कोतवाल सुंदरम शर्मा और चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह "युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश" शक्तिफार्म। देवभूमि बैकुंठपुर में आयोजित बैकुंठपुर प्रीमियर लीग रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रिकेट प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। देर रात तक चले मुकाबलों में चौकों-छक्कों की बरसात के बीच खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। टूर्नामेंट के दौरान युवाओं में खेल भावना और अनुशासन का अनूठा संगम देखने को मिला। टूर्नामेंट का शुभारंभ सितारगंज कोतवाल सुंदरम शर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “युवा देश की रीढ़ हैं। नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ना आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। खेल युवाओं के शारीरिक और बौद्धिक विकास का सबसे मजबूत माध्यम है। वहीं शक्तिफार्म चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना सिखाते हैं। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। पहला मुकाबला बिछुवा और गोविंद नगर के मध्य खेला गया। निर्धारित 8 ओवर में बिछुवा की टीम ने 113 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में गोविंद नगर की टीम 78 रन पर ढेर हो गई। शानदार बल्लेबाजी करते हुए चंद्र नेगी ने 20 गेंदों में 40 रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मुकाबला आनंदनगर और राजनगर के बीच खेला गया। कल्याणपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 115 रन बनाए। जवाब में राजनगर की टीम 83 रन ही बना सकी। कल्याणपुर के ऑलराउंडर युवराज सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में मात्र 13 रन देकर 6 विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया। तीसरे मुकाबले में बैकुंठपुर की टीम ने 79 रन बनाए, जबकि रॉयल इलेवन की टीम 60 रन पर सिमट गई। शानदार बल्लेबाजी करते हुए समीर राय ने 12 गेंदों में ताबड़तोड़ 25 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई और मैन ऑफ द मैच बने। आयोजक समिति के संरक्षक राम चंद्र राय एवं समिति सदस्यों ने कोतवाल सुंदरम शर्मा और चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। टूर्नामेंट में स्कोरर की भूमिका सुप्रीतम राय, तारक, विक्रम मंडल और उदय मंडल ने निभाई, जबकि अंपायरिंग जगदीश एवं मनजीत ने की। मंच संचालन और उद्घोषणा राम चंद्र राय द्वारा की गई। इस दौरान अजय जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवींद्र अग्रवाल, राम गोपाल, अनिमेष सरकार, आनंद राय, त्रिनाथ मंडल, प्रशांत मजूमदार, अशोक मजूमदार, नरेश मजूमदार, कृष्णपद मंडल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

- आज रविवार को मातृ दिवस पर मै आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए नमन करता हूं 🙏1
- उत्तराखंड रुद्रपुर...₹2 के विवाद में चली चार गोलिया,चौकी इंचार्ज की कार्रवाई से रम्पुरा में मचा हड़कंप! फायरिंग करने वाले आरोपियों की धरपकड़ तेज, पुलिस लगातार दे रही दबिश… परिवार से भी पूछताछ जारी।1
- कोरोना के बाद अब हंता वायरस का बढ़ता खतरा, रहें जागरूक और सावधान। #viralvideo #Pilibhitnews1
- पिथौरागढ़ में दिखा यह जन उत्साह और ऊर्जा इस बात का प्रतीक है कि हमारी सरकार की नीतियां जनभावनाओं के अनुरूप सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं।1
- Post by Sudheer Kumar1
- पीलीभीत के बूंदी भूड़ गाँव के ग्रामीण कांग्रेस नेता हरप्रीत सिंह चंबा के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। उनकी इस मुलाकात का उद्देश्य किसी स्थानीय मुद्दे पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना है।1
- पीलीभीत के कुर्रेया क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार बेखौफ जारी है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही से ग्रामीण परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मिट्टी माफिया के संरक्षण पर सवाल उठ रहे हैं।1
- सरौंजा ग्राम प्रधान राज सिंह ने पूर्व प्रधान द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर प्रेस वार्ता बुलाई। उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताया और अपने पक्ष में कई खुलासे किए।1