*गौवंशों के संरक्षण एवं बेहतर देखभाल को लेकर डीएम सख्त, मोतीपुर कला गौ संरक्षण केंद्र का किया विस्तृत निरीक्षण *गौवंशों के संरक्षण एवं बेहतर देखभाल को लेकर डीएम सख्त, मोतीपुर कला गौ संरक्षण केंद्र का किया विस्तृत निरीक्षण* *हरे चारे, भूसा भंडारण, साफ-सफाई, पेयजल एवं चिकित्सीय सुविधाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा* *गर्मी से बचाव हेतु शेड पर पुवाल रखने एवं पौधारोपण कर छायादार वातावरण विकसित करने के दिए निर्देश* *सहभागिता योजना के तहत दुधारू गौवंश चिन्हित कुपोषित बच्चों के परिवारों को उपलब्ध कराने पर दिया जोर* दिनांक 11 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन द्वारा विकास खंड हरैया सतघरवा के ग्राम पंचायत मोतीपुर कला स्थित गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण कर गौवंशों के संरक्षण, देखभाल एवं उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौ संरक्षण केंद्र में संचालित व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौवंशों के लिए उपलब्ध हरे चारे, भूसा गोदाम, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, शेड की स्थिति तथा चिकित्सीय सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौवंशों को उपलब्ध कराए जा रहे चारे की गुणवत्ता एवं मात्रा की जानकारी प्राप्त की तथा भूसा भंडारण की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने गौ संरक्षण केंद्र परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि नियमित साफ-सफाई एवं गोबर निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे गौवंशों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो सके। गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने गौवंशों को ताप से राहत प्रदान करने हेतु विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने शेड के ऊपर पुवाल रखने, शेड के आसपास छायादार पौधों का पौधारोपण करने तथा पर्याप्त पेयजल की सतत उपलब्धता बनाए रखने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम में गौवंशों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सीय सुविधाओं की समीक्षा करते हुए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण केंद्रों में पशु चिकित्सकों की नियमित निगरानी बनी रहनी चाहिए ताकि किसी भी बीमारी की स्थिति में त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सहभागिता योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत दुधारू गौवंश को चिन्हित कुपोषित बच्चों के परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए, जिससे बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाया जा सके तथा परिवारों को आर्थिक एवं पोषण संबंधी सहयोग प्राप्त हो। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौ संरक्षण केंद्रों की व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा सभी व्यवस्थाओं को शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर ढंग से संचालित किया जाए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी हरैया सतघरवा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
*गौवंशों के संरक्षण एवं बेहतर देखभाल को लेकर डीएम सख्त, मोतीपुर कला गौ संरक्षण केंद्र का किया विस्तृत निरीक्षण *गौवंशों के संरक्षण एवं बेहतर देखभाल को लेकर डीएम सख्त, मोतीपुर कला गौ संरक्षण केंद्र का किया विस्तृत निरीक्षण* *हरे चारे, भूसा भंडारण, साफ-सफाई, पेयजल एवं चिकित्सीय सुविधाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा* *गर्मी से बचाव हेतु शेड पर पुवाल रखने एवं पौधारोपण कर छायादार वातावरण विकसित करने के दिए निर्देश* *सहभागिता योजना के तहत दुधारू गौवंश चिन्हित कुपोषित बच्चों के परिवारों को उपलब्ध कराने पर दिया जोर* दिनांक 11 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन द्वारा विकास खंड हरैया सतघरवा के ग्राम पंचायत मोतीपुर कला स्थित गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण कर गौवंशों के संरक्षण, देखभाल एवं उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौ संरक्षण केंद्र में संचालित व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौवंशों के लिए उपलब्ध हरे चारे, भूसा गोदाम, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, शेड की स्थिति तथा चिकित्सीय सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौवंशों को उपलब्ध कराए जा रहे चारे की गुणवत्ता एवं मात्रा की जानकारी प्राप्त की तथा भूसा भंडारण की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने गौ संरक्षण केंद्र परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि नियमित साफ-सफाई एवं गोबर निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था
सुनिश्चित की जाए, जिससे गौवंशों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो सके। गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने गौवंशों को ताप से राहत प्रदान करने हेतु विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने शेड के ऊपर पुवाल रखने, शेड के आसपास छायादार पौधों का पौधारोपण करने तथा पर्याप्त पेयजल की सतत उपलब्धता बनाए रखने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम में गौवंशों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सीय सुविधाओं की समीक्षा करते हुए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण केंद्रों में पशु चिकित्सकों की नियमित निगरानी बनी रहनी चाहिए ताकि किसी भी बीमारी की स्थिति में त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सहभागिता योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत दुधारू गौवंश को चिन्हित कुपोषित बच्चों के परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए, जिससे बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाया जा सके तथा परिवारों को आर्थिक एवं पोषण संबंधी सहयोग प्राप्त हो। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौ संरक्षण केंद्रों की व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा सभी व्यवस्थाओं को शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर ढंग से संचालित किया जाए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी हरैया सतघरवा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
- उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के लगभग 30 नेताओं ने ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का दामन थाम लिया है।1
- बहराइच के हुजूरपुर में राजस्व ग्राम शिवरहा का सरकारी नल बार-बार मरम्मत के बावजूद 'जुगाड़' के सहारे चल रहा है। इस पर कई बार पैसा खर्च किया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।1
- "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" के अंतर्गत राज्य स्तरीय/ज्योतिर्लिंग के अवसर पर बाब दुःखहरण नाथ मंदिर पर कलश यात्रा के साथ जलाभिषेक, पूजा आदि कार्यक्रम में प्रतिभाग करती हुई जिलाधिकारी महोदया, मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं अन्य अधिकारीगण। "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" के अंतर्गत राज्य स्तरीय/ज्योतिर्लिंग के अवसर पर बाब दुःखहरण नाथ मंदिर पर कलश यात्रा के साथ जलाभिषेक, पूजा आदि कार्यक्रम में प्रतिभाग करती हुई जिलाधिकारी महोदया, मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं अन्य अधिकारीगण।2
- गोंडा जिले के वजीरगंज क्षेत्र के करदा निवासी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पक्का घर बनवाने की विनम्र अपील की है। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में अभी तक किसी के पास भी पक्का मकान नहीं है। मनीष ने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप कर मदद की गुहार लगाई है।2
- सिद्धार्थ नगर के उसका बाजार स्थित हनुमान मंदिर के सामने नाली का कचरा जमा है। सफाई न होने से स्थानीय लोग गंदगी और बीमारियों के डर से परेशान हैं। जनता ने स्थानीय अधिकारियों पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग की है।1
- बस में लगी भयानक आग, नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी प्राइवेट बस जलकर खाक बहराइच के नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी एक प्राइवेट बस में अज्ञात कारणों से भयानक आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। गनीमत रही कि बस में कोई यात्री नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना से बस स्टैंड पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।2
- बलरामपुर के गौरा चौराहा स्थित निदान क्लीनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद क्लीनिक संचालक फरार हो गया, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।1
- *भीटी पुलिस ने दर्ज कर दिया पास्को एक्ट की जगह अपराहन का मुकदमा* * *भीटी पुलिस ने दर्ज कर दिया पास्को एक्ट की जगह अपराहन का मुकदमा* *पीड़िता की मां की मांग, मेरी पुत्री नाबालिक है, तो पास्को एक्ट के तहत क्यों नहीं दर्ज कर रही है पुलिस मुकदमा* अम्बेडकर नगर थाना भीटी क्षेत्र के अंतर्गत पीड़ित की मां द्वारा दी गई तहरीर पर BNS की धारा 137 टू के तहत भीटी की पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दिया है । जिसके चलते पीड़िता की मां बहुत नाराज है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के विरुद्ध पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्द किया जाए। क्योंकि मेरी बेटी नाबालिक है और उसकी उम्र 16 साल है। 17 दिन बाद भीटी की पुलिस ने उसे बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध पास्को एक्ट तहत मुकदमा न दर्ज हो इसमें पुलिस की भी मिली भगत है और विपक्षी मुझ पर सुलह समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस की ढुलमुल रवैये को देखते हुए पीड़िता की मां ने मीडिया से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। मालूम हो कि जनपद अंबेडकर नगर खजूरी बाजार थाना भीटी की गीता देवी के द्वारा दी गई लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपी प्रेम कनौजिया पुत्र अमर बहादुर निवासी खजुरी बाजार पर आरोप लगाया है की दिनांक 21 अप्रैल 2026 को पीड़िता अपने चाचा की शादी में गई थी ।जिसे वहीं से दिनांक 23 अप्रैल 2026 को समय करीब 1:00 बजे दिन में विपक्षी प्रेम बहला फुसलाकर भगा ले गया। पीड़िता की मां ने दी गई लिखित तहरीर में आरोपी पर यह भी आरोप लगाया है की पुत्री अपने साथ घर से कुछ वेशकीमती सामानों को भी लेकर गई थी। शिकायत दर्ज करने को लेकर स्थानीय पुलिस इस मामले में पहले तो टालमटोल करती रही। लेकिन बाद में उच्च अधिकारियों के आदेश पर पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद आगे की न्यायिक कार्रवाई की जा रही है। मीडिया से रूबरू होती हुई पीड़िता की मां ने बताया कि विपक्षी पर मुकदमा दर्ज हो जाने पर उनके द्वारा मुकदमा वापस लेने का भी दवाब बनाया जा रहा है। मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए पीड़िता की मां पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि आरोपी को गिरफ्तार करके उसको जेल भेजा जाए। मीडिया कर्मियों को दिए गए बयान में पीड़िता के मा ने यह भी बताया कि मेरी पुत्री को स्थानीय थाना भीटी की पुलिस ने 17 दिनों बाद बरामद किया है। पीड़िता ने अभियुक्त पर यह भी आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री की उम्र जन्मतिथि के अनुसार 16 वर्ष है जो की नाबालिक है और इसी का फायदा उठाकर आरोपी उसे बहला फुसलाकर भाग ले गया था। पीड़िता की मां मीडिया कर्मियों को दिए गए बयान के माध्यम से पुलिस प्रशासन से मांग की है की आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हो जाने पर उन पर सुलह समझौता और मुकदमा वापस लेने का दावाब बनाया जा रहा है ।और साथ ही साथ मारने पीटने डराने की धमकी दी जा रही है। दिए गए मीडिया कर्मियों के अपने बयान में पीड़िता की मां ने कहा कि हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करके उसे जेल भेजा जाए और हमारे साथ कोई अप्रिय घटना ना घटे इसकी हमें सुरक्षा मुहैया प्रदान की जाए।1
- उत्तर प्रदेश, बहराइच - नानपारा के रहने वाले नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल मोहीद राजू एवं व्यापारी हाजी इलयास हज के लिए मक्का मदीना गए हुए हैं उन्होंने वहां पर नामचीन यूट्यूब से मुलाकात कि आप भी देख सकते हैं....3