logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रेस विज्ञप्ति* *मेडिकल कालेज द्वारा "औषधि दुष्प्रभाव सूचना रिपोर्टिंग" विषय पर जन-जागरण अभियान आयोजित किये जाने के संबंध में* प्राचार्य प्रोफेसर डा० आर० सी० गुप्ता के मार्गदर्शन में छठवें नेशनल फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के अंतर्गत फार्माकोलॉजी विभाग एल० एल० आर० एम० मेडिकल कालेज द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल चिकित्सालय के PMSSY बाह्य रोगी विभाग के प्रांगण में उपभोक्ताओं द्वारा "औषधि दुष्प्रभाव सूचना रिपोर्टिंग" विषय पर जन-जागरण अभियान आयोजित किया गया। कार्यवाहक विभागाध्यक्ष डा० पिंकी विश्वकर्मा के नेतृत्व में डा० राजकुमार गोयल द्वारा जनसामान्य को अभियान में फार्माकोविजिलेंस (औषधि सतर्कता) आज के समय में चिकित्सा क्षेत्र का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। बाजार में आने वाली हर दवा का सुरक्षित होना जरूरी है, और इसके लिए डॉक्टरों, नर्सों, फार्मासिस्टों के साथ-साथ मरीजों को भी जागरूक होना होगा। दवाओं के किसी भी प्रतिकूल प्रभाव (Adverse Drug Reaction) की तुरंत रिपोर्टिंग करके हम अनगिनत जानों को बचा सकते हैं के संबंध में जानकारी दी गई। इस अभियान में विभाग के समस्त परास्नातक, स्नातक छात्र तथा डिमॉन्स्ट्रेटर्स के द्वारा मरीजों में दवाइयों के तर्कसंगत उपयोग करने तथा दवाइयों से होने वाले दुष्प्रभावों को रिपोर्ट करने के सम्बन्ध में एक रोल प्ले का प्रदर्शन किया गया। प्राचार्य डा० आर० सी० गुप्ता ने कार्यवाहक विभागाध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये बधाई दी। इस अवसर पर डा० गौरव गुप्ता, डा० आनन्द दीक्षित, डा० अमरेन्द्र चौधरी, डा० पीयूष मिश्रा, डा० शालिनी गुप्ता, डा० राम किशोर पांडे एवं समस्त परास्नातक छात्र, स्नातक छात्र तथा डिमॉन्स्ट्रेटर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कर्मचारियों की उपस्थिती एवं योगदान सराहनीय रहा।

5 hrs ago
user_Arnav chaudhary
Arnav chaudhary
Court reporter मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
5a7ceef7-5d3c-44ec-ba35-2754bbafae0c

प्रेस विज्ञप्ति* *मेडिकल कालेज द्वारा "औषधि दुष्प्रभाव सूचना रिपोर्टिंग" विषय पर जन-जागरण अभियान आयोजित किये जाने के संबंध में* प्राचार्य प्रोफेसर डा० आर० सी० गुप्ता के मार्गदर्शन में छठवें नेशनल फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के अंतर्गत फार्माकोलॉजी विभाग एल० एल० आर० एम० मेडिकल कालेज द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल चिकित्सालय के PMSSY बाह्य रोगी विभाग के प्रांगण में उपभोक्ताओं द्वारा "औषधि दुष्प्रभाव सूचना रिपोर्टिंग" विषय पर जन-जागरण अभियान आयोजित किया गया। कार्यवाहक विभागाध्यक्ष डा० पिंकी विश्वकर्मा के नेतृत्व में डा० राजकुमार गोयल द्वारा जनसामान्य को अभियान में फार्माकोविजिलेंस

562ab062-151e-48e2-85be-6ad65650927a

(औषधि सतर्कता) आज के समय में चिकित्सा क्षेत्र का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। बाजार में आने वाली हर दवा का सुरक्षित होना जरूरी है, और इसके लिए डॉक्टरों, नर्सों, फार्मासिस्टों के साथ-साथ मरीजों को भी जागरूक होना होगा। दवाओं के किसी भी प्रतिकूल प्रभाव (Adverse Drug Reaction) की तुरंत रिपोर्टिंग करके हम अनगिनत जानों को बचा सकते हैं के संबंध में जानकारी दी गई। इस अभियान में विभाग के समस्त परास्नातक, स्नातक छात्र तथा डिमॉन्स्ट्रेटर्स के द्वारा मरीजों में दवाइयों के तर्कसंगत उपयोग करने

तथा दवाइयों से होने वाले दुष्प्रभावों को रिपोर्ट करने के सम्बन्ध में एक रोल प्ले का प्रदर्शन किया गया। प्राचार्य डा० आर० सी० गुप्ता ने कार्यवाहक विभागाध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये बधाई दी। इस अवसर पर डा० गौरव गुप्ता, डा० आनन्द दीक्षित, डा० अमरेन्द्र चौधरी, डा० पीयूष मिश्रा, डा० शालिनी गुप्ता, डा० राम किशोर पांडे एवं समस्त परास्नातक छात्र, स्नातक छात्र तथा डिमॉन्स्ट्रेटर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कर्मचारियों की उपस्थिती एवं योगदान सराहनीय रहा।