Shuru
Apke Nagar Ki App…
बलिया बलिदान दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर जिला कारागार से जेल के फाटक खोलकर अमर शहीद बागी बलिया की धरती को नमन करते हुए एमआईए पार्टी के प्रदेश सचिव शमीम खान ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बलिया के वीर सपूतों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके संघर्ष और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान शमीम खान ने कहा कि बलिया की क्रांतिकारी धरती आज भी देशवासियों को राष्ट्रभक्ति और संघर्ष की प्रेरणा देती है। उन्होंने अमर शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
Kanhaiya Verma
बलिया बलिदान दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर जिला कारागार से जेल के फाटक खोलकर अमर शहीद बागी बलिया की धरती को नमन करते हुए एमआईए पार्टी के प्रदेश सचिव शमीम खान ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बलिया के वीर सपूतों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके संघर्ष और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान शमीम खान ने कहा कि बलिया की क्रांतिकारी धरती आज भी देशवासियों को राष्ट्रभक्ति और संघर्ष की प्रेरणा देती है। उन्होंने अमर शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सिवानकला से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था सिकंदरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र के सिवानकला गांव से बुधवार को माँ जल्पा-कल्पा कांवरिया संघ के तत्वावधान में कांवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम और बाबा बासुकीनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पहले गांव में कांवरियों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद मां जल्पा-कल्पा की पूजा कर सभी कांवरियों ने बाबा बैजनाथ धाम और बाबा बासुकीनाथ के दर्शन के लिए यात्रा शुरू की। इस दौरान गांव का माहौल भक्तिमय नजर आया और श्रद्धालुओं ने धार्मिक जयकारे लगाए। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष विजय राजभर, उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष अंजनी शर्मा, संरक्षक संतोष कुमार यादव, भीम गुप्ता, राजकुमार यादव, बृजमोहन गुप्ता, बृजेश राम, बृजेश वर्मा, मंतोष यादव, अंबिका राजभर और सादिक अजीज समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- बिहार अपने दम पर कैसे खड़ा हो सकता है? जो है इसी मे लुटने मे लगा है, बिहार अपने दम पर कैसे खड़ा हो सकता है? जो है इसी मे लुटने मे लगा है, बढ़ाने का कोई चिंता नहीं??1
- अंसाव के छितनपुर से पैक्स का चावल बेचने के आरोप में पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार,भेजा गया जेल असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव से पैक्स का चावल बेचने के आरोप में फरार चल रहे पूर्व पैक्स अध्यक्ष अवधबिहारी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।वही आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि अवध बिहारी सिंह के विरुद्ध पैक्स के चावल की बिक्री से संबंधित मामला दर्ज है। प्राथमिकी होने के बाद से ही वह फरार चल रहे थे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को उनके ठिकाने के संबंध में गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छितनपुर गांव में छापेमारी कर आरोपित पूर्व पैक्स अध्यक्ष को गिरफ्तार कर करवाई करते हुए जेल भेज दिया गया1
- जगदीशपुर प्रखंड के खेतलपुर पंचायत अंतर्गत भैरव के मड़ई गांव में प्राथमिक विद्यालय का दृश्य देखें व सुनें -1
- राहुल गांधी और झारखंड सरकार ने संवाद से निकला छात्रों की समस्याओं का समाधान - इसलिए हर छात्र से मिल रहा है इतना प्यार और सम्मान।1
- दरौली प्रखंड के परसिया गांव में बुधवार की दोपहर 3 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि छह वर्षीय बच्ची को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। हादसे में दोन पंचायत निवासी संतोष कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अली अहमद (बहारन) मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने निजी वाहन से घायल संतोष को मैरवा सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भी इलाज कराया गया। दरौली प्रखंड के परसिया गांव में बुधवार की दोपहर 3 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि छह वर्षीय बच्ची को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। हादसे में दोन पंचायत निवासी संतोष कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अली अहमद (बहारन) मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने निजी वाहन से घायल संतोष को मैरवा सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भी इलाज कराया गया।1
- बसपा विधायक स्व. श्री उमाशंकर सिंह जी की तेरहवीं में श्रद्धांजलि देने और प्रसाद ग्रहण करने उमड़ी भारी भीड़.... बसपा विधायक स्व. श्री उमाशंकर सिंह जी की तेरहवीं में श्रद्धांजलि देने और प्रसाद ग्रहण करने उमड़ी भारी भीड़.... श्रद्धांजलि सभा से लेकर भोजन स्थल तक लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। हर ओर लोगों की मौजूदगी और श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी।1
- आपने सुना क्या !! 🔊....................................1
- प्रशांत किशोर ने DGP से की मुलाकात, फिर क्या बोले सुनिए! प्रशांत किशोर ने DGP से की मुलाकात, फिर क्या बोले सुनिए!1