*विद्युत लाइनों के हटाने/विस्थापन से संबंधित कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश।* कानपुर देहात 27 अगस्त 2026 जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल की अध्यक्षता में विद्युत लाइनों को हटाने/विस्थापित किए जाने से संबंधित कार्यों के चिन्हीकरण, वर्तमान प्रगति एवं अवशेष कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत लाइनों को हटाने एवं विस्थापित किए जाने से संबंधित लंबित कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए सभी अवशेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं विद्युत विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर संबंधित कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत विभाग को अवशेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों में अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्यों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। बैठक में संबंधित विभागों द्वारा की गई प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण चौधरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय सहित विद्युत विभाग के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
*विद्युत लाइनों के हटाने/विस्थापन से संबंधित कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश।* कानपुर देहात 27 अगस्त 2026 जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल की अध्यक्षता में विद्युत लाइनों को हटाने/विस्थापित किए जाने से संबंधित कार्यों के चिन्हीकरण, वर्तमान प्रगति एवं अवशेष कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत लाइनों को हटाने एवं विस्थापित किए जाने से संबंधित लंबित कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए सभी अवशेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं विद्युत विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर संबंधित कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत विभाग को अवशेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों में अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्यों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। बैठक में संबंधित विभागों द्वारा की गई प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण चौधरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय सहित विद्युत विभाग के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
- जालौन में रेलवे स्टेशन पर जान जोखिम में डालकर यात्री पार कर रहे पटरी जालौन में रेलवे स्टेशन पर जान जोखिम में डालकर यात्री पार कर रहे पटरी ब्रिज से जाने के बजाय यात्री प्लेटफार्म पर जाने के लिए पार कर रहे पटरी रेलवे स्टेशन पर पटरी पार कर रहे यात्रियों का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल जीआरपी थाना पुलिस की अनदेखी और यात्रियों की लापरवाही आ रही नजर जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के कालपी रेलवे स्टेशन का मामला1
- रक्षाबंधन पर 3 दिन फ्री बस यात्रा, बहन-बेटियों को बड़ी सौगात1
- जालौन कालपी कोतवाली क्षेत्र के आटा टोल प्लाज़ा ले पास एक स्कूली बस का अचानक जालौन कालपी कोतवाली क्षेत्र के आटा टोल प्लाज़ा ले पास एक स्कूली बस का अचानक टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर के के लेन पर चली बस में कुल 8 बच्चे सवार थे। टक्कर के बाद बच्चों को मामूली चोटें आईं और सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना खबर लगते ही अभिभावक मौके ओर पहुंचे घायल बच्चों को सामुदायक स्वस्थ केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस और प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि बस का टायर क्यों फटा और वाहन की फिटनेस की जांच हुई थी या नहीं। जालौन उरई स्थित दहली वर्ड पब्लिक स्कूल की बस कालपी से बच्चे लेकर स्कूल आ रही थी मौसम खराब होने के कारण बस में मात्र 7 छात्र सवार बस जैसे ही आटा से निकली तभी टोल प्लाजा के पास टायर फट गया और बस अनियंत्रित हो गई और डिवाईडर से टकराकर दूसरी ओर चली गई टायर की फटने के आवास और बसअनियन्त्रित होने से बच्चों चेरखने लगे बचव्हो कि चर्ख सुनकर राहगीरों ने आपानी ग्सडी रोकी ओर बचव्हो को नीचे उतारा इस कि खबर जब अभिभावकों को मिली तो तुरंत मौके पर पहुंच गए और अपने अपने बच्चे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उनको प्रार्थमिक इलाज करके घर भेज दिया गया।