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • सुंदर गौतम बने किठौर व्यापार सभा अध्यक्ष, सपा ने दी नई जिम्मेदारी मेरठ में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा ने संगठन में नई नियुक्ति की है। किनानगर निवासी सुंदर गौतम को किठौर विधानसभा व्यापार सभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नियुक्ति के दौरान सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सुंदर गौतम की नई जिम्मेदारी के तहत किठौर क्षेत्र में व्यापारियों से जुड़े मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों पर काम करने की बात कही गई है। #Meerut #Kithore #SundarGautam #SamajwadiParty #SP #VyaparSabha #KithoreAssembly #BusinessCommunity #MeerutNews #UPPolitics #UPNews #ERadioIndia
    1
    सुंदर गौतम बने किठौर व्यापार सभा अध्यक्ष, सपा ने दी नई जिम्मेदारी
मेरठ में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा ने संगठन में नई नियुक्ति की है। किनानगर निवासी सुंदर गौतम को किठौर विधानसभा व्यापार सभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
नियुक्ति के दौरान सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सुंदर गौतम की नई जिम्मेदारी के तहत किठौर क्षेत्र में व्यापारियों से जुड़े मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों पर काम करने की बात कही गई है।
#Meerut #Kithore #SundarGautam #SamajwadiParty #SP #VyaparSabha #KithoreAssembly #BusinessCommunity #MeerutNews #UPPolitics #UPNews #ERadioIndia
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house Meerut, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • थाना भावनपुर क्षेत्र अंतर्गत पति-पत्नी के मध्य आपसी विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की घटना में आरोपी की गिरफ्तारी/पुलिस द्वारा कृत कार्रवाई के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर देहात द्वारा बाईट
    1
    थाना भावनपुर क्षेत्र अंतर्गत पति-पत्नी के मध्य आपसी विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की घटना में आरोपी की गिरफ्तारी/पुलिस द्वारा कृत कार्रवाई के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर देहात द्वारा बाईट
    user_Mohd Waseem
    Mohd Waseem
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रधानाचार्य पर अभद्रता और जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप, छात्रा ने थाने में दी तहरीर दौराला। दिल्ली-दून हाईवे स्थित सकौती के हितकारी किसान इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पर अभद्रता का आरोप लगाने वाली छात्रा सोमवार को परिजनों और अन्य सहयोगियों के साथ थाने पहुंची। छात्रा ने प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। तहरीर में छात्रा ने आरोप लगाया कि वह लगातार तीन वर्षों से कक्षा में टॉपर रही है। इसके बावजूद प्रधानाचार्य ने उसके साथ अभद्रता करते हुए अश्लील भाषा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। छात्रा के अनुसार, क्लास टीचर से शिकायत करने पर मामले को दबाने का प्रयास किया गया। छात्रा ने बताया कि परिजनों को जानकारी देने के बाद शुक्रवार को वह कॉलेज पहुंची थी और प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। वहीं, कॉलेज प्रबंधन कमेटी की ओर से भी प्रधानाचार्य को हटाने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रधानाचार्य का मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।
    4
    प्रधानाचार्य पर अभद्रता और जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप, छात्रा ने थाने में दी तहरीर
दौराला। दिल्ली-दून हाईवे स्थित सकौती के हितकारी किसान इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पर अभद्रता का आरोप लगाने वाली छात्रा सोमवार को परिजनों और अन्य सहयोगियों के साथ थाने पहुंची। छात्रा ने प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
तहरीर में छात्रा ने आरोप लगाया कि वह लगातार तीन वर्षों से कक्षा में टॉपर रही है। इसके बावजूद प्रधानाचार्य ने उसके साथ अभद्रता करते हुए अश्लील भाषा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। छात्रा के अनुसार, क्लास टीचर से शिकायत करने पर मामले को दबाने का प्रयास किया गया।
