Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज़मगढ़ के अतरौलिया (वैसपुर) में सपा के PDA सम्मेलन में ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने सरकार को घेरा और सुभासपा नेता अरुण राजभर को दिया जवाब
Akash Modanwal
आज़मगढ़ के अतरौलिया (वैसपुर) में सपा के PDA सम्मेलन में ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने सरकार को घेरा और सुभासपा नेता अरुण राजभर को दिया जवाब
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आज़मगढ़ के अहरौला में ढाई महीने की इंस्टाग्राम दोस्ती पहुंची थाने — पंचायत के बाद बाबा पालदास मंदिर में हुई शादी, क्षेत्र में चर्चा1
- खेत में काम कर रहे युवक पर मारपीट का आरोप, वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग अतरौलिया, आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकड़ियापुर मखनहा गांव निवासी अनिल निषाद पुत्र रामनिहोर निषाद ने गांव के ही कुछ लोगों पर खेत में काम करने के दौरान लाठी-डंडे, खुरपा समेत अन्य धारदार हथियार से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार घटना 21 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे की है। अनिल निषाद ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान विपक्षी सिजोर पप्पू पुत्र श्रीपति, रेखा पत्नी सिजोर, नीलम और पूनम पत्नी सिजोर सहित अन्य लोग एक राय होकर वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे और खुरपा आदि से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल अनिल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित का कहना है कि वह विदेश में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है और उसे आशंका है कि विपक्षी पक्ष प्रशासन को गुमराह कर उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास कर रहा है, ताकि वह विदेश जाकर काम न कर सके। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसके परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे घायल हुए हैं। अनिल निषाद ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान मामले की ओर आकृष्ट कराते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि, मामले में दूसरे पक्ष का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- अतरौलिया का अगला विधायक कौन? कोयलसा बाजार की जनता ने रखी अपनी राय! कोयलसा बाजार में जनता की खुली राय!1
- 🚨 BREAKING NEWS | अंबेडकरनगर स्कूली बस और ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत, बाल-बाल बचे बच्चे! अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहुर के पास मंगलवार को बच्चों से भरी स्कूली बस और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक आए टेंपो को बचाने के प्रयास में दोनों वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूली बस सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर रुक गई, जबकि ट्रेलर सड़क पर ही पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस में सवार बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।1
- नशे के चंगुल से कैसे निकले बाहर! बर्बाद होने से बचे !देखिए... खास इंटरव्यू डॉ अमित गुप्ता के साथ अंबेडकर नगर के महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन हुआ । नोडल अधिकारी डॉक्टर अमित गुप्ता से खास बातचीत की कैसे नाश से मुक्ति पाए ? कैसे जीवन को बेहतर बनाएं ?1
- बाढ़ प्रभावित माझा क्षेत्र में पहुंचे मंडलायुक्त, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं संत कबीर नगर जिले के दक्षिणांचल स्थित धनघटा तहसील क्षेत्र के माझा इलाके में आई भीषण बाढ़ का जायजा लेने के लिए मंडलायुक्त बस्ती वैभव कुमार श्रीवास्तव एवं जिलाधिकारी आलोक कुमार मंगलवार को बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे। अधिकारियों ने करनपुर, कंचनपुर, गायघाट, दक्षिणी ढोलबजा, भौआपार, गुणवतिया और सीयरकला सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मंडलायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सर्पदंश की वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस को तैयार रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित गांवों में वितरित की जा रही क्लोरीन, पैरासिटामोल सहित अन्य आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और वितरण की भी जानकारी ली। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने गायघाट में करीब 500 मीटर सड़क की समस्या तथा भौआपार गांव में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या को मंडलायुक्त के सामने रखा। मंडलायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को दोनों समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए। वहीं माझा क्षेत्र में जलभराव और वाटर लॉगिंग की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने गोरखपुर की ओर जाने वाली दो लेन सड़क पर पुलिया निर्माण की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया बनने से जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी और जलभराव के कारण किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान से भी काफी हद तक बचाया जा सकेगा। मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करें तथा ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अलावा थाना धनघटा के प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्रा, एसडीएम धनघटा वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संत कबीर नगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली के अधीक्षक जितेंद्र कुमार चौधरी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा। मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोरे कन्हैया लाल यादव, ग्राम प्रधान बारादरी हरिराम चौहान, ग्राम प्रधान गायघाट दक्षिणी बलिंदर उर्फ पप्पू, भोलेनाथ उर्फ धर्मेंद्र, विनोद कुमार, रामकिशुन, लालधर, राजाराम, पंचराम यादव, रामानंद, जयप्रकाश, वृंदावन, सूर्यबली सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिया निर्माण की मांग को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोरे कन्हैया लाल यादव, ग्राम प्रधान गायघाट दक्षिणी बलिंदर उर्फ पप्पू एवं ग्राम प्रधान बारादरी हरिराम चौहान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र सौंपकर गोरखपुर जिले की ओर जाने वाली दो लेन सड़क पर पुलिया बनवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश और बाढ़ का पानी लंबे समय तक जमा रहता है। इससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि पुलिया का निर्माण होने से जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा और माझा क्षेत्र के लोगों को जलभराव से बड़ी राहत मिलेगी।2
- आज़मगढ़ में महंगाई के खिलाफ सपा महिला सभा का बड़ा प्रदर्शन — बबीता चौहान के नेतृत्व में राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, चीनी व गैस के बढ़े दाम वापस लेने की मांग1
- चिरैयाकोट में भीषण सड़क हादसा: बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर रूप से घायल स्थान: चिरैयाकोट चिरैयाकोट क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में मिली है, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसे के तुरंत बाद एक युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ देखा गया, जिसके सिर से खून बह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की, ताकि उसे समय पर चिकित्सा मिल सके।1