बहराइच गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर डीएम-एसपी ने नगर में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा बहराइच, 21 सितंबर 2026। गणेश पूजा एवं आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के मद्देनजर जिलाधिकारी बहराइच राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने सोमवार को नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं शांति-व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान दोनों अधिकारियों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया और गणेश पूजा स्थलों के साथ-साथ आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रमुख गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, आवागमन तथा भीड़भाड़ की स्थिति का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क एवं सजग रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहार के दौरान नगर में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी स्थिति में लापरवाही न बरतने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया गया। पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।
बहराइच गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर डीएम-एसपी ने नगर में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा बहराइच, 21 सितंबर 2026। गणेश पूजा एवं आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के मद्देनजर जिलाधिकारी बहराइच राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने सोमवार को नगर क्षेत्र में पैदल गश्त
कर सुरक्षा एवं शांति-व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान दोनों अधिकारियों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया और गणेश पूजा स्थलों के साथ-साथ आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रमुख गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, आवागमन तथा भीड़भाड़ की स्थिति का भी जायजा लिया
गया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क एवं सजग रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहार के दौरान नगर में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था
बनाए रखने के साथ आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी स्थिति में लापरवाही न बरतने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया गया। पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।
- नेपाल के टीकापुर वन आरक्षित क्षेत्र में तीन नन्हे शावकों के साथ सड़क पर दिखी बाघिन 🐅 viral video 📸 🚨 वायरल वीडियो | नेपाल 🇳🇵 🐅 टीकापुर वन आरक्षित क्षेत्र में तीन नन्हे शावकों के साथ सड़क पर दिखी बाघिन 🐯🐯🐯 रविवार | 20 सितंबर 2026 नेपाल के टीकापुर वन आरक्षित क्षेत्र का एक रोमांचक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बाघिन अपने तीन नन्हे शावकों के साथ अचानक मुख्य सड़क पर आ जाती है। 🛣️ करीब 5 मिनट तक बाघिन अपने शावकों के साथ सड़क के बीचों-बीच रुकी रहती है। इसके बाद वह तीनों शावकों को सुरक्षित सड़क पार कराकर मुख्य मार्ग पर आगे बढ़ते हुए जंगल की ओर निकल जाती है। 🌿 यह दुर्लभ दृश्य जितना रोमांचक है, उतना ही यह जंगलों से गुजरने वाले रास्तों पर वाहन चालकों को सतर्क रहने का संदेश भी देता है। #Tikapur #Nepal #बाघिन #Tiger #TigerCubs #Wildlife #ViralVideo #Nature #Jungle #RNNDigital1
- ब्रेकिंग बहराइच | महाराज गांव टोल प्लाजा के पास आसाम रोड पर मिला 38 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में हड़कंप बहराइच। थाना दरगाह शरीफ क्षेत्र के महाराज गांव टोल प्लाजा से पहले आसाम रोड के पास सोमवार को एक 38 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना दरगाह शरीफ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान और मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्टर नौशाद खान वारसी।1
- बाबागंज स्टेशन पर ट्रेन की हो ठहराव, भारतीय किसान परिषद का आंदोलन, रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन बहराइच के क़स्बा बाबागंज स्टेशन पर ट्रेन की हो ठहराव, भारतीय किसान परिषद का आंदोलन को मिला समर्थन, सामूहिक रूप से दिया ज्ञापन1
