*दम तोड़ रहा गौ-तस्करी का काला कारोबार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा। प्रदेश की योगी सरकार द्वारा गोवंशों के संरक्षण और अपराध के विरुद्ध अपनाई गई ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति का असर अब धरातल पर साफ दिखने लगा है। जनपद बांदा में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाइयों ने गौ-तस्करों की कमर तोड़ दी है। जिससे न केवल गोवंश सुरक्षित हुए हैं। बल्कि जिले की कानून व्यवस्था भी अभेद्य हुई है। 2021 से 2025 तक गौतस्करी के 15 मामले दर्ज किए गए जिसमें 49 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2021 से 2026 के बीच जिले में गौ-तस्करी के कुल 14 मामले दर्ज किए गए। जिसमें 2021 में 2, 2022 में 4, 2023 में 3, 2024 में 2 व 2025 में 3 मामले दर्ज किए गए। योगी सरकार की सक्रियता का ही परिणाम है कि इन मामलों में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 49 अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेजा है। जिसमें 43 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जबकि 6 अभियुक्तों में आत्मसमर्पण किया। न्याय प्रक्रिया को गति देते हुए 11 मामलों में पुलिस द्वारा आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल की जा चुकी है। जबकि एक मामले में अंतिम रिपोर्ट भी लग चुकी है। सरकार के प्रयासों को जन-सहयोग से जोड़ते हुए जिले में श्गौ-संरक्षण समितियोंश् का गठन किया गया है। ये समितियां न केवल गोवंशों की देखभाल सुनिश्चित कर रही हैं बल्कि संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस के तीसरे नेत्र के रूप में कार्य कर रही हैं। योगी सरकार की इस मुस्तैदी से जहां एक ओर तस्करों में खौफ है वहीं दूसरी ओर आम जनमानस में गोवंशों की सुरक्षा को लेकर भारी संतोष भी है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि बांदा पुलिस ने सीमाओं पर ऐसी घेराबंदी की है कि वर्ष 2026 में अब तक गौ-तस्करी का एक भी मामला प्रकाश में नहीं आया है। एसपी ने स्पष्ट किया कि गौ-तस्करों के विरुद्ध पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। जनपद के सभी बार्डर चेक-पोस्टों पर 24 घंटे पैनी निगरानी रखी जा रही है।

- बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत परास गांव निवासी रोहित पुत्र राम सिंह राजपूत उम्र करीब 18 वर्ष यह, एक लड़की से प्रेम प्रसंग करता था, वही लड़की के परिजन के द्वारा लड़की की शादी किसी दूसरे के साथ की जा रही है, जिससे परेशान होकर युवक रोहित आज सोमवार की शाम करीब 5 बजे कमासिन रोड स्थित शिरोमणि सिंह के हाते में मोबाइल टावर पर चढ़कर घंटों ड्रामा करता रहा, जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो डायल 112 पीआरबी पुलिस को सूचना दिया, पीआरबी के द्वारा पहुंचकर बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत को मोबाइल टावर पर युवक के चढ़ने की जानकारी दिया। मौके पर पहुंचे बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत कस्बा इंचार्ज मनीष शर्मा कांस्टेबल नकुल राय नरेश अहिरवार निर्मल सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और घंटों समझाने बुझाने के बाद युवक को मोबाइल टावर से नीचे उतारा और समझा बुझा कर युवक के परिजनों को बुलाकर सुपुर्द किया गया। युवक ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं फतेहपुर जनपद के खागा क्षेत्र में एक लड़की से प्रेम करता था। जिसे परिजनों के द्वारा लड़की की शादी कहीं दूसरे जगह कर रहे हैं, इसी को लेकर मैं मोबाइल टावर में चढ़ गया था।1
- मौदहा (हमीरपुर), 20 अप्रैल 2026। क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटरों को लेकर बढ़ते विरोध के बीच समाजवादी पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। यह ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि शादाब हुसैन (बिट्टू) के लेटर पैड पर दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। आम नागरिकों का आरोप है कि मीटरों की रीडिंग में गड़बड़ी, अधिक बिलिंग और तकनीकी खामियों के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि क्षेत्र में लगे सभी स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष और तकनीकी जांच कराई जाए, गलत बिजली बिलों को संशोधित किया जाए तथा जांच पूरी होने तक स्मार्ट मीटर के आधार पर की जा रही बिलिंग पर रोक लगाई जाए। साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित करने की भी मांग की गई। इस दौरान अभिलाष श्रीवास,आशीष लखेरा,घनश्याम साहू, अरशद मामा, डॉ. मुबीन खान, तबरेज खान, सरफरोश, सगीर मलिक सहित कई लोग मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगे व्यापक आंदोलन किया जाएगा।3
