मुख्यमंत्री की जिले में प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर व्यवस्थाओं के लिए जिला कलक्टर ने ली बैठक राजस्थान दिवस सप्ताह 15 से 19 मार्च तक, विविध कार्यक्रमों का होगा प्रदेश भर में आयोजन, मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से दिए दिशा निर्देश डूंगरपुर, 10 मार्च। राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत आगामी 15 से 19 मार्च तक प्रदेश भर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन्हीं आयोजन के अंतर्गत 16 मार्च को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की डूंगरपुर जिले के बेणेश्वर धाम पर श्राजस्थानी जनजातीय गौरव दिवसश् में सम्मिलित होने की यात्रा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु अलग-अलग जिलों में प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर एवं राजस्थान दिवस सप्ताह के सफल आयोजन हेतु मुख्य सचिव श्री वी श्रीनिवास ने सोमवार देर सायं वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समस्त संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर्स की बैठक ली तथा कार्यक्रम वार आयोजन की तैयारी की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने 16 मार्च को राजस्थानी जनजातीय गौरव दिवस के बेणेश्वर धाम पर जनसभा एवं प्रतिनिधीगण से संवाद, विकास कार्यों का शिलान्यास, जनजाति कला एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर जानकारी ली। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए की जा रही तैयारी की विस्तार से जानकारी प्रदान की। जिला कलक्टर सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक भी ली तथा विभाग वार किए जाने वाले कार्यों एवं सुचारू संपादन हेतु तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग, विद्युत, पेयजल, चिकित्सा, मंच, बैठक व्यवस्था, प्रदर्शनी सहित आवश्यक समस्त व्यवस्थाओं के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहें। 15 से 19 मार्च तक यह होगी गतिविधियां राजस्थान दिवस सप्ताह का शुभारंभ 15 मार्च को राज्य स्तरीय श्विकसित राजस्थान रनश् को मुख्यमंत्री द्वारा फ्लैग ऑफ के द्वारा किया जाएगा। सभी जिला स्तर पर भी श्विकसित रनश् का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही जयपुर स्तर पर राजस्थान दिवस समारोह का औपचारिक शुभारंभ, डिजिटल क्विज, निबंध भाषण चित्रकारी का आयोजन किया जाएगा। ओडीओपी मेला, प्रदर्शनी का शुभारंभ (सभी जिलों) में किया जाएगा। पांच दिवसीय राजस्थान दिवस बीकानेर हाउस दिल्ली में भी आयोजन किए जाएंगे। 16 मार्च को श्राजस्थानी जनजातीय गौरव दिवसश् बेणेश्वर धाम डूंगरपुर में आयोजित किया जाएगा। 17 मार्च को श्राजस्थान युवा शक्ति दिवसश् युवा सम्मेलन जयपुर में राज्य स्तरीय मनाया जाएगा, जिसमें रोजगार मेला, स्टार्टअप, युवा सहभागिता, विकास कार्यों का शिलान्यास, रोजगार उत्सव का आयोजन तथा उद्योगपतियों से संवाद, ग्राउंड ब्रेकिंग, निजी क्षेत्र में रोजगार पत्र हस्तानांतरण किया जाएगा। 17 मार्च को ही जिला स्तर पर श्राजस्थान को जानेश् क्विज प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल एवं कॉलेज शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा। 18 मार्च को श्किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवसश् राज्य स्तरीय कार्यक्रम भरतपुर में आयोजित किया जाएगा। साथ ही सायंकाल राज्य भर के राजकीय मंदिरों में आरती कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 19 मार्च को राजस्थान दिवस मुख्य समारोह का आयोजन जालौर में किया जाएगा तथा सांयकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन राज्य स्तर पर जयपुर में किया जाएगा। इसके साथ ही सभी जिला स्तर पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री की जिले में प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर व्यवस्थाओं के लिए जिला कलक्टर ने ली बैठक राजस्थान दिवस सप्ताह 15 से 19 मार्च तक, विविध कार्यक्रमों का होगा प्रदेश भर में आयोजन, मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से दिए दिशा निर्देश डूंगरपुर, 10 मार्च। राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत आगामी 15 से 19 मार्च तक प्रदेश भर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन्हीं आयोजन के अंतर्गत 16 मार्च को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की डूंगरपुर जिले के बेणेश्वर धाम पर श्राजस्थानी जनजातीय गौरव दिवसश् में सम्मिलित होने की यात्रा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु अलग-अलग जिलों में प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर एवं राजस्थान दिवस सप्ताह के सफल आयोजन हेतु मुख्य सचिव श्री वी श्रीनिवास ने सोमवार देर सायं वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से
