Shuru
Apke Nagar Ki App…
झंझारपुर वार्ड 9 में नई सड़क बनी, लेकिन 10 दिन में ही जल जमाव की समस्या। ग्रामीणों में आक्रोश, पास के प्ले स्कूल के बच्चों को भी परेशानी। झंझारपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 9 में हाल ही में सड़क और नाला निर्माण कार्य कराया गया है। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क बनने के बाद अब वहां जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। पास में स्थित प्ले स्कूल की प्रिंसिपल ने भी इस समस्या को लेकर नाराजगी जाहिर की है।
बिनोद झा (संपादक)
झंझारपुर वार्ड 9 में नई सड़क बनी, लेकिन 10 दिन में ही जल जमाव की समस्या। ग्रामीणों में आक्रोश, पास के प्ले स्कूल के बच्चों को भी परेशानी। झंझारपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 9 में हाल ही में सड़क और नाला निर्माण कार्य कराया गया है। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क बनने के बाद अब वहां जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। पास में स्थित प्ले स्कूल की प्रिंसिपल ने भी इस समस्या को लेकर नाराजगी जाहिर की है।
More news from बिहार and nearby areas
- अररिया संग्राम स्थित मिथिला हाट के भंसा घर (रसोई) में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।1
- बिहार दिवस के अवसर पर मधुबनी में रविवार से भारतीय कलाकार हरप्रीत कौर द्वारा भगवती गीत गाकर संचालन किया गया वहीं कई कलाकारों के द्वारा गीत प्रस्तुत किए गए एवं रंगारंग कार्यक्रम जारी है जो दो दिनों तक चलेगा1
- बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य के विकास कार्यों पर प्रकाश डाला और जनता से सहयोग की अपील की।1
- केवटी प्रखंड क्षेत्र के राजौरा पंचायत के रही टोल निवासी फूल कुमार चौधरी और सीमा चौधरी की पुत्री स्वीटी कुमारी ने बिहार इंटरमीडिएट (कला संकाय) में 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। उसने कुल 500 में से 476 अंक प्राप्त किए हैं। स्वीटी ने पूरी पढ़ाई ग्रामीण वातावरण में रहकर की है। वह प्लस टू शुगर फैक्ट्री उच्च विद्यालय की छात्रा है और साथ ही गांव की एक कोचिंग से भी पढ़ाई करती थी। उसके पिता पूर्व सरपंच हैं, जबकि माता वर्तमान में आंगनबाड़ी सेविका के पद पर कार्यरत हैं। स्वीटी का लक्ष्य आगे चलकर यूपीएससी की परीक्षा पास कर अधिकारी बनना है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और बड़ों के आशीर्वाद को देती है। उसने कहा कि गांव में रहकर भी मेहनत के बल पर बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।1
- In chhote mote programon se kitna kama lete ho? Hum to sirf naam kamate hain… paisa to side effect hai 😎🔥 Hashtags: #attitude #earning #smartwork #digitalindia #onlineincome #successmindset #reelsindia #viralpost #explore1
- बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम में सुपौल जिले की बेटी प्रियंका कुमारी अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमर्स संकाय में 433 अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रियंका कुमारी अग्रवाल ने अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर बेहद गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनना है और इसके लिए वह पूरी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखेंगी। प्रियंका के पिता प्रदीप कुमार अग्रवाल ने भी बेटी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि वे अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने में हर संभव सहयोग करेंगे और उसे उच्च शिक्षा दिलाएंगे। बताया जा रहा है कि प्रियंका ने सुपौल हाई सेकेंडरी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उनकी इस सफलता ने जिले के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का काम किया है।1
- सहरसा मौसम दुःख न्यूज🥹✅1
- Post by गणेश कुमार1
- भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा दिये गये निदेश के आलोक में EVM/VVPAT वेयर हाउस सुपौल का जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा प्रत्येक माह वाह्य निरीक्षण तथा प्रत्येक तीन माह पर EVM/VVPAT वेयर हाउस को खोलकर आंतरिक निरीक्षण किया जाना है अतएव उक्त के आलोक में आज दिनांक 23.03.2026 के 11:00 बजे पूर्वा० में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा माह मार्च 2026 का EVM/VVPAT वेयर हाउस सुपौल का आंतरिक निरीक्षण किया गया। आंतरिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सुपौल, अग्निशमन पदाधिकारी सुपौल, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल सुपौल, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल सुपौल, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुपौल के साथ-साथ सुपौल जिलान्तर्गत सभी राष्ट्रीय / राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव के साथ-साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी, सुपौल भी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में उपस्थित अग्निशमन पदाधिकारी सुपौल, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल सुपौल, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल सुपौल, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुपौल को सुरक्षा से संबंधित आवश्यक निदेश दिया गया।2