NEWS:-चारभुजा पैदल यात्रा संघ की 32वीं पैदल यात्रा मनासा से रवाना, राजस्थान के चारभुजा नाथ धाम के लिए निकले सैकड़ों श्रद्धालु मनासा।भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन और आस्था के साथ मनासा से चारभुजा संघ की 32वीं पैदल यात्रा सोमवार सुबह भव्य माहौल में रवाना हुई। यात्रा में मनासा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सैकड़ों पैदल यात्री कई सौ किलोमीटर का सफर तय कर राजस्थान स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चारभुजा नाथ पहुंचेंगे। यात्रा के रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।ढोल-ढमाकों, जयकारों और धार्मिक उत्साह के बीच पैदल यात्रियों ने चारभुजा नाथ के जयकारे लगाते हुए अपनी यात्रा शुरू की। जगह-जगह ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रियों का स्वागत किया गया। मनासा में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने पैदल यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रियों का पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं। चारभुजा संघ की यह यात्रा पिछले कई वर्षों से आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। 32वीं बार आयोजित हो रही इस पैदल यात्रा में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु विभिन्न पड़ावों से होते हुए राजस्थान के चारभुजा नाथ धाम पहुंचकर भगवान के दर्शन करेंगे। यात्रा के दौरान जय चारभुजा नाथ के जयकारों से मार्ग भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था को देखते हुए जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत कर यात्रियों का हौसला बढ़ाया।
NEWS:-चारभुजा पैदल यात्रा संघ की 32वीं पैदल यात्रा मनासा से रवाना, राजस्थान के चारभुजा नाथ धाम के लिए निकले सैकड़ों श्रद्धालु मनासा।भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन और आस्था के साथ मनासा से चारभुजा संघ की 32वीं पैदल यात्रा सोमवार सुबह भव्य माहौल में रवाना हुई। यात्रा में मनासा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सैकड़ों पैदल यात्री कई सौ किलोमीटर का सफर तय कर राजस्थान स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चारभुजा नाथ पहुंचेंगे। यात्रा के रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।ढोल-ढमाकों, जयकारों और धार्मिक उत्साह के बीच पैदल यात्रियों ने चारभुजा नाथ के जयकारे लगाते हुए अपनी यात्रा शुरू की। जगह-जगह ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रियों का स्वागत किया गया। मनासा में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने पैदल यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रियों का पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं। चारभुजा संघ की यह यात्रा पिछले कई वर्षों से आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। 32वीं बार आयोजित हो रही इस पैदल यात्रा में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु विभिन्न पड़ावों से होते हुए राजस्थान के चारभुजा नाथ धाम पहुंचकर भगवान के दर्शन करेंगे। यात्रा के दौरान जय चारभुजा नाथ के जयकारों से मार्ग भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था को देखते हुए जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत कर यात्रियों का हौसला बढ़ाया।
- ऋषि पंचमी पर झरनेश्वर महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब मनासा। ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर आज मनासा क्षेत्र के प्रसिद्ध झरनेश्वर महादेव मंदिर, चौकड़ी में आस्था का बड़ा सैलाब उमड़ पड़ा।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन महिलाओं ने व्रत रखकर यहाँ के पवित्र और प्राकृतिक कुंड में 108 डुबकी लगाई। मनासा सहित आसपास के कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु यहाँ सुबह से ही स्नान के लिए पहुँचने लगी थीं।पवित्र स्नान के बाद सभी महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा- अर्चना कर अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की इस भारी भीड़ से पूरा मंदिर परिसर दिनभर हर हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।झरनेश्वर महादेव में ऋषि पंचमी पर उमड़ी यह भारी भीड़, क्षेत्र की गहरी धार्मिक आस्था और सदियों पुरानी परंपरा को साफ दर्शाती है।1