समस्त संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर्स की बैठक ली तथा कार्यक्रम वार आयोजन की तैयारी की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने 16 मार्च को राजस्थानी जनजातीय गौरव दिवस के बेणेश्वर धाम पर जनसभा एवं प्रतिनिधीगण से संवाद, विकास कार्यों का शिलान्यास, जनजाति कला एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर जानकारी ली। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए की जा रही तैयारी की विस्तार से जानकारी प्रदान की। जिला कलक्टर सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक भी ली तथा विभाग वार किए जाने वाले कार्यों एवं सुचारू संपादन हेतु तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग, विद्युत, पेयजल, चिकित्सा, मंच, बैठक व्यवस्था, प्रदर्शनी सहित आवश्यक समस्त व्यवस्थाओं के
पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहें। 15 से 19 मार्च तक यह होगी गतिविधियां राजस्थान दिवस सप्ताह का शुभारंभ 15 मार्च को राज्य स्तरीय श्विकसित राजस्थान रनश् को मुख्यमंत्री द्वारा फ्लैग ऑफ के द्वारा किया जाएगा। सभी जिला स्तर पर भी श्विकसित रनश् का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही जयपुर स्तर पर राजस्थान दिवस समारोह का औपचारिक शुभारंभ, डिजिटल क्विज, निबंध भाषण चित्रकारी का आयोजन किया जाएगा। ओडीओपी मेला, प्रदर्शनी का शुभारंभ (सभी जिलों) में किया जाएगा। पांच दिवसीय राजस्थान दिवस बीकानेर हाउस दिल्ली में भी आयोजन किए जाएंगे। 16 मार्च को श्राजस्थानी जनजातीय गौरव दिवसश् बेणेश्वर धाम डूंगरपुर में आयोजित किया जाएगा। 17 मार्च को श्राजस्थान युवा शक्ति दिवसश्
युवा सम्मेलन जयपुर में राज्य स्तरीय मनाया जाएगा, जिसमें रोजगार मेला, स्टार्टअप, युवा सहभागिता, विकास कार्यों का शिलान्यास, रोजगार उत्सव का आयोजन तथा उद्योगपतियों से संवाद, ग्राउंड ब्रेकिंग, निजी क्षेत्र में रोजगार पत्र हस्तानांतरण किया जाएगा। 17 मार्च को ही जिला स्तर पर श्राजस्थान को जानेश् क्विज प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल एवं कॉलेज शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा। 18 मार्च को श्किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवसश् राज्य स्तरीय कार्यक्रम भरतपुर में आयोजित किया जाएगा। साथ ही सायंकाल राज्य भर के राजकीय मंदिरों में आरती कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 19 मार्च को राजस्थान दिवस मुख्य समारोह का आयोजन जालौर में किया जाएगा तथा सांयकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन राज्य स्तर पर जयपुर में किया जाएगा। इसके साथ ही सभी जिला स्तर पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
- डूंगरपुर। खेतों me फसल काटने गई युवती की जहरीले जानवर के काटने से तबियत बिगड़ गई। वही युवती का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पाप जानकारी अनुसार जिले के निकटवर्ती खांड़ी ओबरी गांव निवासी रीना पिता प्रेमशंकर भनात मंगलवार शाम अपने घर के पास खेतों में गेहूं की फसल काटने के लिए गई थी। तभी फसल में छिपे जहरीले जानवर ने युवती के हाथ पर काट लिया। जिसके बाद युवती को चक्कर ओर उल्टी की शिकायत होने पर उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। युवती का उपचार चल रहा है।1
- साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित डूंगरपुर। जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने पीएचईडी अधीक्षण अभियंता को गर्मियों से पूर्व जिले में पेयजल वितरण के उचित प्रबंधन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह निर्देश जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभाग वार समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान पालनहार योजना, पेंशन योजना के तहत सत्यापन आदि की जानकारी दी तथा सीमलवाड़ा, चिखली, गलियाकोट में न्यून प्रगति पर तीव्रता से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान विभिन्न योजनाओं में मार्च पूर्व लक्ष्य के अनुसार स्वीकृतियां जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में पीएचइडी अधीक्षण अभियंता ने पेयजल वितरण, हेड पंप, ट्यूब वेल, विभागीय कार्य एवं योजनाओं की क्रियान्वित के संबंध में जानकारी दी। इसी क्रम में पीडब्ल्यूडी, एवीएनएल, टीएडी, पशुपालन, उद्योग, जल संसाधन, सहकारिता, आईसीडीएस, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभागों की समीक्षा करते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों को तय समय अवधि में पूर्ण करने तथा न्यून प्रगति वाली योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के तत्काल निस्तारण करने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश चंद्र धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहें।3