हालांकि घटना में किसी भी बच्चे को गम्भीर चोट नही आई। अब सवाल उठ रहा के8 पिछले दिनों जालौन तोड़ पर एक विद्यालय की बस खन्दक में चली गयी थी उसके बाद प्रधासन जागा और टायर ट्यूब सहित फिटनैस प्रमाणपत्र बनवाने काआदेश दिया। इस घटना के बेस्ड फिर सिम्मेदार विभाग पर सवाल उठ रहे है। छात्र आदित्य वर्मा ने बताया कि हम लोग कालपी से उरई में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, उरई।में पढ़ते जाते हैं, हम लोग रोज। की तरह आज भी गए थे हम लोग यहां से 6:20 कालपी से निकलते हैं। गाड़ी में आवाज आ रही थी उसके बाद टायर फट गया हुआ है। और डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई है, उसके बाद दूसरी साइड पर चली गई है । हमारे मुंह-चेहरे में चोट लग गई, बहुत बच्चों के किसी के पैर में लग गई है, किसी की पीठ पर लग गई है।बस में बच्चे लोग थे जो सभी कालपी के थे। घायल छात्रा आन्या ने बताया कि दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, उरई में पढ़ती हूँ। यह घटना सुबह 7:00 बजे के लगभग हुई थी, बस में 7 बच्चे थे जब एक्सीडेंट हुआ था उससे पहले एक आवाज आई थी, जिससे हम सब थोड़े से डर गए थे कि क्या हुआ है। तो उसके बाद हमारी बस डिसबैलेंस हुई और टायर फट गया था, तो हमारी बस डिवाइडर से लगकर और दूसरी लेन में चली गई थी।सभी बच्चों को मामूली चोट आई है । डक्टर सुमिश मिश्रा (प्रिंसपल दहली वर्ड पब्लिक स्कूल) ने बताया कि बस का टायर फट गया था बच्चो को हल्की चोट आई है कोई बड़ी दुर्घटना नही है।3
- कुठौंद पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप, हत्या की धारा में कार्रवाई की मांग बोलेरो से कुचलकर युवक को घसीटने का मामला; इलाज के दौरान मौत के बाद भी नहीं दर्ज हुई हत्या की FIR उरई (जालौन)। कुठौंद थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते युवक पर बोलेरो गाड़ी चढ़ाकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर अभियुक्तों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए पुलिस महानिदेशक (कानपुर नगर) को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम लोहई दिवारा निवासी वीनू तिवारी पत्नी स्व. विनय कुमार ने पुलिस महानिदेशक को भेजे पत्र में बताया कि बीते 21 अगस्त 2026 की शाम करीब 7 बजे उनके पति विनय कुमार पुष्पांजलि गेस्ट हाउस के पास से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते राजवीर सिंह, रवि दीक्षित और विवेक सिंह ने जान से मारने की नीयत से उन पर बोलेरो गाड़ी चढ़ा दी। गाड़ी के अगले हिस्से में फंसे विनय कुमार अपनी जान की भीख मांगते रहे, लेकिन आरोपियों ने गाड़ी नहीं रोकी और पुष्पांजलि से बस स्टैंड तिराहे तक उन्हें घसीटते ले गए। गंभीर हालत में कानपुर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पीड़िता का आरोप है कि कुठौंद थाना अध्यक्ष ने दबंग आरोपियों के प्रभाव में आकर शुरू में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में एसपी व डीएम के हस्तक्षेप पर 22 अगस्त को मुकदमा दर्ज तो किया गया, लेकिन उसमें हत्या धारा 108) की बजाय हल्की धाराएं लगाई गईं। पीड़िता ने थाना पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मामले को हत्या की सुसंगत धाराओं में दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।1
- 🎤jalaun : जश्न ईद मिलादुन नबी का बड़ी सादगी के साथ निकला जुलूस🖥️ 📌इस जुलूस में हिंदू मुस्लिम एकता का दिखा भाईचारा* खबर जालौन से है जहाँ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जश्न ईद मिलादुन्नबी का जुलूस गणेशगंज उरई से बड़े ही अकीददत और सादगी के साथ निकाला जिसमें भारी तादाद में जुलूस में लोग शामिल हुए, और नारे लगाते हुए यह जुलूस मच्छर चौराहा होते हुए दलगंजन चौराहा और फिर बजरिया वापस आया , जहां जगह-जगह जुलूस में लोगों का स्वागत किया गया साथ ही इस जुलूस में हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक भाईचारा दिखाई दिया जहां लोग एक दूसरे को लोग गके मिल कर मिष्ठान वितरण कर रहे थे साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा इंतजाम रहा । रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।1
- जालौन में लगातार हो रही बारिश से गिरी मंदिर की दीवार। जालौन में लगातार हो रही बारिश से गिरी मंदिर की दीवार भारी बारिश से मंदिर की दीवार भरभरा कर कार पर गिरी दीवार का मलबा गिरने से बाहर खड़ी कार दबकर हुई क्षतिग्रस्त गनीमत रही हादसे के समय कार में नहीं था कोई अंदर मौजूद जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के रामजानकी मंदिर का1
