शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी एवं बलिराम कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक शेखपुरा द्वारा होली पर्व 2026 को लेकर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु समाहरणालय शेखपुरा स्थित मंथन सभागार में पुलिस पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की गई शेखपुरा: आज दिनांक 28-02-2026 को शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी एवं बलिराम कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक शेखपुरा द्वारा होली पर्व 2026 को लेकर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु समाहरणालय शेखपुरा स्थित मंथन सभागार में पुलिस पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की गई। इसके साथ ही शांति समिति के सदस्यों के साथ भी होली को लेकर बैठक की गई। होली को लेकर जिलें में कुल 117 स्थलों को चिन्हित कर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबल की प्रतिनियुक्ति की गई है। पर्व दिनांक 02-03-2026 से 04-03-2026 तक मनाया जाना है तथा दिनांक 03-03-2026 की रात्रि में होलिका दहन किया जायेगा। ऐसे अवसरों पर किसी स्थान पर दो सम्प्रदायों के बीच कोई विवाद उत्पन्न न हो इस हेतु सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण निर्णय लेकर तत्परता से दृढतापूर्वक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है। विधि-व्यवस्था एवं सम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए यह आवश्यक है कि सभी उपद्रवी तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जायें एवं ऐसे लोगों को चिन्हित कर भा॰ना॰सु॰सं॰ की धारा 163 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाय। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था की दृष्टि से मुस्तैद रहेंगे तथा उन्हें सघन गश्ती करने का भी निदेश दिया गया है। बिहार में शराबबंदी को देखते हुये सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्षों को इसपर विशेष निगरानी रखने, सघन वाहन जांच एवं ऐसे लोगों को पर सख्त विधि-सम्मत् कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। उत्पाद अधीक्षक शेखपुरा को पूर्ण शराबबंदी के तहत विभागीय दिशा-निदेशों के अनुरूप सख्त करवाई सीमावती क्षेत्रों में करने को कहा गया है। उत्पाद निरीक्षक शेखपुरा को निदेश दिया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि वे होली पर्व के अवसर पर शराब एवं मादक पदार्थो का बिक्री नहीं हो । होली पर्व के अवसर पर विधि -व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने तथा इस निदेश का अक्षरश:अनुपालन कराने का दायित्व अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दी गई है। शांति समिति के सदस्यों में संजीव प्रभाकर , समबिल हैदर, तनवीर आलम प्रखंड प्रमुख घाटकुसुभा आदि सदस्यगण उपस्थित थे जिन्होंने जनहित में शराब पे रोकथाम , पानी एवं बिजली की निर्बाध आपूर्ति करने, पर्व को देखते हुए अतिक्रमण इत्यादि हटाने के मुद्दे को उठाते हुए जिला प्रशासन को शांतिपूर्ण पर्व के सम्पन्न कराने में सहयोग देने का भरोसा भी दिया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया की प्रतिनियुक्त किए गए पुलिस दंडाधिकारियों के अतिरिक्त क्यूआरटी की टीम भी किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगी । उन्होंने सभी शांति समिति के सदस्यों एवं दंडाधिकारियों को निदेश देते हुए कहा कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना तुरंत उचित पदाधिकारी को दे । आज से लगातार शराब के उत्पादन , बिक्री एवं उपयोग को लेकर विशेष ड्राइव चलाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि अपने चौकीदार के द्वारा सघन निगरानी करेंगे। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी को संबोधित करते हुए कहा गया कि सभी लोग पर्व हर्षोल्लास से शांति एवं भाईचारा का संदेश देते हुए होली पर्व को मनाए । उन्होंने शान्ति समिति के सदस्यों से अनुरोध करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र अंतर्गत वॉलंटियर की सूची भी उपलब्ध कराए ,ताकि आवश्यकतानुसार उनका सहयोग लिया जा सके । डीजे एवं अश्लील गाना को लेकर जिला प्रशासन का जीरो टॉलरेंस है । अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा पूर्णतः डीजे बजाने पर रोक लगाई गई है। अन्यथा डीजे संचालक के विरुद्ध करवाई करते हुए उनका डीजे भी जब्त किया गया है । आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी । जिला प्रशासन के द्वारा सभी होटलों एवम नये जगहों पर शराब एवं फूड सेफ्टी के मद्देनजर