फिरोजाबाद के सिरसागंज में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस फ़िरोज़ाबाद के तहसील सिरसागंज में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य समेत जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे। दिवस में कुल 120 शिकायतें आईं, जिनमें से 15 का मौके पर ही तुरंत निपटारा कर दिया गया। बाकी शिकायतों को समय पर और अच्छी तरह से हल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया | समाधान दिवस में आए कुछ खास मामलों पर जिलाधिकारी ने तुरंत सख्त कदम उठाए। ग्राम राहतपुर की विधवा पुष्पा देवी के आवेदन पर तहसीलदार को राजस्व टीम बनाकर जल्द भूमि की पैमाइश करने के निर्देश दिए गए। वहीं, ग्राम पिंडसरा के स्वयं प्रकाश ने लेखपाल पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया, जिस पर निष्पक्ष टीम बनाकर दोबारा जांच के आदेश दिए गए। Updated News-20/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |
फिरोजाबाद के सिरसागंज में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस फ़िरोज़ाबाद के तहसील सिरसागंज में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य समेत जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे। दिवस में कुल 120 शिकायतें आईं, जिनमें से 15 का मौके पर ही तुरंत निपटारा कर दिया गया। बाकी शिकायतों को समय पर और अच्छी तरह से हल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया | समाधान दिवस में आए कुछ खास मामलों पर जिलाधिकारी ने तुरंत सख्त कदम उठाए। ग्राम राहतपुर की विधवा पुष्पा देवी के आवेदन पर तहसीलदार को राजस्व टीम बनाकर जल्द भूमि की पैमाइश करने के निर्देश दिए गए। वहीं, ग्राम पिंडसरा के स्वयं प्रकाश ने लेखपाल पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया, जिस पर निष्पक्ष टीम बनाकर दोबारा जांच के आदेश दिए गए। Updated News-20/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |
- शामली में बीजेपी सभासद की महिला ने की पिटाई, वीडियो वायरल शामली। कुछ महिलाए अपने वार्ड में नाला निर्माण का कार्य सभासद पर रुकवाने का आरोप लगाते हुए नगर पालिका में पहुंची थी। महिलाओं ने बताया कि उनसे पहले बीजेपी का सभासद वहां आकर बैठ गया।वें अपनी शिकायत पालिका अध्यक्ष के सामने रखने पहुंची थी। इसी दौरान मौके पर हंगामा हो हुआ। नगर पालिका कार्यालय से बाहर निकलने के बाद एक महिला ने बीजेपी सभासद को थाने के गेट पर पकड़कर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।1
- जमीनी जुड़ाव से जनसंवाद तक ज्योति दीदी के साथ करीब 900 महिलाएं और युवाओं की भागीदारी1
- हरियाणा का शेर ओकेंन्द राणा जी मोती नगर चौराहा सागर पहुंच चुके हैं और इंदल सिंह जी 🚩🚩🚩 जय श्री राम 🚩🙏🙏4
- आगरा कॉलेज में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल रहे मौजूद आगरा कॉलेज के निकट गंगाधर शास्त्री हॉल में सूचना विभाग की विकास प्रदर्शनी शुरू हुई। प्रदर्शनी में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की झलक दिखाई गई।1
- कागजों में मृत घोषित हुए मुरारी लाल, जीवित होने के बाद भी पेंशन का इंतजार शिकायत के बाद रिकॉर्ड में हुए जीवित, लेकिन अब तक शुरू नहीं हुई पेंशन फतेहाबाद। काली नगर, फतेहाबाद निवासी मुरारी लाल शर्मा पुत्र स्वर्गीय राम लक्ष्मण शर्मा को कुछ माह पूर्व सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित कर दिया गया। इसकी जानकारी होने पर मुरारी लाल ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत की और स्वयं के जीवित होने का प्रमाण देने के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाए। लगातार शिकायत और प्रयासों के बाद विभागीय रिकॉर्ड में मुरारी लाल को जीवित दर्ज कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद उनकी पेंशन अभी तक बहाल नहीं हो सकी है। पेंशन शुरू कराने के लिए उन्हें अब भी अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मुरारी लाल का कहना है कि सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित होने के बाद उनकी पेंशन बंद हो गई थी। अब रिकॉर्ड में जीवित दर्ज किए जाने के बावजूद पेंशन बहाल न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले का शीघ्र संज्ञान लेकर पेंशन बहाल कराने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानी से राहत मिल सके और बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। कागजों में मृत घोषित हुए मुरारी लाल, जीवित होने के बाद भी पेंशन का इंतजार शिकायत के बाद रिकॉर्ड में हुए जीवित, लेकिन अब तक शुरू नहीं हुई पेंशन फतेहाबाद। काली नगर, फतेहाबाद निवासी मुरारी लाल शर्मा पुत्र स्वर्गीय राम लक्ष्मण शर्मा को कुछ माह पूर्व सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित कर दिया गया। इसकी जानकारी होने पर मुरारी लाल ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत की और स्वयं के जीवित होने का प्रमाण देने के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाए। लगातार शिकायत और प्रयासों के बाद विभागीय रिकॉर्ड में मुरारी लाल को जीवित दर्ज कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद उनकी पेंशन अभी तक बहाल नहीं हो सकी है। पेंशन शुरू कराने के लिए उन्हें अब भी अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मुरारी लाल का कहना है कि सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित होने के बाद उनकी पेंशन बंद हो गई थी। अब रिकॉर्ड में जीवित दर्ज किए जाने के बावजूद पेंशन बहाल न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले का शीघ्र संज्ञान लेकर पेंशन बहाल कराने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानी से राहत मिल सके और बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।1
