logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमेठी में इंडेन उपभोक्ताओं के लिए राहत: 1 अप्रैल से प्रकाश गैस सर्विस शुरू करेगी होम डिलीवरी अमेठी के इंडेन गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रकाश गैस सर्विस ने 1 अप्रैल 2026 से गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी शुरू करने का निर्णय लिया है। अब उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए गोदाम पर जाने या लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। गैस एजेंसी के प्रोपराइटर मंदीप सिंह अरोरा ने बताया कि उपभोक्ताओं को केवल पर्ची कटवाने के लिए एजेंसी कार्यालय आना होगा, इसके बाद सिलेंडर उनके निर्धारित रूट पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए एजेंसी द्वारा एक साप्ताहिक रूट प्लान तैयार किया गया है, जिसके अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई की जाएगी। रूट प्लान इस प्रकार है: सोमवार: केवल अमेठी कस्बा मंगलवार: अमेठी कस्बा, धनापुर, ककवा, विशेषरगंज, बड़गांव बुधवार: अमेठी कस्बा, मिश्रौली माफी, ठेंगहा, सहजीपुर, हथकिला, टीकरमाफी गुरुवार: अमेठी कस्बा, मुंशीगंज रोड, पनियार, थौरा, टिकरी, बंदोइया शुक्रवार: अमेठी कस्बा, चचकापुर, बिराहिमपुर, गंगोली, हथकिला, भेटुआ, भीमी, संग्रामपुर शनिवार: अमेठी कस्बा, ककवा, धनापुर, महराजपुर, कोरारी, विशेषरगंज, बड़गांव रविवार: अमेठी कस्बा, महराजपुर, ककवा, कोरारी, टीकरमाफी मंदीप सिंह अरोरा ने बताया कि सप्लाई वाहन रोज सुबह 10 बजे अपने निर्धारित स्थानों पर पहुंचेंगे, जहां उपभोक्ता पर्ची दिखाकर आसानी से सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं से रूट प्लान का पालन करने की अपील की है। एजेंसी की इस नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी और गैस वितरण प्रणाली अधिक सुव्यवस्थित व पारदर्शी बनेगी।

11 hrs ago
user_Distt Coresspondent NATION ONE
Distt Coresspondent NATION ONE
Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
11 hrs ago
7cf06950-c0aa-457d-a067-fbec63e4f594

अमेठी में इंडेन उपभोक्ताओं के लिए राहत: 1 अप्रैल से प्रकाश गैस सर्विस शुरू करेगी होम डिलीवरी अमेठी के इंडेन गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रकाश गैस सर्विस ने 1 अप्रैल 2026 से गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी शुरू करने का निर्णय लिया है। अब उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए गोदाम पर जाने या लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। गैस एजेंसी के प्रोपराइटर मंदीप सिंह अरोरा ने बताया कि उपभोक्ताओं को केवल पर्ची कटवाने के लिए एजेंसी कार्यालय आना होगा, इसके बाद सिलेंडर उनके निर्धारित रूट पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए एजेंसी द्वारा एक साप्ताहिक रूट प्लान तैयार किया गया है, जिसके अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई की जाएगी। रूट प्लान इस प्रकार है: सोमवार:

d2d573e6-1382-4ca3-976a-b8abce649c63

केवल अमेठी कस्बा मंगलवार: अमेठी कस्बा, धनापुर, ककवा, विशेषरगंज, बड़गांव बुधवार: अमेठी कस्बा, मिश्रौली माफी, ठेंगहा, सहजीपुर, हथकिला, टीकरमाफी गुरुवार: अमेठी कस्बा, मुंशीगंज रोड, पनियार, थौरा, टिकरी, बंदोइया शुक्रवार: अमेठी कस्बा, चचकापुर, बिराहिमपुर, गंगोली, हथकिला, भेटुआ, भीमी, संग्रामपुर शनिवार: अमेठी कस्बा, ककवा, धनापुर, महराजपुर, कोरारी, विशेषरगंज, बड़गांव रविवार: अमेठी कस्बा, महराजपुर, ककवा, कोरारी, टीकरमाफी मंदीप सिंह अरोरा ने बताया कि सप्लाई वाहन रोज सुबह 10 बजे अपने निर्धारित स्थानों पर पहुंचेंगे, जहां उपभोक्ता पर्ची दिखाकर आसानी से सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं से रूट प्लान का पालन करने की अपील की है। एजेंसी की इस नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी और गैस वितरण प्रणाली अधिक सुव्यवस्थित व पारदर्शी बनेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमेठी के एक छोटे से गांव से निकलकर पूरे जिले का नाम रोशन करने वाली स्नेहा का पीसीएस में चयन हुआ है।