जांच अभियान भी चलाया जा रहा है ,जो आगे भी जारी रहेगा । संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी । जिला परिवहन पदाधिकारी को भी वाहन जांच हेतु विशेष अभियान चलाने को कहा गया है । सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को सभी जगह साफ सफाई ,लाइटिंग इत्यादि की सुविधा की जांच कर आवश्यकनुसार तैयारी कर लेने को कहा गया है । उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहे कि इस समय होली और रमजान का भी महीना चल रहा है । सभी लोग खुद ही सहनशीलता का परिचय दिखाते हुए आपस में मिलकर पर्व मनाए तथा शांतिपूर्ण संपन्न कराने में जिला प्रशासन का सहयोग करे । जिला स्तर पर सूचना एकत्रित करने के लिए मो0 खिलाफत अंसारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी शेखपुरा के वरीय प्रभार में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जहां दूरभाष संख्या-06341-223333 पर किसी भी परिस्थिति में सम्पर्क किया जा सकता है। राजेश कुमार सिन्हा, श्रम अधीक्षक शेखपुरा, श्री संतोष कुमार अवर निर्वाचन पदाधिकारी, शेखपुरा, श्री अनिल कुमार जिला उद्यान पदाधिकारी शेखपुरा सूचना संग्रह करेंगे । प्रखंड स्तर पर भी नियंत्रण केंद्र बनाने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी देते हुए इस पर निगरानी रखने को कहा गया है। सिविल सर्जन शेखपुरा को निर्देशित करते हुए कहा गया है कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए 24 घंटे संचालित चलंत चिकित्सक दल (एम्बुलेंस) की व्यवस्था वाहन सहित नियंत्रण कक्ष के पास तैयार रखे। जिला अग्निशामन पदाधिकारी को पर्याप्त संख्या में अग्निशामन वाहन तैयार रखने का निदेश दिया गया है। होली के अवसर पर विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा मो॰-9473191402 श्री राकेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक रहेंगे। श्री लखींद्र पासवान,अपर समाहर्ता शेखपुरा एवं श्री धीरज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक शेखपुरा जोन के लिए तथा श्री संजय कुमार,उप विकास आयुक्त, शेखपुरा एवं पुलिस उपाधीक्षक महोदय बरबीघा जोन के विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार मे रहेंगे । उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेखपुरा के साथ-साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित थें।
शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी एवं बलिराम कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक शेखपुरा द्वारा होली पर्व 2026 को लेकर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु समाहरणालय शेखपुरा स्थित मंथन सभागार में पुलिस पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की गई शेखपुरा: आज दिनांक 28-02-2026 को शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी एवं बलिराम कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक शेखपुरा द्वारा होली पर्व 2026 को लेकर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु समाहरणालय शेखपुरा स्थित मंथन सभागार में पुलिस पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की गई। इसके साथ ही शांति समिति के सदस्यों के साथ भी होली को लेकर बैठक की गई। होली को लेकर जिलें में कुल 117 स्थलों को चिन्हित कर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबल की प्रतिनियुक्ति की गई है। पर्व दिनांक 02-03-2026 से 04-03-2026 तक मनाया जाना है तथा दिनांक 03-03-2026 की रात्रि में होलिका दहन किया जायेगा। ऐसे अवसरों पर किसी स्थान पर दो सम्प्रदायों के बीच कोई विवाद उत्पन्न न हो इस हेतु सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण निर्णय लेकर तत्परता से दृढतापूर्वक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है। विधि-व्यवस्था एवं सम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए यह आवश्यक है कि सभी उपद्रवी तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जायें एवं ऐसे लोगों को चिन्हित कर भा॰ना॰सु॰सं॰ की धारा 163 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाय। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था की दृष्टि से मुस्तैद रहेंगे तथा उन्हें सघन गश्ती करने का भी निदेश दिया गया
