एडवोकेट बार एसोसिएशन बरेली का भव्य आयोजन, रोटरी भवन में जुटे सैकड़ों अधिवक्ता मुख्य अतिथि शिरीष मेहरोत्रा व विशेष अतिथि पूर्व न्यायाधीश तेजपाल राणा ने बढ़ाई शोभा, एकता पर दिया जोर बरेली। चौपला चौराहे के निकट स्थित रोटरी भवन में एडवोकेट बार एसोसिएशन बरेली द्वारा एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पुरुष एवं महिला अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा परिसर खचाखच भरा रहा और आयोजन को विशेष गरिमा प्राप्त हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अनिल द्विवेदी ने की, जबकि संचालन सचिव गौरव सिंह राठौर ने किया। संरक्षक मंडल के सदस्य एडवोकेट अंगन सिंह एवं एडवोकेट संजय वर्मा की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य एडवोकेट शिरीष मेहरोत्रा एवं विशेष अतिथि के रूप में पूर्व न्यायाधीश तेजपाल राणा उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत बैज एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। अपने संबोधन में दोनों अतिथियों ने अधिवक्ताओं की न्याय व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए संगठनात्मक एकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ एवं विशिष्ट अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से अधिवक्ता शिरीष मेहरोत्रा, नरेश पाल सिंह, परमार, रशीद, प्रदीप यादव, धरजीत सिंह, शेर सिंह सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे। महिला अधिवक्ताओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। कविता सक्सेना, चंद्रकली कश्यप, सुची शर्मा, नीरज यादव, पारुल शर्मा, सुषमा माहेश्वरी, शिल्पी एवं रूबीन सहित कई महिला अधिवक्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि शिरीष मेहरोत्रा, विशेष अतिथि तेजपाल राणा तथा अध्यक्ष एडवोकेट अनिल द्विवेदी द्वारा प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र वितरित किए गए। इस दौरान नव पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के प्रति सजग रहने और संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिवक्ताओं के बीच आपसी सहयोग, समन्वय एवं सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना रहा। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, अधिवक्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

- Post by Pushpender Rajput1
- बरेली में मजदूरी के पैसे मांगना एक मजदूर को भारी पड़ गया। मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव का है, जहां चेतराम नाम के व्यक्ति ने गांव के ही रमेश और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि रमेश पर उसकी मजदूरी के करीब 15 हजार रुपये बकाया थे। जब उसने अपने मेहनत के पैसे मांगे, तो आरोपी ने रुपये देने से साफ इनकार कर दिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि कुछ देर बाद रमेश अपने परिवार और अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर चेतराम के घर में जबरन घुस आया और हमला बोल दिया। इस दौरान चेतराम, उसके भाई प्रेमपाल और मां रामवती के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूरे मामले में आज शुक्रवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे दी गई जानकारी1
- up Congress ke Ajayray ki tabiyat Achanak kharab/ Ajay Rai ko Vedanta hospital mein karaya Bharti/ swasthya bigada to Bharti karaya/ Congress neta ki tabiyat kharab/ Lucknow ke Vedanta Mein Bharti/ karykram Mein behosh Ajay Rai/ karykram ke dauran tabiyat kharab/ Lucknow ke Vedanta Se Badi khabar/ doctor Lage checkup karne mein/1
- बरेली । थाना बारादरी क्षेत्र के खुर्रम गोटिया निवासी 28 वर्षीय शनि पुत्र बाबूराम को सांप ने डस लिया परिवार वालों से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शनि ने बताया घर के पास में सफाई कर रहा था इस दौरान सांप ने आकर सीधे हाथ की पहली उंगली में डस लिया शनि ने परिवार वालों को बताया हालत बिगड़ने लगी परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर वैभव शुक्ला ने जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया शनि का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।1
- नवाबगंज। बरखान रोड पर धर्मकांटा मोड़ के पास शुक्रवार भोर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बरात से लौट रही एक कार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार युवतियों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव खाता घोसटंडा निवासी सरिता, अनुपम सिंह, शीतल सिंह और साक्षी सिंह अपने मौसेरे भाई आशीष बाबू की बरात में शामिल होकर लौट रहे थे। बरात नवाबगंज क्षेत्र के गांव नवादा इकरामुल्ला से शिव शक्ति बरातघर पहुंची थी। कार्यक्रम के बाद सभी कार से वापस घर जा रहे थे। परिजनों के मुताबिक, कार में आगे की सीट पर मौसा छेदालाल बैठे थे, जबकि वाहन लाल चरण सिंह चला रहे थे। जैसे ही वाहन बरखान रोड पर धर्मकांटा मोड़ के पास पहुंचा, सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए शहर भेज दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।1
- #बरेली में मौलाना की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप! परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, उच्च स्तरीय जांच की मांग"#1
- *ब्रेकिंग: पीलीभीत पुलिस ने किया 5.5 करोड़ का घोटाला बेनकाब 🚨* फर्जी ID बनाकर सरकारी खजाने से 1 करोड़ से ज्यादा निकालने वाले 7 गिरफ्तार! मुख्य आरोपी इलहाम रहमान शम्सी ने वेतन मद से पैसे निकालकर पत्नी-रिश्तेदारों के खाते में भेजे। पत्नी के खाते में 2.37 करोड़, अजरा खान के खाते में 2.12 करोड़ मिले। *पीलीभीत पुलिस ने 53 खातों से 5.50 करोड़ फ्रीज कराए।* SP के निर्देशन में थाना कोतवाली टीम ने सभी 7 आरोपियों को दबोचा। *भ्रष्टाचारियों पर काल बनकर टूटी पीलीभीत पुलिस 💪* #PilibhitPolice #SaluteToPolice #UPPolice #ScamExposed3
- बरेली के एजाजनगर गोटिया, वार्ड नंबर 75 स्थित गरीब नवाज शादी हॉल में AIMIM की ओर से ‘कार्यकर्ता जोड़ो सम्मेलन’ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही। सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और नए लोगों को पार्टी से जोड़ना बताया गया। इस दौरान AIMIM के प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी ने बिहार के किशनगंज निवासी मौलाना तौसीफ रजा मजहरी की मौत का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मामले में गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष एडवोकेट असलम अंसारी, महानगर अध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी, महानगर महासचिव वसीम रजा, संगठन मंत्री यूथ शोएब रजा कादरी, कैंट विधानसभा अध्यक्ष फरमान अली समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन में संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी और आगामी चुनावी तैयारियों पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर बरेली में AIMIM को मजबूत करने का संकल्प लिया। वहीं, मंच से मौलाना तौसीफ रजा मजहरी की मौत का मुद्दा उठने के बाद राजनीतिक हलकों में इस पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।1