- सपा में बयानबाजी तेज, नसीम खातून ने मोनिका नाज खान पर उठाए सवाल मोनिका नाज खान से जुड़े विवाद में नसीम खातून का बयान सामने आया। उन्होंने शब्बीर अब्बास का समर्थन करते हुए मोनिका पर आरोप लगाए और पार्टी नेतृत्व से कार्रवाई की मांग की।1
- डीएम के नहीं पहुंचने से मायूस हुए फरियादी, 37 शिकायतों में आठ का मौके पर निस्तारण फतेहाबाद : तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी मनीष बंसल को फरियादियों की समस्याएं सुनने पहुंचना था, लेकिन उनके नहीं आने से कई फरियादी मायूस नजर आए। उनकी अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी नगर यमुनाधर चौहान और एसडीएम स्वाति शर्मा ने शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 37 शिकायतें पहुंचीं। इनमें सबसे अधिक 20 शिकायतें राजस्व विभाग की रहीं। आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतें संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण महज कागजों तक सीमित न रहे। संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच कर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। इस दौरान सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा रामायण यादव, तहसीलदार शिखर मिश्रा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।2
- *आगरा ब्रेकिंग!!!* सिकंदरा में पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान, कार में बेसुध मिला मनोज... सुनारी चौराहे पर कार में जिंदगी-मौत से जूझ रहा था युवक, चौकी इंचार्ज कपिल कुमार ने बचाई जान दोनों हाथों की नस काटने की कोशिश, कार में बेसुध मिला युवक; पुलिस ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर... गश्त के दौरान कार में दिखा बेसुध युवक... प्राची टावर चौकी इंचार्ज कपिल कुमार की तत्परता, कार का शीशा तोड़कर युवक को निकाला बाहर... पुलिस ने समय रहते पहुंचाया अस्पताल... सड़क किनारे कार में जिंदगी से जंग लड़ रहा था युवक, पुलिस ने बचाकर यथार्थ अस्पताल पहुंचाया आधार कार्ड से हुई पहचान, किरावली निवासी मनोज कुमार निकला कार में बेसुध मिला युवक... सुनील कुमार की खास खबर... *आगरा ब्रेकिंग!!!* सिकंदरा में पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान, कार में बेसुध मिला मनोज... सुनारी चौराहे पर कार में जिंदगी-मौत से जूझ रहा था युवक, चौकी इंचार्ज कपिल कुमार ने बचाई जान दोनों हाथों की नस काटने की कोशिश, कार में बेसुध मिला युवक; पुलिस ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर... गश्त के दौरान कार में दिखा बेसुध युवक... प्राची टावर चौकी इंचार्ज कपिल कुमार की तत्परता, कार का शीशा तोड़कर युवक को निकाला बाहर... पुलिस ने समय रहते पहुंचाया अस्पताल... सड़क किनारे कार में जिंदगी से जंग लड़ रहा था युवक, पुलिस ने बचाकर यथार्थ अस्पताल पहुंचाया आधार कार्ड से हुई पहचान, किरावली निवासी मनोज कुमार निकला कार में बेसुध मिला युवक... सुनील कुमार की खास खबर...1
- निबोहरा में घर लौट रहे किसान को गोली मारी रामपुर गांव के पास बाइक सवार युवक पर हमला, आंख के पास लगी गोली; लेन-देन के विवाद की बात सामने आई निबोहरा में घर लौट रहे किसान को गोली मारी रामपुर गांव के पास बाइक सवार युवक पर हमला, आंख के पास लगी गोली; लेन-देन के विवाद की बात सामने आई फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के रामपुर गांव के पास शुक्रवार रात बाइक से घर लौट रहे एक किसान को हमलावरों ने गोली मार दी। गोली युवक की आंख के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, थाना निबोहरा के लायकपुरा निवासी मन्नालाल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे उनका भतीजा शेर सिंह (40) पुत्र हरिमोहन धिमिश्री की तरफ से काम करके घर लौट रहा था। जैसे ही वह रामपुर गांव के पास पहुंचा, वहां घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे रोक लिया और गोली मार दी। गोली शेर सिंह की आंख के पास लगी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। पीछे से आ रहे गांव के सुंदर सिंह पुत्र ... ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। घायल को उपचार के लिए आगरा भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। बताया गया है कि घायल शेर सिंह किसान है और दूध का भी काम करता है। प्रारंभिक जांच में उसके किसी व्यक्ति से लेन-देन को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के चलते हमला किए जाने की आशंका है। मामले को लेकर सहायक पुलिस आयुक्त शम्साबाद राजीव रंजन ने बताया कि प्रथम दृष्टया लेन-देन से जुड़े विवाद की बात सामने आ रही है। युवक को गोली मारी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।1