logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीआरसीएम पहल में एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में योग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम भिवानी। बीआरसीएम पहल में आयोजित 11 हरियाणा बटालियन एनसीसी, भिवानी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल एंटोनी सेल्वम के मार्गदर्शन में कैडेट्स के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विभिन्न प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिविर में योग विषय पर विस्तृत चर्चा एवं डेमॉन्स्ट्रेशन कराया गया। कैडेट्स को योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी गई। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक लचीलापन, एकाग्रता, मानसिक शांति एवं कार्यक्षमता में वृद्धि होने के बारे में बताया गया। हेल्थ एंड हाइजीन पर संबोधन देते हुए डॉ. संजय यादव ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित दिनचर्या तथा स्वच्छ वातावरण अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कैडेट्स को हाथों की स्वच्छता, साफ-सफाई, पौष्टिक आहार तथा स्वास्थ्य के प्रति नियमित जागरूकता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण की आधारशिला है।” वहीं टेक्निकल ऑफिसर लेफ्टिनेंट सोमवीर ने भी कैडेट्स को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त स्वच्छ भारत अभियान पर भी विस्तृत व्याख्यान दिया गया। कैडेट्स को स्वच्छता के महत्व तथा समाज में स्वच्छता का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में कैडेट्स के सैन्य कौशल एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देने के लिए ड्रिल प्रतियोगिता एवं फायरिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कैडेट्स ने अनुशासन, सटीकता, एकाग्रता एवं टीम भावना का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कैंप एडजुटेंट कैप्टन अनिल तंवर, सूबेदार मेजर डी. गोपालन कृष्णा, लेफ्टिनेंट सौमवीर, सूबेदार पीतम सिंह, सूबेदार हरी राम, सूबेदार लोकेश, सूबेदार राम जीलाल, फर्स्ट ऑफिसर सुरेंद्र सिंह, सेकंड ऑफिसर संदीप, सेकंड ऑफिसर रिन, सेकंड ऑफिसर नीता सहित अन्य सिविल स्टाफ एवं सैन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

16 hrs ago
user_Rajesh Bisht
Rajesh Bisht
Court reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
16 hrs ago
b8d89fcb-5f06-4471-bd76-78996e04848e

बीआरसीएम पहल में एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में योग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम भिवानी। बीआरसीएम पहल में आयोजित 11 हरियाणा बटालियन एनसीसी, भिवानी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल एंटोनी सेल्वम के मार्गदर्शन में कैडेट्स के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विभिन्न प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिविर में योग विषय पर विस्तृत चर्चा एवं डेमॉन्स्ट्रेशन कराया गया। कैडेट्स को योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी गई। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक लचीलापन, एकाग्रता, मानसिक शांति एवं कार्यक्षमता में वृद्धि होने के बारे में बताया गया। हेल्थ एंड

ddc277bd-7578-4ab5-9dac-07a342408c6b

हाइजीन पर संबोधन देते हुए डॉ. संजय यादव ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित दिनचर्या तथा स्वच्छ वातावरण अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कैडेट्स को हाथों की स्वच्छता, साफ-सफाई, पौष्टिक आहार तथा स्वास्थ्य के प्रति नियमित जागरूकता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण की आधारशिला है।” वहीं टेक्निकल ऑफिसर लेफ्टिनेंट सोमवीर ने भी कैडेट्स को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त स्वच्छ भारत अभियान पर भी विस्तृत व्याख्यान