- शामली-कुशीनगर एक्सप्रेसवे से मजबूत होगी पश्चिम से पूर्वी यूपी की कनेक्टिविटी लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पश्चिम से पूर्वी हिस्से तक आवागमन और कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में शामली-कुशीनगर एक्सप्रेसवे को महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में देखा जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे के विकसित होने से प्रदेश के 19 जिलों को बेहतर सड़क संपर्क मिलने की उम्मीद है। परियोजना से इन जिलों में निवेश, उद्योग और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलने की संभावना है। बेहतर कनेक्टिविटी से माल परिवहन आसान होगा और औद्योगिक क्षेत्रों को नए बाजारों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। शामली से कुशीनगर तक बेहतर एक्सप्रेसवे नेटवर्क तैयार होने से पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल के बीच यात्रा का समय कम करने तथा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ने और स्थानीय स्तर पर विकास की रफ्तार तेज होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, शामली-कुशीनगर एक्सप्रेसवे यूपी के पश्चिम से पूर्व तक आर्थिक और औद्योगिक कनेक्टिविटी को नई मजबूती देने वाली परियोजना साबित हो सकता है।1
- पति की मौत को बताया हत्या, डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार बोलेरो से कुचलकर मौत का आरोप, पत्नी ने कुठौंद पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के लोहई दिवारा गांव निवासी वीनू तिवारी ने अपने पति विनय कुमार तिवारी की मौत को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 21 अगस्त 2026 की शाम करीब सात बजे विनय कुमार पुष्पांजलि गेस्टहाउस के सामने से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते बोलेरो सवार तीन लोगों ने कथित रूप से उन्हें वाहन से टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विनय गंभीर रूप से घायल होकर वाहन के अगले हिस्से में फंस गए और उन्हें कुछ दूरी तक घसीटा गया। गंभीर चोटों के बाद उन्हें कानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी का आरोप है कि घटना के बाद कुठौंद थाने में शिकायत की गई, लेकिन उसकी शिकायत के अनुरूप हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि नामजद आरोपियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल पीड़िता की शिकायत के बाद कई सवाल सामने खड़े हैं— अगर वाहन से कुचलने के आरोप के बाद घायल की मौत हुई तो मामले की धाराओं पर सवाल क्यों उठ रहे हैं? क्या घटनास्थल से लेकर बस स्टैंड तक CCTV फुटेज की जांच हुई? क्या बोलेरो को कब्जे में लेकर तकनीकी और फोरेंसिक जांच कराई गई? क्या मेडिकल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई गई? क्या नामजद आरोपियों से निष्पक्ष पूछताछ हुई? वीनू तिवारी ने डीएम और एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और नामजद आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। जिसके घर का चिराग बुझा, वो इंसाफ की गुहार लगा रही है, अब सवाल ये है—कानून की कलम कब सच के साथ खड़ी होगी? #जालौन #उरई #कुठौंद #लोहईदिवारा #कुठौंदपुलिस #विनयकुमारतिवारी #वीनूतिवारी #न्यायकीगुहार #हत्या_का_आरोप #बोलेरो_कांड #पुलिसपरसवाल #डीएमजालौन #एसपीजालौन #पुलिसकार्रवाई #JalaunNews #BreakingNews #उत्तरप्रदेशपुलिस #कानूनव्यवस्था #जालौन #कुठौंद #कुठौंदपुलिस #विनयकुमार #वीनूतिवारी #न्यायकीगुहार #पुलिसपरसवाल #हत्या_का_आरोप #बोलेरो_कांड #पुलिसकार्रवाई #DGP #SPJalaun1
- जालौन कोंच के ब्यौना गांव में श्मशान घाट की व्यवस्था न होने पर हंगामा कैंसर पीड़ित 38 वर्षीय अरविंद जाटव उर्फ रिंकू की हुई मौत ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन कोंच के ब्यौना गांव में श्मशान घाट की व्यवस्था न होने पर हंगामा कैंसर पीड़ित 38 वर्षीय अरविंद जाटव उर्फ रिंकू की हुई मौत लगातार बारिश के बीच अंतिम संस्कार के लिए 10 किमी दूर खेरवार पहुंचे परिजन गांव में श्मशान घाट की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश गुस्साए परिजनों ने प्रधान के घर के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी, व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी प्रदर्शनकारियों ने फोन पर एसडीएम को बताई गांव की समस्या ग्रामीणों ने गांव में श्मशान घाट की व्यवस्था कराने की मांग की महिला प्रधान सावित्री देवी के घर के बाहर प्रदर्शन से मचा हड़कंप#orai #news #konch #viral #jalaun1