Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिंटेक्स में पानी नहीं होने से पब्लिक परेशान है? #shortvideo #shorts #pani #jal #viralvideo #news
AAM JANATA
सिंटेक्स में पानी नहीं होने से पब्लिक परेशान है? #shortvideo #shorts #pani #jal #viralvideo #news
- User2367Lohardaga, Jharkhand😤12 hrs ago
More news from झारखंड and nearby areas
- सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड क्षेत्र के पुसो थाना अंतर्गत दारी टोंगरी पहाड़ में करोड़ों रुपए की लागत से पीएचयू भवन का निर्माण किया जा रहा है। जो बिना इंजिनियर की मौजूदगी में निर्माण कार्य चल रहा था। शिकायत मिलने पर स्थानीय पत्रकारों द्वारा निर्माण कार्यस्थल पर पहुंचकर जायजा लिया गया। एवं घटिया निर्माण को लेकर ठेकेदार अनमोल कुमार गुप्ता से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यस्थल पर पत्रकारों को जांच पड़ताल करने का कोई अधिकार नहीं है। आपलोगों को जो छापना है छाप दीजिए निर्माण कार्य डीसी महोदया के देखरेख में हो रहा है। वहीं जब संबंधित विभाग के इंजीनियर से बात कराने को कहा गया तो उन्होंने बात भी नहीं करवाया और फोन नंबर देने से भी इनकार कर दिया। छत ढलाई में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है जैसे- सीमेंट, मुलायम सरिया, एवं बालू जिसमें मिट्टी का अंश अधिक मात्रा में है और सरिया के नीचे बिना कवर ब्लॉक बिछाए साथ ही बिना क्रैंक तोड़े ही काम किया जा रहा है। वहीं जब इस मामले में बीडीओ रमेश कुमार यादव से फोन पर बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि हेल्थ सेंटर निर्माण के बारे में हमें कोई भी जानकारी नहीं है।4
- चेहरे के मस्से हटवाये लेजर मशीन के द्वारा आपके शहर गुमला में @heart impete studio & laser Centre Gumla Jharkhand हमारे यहां हर तरह के टैटू बनाएं एवं मिठाई जाते हैं और साथ में स्क्रीन के दाग धब्बे भी हटाए जाते हैं1
- बुढ़मू के उमेडंडा में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समुदायों के लोगों ने एकजुट होकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन कुमार शर्मा उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में अधिवक्ता व सूचना अधिकार कार्यकर्ता सरफराज अहमद, मोहन जायसवाल, सुनील साहू, सुदामा नायक, उमेडंडा अंजुमन कमिटी के खजांची मिस्टर अंसारी, शिवनंदन मुंडा, डॉ. कपिल साहू, अंजुमन कमिटी के सदर मंजूर हसन, गाजन नायक, रत्न प्रकाश सिंह, कांशी साहू एवं दर्जनों अन्य लोग शामिल हुए।होली मिलन समारोह को सफल बनाने में सत्यम साहू, आकाश साहू, प्रवीण नाइक, पवन कुमार साहू, विजय मल साहू, कुलदीप साहू, चंद्रदीप साहू, कार्तिक साहू, राहुल काश्यप एवं अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। समारोह में सभी ने होली की बधाई देते हुए आपसी भाईचारे का संदेश दिया।1
- Post by Dipak gupta2
- रांची / रातू: Ranchi जिले के Ratu प्रखंड अंतर्गत पाली ग्राम स्थित नार्मदश्वर शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य शुभारम्भ आज विधि-विधान के साथ हुआ। इस पावन अवसर पर लोकप्रिय युवा नेता ओम शंकर गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए और भगवान भोलेनाथ के समक्ष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत भव्य कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर पाली नदी तक पहुँची। कलश यात्रा में महिलाओं की भारी सहभागिता रही। लगभग 50 हजार महिलाओं की श्रद्धा और भक्ति से पूरा वातावरण “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण किए महिलाओं की आस्था देखते ही बन रही थी। इस अवसर पर ओम शंकर गुप्ता ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी और श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। कार्यक्रम को लेकर पूरे पाली ग्राम में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।1