स्नेहा को यह असफलता चौथे प्रयास में मिली है। अब स्नेहा नायक तहसीलदार बनेगी।पीसीएस बनने के बाद स्नेहा के शुभचिंतक उनके घर पहुंच कर उन्हें मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। यूपीएससी में स्नेहा की 92वीं रैंक आई है। अमेठी तहसील क्षेत्र के कुड़वा डालव गांव की रहने वाली स्नेहा के पिताजी वर्तमान समय में हरियाणा में राजकीय इंटर कॉलेज में प्राचार्य हैं।जबकि स्नेहा खुद सुल्तानपुर जिले के धम्मौर स्थित हनुमत इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान की प्रवक्ता है। स्नेहा चार बहनों में सबसे बड़ी हैं और उनके एक चचेरे भाई उमेश कुमार शुक्ला है।स्नेहा की मां हाउसवाइफ है।स्नेहा की शादी गौरीगंज तहसील क्षेत्र के पंडरी गांव के रहने वाले विपुल पांडेय के साथ नवंबर 2025के हुई थी।इनके पति सहायक अध्यापक है।स्नेहा की प्रारंभिक शिक्षा यहीं पर हुई और उन्होंने एक से छह तक की पढ़ाई आसपास के ही स्कूलों में की।7 से 12 तक की शिक्षा उनकी हरियाणा में पिताजी के पास की और एक बार फिर वह अमेठी लौटी जहां उन्होंने आरआरपीजी कॉलेज अमेठी से ग्रेजुएशन किया।सुल्तानपुर के जिले के के एन आई कॉलेज से उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।स्नेहा के सफलता की जानकारी मिलते ही गांव के साथ ही शुभ चिंतक उनके घर पहुँच रहे है और उनकी सफलता पर उन्हें बधाई दे रहे है। अपनी सफलता पर स्नेहा ने कहा कि उनके यहां तक पहुचने में उनका परिवार का पूरा साथ रहा है।दूसरे प्रदेशों में जाकर ज्यादा पढ़ाई का मौका नही मिला लेकिन घर मे ही रहकर पढ़ाई की।इसके साथ ही हनुमत इंटर कालेज में भी पढ़ाती थी।पढ़ाई में सबसे ज्यादा ऑनलाइन का भी का मोटिवेशनल रहा है।अभी हाल ही में शायद हुई तो ससुराल ने भी पूरा सहयोग दिया।92 वी रैंक आई है और मुझे नायाब तहसीलदार का पद मिला है अब प्रसाशन का भी अनुभव मिलेगा।शिक्षा के बाद अब नए क्षेत्र में जाना होगा और फील्ड का काम करना होगा तो नया अनुभव मिलेगा।
    1
    अमेठी के एक छोटे से गांव से निकलकर पूरे जिले का नाम रोशन करने वाली स्नेहा का पीसीएस में चयन हुआ है।स्नेहा को यह असफलता चौथे प्रयास में मिली है। अब स्नेहा नायक तहसीलदार बनेगी।पीसीएस बनने के बाद स्नेहा के शुभचिंतक उनके घर पहुंच कर उन्हें मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। यूपीएससी में स्नेहा की 92वीं रैंक आई है।
अमेठी तहसील क्षेत्र के कुड़वा डालव गांव की रहने वाली स्नेहा के पिताजी वर्तमान समय में हरियाणा में राजकीय इंटर कॉलेज में प्राचार्य हैं।जबकि स्नेहा खुद सुल्तानपुर जिले के धम्मौर स्थित हनुमत इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान की प्रवक्ता है। स्नेहा चार बहनों में सबसे बड़ी हैं और उनके एक चचेरे भाई उमेश कुमार शुक्ला है।स्नेहा की मां हाउसवाइफ है।स्नेहा की शादी गौरीगंज तहसील क्षेत्र के पंडरी गांव के रहने वाले विपुल पांडेय के साथ नवंबर 2025के हुई थी।इनके पति सहायक अध्यापक है।स्नेहा की प्रारंभिक शिक्षा यहीं पर हुई और उन्होंने एक से छह तक की पढ़ाई आसपास के ही स्कूलों में की।7 से 12 तक की शिक्षा उनकी हरियाणा में पिताजी के पास की और एक बार फिर वह अमेठी लौटी जहां उन्होंने आरआरपीजी कॉलेज अमेठी से ग्रेजुएशन किया।सुल्तानपुर के जिले के के एन आई कॉलेज से उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।स्नेहा के सफलता की जानकारी मिलते ही गांव के साथ ही शुभ चिंतक उनके घर पहुँच रहे है और उनकी सफलता पर उन्हें बधाई दे रहे है।