- “नीमच के मनासा में PAN कार्ड के कथित दुरुपयोग का आरोप! शाकिर खान के नाम पर GST फर्म, SP ऑफिस पहुंची शिकायत नीमच जिले के मनासा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक व्यक्ति ने अपने PAN कार्ड और व्यक्तिगत दस्तावेजों का कथित रूप से दुरुपयोग कर फर्जी GST फर्म संचालित किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। मनासा निवासी शाकिर खान का आरोप है कि उनके नाम और PAN कार्ड का उपयोग कर रामपुरा के लालबाग रोड स्थित हाकिमी ट्रेडर्स के नाम से वर्ष 2017 में GST पंजीयन कराया गया। शिकायतकर्ता का दावा है कि उन्होंने न तो यह फर्म बनाई, न इसके लिए कोई आवेदन किया और न ही अपने दस्तावेजों के इस्तेमाल की किसी को अनुमति दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, संबंधित GST फर्म आज भी सक्रिय है और उसके माध्यम से लाखों रुपये के लेन-देन किए जाने की आशंका है। मामले में शिकायतकर्ता ने 19 अगस्त 2026 को मनासा थाने में आवेदन देकर दस्तावेज, GST पोर्टल की जानकारी, फर्म का बिल और दुकान से संबंधित फोटो सहित साक्ष्य प्रस्तुत करने की बात कही है। लेकिन शिकायतकर्ता का आरोप है कि शिकायत के बाद भी अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसी को लेकर उन्होंने अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय नीमच पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की है कि GST और आयकर विभाग से फर्म के पंजीयन संबंधी रिकॉर्ड, KYC दस्तावेज, मोबाइल नंबर, ई-मेल, बैंक खातों और लेन-देन की जानकारी जुटाकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। अब बड़ा सवाल यह है कि अगर किसी व्यक्ति के PAN और पहचान संबंधी दस्तावेजों का कथित रूप से गलत इस्तेमाल हुआ है, तो आखिर यह पंजीयन किसने कराया और वर्षों तक फर्म का संचालन कैसे होता रहा? फिलहाल मामला शिकायत और लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की वास्तविकता और किसी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।1
- खबर का असर, मंडल अध्यक्ष श्री गुर्जर ने तोड़ी चुप्पी, कहा - मंदिर के हक का पैसा बारवाड़िया कैसे गया मामला केदारेश्वर महादेव डोम घोटाले का रामपुरा/नीमच: गत दिनों चर्चाओं में रहें जिला नीमच अंतर्गत रामपुरा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ऐतिहासिक केदारेश्वर महादेव मंदिर डोम घोटाला विवाद में स्थानीय जिम्मेदार मीडिया द्वारा खबरें प्रकाशित करने के पश्चात नया मोड़ आता दिखाई दिया, आखिरकार श्री केदारेश्वर मंदिर डोम मामले में मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए साफ कहा है कि, मुख्यमंत्री जी ने पैसा केदारेश्वर धाम के लिए दिया था, तो वो पैसा बारवाड़िया कैसे पहुंच गया? ये केदारेश्वर धाम के भक्तों की आस्था के साथ सीधा धोखा है। अध्यक्ष का कहना है कि, केदारेश्वर मंदिर का हक, केदारेश्वर के श्रद्धालुओं को ही मिलना चाहिए। अगर जल्द ही इस पूरे मामले की जांच नहीं हुई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो समिति बड़ा आंदोलन करेगी। ज्ञात हो कि, मुख्यमंत्री विशेष निधि से केदारेश्वर मंदिर क्षेत्र में डोम के लिए राशि स्वीकृत हुई थी, लेकिन अधिकारियों और ग्राम पंचायत बारवाडिया सरपंच की मिली भगत के चलते डोम का निर्माण कार्य ग्राम बारवाड़िया में निर्माणाधीन हैं। अब मंडल अध्यक्ष के इस महत्वपूर्ण बयान के पश्चात क्या जिम्मेदार शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधिजन केदारेश्वर महादेव मंदिर को न्याय हक़ दिलाते है। यह एक बड़ा सवाल हैं। हमारी मांग पहले भी यही थी, आज भी यही है कि, इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और ऐतिहासिक केदारेश्वर धाम को उसका हक़ मिले।1