छात्रा ने बताया कि परिजनों को जानकारी देने के बाद शुक्रवार को वह कॉलेज पहुंची थी और प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। वहीं, कॉलेज प्रबंधन कमेटी की ओर से भी प्रधानाचार्य को हटाने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रधानाचार्य का मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।
    user_Arnav chaudhary
    Arnav chaudhary
    Court reporter मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • MP:जय स्तंभ चौक पर जाम यातायात प्रभावित हुआ #groundnews24x7
    1
    MP:जय स्तंभ चौक पर जाम यातायात प्रभावित हुआ #groundnews24x7
    user_Ground News 24x7
    Ground News 24x7
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • क्या कहेगे आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर के बारे में प्रोटीन,विटामिन से भरपूर चिप्स का स्वाद, क्या वाकई इसमें जो दिखाई जा रहा है वह कहां तक सच है । कोई तथ्य या प्रमाण वास्तविकता का नही है हमारे पास, स्वास्थ्य को महत्वपूर्ण मानते हुए आपके बीच इस वीडियो को पहचान पहुंचना उचित समझा । अपनी अपनी राय बताएं अपने सभी मित्रों को भेजें और सभी बच्चों को दिखाएं
    1
    क्या कहेगे आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर के बारे में
प्रोटीन,विटामिन से भरपूर चिप्स का स्वाद, क्या वाकई इसमें जो दिखाई जा रहा है वह कहां तक सच है । कोई तथ्य या प्रमाण वास्तविकता का नही है हमारे पास, स्वास्थ्य को महत्वपूर्ण मानते हुए आपके बीच इस वीडियो को पहचान पहुंचना उचित समझा । अपनी अपनी राय बताएं अपने सभी मित्रों को भेजें और सभी बच्चों को दिखाएं
    user_PARUL SIROHI BC MEERUT
    PARUL SIROHI BC MEERUT
    सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • थाना लोहिया नगर क्षेत्र अंतर्गत पति के द्वारा पत्नी की हत्या की घटना में अभियुक्त की गिरफ्तारी/ पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी कोतवाली द्वारा बाइट
    1
    थाना लोहिया नगर क्षेत्र अंतर्गत पति के द्वारा पत्नी की हत्या की घटना में अभियुक्त की गिरफ्तारी/ पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी कोतवाली द्वारा बाइट
    user_Mohd Waseem
    Mohd Waseem
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मेरठ: संपत्ति विवाद में पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद चौकी पहुंचकर किया सरेंडर मेरठ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर में एक पति ने संपत्ति के विवाद में अपनी ही पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। ​​मृतका के भाई सोनू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि शाहिस्ता और चांद खां की शादी करीब छह साल पहले हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। पिछले कुछ समय से चांद को गांव में संपत्ति मिली थी, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच पिछले तीन महीने से लगातार विवाद चल रहा था। आरोप है कि चांद नशे का आदी है और शाहिस्ता चाहती थी कि वह वह संपत्ति बच्चों के नाम कर दे। ​दोपहर करीब 2:30 बजे: चांद वापस कमरे पर पहुंचा, जहां उसने शाहिस्ता के साथ मारपीट की और फिर चुन्नी से उसका गला घोंट दिया। ​थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति चांद खां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    2
    मेरठ: संपत्ति विवाद में पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद चौकी पहुंचकर किया सरेंडर
मेरठ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर में एक पति ने संपत्ति के विवाद में अपनी ही पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
​​मृतका के भाई सोनू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि शाहिस्ता और चांद खां की शादी करीब छह साल पहले हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। पिछले कुछ समय से चांद को गांव में संपत्ति मिली थी, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच पिछले तीन महीने से लगातार विवाद चल रहा था। आरोप है कि चांद नशे का आदी है और शाहिस्ता चाहती थी कि वह वह संपत्ति बच्चों के नाम कर दे।
​दोपहर करीब 2:30 बजे: चांद वापस कमरे पर पहुंचा, जहां उसने शाहिस्ता के साथ मारपीट की और फिर चुन्नी से उसका गला घोंट दिया।
​थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति चांद खां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_Faiz Alam
    Faiz Alam
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
  • जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से अभद्रता का वीडियो वायरल जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से अभद्रता का वीडियो वायरल जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप 6-7 युवकों ने रास्ते में रोककर की अभद्रता, तीन गिरफ्तार; महिला आयोग ने लिया संज्ञान जमुई। बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित तौर पर अभद्रता और छेड़खानी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। घटना 19 सितंबर की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान करने का दावा किया है। अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया गया है कि नाबालिग छात्र और छात्रा स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में छह-सात युवकों ने उन्हें कथित तौर पर रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने छात्रा के साथ अभद्रता की और आपत्तिजनक हरकतें कीं। इस दौरान कुछ युवक घटना का वीडियो भी बनाते रहे। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया और लोगों में आक्रोश देखने को मिला। पुलिस ने पीड़ित छात्र-छात्रा के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार वीडियो में दिखाई दे रहे सभी युवकों की पहचान की जा चुकी है और तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि नाबालिगों की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पीड़ितों की सुरक्षा और पहचान की गोपनीयता बनाए रखने की बात कही। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की भी बात कही गई है। मामले में राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने जमुई डीएम से घटना की जानकारी लेकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। भाजपा प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने भी घटना की निंदा करते हुए आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से अभद्रता का वीडियो वायरल
जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से अभद्रता का वीडियो वायरल
जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
6-7 युवकों ने रास्ते में रोककर की अभद्रता, तीन गिरफ्तार; महिला आयोग ने लिया संज्ञान
जमुई। बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित तौर पर अभद्रता और छेड़खानी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। घटना 19 सितंबर की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान करने का दावा किया है। अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
बताया गया है कि नाबालिग छात्र और छात्रा स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में छह-सात युवकों ने उन्हें कथित तौर पर रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने छात्रा के साथ अभद्रता की और आपत्तिजनक हरकतें कीं। इस दौरान कुछ युवक घटना का वीडियो भी बनाते रहे। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया और लोगों में आक्रोश देखने को मिला।
पुलिस ने पीड़ित छात्र-छात्रा के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार वीडियो में दिखाई दे रहे सभी युवकों की पहचान की जा चुकी है और तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि नाबालिगों की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पीड़ितों की सुरक्षा और पहचान की गोपनीयता बनाए रखने की बात कही। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की भी बात कही गई है।
मामले में राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने जमुई डीएम से घटना की जानकारी लेकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
भाजपा प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने भी घटना की निंदा करते हुए आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Gaurav Choudhary
    Gaurav Choudhary
    Non-Governmental Organisation मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.