- बच्चा चोर के शक में तीन युवक गिरफ्तार, गांव में मचा हड़कंप — अचार बेचने पहुंचे थे, बच्चों को जबरन खिलाने के आरोप डुमरी (गुमला): डुमरी प्रखंड क्षेत्र के कठगांव में बच्चा चोर होने के शक में तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गुरुवार को हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है कि यह वास्तव में बच्चा चोरी का मामला है या फिर महज गलतफहमी। जानकारी के अनुसार तीनों युवक गांव-गांव घूमकर अचार बेचने का काम करते हैं। ग्रामीणों ने शाम करीब चार बजे बताया कि युवक सबसे पहले नाटावल गांव में फेरी लगाकर अचार बेचने पहुंचे थे। वहां अचार की बिक्री नहीं होने पर वे कठगांव की ओर चले गए और वहां भी अचार बेचने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान आरोप है कि युवकों ने स्कूल के कुछ बच्चों को जबरन अचार खिलाने की कोशिश की। बच्चों द्वारा अचार खाने से मना करने पर युवकों ने कथित रूप से बच्चों का गला पकड़कर जबरदस्ती अचार खिलाने की कोशिश की। यह पूरी घटना कुछ दूरी पर खड़ी एक युवती ने देख ली। युवती ने तुरंत बच्चों के परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही गांव में हल्ला मच गया और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया और बच्चा चोर होने के शक में उन्हें रोककर रखा। घटना की सूचना तुरंत डुमरी थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने एक अधिकारी के साथ पुलिस बल को मौके पर भेजा। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर थाना ले आई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि युवकों पर लगाए गए आरोप सही हैं या फिर किसी प्रकार की गलतफहमी के कारण यह घटना हुई है। #GumlaNews #Dumri #JharkhandNews #CrimeNews #LocalNews #BreakingNews #GumlaPolice #Jharkhand4
- रांची जिले के रातू प्रखंड के पाली ग्राम में स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर में गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। विधि-विधान के साथ संपन्न इस समारोह में युवा नेता ओम शंकर गुप्ता ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की समृद्धि की प्रार्थना की।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य कलश यात्रा रही, जो मंदिर प्रांगण से शुरू होकर पाली नदी तक पहुंची। हजारों महिलाओं ने सिर पर कलश रखे पारंपरिक परिधानों में भाग लिया। उनकी भक्ति और श्रद्धा से पूरा इलाका 'हर हर महादेव' के नारों से प्रतिध्वनित हो उठा। आस्था का यह अनोखा नजारा देखने लायक था।ओम शंकर गुप्ता ने संबोधन में कहा, "इन धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारा बढ़ता है तथा आध्यात्मिक जागरण होता है।" उन्होंने समिति को सफलता के लिए धन्यवाद दिया। पूरे पाली ग्राम में उत्सवमय माहौल छा गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने इसे यादगार बना दिया।1
- रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर कल होगी केंद्रीय समिति की अहम बैठक चैनपुर (गुमला): आगामी रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर केंद्रीय रामनवमी पूजा समिति, चैनपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक छह मार्च (शुक्रवार) को आयोजित की जाएगी। बैठक शाम सात बजे चैनपुर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में होगी। जानकारी देते हुए गुरुवार को शाम छह बजे समिति के सदस्यों ने बताया कि बैठक में चैती दुर्गा पूजा, मंगलवारी शोभायात्रा तथा रामनवमी पूजा को भव्य एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही शोभायात्रा के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, सजावट तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी। समिति ने सभी रामभक्तों और नगरवासियों से बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने की अपील की है, ताकि पर्व को शांतिपूर्ण और सफल बनाया जा सके। बताया गया कि बैठक में समिति के मुख्य संरक्षक, संरक्षक मंडल, केंद्रीय समिति के सदस्य सहित नगर के प्रबुद्ध रामभक्तों की उपस्थिति रहेगी। #Chainpur #Gumla #Ramnavami #ChaitiDurgaPuja #JharkhandNews #LocalNews #FestivalNews4
- डुमरी में बच्चा चोर के शक में तीन युवक गिरफ्तार, इलाके में सनसनी डुमरी (गुमला)। डुमरी प्रखंड के कठगांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के संदेह में तीन युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना गुरुवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के लोगों को तीन संदिग्ध युवक गांव के आसपास घूमते हुए दिखाई दिए। इसी दौरान बच्चा चोरी की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। पुलिस द्वारा तीनों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।1