है। बिहार में शराबबंदी को देखते हुये सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्षों को इसपर विशेष निगरानी रखने, सघन वाहन जांच एवं ऐसे लोगों को पर सख्त विधि-सम्मत् कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। उत्पाद अधीक्षक शेखपुरा को पूर्ण शराबबंदी के तहत विभागीय दिशा-निदेशों के अनुरूप सख्त करवाई सीमावती क्षेत्रों में करने को कहा गया है। उत्पाद निरीक्षक शेखपुरा को निदेश दिया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि वे होली पर्व के अवसर पर शराब एवं मादक पदार्थो का बिक्री नहीं हो । होली पर्व के अवसर पर विधि -व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने तथा इस निदेश का अक्षरश:अनुपालन कराने का दायित्व अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दी गई है। शांति समिति के सदस्यों में संजीव प्रभाकर , समबिल हैदर, तनवीर आलम प्रखंड प्रमुख घाटकुसुभा आदि सदस्यगण उपस्थित थे जिन्होंने जनहित में शराब पे रोकथाम , पानी एवं बिजली की निर्बाध आपूर्ति करने, पर्व को देखते हुए अतिक्रमण इत्यादि हटाने के मुद्दे को उठाते हुए जिला प्रशासन को शांतिपूर्ण पर्व के सम्पन्न कराने में सहयोग देने का भरोसा भी दिया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया की प्रतिनियुक्त किए गए पुलिस दंडाधिकारियों के अतिरिक्त क्यूआरटी की टीम भी किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगी । उन्होंने सभी शांति समिति के सदस्यों एवं दंडाधिकारियों को निदेश देते हुए कहा कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना तुरंत उचित पदाधिकारी को दे । आज से लगातार शराब के उत्पादन , बिक्री एवं उपयोग को लेकर
विशेष ड्राइव चलाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि अपने चौकीदार के द्वारा सघन निगरानी करेंगे। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी को संबोधित करते हुए कहा गया कि सभी लोग पर्व हर्षोल्लास से शांति एवं भाईचारा का संदेश देते हुए होली पर्व को मनाए । उन्होंने शान्ति समिति के सदस्यों से अनुरोध करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र अंतर्गत वॉलंटियर की सूची भी उपलब्ध कराए ,ताकि आवश्यकतानुसार उनका सहयोग लिया जा सके । डीजे एवं अश्लील गाना को लेकर जिला प्रशासन का जीरो टॉलरेंस है । अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा पूर्णतः डीजे बजाने पर रोक लगाई गई है। अन्यथा डीजे संचालक के विरुद्ध करवाई करते हुए उनका डीजे भी जब्त किया गया है । आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी । जिला प्रशासन के द्वारा सभी होटलों एवम नये जगहों पर शराब एवं फूड सेफ्टी के मद्देनजर जांच अभियान भी चलाया जा रहा है ,जो आगे भी जारी रहेगा । संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी । जिला परिवहन पदाधिकारी को भी वाहन जांच हेतु विशेष अभियान चलाने को कहा गया है । सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को सभी जगह साफ सफाई ,लाइटिंग इत्यादि की सुविधा की जांच कर आवश्यकनुसार तैयारी कर लेने को कहा गया है । उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहे कि इस समय होली और रमजान का भी महीना चल रहा है । सभी लोग खुद ही सहनशीलता का परिचय दिखाते हुए आपस में मिलकर पर्व मनाए तथा शांतिपूर्ण संपन्न कराने में जिला प्रशासन
का सहयोग करे । जिला स्तर पर सूचना एकत्रित करने के लिए मो0 खिलाफत अंसारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी शेखपुरा के वरीय प्रभार में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जहां दूरभाष संख्या-06341-223333 पर किसी भी परिस्थिति में सम्पर्क किया जा सकता है। राजेश कुमार सिन्हा, श्रम अधीक्षक शेखपुरा, श्री संतोष कुमार अवर निर्वाचन पदाधिकारी, शेखपुरा, श्री अनिल कुमार जिला उद्यान पदाधिकारी शेखपुरा सूचना संग्रह करेंगे । प्रखंड स्तर पर भी नियंत्रण केंद्र बनाने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी देते हुए इस पर निगरानी रखने को कहा गया है। सिविल सर्जन शेखपुरा को निर्देशित करते हुए कहा गया है कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए 24 घंटे संचालित चलंत चिकित्सक दल (एम्बुलेंस) की व्यवस्था वाहन सहित नियंत्रण कक्ष के पास तैयार रखे। जिला अग्निशामन पदाधिकारी को पर्याप्त संख्या में अग्निशामन वाहन तैयार रखने का निदेश दिया गया है। होली के अवसर पर विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा मो॰-9473191402 श्री राकेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक रहेंगे। श्री लखींद्र पासवान,अपर समाहर्ता शेखपुरा एवं श्री धीरज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक शेखपुरा जोन के लिए तथा श्री संजय कुमार,उप विकास आयुक्त, शेखपुरा एवं पुलिस उपाधीक्षक महोदय बरबीघा जोन के विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार मे रहेंगे । उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेखपुरा के साथ-साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित थें।