3555124f-864e-4aa4-8d0b-5f109d4c1622

दिया गया। कैडेट्स को स्वच्छता के महत्व तथा समाज में स्वच्छता का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में कैडेट्स के सैन्य कौशल एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देने के लिए ड्रिल प्रतियोगिता एवं फायरिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कैडेट्स ने अनुशासन, सटीकता, एकाग्रता एवं टीम भावना का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कैंप एडजुटेंट कैप्टन अनिल तंवर, सूबेदार मेजर डी. गोपालन कृष्णा, लेफ्टिनेंट सौमवीर, सूबेदार पीतम सिंह, सूबेदार हरी राम, सूबेदार लोकेश, सूबेदार राम जीलाल, फर्स्ट ऑफिसर सुरेंद्र सिंह, सेकंड ऑफिसर संदीप, सेकंड ऑफिसर रिन, सेकंड ऑफिसर नीता सहित अन्य सिविल स्टाफ एवं सैन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • 26 August 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News
    1
    26 August 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News
    user_PPT News
    PPT News
    रिपोर्टर दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • हड़ताल के बीच ACB का बड़ा एक्शन: हरियाणा में पटवारी-हेल्पर रिश्वत लेते दबोचे, इंतकाल के नाम पर मांगी थी घूस हड़ताल के बीच ACB का बड़ा एक्शन: हरियाणा में पटवारी-हेल्पर रिश्वत लेते दबोचे, इंतकाल के नाम पर मांगी थी घूस
    1
    हड़ताल के बीच ACB का बड़ा एक्शन: हरियाणा में पटवारी-हेल्पर रिश्वत लेते दबोचे, इंतकाल के नाम पर मांगी थी घूस
हड़ताल के बीच ACB का बड़ा एक्शन: हरियाणा में पटवारी-हेल्पर रिश्वत लेते दबोचे, इंतकाल के नाम पर मांगी थी घूस
    user_Digital Bhoomi
    Digital Bhoomi
    पत्रकार रोहतक, रोहतक, हरियाणा•
    1 hr ago
  • कैंपस में पुलिस और छात्रों के बीच तगड़ी झड़प. कई छात्र और कई पुलिसवाले घायल हुए आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय कैंपस में पुलिस और छात्रों के बीच तगड़ी झड़प हो गई. पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो छात्रों ने भी पुलिस के जवानों की पिटाई कर दी. कई छात्र और कई पुलिसवाले घायल हुए हैं. अबतक ये आंदोलन शांतिपूर्ण दिख रहा था लेकिन आज हुई हिंसा चिंतित करती है.
    1
    कैंपस में पुलिस और छात्रों के बीच तगड़ी झड़प. कई छात्र और कई पुलिसवाले घायल हुए 
आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय कैंपस में पुलिस और छात्रों के बीच तगड़ी झड़प हो गई. पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो छात्रों ने भी पुलिस के जवानों की पिटाई कर दी. कई छात्र और कई पुलिसवाले घायल हुए हैं. अबतक ये आंदोलन शांतिपूर्ण दिख रहा था लेकिन आज हुई हिंसा चिंतित करती है.
    user_Geetanshu
    Geetanshu
    Media company रोहतक, रोहतक, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • पानीपत में ACB का बड़ा ट्रैप! ₹20 हजार रिश्वत लेते पटवारी-सहायक गिरफ्तार 35 हजार की रिश्वत मांगी, 20 हजार लेते रंगे हाथ पकड़े गए पटवारी-सहायक!
    1
    पानीपत में ACB का बड़ा ट्रैप! ₹20 हजार रिश्वत लेते पटवारी-सहायक गिरफ्तार

35 हजार की रिश्वत मांगी, 20 हजार लेते रंगे हाथ पकड़े गए पटवारी-सहायक!
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    58 min ago
  • महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की कमी।रात और डॉक्टर डेपुटेशन पर भेजें। महेंद्रगढ़, हरियाणा, रेवाडी समाचारl
    1
    महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की कमी।रात और डॉक्टर डेपुटेशन पर भेजें।
महेंद्रगढ़, हरियाणा, रेवाडी समाचारl
    user_Haryana  breaking news
    Haryana breaking news
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल का CMO ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश डिलीवरी वार्ड में बेड की कमी दूर करने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर तैयार होगा नया डिलीवरी पॉइंट
    1
    महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल का CMO ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश डिलीवरी वार्ड में बेड की कमी दूर करने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर तैयार होगा नया डिलीवरी पॉइंट
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter नहर कॉलोनी, महेंद्रगढ़•
    21 hrs ago
  • भिवानी में सफाई कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन: चेयरपर्सन कार्यालय में डाला कूड़ा भिवानी में सफाई कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन: चेयरपर्सन कार्यालय में डाला कूड़ा
    1
    भिवानी में सफाई कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन: चेयरपर्सन कार्यालय में डाला कूड़ा
भिवानी में सफाई कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन: चेयरपर्सन कार्यालय में डाला कूड़ा
    user_Digital Bhoomi
    Digital Bhoomi
    पत्रकार रोहतक, रोहतक, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • रघुनाथपुरा में घर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी रघुनाथपुरा में घर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी रघुनाथपुरा। क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब घर में एक 65 वर्षीय महिला मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। मृतका की पहचान कमला पत्नी जगनाराम, उम्र 65 वर्ष, निवासी रघुनाथपुरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है और महिला के इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
    1
    रघुनाथपुरा में घर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
रघुनाथपुरा में घर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
रघुनाथपुरा। क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब घर में एक 65 वर्षीय महिला मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।
मृतका की पहचान कमला पत्नी जगनाराम, उम्र 65 वर्ष, निवासी रघुनाथपुरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया।
पुलिस ने शव को सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है और महिला के इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
    user_खबर आस पास झुंझुनूं
    खबर आस पास झुंझुनूं
    Local News Reporter सूरजगढ़, झुंझुनू, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.