- जनपद बहराइच के नानपारा नवजीवन हॉस्पिटल में नाक कान गले के डॉक्टर बैठते हैं1
- pichhle 20 sal Se Abhi Tak is gaon ki koi bhi sadak ka marmmat nahin Hua aur na hi gram pradhan nabiuddin Aaj Tak Sahi nirnay liya 20 sal mein Aaj Tak ka sabse bekar road Hai To hamari Murw purwa gaon k2
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक सम्पन्न मिशन कायाकल्प के तहत सभी पैरामीटर्स के सापेक्ष विद्यालयों को किया जाए संतृप्त-डीएम श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिला सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारियों से समीक्षा करते हुए परिषदीय विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों एवं पीएमश्री विद्यालयों में गतिमान कार्याें की प्रगति के विषय में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स के अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि सभी अधिकारी प्रत्येक माह अपने लक्ष्य के अनुसार विद्यालयों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। सभी विद्यालयों में बाउण्ड्रीवाल, पेयजल, शौचालय, दिव्यांग शौचालय आदि प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करायें जाए। विद्यालय में स्मार्टक्लास का संचालन एवं इंटरनेट की कनेक्टिविटी प्रत्येक दशा में सुनिश्चित रखी जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मिशन कायाकल्प में 19 पैरामीटर्स के सापेक्ष सभी विद्यालयों को संतृप्त किया जाए। ऐसे सभी विद्यालय जिनके ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है, उन्हें हटवाने हेतु शीघ्र कार्यवाही की जाए। यह भी संज्ञान में आया है कि कुछ गैस एजेंसियां विद्यालयों को गैस सिलेण्डर प्राथमिकता से नहीं दे रही है, इस पर कार्यवाही करते हुए सभी विद्यालयों को प्राथमिकता से गैस सिलेण्डर मुहैया कराया जाए, अन्यथा गैस के अभाव में खाना बनते पाया गया तो सम्बन्धित गैस एजेंसी के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिन विद्यालयों में विद्युतीकरण नहीं हुआ है, वहां पर शीघ्र कराया जाए और यदि बजट का अभाव है तो प्रस्ताव भेजकर कार्यवाही करायी जाए। उन्होने निर्देशित किया कि सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी इस आशय का प्रमाण पत्र भी जारी करें कि उनके अन्तर्गत आने वाले सभी विद्यालयों में दो लाइट एवं दो पंखे लगाये जा चुके है। उन्होने कहा कि कुछ विद्यालयों द्वारा विफ्स कार्यक्रम के तहत आयरन फोलिक टैबलेट में रूचि नहीं ली जा रही है, इसलिए सभी विद्यालय आयरन फोलिक टैबलेट का वितरण कराते हुए अनिवार्य रूप से पंजिका में भी अंकित करें। अन्यथा सम्बन्धित विद्यालयों पर कड़ी कार्यवाही होगी। इसके अलावा सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राएं अनिवार्य रूप से यूनिफार्म में आयें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।1
- बाबागंज स्टेशन पर ट्रेन की हो ठहराव, भारतीय किसान परिषद का आंदोलन को मिला समर्थन बहराइच जिले के बाबागंज स्टेशन पर ट्रेन की हो ठहराव, भारतीय किसान परिषद का आंदोलन को ब्लाक प्रमुख जे पी सिंह का मिला समर्थन1
- 🚨 अत्यंत आवश्यक: पहचान और मदद की अपील (HELP IDENTIFY) 🚨 दिनांक 20/09/2026 को समय लगभग 8 बजे, दिल्ली या वहाँ से अचानक कहीं चला गया है हम इनका नाम नहीं जानते हैं। यदि आप इन्हें पहचानते हैं या इनके परिवार को जानते हैं, तो कृपया तुरंत सूचित करें। अनुमानित उम्र: 19 साल है रहने वाले विधानसभा पयागपुर जिला बहराइच के निवासी हैं 📞 संपर्क करें: 9412506901 🙏 कृपया इस पोस्ट को शेयर करें ताकि यह इनके परिवार तक पहुँच सके।1
- चोरी के सामान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए बहराइच। खैरीघाट थाना पुलिस ने सोमवार शाम रामपुर धोबियाहार के पास से चोरी के सामान के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जाकिर पुत्र शब्बीर और नसरुद्दीन पुत्र हसैनी, निवासी पंडितपुरवा के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे उपनिरीक्षक शशि प्रताप सिंह, विश्वनाथ ठकुराई, कांस्टेबल शुभम सिंह और फैसल खान की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का विभिन्न सामान बरामद किए जाने की बात कही है। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया गया।2