- धम्म चक्र, के अनुसार सादी,, में,,पहुचें, BLCP ITS TEAM, ASHOK SAMRAT RAJ KUMAR PRINCE SSDBIHARCOD108 का, दुनियाँ, अलग है,1
- लखीसराय जिला मुख्यालय परिसर स्थित होली के पावन अवसर पर स्नेहिल एवं भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी सद्भाव, समरसता एवं सहयोग की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। इस अवसर पर मिथिलेश मिश्र, जिला पदाधिकारी, लखीसराय ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को होली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि होली रंगों का पर्व है, जो समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश देता है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाएं। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी सहित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तथा आपसी सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। पारंपरिक होली गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। समाहरणालय परिसर में हर्षोल्लास और भाईचारे का विशेष माहौल देखने को मिला1
- अपराध का अंत व्यवस्था बदलने से होगा, उसे बार-बार चुनने से नहीं!!1
- लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत रामगढ़ चौक थाना परिसर में थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार की अध्यक्षता में हिंदू धर्म के महान त्यौहार होली को लेकर शांति समिति की बैठक की गई मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार अंचलाधिकारी निशांत कुमार एस आई विपिन कुमार राय एकता कुमारी अलका कुमारी मसी चरण सोरेन राजकुमार ए एस आई राजकुमार सिंह अरविंद कुमार सिंह पीसी शैलेश त्यागी एवं थाना के सभी कर्मी वह क्षेत्र से आए हुए समाजसेवी स्वयं सेभी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे बैठक में सर्वप्रथम नव नियुक्त थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार के द्वारा उपस्थित लोगों से परिचय ली गई एवं साथ ही साथ पूर्व के होली का फीडबैक भी प्राप्त किया गया जिसमें उपस्थित सभी लोगों के द्वारा एक स्वर में बताया गया कि यहां आज तक होली के त्योहार पर कभी भी किसी भी तरह का परेशानी उत्पन्न नहीं हुआ है हिंदू और मुसलमान सभी यहां भाईचारा वातावरण में त्यौहार मनाते हैं बैठक में उपस्थित अंचलाधिकारी निशांत कुमार के द्वारा बैठक में आए तमाम लोगों को जहां होली की अग्रिम बधाई शुभकामना दी वहीं उन्होंने बताया कि होली के दौरान हम लोगों का भी कुछ कर्तव्य बनता है कि हम अपने समाज में होली के त्यौहार के अवसर पर वैसा कोई भी कार्य न करें जिससे समाज के किसी भी वर्ग को आहत होना पड़े आगजा जलाने के दौरान अगल-बगल पके हुए फसल का ध्यान रखना चाहिए पानी की व्यवस्था रखनी चाहिए की विषम प्रस्तुति में हम उसे पर काबू पा सकें होली में हम लोग हर्बल रंग का प्रयोग करें हरदंग मचाने वाले एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि होली के दिन छोटे-छोटे बच्चे तालाब वगैरह में स्नान करने चले जाते हैं गहरे पानी की वजह से दुर्घटना घटित होने की संभावना रहती है वहां भी हम लोगों को चौकसी बरतना चाहिए बिरधा एवं लाचार व्यक्ति को रंग या कीचड़ उनकी सहमति के बिना नहीं लगानी चाहिए वैसे संगीत जिसके बजाने से सामाजिक भावना को ठेस पहुंचती हो उसका उपयोग हम लोग नहीं करें वहीं नवनियुक्त थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार ने स्पष्ट तौर पर बताया कि डीजे पूर्णत प्रतिबंधित है शराब पहले से ही बंद है इसलिए इन सभी चीजों पर पूरी निगाह रखी जाएगी सोशल मीडिया पर भी ध्यान रखा जाएगा कहीं से भी किसी भी तरह की अफवाह होने पर तुरंत दूरभाष पर हमें सूचित करें प्रशासन तुरंत मामले की संज्ञा लेकर कार्यवाही करेगी थाना अध्यक्ष के द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों को होली की हार्दिक बधाई शुभकामना भी दी गई उन्होंने बताया कि होली मिलन का त्यौहार है इसमें लोग पूर्व के गले सीखने को मटकर एक दूसरे के साथ मिलते हैं और वहां से एक नई कहानी की शुरुआत होती है सनातन धर्म में होली को नव वर्ष के रूप में भी हम लोग मानते हैं इसलिए नए साल पर कभी भी लोगों को और शांति नहीं फैलानी चाहिए1
- पकरीबरावां में प्रशासन का अल्टीमेटम: होली पर डीजे बजाया तो सीधे जाएंगे जेल, हुड़दंगियों पर रहेगी 'तीसरी आंख' की नजर2