- महिला आरक्षण बिल: 27 साल में 8 बार रिजेक्ट, 9वीं दफा मोदी सरकार के हाथ प्रोजेक्ट, पास हुआ तो ऐसे बदलेगी तस्वीर ☰ news24 logo Live TVn24app linkEnglish news24 logo होम लेटेस्ट न्यूज देश दुनिया खेल एंटरटेनमेंट Photos बिजनेस हेल्थ लाइफस्टाइल प्रदेश ऑटो ज्योतिष धर्म ओपीनियन More follow us on google news Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source English हिन्दी E24 Isomes लेटेस्ट न्यूज Live TV देश प्रदेश दुनिया खेल एंटरटेनमेंट Photos बिजनेस हेल्थ लाइफस्टाइल ऑटो गैजेट्स ट्रेंडिंग ओपीनियन धर्म शिक्षा वीडियो Upcoming Elections BRICSBigg Boss 20Weather देश महिला आरक्षण बिल: 27 साल में 8 बार रिजेक्ट, 9वीं दफा मोदी सरकार के हाथ प्रोजेक्ट, पास हुआ तो ऐसे बदलेगी तस्वीर Women’s Reservation Bill 2023 Benefits: 27 साल में 8 बार रिजेक्ट होने के बाद 9वीं बार महिला आरक्षण बिल भारतीय संसद में पेश होने जा रहा है। इस बार बिल मोदी सरकार के हाथ में है, जिसे मोदी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। यह मुद्दा 27 साल से लटका हुआ था। 8 सालों में […] Edited By : Khushbu Goyal Updated: Sep 20, 2023 07:21 Share : fbtwitter whatsapp telegram Add news 24 as a Preferred Source Women's Reservation Bill 2023 Women's Reservation Bill 2023 ---विज्ञापन--- Women’s Reservation Bill 2023 Benefits: 27 साल में 8 बार रिजेक्ट होने के बाद 9वीं बार महिला आरक्षण बिल भारतीय संसद में पेश होने जा रहा है। इस बार बिल मोदी सरकार के हाथ में है, जिसे मोदी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। यह मुद्दा 27 साल से लटका हुआ था। 8 सालों में कभी यह राज्यसभा में ही रिजेक्ट हो गया तो कभी लोकसभा में विरोध के कारण पास नहीं हो पाया। अब उम्मीद की जा रही है कि मोदी सरकार इस बिल को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। वहीं बिल पास होते ही महिलाओं को काफी फायदा होगा। यह भी पढ़ें: 13 साल पहले मुलायम सिंह ने महिला आरक्षण बिल का किया था विरोध, जानिए अब कौन है खिलाफ में? महिला आरक्षण बिल से ये फायदे होंगे महिला आरक्षण बिल को 15 साल के लागू किया जाना है। इस बिल का लक्ष्य महिलाओं के लिए लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं में 33 फीसदी सीटें आरक्षित करना है। बिल में 33 प्रतिशत कोटे में भी SCST, एंग्लो-इंडियन के लिए उप-आरक्षण के लिए भी सुझाव हैं। हर बार आम चुनाव के बाद आरक्षित सीटों को रोटेट किए जाने का प्रावधान भी बिल में रहेगा, लेकिन इस बिल में अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए आरक्षण का प्रावधान नहीं है, जिस कारण विपक्षी दलों द्वारा इस बिल का विरोध किया जाता रहा है।3
- भारतीय_जनता_पार्टी_पिछड़ा_मोर्चा_मंडल_शामगढ़ की बैठक प्रथम संगठनात्मक व बूथ इकाई को लेकर संपन्न हुई भारतीय_जनता_पार्टी_पिछड़ा_मोर्चा_मंडल_शामगढ़ की बैठक प्रथम संगठनात्मक व बूथ इकाई को लेकर संपन्न हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष भाई नंदू जी कुमावत मंडल के प्रभारी व जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह जी राणा भाषा मंडल अध्यक्ष नीलकमल जी मेहता को भाजपा जिला मन की बात की प्रभारी राहुल जी मुजावदिया पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश जी खुराना भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री शेर सिंह जी मोयल भाजपा मंडल महामंत्री अरुण जी कासट का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ संचालन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जी प्रजापति ने किया1
