैया जिले के तहसील बिधूना क्षेत्र के कस्बा सहित एरवाकटरा, कुदरकोट, अछल्दा, सहार और बेला में संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। तहसील ग्राउंड से प्रारंभ हुई शोभायात्रा गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ बिधूना किशनी मार्ग, भगत सिंह चौराहा, बेला रोड बाईपास, लोहा मंडी और अछल्दा रोड होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भगत सिंह चौराहे पर शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। शोभायात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, अभय सिंह सेंगर एडवोकेट, जिला पंचायत सदस्य अवनेश चक, बंटू राव दिवाकर (पूर्व प्रशासक, जिला सहकारी बैंक इटावा), कुलदीप कठेरिया, मोहनलाल, उदयभान दिवाकर, प्रमोद भास्कर, बृजेंद्र कुमार, ब्रजनन्दन, श्यामबाबू, आशाराम बौद्ध, अमर सिंह, बिनोद कुमार, अनिल बौद्ध, हुकुम सिंह शाक्य, गजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान, निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चौहान, उपनिरीक्षक शंभूनाथ, सुहेलखान, गंगासागर समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा। अंबेडकर पार्क पहुंचकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें अध्यक्ष मोहनलाल ने लोगों से बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष और समाज सुधार में योगदान पर प्रकाश डाला। कस्बे में कई स्थानों पर पेयजल और भंडारे की भी व्यवस्था की गई।
    1
    औरैया जिले के तहसील बिधूना क्षेत्र के कस्बा सहित एरवाकटरा, कुदरकोट, अछल्दा, सहार और बेला में संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।
तहसील ग्राउंड से प्रारंभ हुई शोभायात्रा गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ बिधूना किशनी मार्ग, भगत सिंह चौराहा, बेला रोड बाईपास, लोहा मंडी और अछल्दा रोड होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भगत सिंह चौराहे पर शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया।
शोभायात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, अभय सिंह सेंगर एडवोकेट, जिला पंचायत सदस्य अवनेश चक, बंटू राव दिवाकर (पूर्व प्रशासक, जिला सहकारी बैंक इटावा), कुलदीप कठेरिया, मोहनलाल, उदयभान दिवाकर, प्रमोद भास्कर, बृजेंद्र कुमार, ब्रजनन्दन, श्यामबाबू, आशाराम बौद्ध, अमर सिंह, बिनोद कुमार, अनिल बौद्ध, हुकुम सिंह शाक्य, गजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान, निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चौहान, उपनिरीक्षक शंभूनाथ, सुहेलखान, गंगासागर समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।
अंबेडकर पार्क पहुंचकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें अध्यक्ष मोहनलाल ने लोगों से बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष और समाज सुधार में योगदान पर प्रकाश डाला। कस्बे में कई स्थानों पर पेयजल और भंडारे की भी व्यवस्था की गई।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Ramadhar Kumar
    1
    Post by Ramadhar Kumar
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.