- मौदहा हमीरपुर।कस्बे के प्रतिष्ठित रहमानियां इंटर कॉलेज में सोमवार को नवनियुक्त प्रबंधक के रूप में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जकी अहमद समेत नवनिर्वाचित सदस्यों हुआ स्वागत, इस दौरान प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. रज़िया सुल्ताना, प्रबंधन समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि जकी अहमद के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संस्थान को नई दिशा मिलेगी तथा शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। वहीं नवनियुक्त प्रबंधक जकी अहमद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह कॉलेज के विकास, अनुशासन और शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने शिक्षकों और प्रबंधन समिति के सहयोग से संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।1
- हमीरपुर:-होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, एसपी मृगांक शेखर पाठक ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, 25,26 व 27 अप्रैल को दो पालियों में सम्पन्न होनी है होमगार्ड परीक्षा, जिले में होमगार्ड परीक्षा के लिए बनाए गए हैं 4 परीक्षा केंद्र, परीक्षा केंद्रों में ज्यादातर व्यवस्थायें पूरी, शासन के निर्देश के अनुरूप सफलता पूर्वक सम्पन्न कराई जाएगी परीक्षा-एसपी जिला मुख्यालय के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का मामला। BYTE:-मृगांक शेखर पाठक (एसपी हमीरपुर)1
- गंधक अरु लोभान में, डालो मित्र कपूर। बाधो शिशु के कंठ में, रोग-दोष हो दूर।।1
- Alampur station road per Sant Joseph School ke pass nal laga hua hai jiski halat bahut kharab hai kam se kam 4 sal Se Koi nal ki CC karne ke liye nahin a Raha jisse Charon taraf Pani fail raha hai aur gandgi bhi fail rahi hai bacche aur budhe road per Naha rahe hain Mera anurodh hai ki jald se jald iski CC karva De1
- मौदहा नगर में प्रीपेड स्मार्ट मीटरों में अत्यधिक रीडिंग को लेकर क्षेत्र में विरोध तेज हो गया है। सोमवार को सांसद प्रतिनिधि शादाब हुसैन बिट्टू के नेतृत्व में करीब एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने आरोप लगाया कि मीटरों में बेइंतहा रीडिंग आने से उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। साथ ही बिना सूचना बिजली कटौती की समस्या भी सामने रखी गई। प्रदर्शनकारियों ने मीटरों की निष्पक्ष जांच कराने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और शिविर लगाकर समस्याओं के समाधान की मांग की।1
- बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गौरी खानपुर गांव से पूर्वी दिशा की ओर खेतों पर एक बबूल के पेड़ पर आज सोमवार की सुबह फांसी पर लटक शव हुआ मिला है। जैसे ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से व्यक्ति की पहचान मुबीन शेख पुत्र सुबराती उम्र करीब 49 वर्ष निवासी बगेहटा थाना बबेरु के नाम से की गई, जानकारी के मुताबिक मृतक मुबीन शेख बीते गुरुवार की सुबह अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। तब से पुलिस के द्वारा तलाश कर रही थी, वही आरोपी ने गौरी खानपुर गांव पर पहुंचकर गांव के पूर्वी दिशा की ओर रविवार व सोमवार की मध्य रात्रि खेतों में बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलवाकर जांच पड़ताल करवाई गई है। उसके बाद शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक के पंच पुत्र व दो पुत्री थी।1
- हमीरपुर:-अज्ञात कारणों से चलते हुए लोडर में लगी भीषण आग, आग लगने से थोड़ी ही देर में आग का गोला बना लोडर, आग की जद में आने से से धू धू कर जला लोडर, आग की घटना से दहेज के सामान सहित लोडर जलकर खाक, सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू, आग की घटना से पीड़ित शख्स और लोडर मालिक का लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान, दहेज का सामान लेकर रिरुआ गांव जा रहा था लोडर, जलते हुए लोडर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, राठ कोतवाली क्षेत्र के सरसई के पास की घटना।2