अपनी सफलता पर स्नेहा ने कहा कि उनके यहां तक पहुचने में उनका परिवार का पूरा साथ रहा है।दूसरे प्रदेशों में जाकर ज्यादा पढ़ाई का मौका नही मिला लेकिन घर मे ही रहकर पढ़ाई की।इसके साथ ही हनुमत इंटर कालेज में भी पढ़ाती थी।पढ़ाई में सबसे ज्यादा ऑनलाइन का भी का मोटिवेशनल रहा है।अभी हाल ही में शायद हुई तो ससुराल ने भी पूरा सहयोग दिया।92 वी रैंक आई है और मुझे नायाब तहसीलदार का पद मिला है अब प्रसाशन का भी अनुभव मिलेगा।शिक्षा के बाद अब नए क्षेत्र में जाना होगा और फील्ड का काम करना होगा तो नया अनुभव मिलेगा।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमेठी जिले में LPG उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए प्रकाश गैस एजेंसी द्वारा रूट चार्ट जारी किया गया बताया गया कि सप्ताह के अलग-अलग दिनों अमेठी टाउन के अलग-अलग क्षेत्र में गैस सिलेंडर वितरित किया जाएगा एजेंसी अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि ग्राहक सिर्फ गैस टोकन और DAC नंबर के लिए ऑफिस आए बाकी गैस सिलेंडर गैस गाड़ी के माध्यम से पहले की भांति सप्ताह के अलग अलग दिन अलग-अलग क्षेत्र में प्रदान की जाएगी
    2
    अमेठी जिले में LPG उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए प्रकाश गैस एजेंसी द्वारा  रूट चार्ट जारी किया गया बताया गया कि 
सप्ताह के अलग-अलग दिनों अमेठी टाउन के अलग-अलग  क्षेत्र में गैस सिलेंडर वितरित किया जाएगा 
एजेंसी अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि ग्राहक सिर्फ गैस टोकन और   DAC नंबर के लिए ऑफिस आए बाकी गैस सिलेंडर गैस गाड़ी के माध्यम से पहले की भांति सप्ताह के अलग अलग दिन अलग-अलग क्षेत्र में प्रदान की जाएगी
    user_SHIV MOHAN MISHRA
    SHIV MOHAN MISHRA
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सुलतानपुर जनपद के थाना गोसाईगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गोकशी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना गोसाईगंज क्षेत्र के राजापुर दिनवा तालाब के पास सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने मौके से चापड़, चाकू, सूजा, रस्सी, तराजू सहित कई उपकरण और वाहन बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है। इस वीडियो में देखिए पूरी कार्रवाई की जानकारी और क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर की आधिकारिक बाइट। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like व Share जरूर क
    1
    सुलतानपुर जनपद के थाना गोसाईगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गोकशी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई थाना गोसाईगंज क्षेत्र के राजापुर दिनवा तालाब के पास सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने मौके से चापड़, चाकू, सूजा, रस्सी, तराजू सहित कई उपकरण और वाहन बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।
इस वीडियो में देखिए पूरी कार्रवाई की जानकारी और क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर की आधिकारिक बाइट।
ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like व Share जरूर क
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Media company सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का लेंगे सीख। uppcs 2024 की परीक्षा में तहसील रानीगंज के अमित सिंह निवासी ग्राम भैंसाना असिस्टेंट कलेक्टर,कमर्शियल टैक्स व नौडेरा के शिवम मिश्र डिप्टी जेलर तथा श्वेता द्विवेदी SDM के पद पर एवं श्रद्धा पाण्डेय ने सफलता प्राप्त किया है। इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत व गुरुजनों के सही मार्गदर्शन एवं माता पिता के आशीर्वाद को दिया है। इस सफलता की अपार खुशी में तहसील रानीगंज सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर तहसील रानीगंज के अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर बधाई भेट किया। इस अवसर पर पूर्व न्यायिक सदस्य देवेश प्रताप सिंह, नगर पंचायत रानीगंज के अध्यक्षपति बद्रीनाथ गुप्ता, अधिवक्ता उमाकांत पाण्डेय, अधिवक्ता वसीम अहमद,अधिवक्ता शमीम अहमद, अधिवक्ता सभापति द्विवेदी, अधिवक्ता कौशलेंद्र यादव,अधिवक्ता अम्बरीष यादव, अधिवक्ता मनोज तिवारी, अधिवक्ता राजकुमार यादव, अधिवक्ता प्रमोद तिवारी,अधिवक्ता संतोष यादव,एवं क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति एवं तमाम पत्रकार बन्धु भी उपस्थित रहे।
    1