- उदयपुर/डूंगरपुर। लोकसभा क्षेत्र उदयपुर के जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने दिल्ली के सदन में पुरजोर आवाज उठाई है। मंगलवार को संसद में नियम 377 के तहत विशेष उल्लेख करते हुए डॉ. रावत ने जिले की पांच महत्वपूर्ण पंचायत समितियों - ओगणा, सुलाव, देवला, नाई और कल्याणपुर में नवीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोलने की मांग केंद्र सरकार के समक्ष रखी। उन्होंने तर्क दिया कि ये क्षेत्र न केवल भौगोलिक रूप से दुर्गम हैं, बल्कि शिक्षा के संसाधनों के अभाव में यहां की प्रतिभाएं पिछड़ रही हैं। सांसद डॉ. रावत ने सदन को सांख्यिकीय आंकड़ों के साथ अवगत कराया कि ये पांचों पंचायत समितियां पूर्णतः जनजाति बाहुल्य हैं और विद्यालय स्थापना की सभी पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं। उन्होंने 2011 की जनगणना का हवाला देते हुए बताया कि देवला में 98 प्रतिशत, सुलाव में 95 प्रतिशत, कल्याणपुर में 88 प्रतिशत, नाई में 86 प्रतिशत और ओगणा में 68 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या निवास करती है। वर्तमान में इन क्षेत्रों में एक भी एकलव्य विद्यालय संचालित नहीं होने के कारण यहां के बालक-बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा के लिए भटकना पड़ता है या उच्च शिक्षा के अवसरों से वंचित रहना पड़ता है। डॉ. रावत ने अपने संबोधन में क्षेत्र की भौगोलिक चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि दुर्गम अरावली पहाड़ियों में बसे इन गांवों के विद्यार्थियों के लिए प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण तैयार करना समय की मांग है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि संविधान के अनुच्छेद 275 (1) के अंतर्गत विशेष बजट प्रावधान कर इन पांचों स्थानों पर एकलव्य विद्यालयों की स्वीकृति जल्द प्रदान की जाए। सांसद की इस पहल से स्थानीय नागरिकों में हर्ष की लहर है, क्योंकि इन क्षेत्रों में लंबे समय से शिक्षा के इस आधुनिक ढांचे की मांग की जा रही थी। यदि यह मांग स्वीकार होती है, तो इन सुदूर क्षेत्रों के जनजाति विद्यार्थियों को भी समग्र और वैश्विक स्तर की शिक्षा सुलभ हो सकेगी।1
- Dungarpur विधायक गणेश घोघरा जी ने जोरदार1
- Post by VAGAD news241
- *आदिवासी कोड को लेकर प्रेस कोमप्रेस करते हुऐ मध्यप्रदेश काग्रेंस प्रतिपक्ष नेता उमंग जी सिगार साहब।* धन्यवाद देते *आदिवासीयो कि जब अपनी संस्कृति अपने रिती रिवाज है तो फिर आदिवासी धर्म कोड मिलना चाहिए।*जय जौहर जय आदिवासी 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻बी ऐम अहारी👏👏1
- झाड़ोल पुलिस की कार्रवाई: अवैध देशी टोपीदार बंदूक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार1
- -पंचायत समिति ओगणा, सुलाव, देवला, नाई एवं कल्याणपुर है इसके लिए पात्र उदयपुर/डूंगरपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने पांच पंचायत समितियों में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोलने की मांग की है। सांसद डॉ रावत ने मंगलवार को संसद में नियम 377 के अधीन यह मामला रखा। सांसद डॉ रावत ने संसद में बताया कि लोकसभा क्षेत्र उदयपुर के अंतर्गत जिला उदयपुर की पंचायत समितियों ओगणा, सुलाव, देवला, नाई एवं कल्याणपुर में वर्तमान में एक भी एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय संचालित नहीं है, जबकि ये सभी क्षेत्र जनजाति बहुल हैं। जनगणना 2011 के अनुसार पंचायत समिति ओगणा में 68 प्रतिशत, सुलाव में 95 प्रतिशत, देवला में 98 प्रतिशत, नाई में 86 प्रतिशत तथा कल्याणपुर में 88 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति जनसंख्या निवास करती है एवं एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोले जाने हेतु सम्पूर्ण पात्रता रखती है। ये पंचायत समितियां दुर्गम एवं भौगोलिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में स्थित हैं, जिससे जनजाति बालक-बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा के समुचित अवसर उपलब्ध नहीं हो पाते। परिणामस्वरूप उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता प्रभावित होती है। स्थानीय नागरिकों द्वारा लंबे समय से यहां एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित किए जाने की मांग की जा रही है। अतः अनुरोध है कि संविधान के अनुच्छेद 275 (1) के अंतर्गत उपर्युक्त पांचों पंचायत समितियों में नवीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की स्वीकृति प्रदान कर जनजाति विद्यार्थियों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा सुनिश्चित की जाए।1