- शर्मनाक घटना स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में बैठी महिला पैसेंजरों को दो लड़कों ने खुलेआम परेशान किया। बिहार: बाढ़ स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में बैठी महिला पैसेंजरों के साथ एक शर्मनाक घटना सामने आई है। ट्रेन के स्टेशन पर रुके होने के दौरान दो लड़कों ने महिलाओं को खुलेआम परेशान किया। उनमें से एक लड़के ने महिलाओं की ओर बीच की उंगली दिखाते हुए बिना अनुमति उनकी तस्वीरें खींचनी शुरू कर दीं। बाढ़ (Barh) रेलवे स्टेशन,बाढ़ रेल थाना (Barh Railway Police Station) के क्षेत्र का मामला।l बिहार के पटना जिले के अंतर्गत आने वाले बाढ़ (Barh) रेलवे स्टेशन की है। पटना, बिहार1
- ईसापुर खंघा में 100 लीटर देसी शराब बरामद, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज। गौरतलब है कि कसार थाना क्षेत्र अंतर्गत ईसापुर गांव स्थित खंघा से पुलिस ने 100 लीटर देसी शराब लावारिस हालत में बरामद की है। इस संबंध में शनिवार की दोपहर करीब 3:00 बजे जानकारी देते हुए कसार थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ईसापुर गांव स्थित खंघा इलाके में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान खेत के समीप झाड़ियों में छिपाकर रखी गई लगभग 100 लीटर देसी शराब बरामद की गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गए, जिसके कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। बरामद शराब को जब्त कर थाना लाया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अज्ञात शराब तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उनकी पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है। पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर भी नजर रखी जा रही है।उन्होंने कहा कि अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।1
- शर्मनाक घटना स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में बैठी महिला पैसेंजरों को दो लड़कों ने खुलेआम परेशान किया। बिहार: बाढ़ स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में बैठी महिला पैसेंजरों के साथ एक शर्मनाक घटना सामने आई है। ट्रेन के स्टेशन पर रुके होने के दौरान दो लड़कों ने महिलाओं को खुलेआम परेशान किया। उनमें से एक लड़के ने महिलाओं की ओर बीच की उंगली दिखाते हुए बिना अनुमति उनकी तस्वीरें खींचनी शुरू कर दीं। बाढ़ (Barh) रेलवे स्टेशन,बाढ़ रेल थाना (Barh Railway Police Station) के क्षेत्र का मामला।l बिहार के पटना जिले के अंतर्गत आने वाले बाढ़ (Barh) रेलवे स्टेशन की है। पटना, बिहार1
- एंकर, नालंदा जिला अंतर्गत रहुई प्रखंड के खेल मैदान में आयोजित प्रखंड क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला इतासंग-भदवाँ पंचायत और दोसुत पंचायत की टीमों के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में इतासंग-भदवाँ पंचायत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया, जबकि दोसुत पंचायत की टीम उपविजेता रही। फाइनल मैच का आगाज़ टॉस के साथ हुआ। दोसुत पंचायत की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 16 ओवरों में टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी इतासंग-भदवाँ पंचायत की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए। बल्लेबाजों ने शानदार शॉट्स की बरसात कर दी और टीम ने मात्र 13.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 150 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैदान तालियों की गड़गड़ाहट और दर्शकों के उत्साह से गूंज उठा। मैच का आनंद लेने के लिए कौशलेंद्र कुमार मैदान में मौजूद रहे। उन्होंने विजेता टीम को बड़ी ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम को छोटी ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” जैसी योजनाओं से खिलाड़ियों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य प्रखंडों की टीमों के साथ भी मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। आयोजक अविनाश प्रसाद ने बताया कि लीग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर दिया जाएगा। मुखिया प्रतिनिधि रौशन कुमार ने आयोजन समिति एवं सभी पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए विजेता टीम की सराहना की। क्रिकेट लीग के समापन के बाद जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों और दर्शकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। पूरा मैदान रंगों से सराबोर हो गया और खेल के साथ-साथ भाईचारे का संदेश भी दिया गया। इस मौके पर भवानी सिंह, सरयुग प्रसाद सिन्हा, आर्यन कुमार, गौरव कुमार, मृत्युंजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1