    प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का लेंगे सीख।
uppcs 2024 की परीक्षा में तहसील रानीगंज के अमित सिंह निवासी ग्राम भैंसाना असिस्टेंट कलेक्टर,कमर्शियल टैक्स व नौडेरा के शिवम मिश्र डिप्टी जेलर तथा श्वेता द्विवेदी SDM के पद पर एवं श्रद्धा पाण्डेय ने सफलता प्राप्त किया है। इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत व गुरुजनों के सही मार्गदर्शन एवं माता पिता के आशीर्वाद को दिया है। इस सफलता की अपार खुशी में तहसील रानीगंज सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर तहसील रानीगंज के अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर बधाई भेट किया। इस अवसर पर पूर्व न्यायिक सदस्य देवेश प्रताप सिंह, नगर पंचायत रानीगंज के अध्यक्षपति बद्रीनाथ गुप्ता, अधिवक्ता उमाकांत पाण्डेय, अधिवक्ता वसीम अहमद,अधिवक्ता शमीम अहमद, अधिवक्ता सभापति द्विवेदी, अधिवक्ता कौशलेंद्र यादव,अधिवक्ता अम्बरीष यादव, अधिवक्ता मनोज तिवारी, अधिवक्ता राजकुमार यादव, अधिवक्ता प्रमोद तिवारी,अधिवक्ता संतोष यादव,एवं क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति एवं तमाम पत्रकार बन्धु भी उपस्थित रहे।
    user_अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    Journalist प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ट्रांस संशोधन बिल के विरोध में उतरा किन्नर समाज जबलपुर के करमचंद चौक स्थित विजन पैलेस होटल में अरमान फाउंडेशन के द्वारा किन्नर समाज का एक सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संसद में मार्च महीने में पारित ट्रांस संशोधन विधेयक का किन्नर समाज द्वारा पुरजोर विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की गई,सभी किन्नर समाज ने हाथों में तख्तियां लेकर एक स्वर में इस विधेयक को वापस लेने की मांग की, इस मौके पर आए हुए किन्नर गुरुओं ने अपने-अपने विचार सभी के सामने व्यक्त किये एवं कार्यक्रम में किन्नर समाज द्वारा प्रस्तुतियां दी गई,इस सभा में किन्नर समुदाय से गुरु संजना हाजी, गुरु मनीषा दास ,गुरु दिया नायक, सुरैया जी,सनम नायक, सयाना,सुहाना जी, अरमान फाउंडेशन की वरिष्ठ संरक्षक प्रो. भारती शुक्ला जी, चंद, निज्जो जी उपस्थित रहे ।
    1
    ट्रांस संशोधन बिल के विरोध में उतरा किन्नर समाज
जबलपुर के करमचंद चौक स्थित विजन पैलेस होटल में अरमान फाउंडेशन के द्वारा किन्नर समाज का एक सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संसद में मार्च महीने में पारित ट्रांस संशोधन विधेयक का किन्नर समाज द्वारा पुरजोर विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की गई,सभी किन्नर समाज ने हाथों में तख्तियां लेकर एक स्वर में इस विधेयक को वापस लेने की मांग की, इस मौके पर आए हुए किन्नर गुरुओं ने अपने-अपने विचार सभी के सामने व्यक्त किये एवं कार्यक्रम में किन्नर समाज द्वारा प्रस्तुतियां दी गई,इस सभा में किन्नर समुदाय  से गुरु संजना हाजी, गुरु मनीषा दास ,गुरु दिया नायक, सुरैया जी,सनम नायक, सयाना,सुहाना जी, अरमान फाउंडेशन की वरिष्ठ संरक्षक प्रो. भारती शुक्ला जी, चंद,  निज्जो जी उपस्थित रहे ।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by RAMA SHANKAR SHUKLA
    1
    Post by RAMA SHANKAR SHUKLA
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    News Anchor Lalganj, Rae Bareli•
    7 hrs ago
  • प्रतापगढ़डी•ए•वी•इंटरमीडिएट कॉलेज शिक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह सेवानिवृत हुए। कल अवकाश होने के कारण एक दिन पूर्व सेवानिवृत्त हुए।विद्यालय परिवार द्वारा विदाई का कार्यक्रम किया गया।सेवानिवृत्त अध्यापक नरेन्द्र प्रताप सिंह को प्रधानाचार्य अवधेश विश्वकर्मा द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर और माल्यापर्ण कर विदाई दी गयी।
    1
