Shuru
Apke Nagar Ki App…
ताज महोत्सव में जीवंत हुई राम-विवाह की झांकी आकर्षण का केंद्र ताज महोत्सव में जीवंत हुई राम-विवाह की झांकी आगरा।ताज महोत्सव में बिहार से पहुंचीं कलाकार अर्चना देवी भगवान श्रीराम के विवाह प्रसंग की सुंदर चित्रकला बनाती नजर आईं। पारंपरिक रंगों और बारीक रेखांकन से सजी उनकी कृति ने दर्शकों का मन मोह लिया। आगंतुकों ने कलाकृति की सराहना करते हुए भारतीय संस्कृति की झलक को भावपूर्ण बताया।
धर्मेंद्र चौहान -संवाददाता अमर
ताज महोत्सव में जीवंत हुई राम-विवाह की झांकी आकर्षण का केंद्र ताज महोत्सव में जीवंत हुई राम-विवाह की झांकी आगरा।ताज महोत्सव में बिहार से पहुंचीं कलाकार अर्चना देवी भगवान श्रीराम के विवाह प्रसंग की सुंदर चित्रकला बनाती नजर आईं। पारंपरिक रंगों और बारीक रेखांकन से सजी उनकी कृति ने दर्शकों का मन मोह लिया। आगंतुकों ने कलाकृति की सराहना करते हुए भारतीय संस्कृति की झलक को भावपूर्ण बताया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आगरा जनपद के थाना कस्बा फतेहाबाद क्षेत्र के अवंती बाई चौक के नजदीक एक कार मैकेनिक के गैरेज में खड़ी एक ईको कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। भीषण आग से गैराज में खड़े अन्य वाहन भी चपेट में आ गए। काम कर रहे दो मजदूर मिस्त्री आग से झुलसकर घायल हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार गैरेज में खड़ी एक ईको गाड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसके बाद आग ने तेजी से फैलते हुए पास में खड़े अन्य वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस समय गैराज में काम कर रहे दो मजदूर युवक आग भड़कने से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास करते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ज्वलनशील पदार्थ से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने से गैराज में भारी नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।3
- होली पर शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील आगरा।आगरा में होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि किसी भी महिला या बुजुर्ग से अभद्रता न करें और किसी पर जबरन रंग न डालें। साथ ही शराब पीकर वाहन न चलाने की भी हिदायत दी गई है। प्रशासन ने डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों का पालन करने, अश्लील या विवादित गीत न बजाने और मार्ग अवरुद्ध न करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी समस्या की स्थिति में नागरिकों से 112 डायल कर पुलिस को सूचना देने को कहा गया है।1
- फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा आज रविवार को क्षेत्राधिकारी जसराना व क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद द्वारा भारी पुलिस बल के साथ क्रमश: थाना जसराना व थाना शिकोहाबाद क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई । पैदल गश्त के दौरान तिराहों/चौराहों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों की चैकिंग की गई तथा साथ ही आमजन से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया गया तथा लोगों को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल बनाए रखने में पुलिस विभाग का सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया ।1
- किसान एकता के संदेश के साथ भव्य होली मिलन समारोह, संगठन को गांव-गांव मजबूत करने का संकल्प जसवंतनगर/इटावा। भारतीय किसान यूनियन धरती पुत्र किसान द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह शांति देवी इंटर कॉलेज परिसर में सौहार्द और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनी माधव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्कर्ष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय कुमार, राष्ट्रीय महासचिव प्रो. दिनेश यादव, प्रदेश महासचिव डॉ. प्रतीक यादव तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा अशोक यादव क्रांतिकारी, अमर पाल शोला, रवि यादव, कपिल यादव, विजय यादव, जौजी, शीलेंद्र, छोटे सिंह शास्त्री, धर्मेंद्र राजपूत, सर्वेश यादव, रामपाल, प्रदीप, हिमांशु, घनश्याम प्रजापति, अजय दुबे, अतुल, श्यामवीर, केपी, राजीव, अवनीश सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब संगठनात्मक एकता मजबूत हो। इस अवसर पर गांव-गांव संगठन को मजबूत करने, किसानों के हक, सम्मान और अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। होली मिलन समारोह न केवल आपसी मेल-मिलाप का माध्यम बना, बल्कि किसान एकता और संगठन विस्तार को नई दिशा देने वाला कार्यक्रम भी सिद्ध हुआ।1
- ब्रेकिंग.... भिंड में होली के त्योहार का भरपूर लाभ उठा रहे हैं मावा माफिया। फूड विभाग की नांक के नीचे खुले में किया जा रहा है मिलावटी मावे का व्यापार। अटेर अंतर्गत ग्राम खारी पुरा में जादौन की डेरी पर खुलेआम बनाया जा रहा है मिलावटी मावा नामक जहर। सूत्रों के अनुसार डेरी संचालक को नही है किसी भी तरह की कार्यवाही होने का भय क्यूंकि उक्त डेरी संचालक फूड विभाग से साँठ गाँठ होने का करता है दावा। ख़बर भारत मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़ जितेंद्र यादव पत्रकार भिंड।1
- Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)1
- फतेहाबाद : कस्वा के अवंती बाई चौक स्थित एक कार मैकेनिक गैरेज में रविवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गैरेज में बेल्डिंग का कार्य करते समय एक टैंक से गैस रिसाव होने के कारण आग भड़क उठी। जानकारी के अनुसार गैरेज में खड़ी एक ईको कार के पास बेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान टैंक से गैस लीक होने पर चिंगारी लगते ही आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने पास में खड़ी एक अन्य कार, एक वैन और एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस समय गैरिज के मालिक सनी और आमिर नामक युवक कार्य कर रहे थे। अचानक आग की लपटें उठने से सनी का चेहरा झुलस गया, जबकि आमिर का हाथ झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को बाहर निकाला और आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास की अन्य दुकानों को भी नुकसान हो सकता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग से गैरेज संचालक को भारी आर्थिक नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।4
- आगरा/फतेहपुर सीकरी—विश्व धरोहर स्थल फतेहपुर सीकरी के पार्किंग गेट क्षेत्र में अवैध लपका गाइडों की सक्रियता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दिनभर पार्किंग गेट पर लपको का जमावड़ा लगाकर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले कथित अवैध लपका गाइडों की कई तस्वीरें मीडिया के कैमरे में कैद हुई हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि आखिर इन्हें किसका संरक्षण प्राप्त है और किन स्तरों पर इन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ये अवैध लपका गाइड पर्यटकों को भ्रमित कर अपनी सेवाएं थोपते हैं, जिससे न केवल पर्यटकों को आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि पर्यटन की छवि भी प्रभावित होती है। सवाल यह भी है कि क्या यह गतिविधि केवल मीडिया के कैमरे में ही दिखाई देती है, या फिर संबंधित विभागों की निगाहें इस ओर नहीं पड़ रहीं। जहां से लपका तंत्र सक्रिय है वहां पर कैमरे भी लगे हुए हैं चर्चा यह भी है कि कहीं सरगनाओं के संचालन से जुड़े लपका ठेकेदार या अन्य प्रभावशाली तत्वों के संरक्षण में तो यह तंत्र नहीं पनप रहा। यदि ऐसा है, तो इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक प्रतीत होती है। इस पूरे प्रकरण में यह भी सवाल उठता है कि इस मामले में संज्ञान क्यों नहीं लिया जा रहा, नियमों के अनुसार, केवल अधिकृत गाइडों को ही पर्यटकों को मार्गदर्शन की अनुमति है, ऐसे में अवैध लपका गाइडों पर कार्रवाई न होना कई शंकाओं को जन्म देता है।1