- मंदसौर पुलिस, थाना नईआबादी की सिंथेटिक ड्रग्स के विरुद्ध कार्रवाई आरोपीयो के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग व डोडाचूरा जप्त मन्दसौर पुलिस :: प्रेस नोटः: दिनांक:- 15.09.2026 थाना नईआबादी मंदसौर पुलिस की सिंथेटिक ड्रग्स के विरुद्ध कार्रवाई आरोपीयो के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग व डोडाचूरा जप्त > कार्य का विवरणः- पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री तेरसिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेंद्रसिंह भास्कर के कुशल मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी नई आबादी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में तस्करो से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग व डोडाचुरा जप्त किया गया। ➤ घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 15.09.2026 को थाना नई आबादी पुलिस को प्राप्त विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपीगणो मोईन पिता इरफान मेवाती निवासी खानपुरा मंदसोर व शेरु पिता युनुस खान निवासी नारायण नगर खानपुरा मंदसोर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग व डोडाचुरा जप्त कर आरोपीगणो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 159/26 धारा 8/15,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। जप्त मश्रुका - 01. 100 ग्राम एमडी (MD) ड्रग 02. 4.7 किलोग्राम डोडाचुरा 03. एक हिरो स्पलेण्डर मोटर सायकल MP14ZA1036 किमती 70000 रुपए 04. एक विवो कंपनी व एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल किमती 20000 रुपए अक्लि • जन गिरफ्तार आरोपी - 01. मोईन पिता इरफान मेवाती उम्र 21 साल निवासी खानपुरा मंदसौर 02. शेरु पिता युनुस खान उम्र 21 साल निवासी नारायण नगर खानपुरा मंदसौर फरार आरोपी - 01. मजीद खान पिता ईफ्तीकार खान निवासी काजी चौक, मन्दसोर > पुलिस टीमः- उक्त कार्यवाही में थाना नई आबादी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा। मंदसौर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है। जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।1
- गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामला: 'मेरी जान जा सकती थी' - बाइकर सिया ने बैंसला के 'गलती' के दावे पर पलटवार किया, पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कीं गुरुग्राम में एक महिला बाइकर का पीछा करने और उसे टक्कर मारने के आरोपी कार ड्राइवर कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा से गिरफ़्तार कर लिया गया है। यह हिट-एंड-रन मामले में एक बड़ी कामयाबी है, जिसने देश भर में लोगों का ध्यान खींचा और भारी आक्रोश पैदा किया। रविवार सुबह हुई इस घटना के बाद से ही बैंसला फ़रार था, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। अब उस पर हत्या की कोशिश समेत कई अन्य अपराधों के आरोप लग सकते हैं। यह घटना रविवार को गुरुग्राम के गोल्फ़ कोर्स रोड पर हुई, जहाँ महिला बाइकर शिवानी चौहान (जिन्हें सिया के नाम से भी जाना जाता है) दूसरे बाइकर्स के एक ग्रुप के साथ बाइक चला रही थीं। उनके अनुसार, बैंसला की कार उनका पीछा करने लगी और कार में बैठे लोग नशे में लग रहे थे। जब उन्होंने उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा, तो कार उनकी बाइक की ओर तेज़ी से बढ़ी और साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक से गिर गईं और सड़क पर कई मीटर तक घिसटती चली गईं।2
- पुलिस ने सेमरथली-हड़मतिया कुंडाल मार्ग पर जीवनपुरा मोड़ के समीप एक मारुति सुजुकी कार की तलाशी ली। #छोटी_सादड़ी #ऑपरेशन_त्रिनेत्र #पुलिस_कार्रवाई #डोडा_चूरा #मादक_पदार्थ #तस्करी #भावेश_उर्फ_सोनू_आचार्य #प्रतापगढ़ #राजस्थान #BreakingNews #DesiNews247 #LatestNews1