    प्रतापगढ़डी•ए•वी•इंटरमीडिएट कॉलेज शिक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह सेवानिवृत हुए। कल अवकाश होने के कारण एक दिन पूर्व सेवानिवृत्त हुए।विद्यालय परिवार द्वारा विदाई का कार्यक्रम किया गया।सेवानिवृत्त अध्यापक नरेन्द्र प्रताप सिंह को प्रधानाचार्य अवधेश विश्वकर्मा द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर और माल्यापर्ण कर विदाई दी गयी।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *सीतापुर के अग्निवीर इंद्रजीत गुप्ता को नम आंखों से अंतिम विदाई, पूरे जनसैलाब ने दी श्रद्धांजलि* सीतापुर। जनपद के वीर सपूत अग्निवीर इंद्रजीत गुप्ता का पार्थिव शरीर रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव पकरिया धापूपुर पहुंचा, जहां हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। देशभक्ति के नारों और नम आंखों के बीच शहीद को अंतिम विदाई दी गई। कोतवाली देहात क्षेत्र के निवासी, रिटायर्ड सैनिक अर्जुन लाल के 25 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत गुप्ता भारतीय थल सेना में अग्निवीर के रूप में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान कुछ दिन पहले उनका आकस्मिक निधन हो गया था। रविवार को सेना के जवानों की अगुवाई में उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया। जैसे ही ताबूत गांव पहुंचा, पूरा इलाका “भारत माता की जय” और “इंद्रजीत अमर रहें” जैसे गगनभेदी नारों से गूंज उठा। लोगों ने फूल बरसाकर अपने शहीद लाल को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्मशान घाट पर सेना के जवानों ने पूरे सम्मान के साथ शहीद को अंतिम सलामी दी। इस दौरान हर आंख नम थी और माहौल गमगीन हो गया। शहीद के पिता अर्जुन लाल ने भावुक होकर बताया कि इंद्रजीत 6 मार्च को ही उनका आशीर्वाद लेकर ड्यूटी पर गया था। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर परिवार और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस मौके पर कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही, जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व मंत्री रमेश भारती, नीरज भार्गव सहित कई जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय पत्रकार मौजूद रहे। पूरे जनपद में शोक की लहर है और हर कोई अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा
    1
    *सीतापुर के अग्निवीर इंद्रजीत गुप्ता को नम आंखों से अंतिम विदाई, पूरे जनसैलाब ने दी श्रद्धांजलि*
सीतापुर। जनपद के वीर सपूत अग्निवीर इंद्रजीत गुप्ता का पार्थिव शरीर रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव पकरिया धापूपुर पहुंचा, जहां हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। देशभक्ति के नारों और नम आंखों के बीच शहीद को अंतिम विदाई दी गई।
कोतवाली देहात क्षेत्र के निवासी, रिटायर्ड सैनिक अर्जुन लाल के 25 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत गुप्ता भारतीय थल सेना में अग्निवीर के रूप में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान कुछ दिन पहले उनका आकस्मिक निधन हो गया था। रविवार को सेना के जवानों की अगुवाई में उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया।
जैसे ही ताबूत गांव पहुंचा, पूरा इलाका “भारत माता की जय” और “इंद्रजीत अमर रहें” जैसे गगनभेदी नारों से गूंज उठा। लोगों ने फूल बरसाकर अपने शहीद लाल को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।
श्मशान घाट पर सेना के जवानों ने पूरे सम्मान के साथ शहीद को अंतिम सलामी दी। इस दौरान हर आंख नम थी और माहौल गमगीन हो गया।
शहीद के पिता अर्जुन लाल ने भावुक होकर बताया कि इंद्रजीत 6 मार्च को ही उनका आशीर्वाद लेकर ड्यूटी पर गया था। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर परिवार और जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
इस मौके पर कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही, जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व मंत्री रमेश भारती, नीरज भार्गव सहित कई जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय पत्रकार मौजूद रहे। पूरे जनपद में शोक की लहर है और हर कोई अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.