logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दहेज की बलि चढ़ा एक अजन्मा मासूम,ससुरालियों की बर्बरता से गर्भवती की हालत गंभीर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित खतौली क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ दहेज के दानवों ने न केवल एक महिला की ममता को लहूलुहान किया, बल्कि एक अजन्मे बच्चे की जान भी ले ली। पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर ₹4 लाख की अतिरिक्त मांग को लेकर बर्बरता और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं ​पीड़िता खुशबू पंवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उसका प्रेम विवाह 8 जनवरी 2022 को खतौली निवासी शगुन उर्फ बंटी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। खुशबू को उम्मीद थी कि प्रेम विवाह के बाद उसे खुशहाल जीवन मिलेगा, लेकिन आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास, ससुर और देवर ने ₹4 लाख की अतिरिक्त दहेज मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बताते चले कि 21 मार्च और 8 अप्रैल को खुशबू के साथ बुरी तरह मारपीट की गई। जुल्म की इंतहा 11 अप्रैल को तब हुई जब ससुराल वालों ने उसे जबरन दबोच लिया। पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसके मुंह में कोई जहरीला तरल पदार्थ डाल दिया और उसे कमरे में बंद कर दिया। मौत और जिंदगी के बीच जूझ रही खुशबू ने किसी तरह 112 और महिला हेल्पलाइन 1090 पर सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कमरे से बाहर निकाला पुलिस ने पीड़िता को पहले खतौली के सरकारी अस्पताल और फिर गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के परीक्षण में सामने आया कि पेट पर आई गंभीर चोटों के कारण महिला का गर्भ नहीं बच सका। 14 अप्रैल को अस्पताल में पीड़िता का गर्भपात हो गया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। एक अजन्मे बच्चे की मौत ने ससुराल पक्ष की क्रूरता को बेनकाब कर दिया है ​पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है

4 hrs ago
user_Ankit Kumar
Ankit Kumar
पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *कल टाऊन हाल से निकलने वाली भगवान परशुराम शोभायात्रा मे वैश्य समाज करेगा बढ़-चढ़ कर अपनी भागिदारी,कल टाऊन हाल से निकलने वाली भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का शिवसेना युवा जिलाध्यक्ष शैंकी शर्मा व उनकी टीम छात्र नेता हेमंत शर्मा, शिवसेना युवा नगर अध्यक्ष आशिष शर्मा, अंशुल त्यागी की ओर से वैश्य समाज एवं महाराजा अग्रसेन मंदिर सेवा ट्रस्ट मुजफ्फरनगर को दिया सादर निमंत्रण , महाराजा अग्रसेन मंदिर सेवा ट्रस्ट मुजफ्फरनगर एवं वैश्य समाज की ओर से ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव के पावन पर सर्व समाज को शोभायात्रा मे निमंत्रण दिया गया है, ब्राह्मण समाज की इस सराहनीय पहल का स्वागत करते हुए साधूवाद प्रकट करते हैं कल वैश्य समाज बढ़-चढ़ कर भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव शोभायात्रा मे बढचढ कर भागीदारी करेगा , इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन मंदिर सेवा ट्रस्ट मुजफ्फरनगर के संस्थापक/ अध्यक्ष अमित अग्रवाल उर्फ बंटी किनौनी, संरक्षक अंकित गर्ग, विजय गर्ग, शुभम बंसल उपस्थित रहे
    1
    *कल टाऊन हाल से निकलने वाली भगवान परशुराम शोभायात्रा मे वैश्य समाज करेगा बढ़-चढ़ कर अपनी भागिदारी,कल टाऊन हाल से निकलने वाली भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का शिवसेना युवा जिलाध्यक्ष शैंकी शर्मा  व उनकी टीम  छात्र नेता हेमंत शर्मा, शिवसेना युवा नगर अध्यक्ष आशिष शर्मा, अंशुल त्यागी की ओर से वैश्य समाज एवं महाराजा अग्रसेन मंदिर सेवा ट्रस्ट मुजफ्फरनगर को दिया सादर निमंत्रण , महाराजा अग्रसेन मंदिर सेवा ट्रस्ट मुजफ्फरनगर एवं वैश्य समाज की ओर से ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव के पावन पर सर्व समाज को शोभायात्रा मे निमंत्रण दिया गया है, ब्राह्मण समाज की इस सराहनीय पहल का स्वागत करते हुए साधूवाद प्रकट करते हैं कल वैश्य समाज बढ़-चढ़ कर भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव शोभायात्रा मे बढचढ कर भागीदारी करेगा , इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन मंदिर सेवा ट्रस्ट मुजफ्फरनगर के संस्थापक/ अध्यक्ष अमित अग्रवाल उर्फ बंटी किनौनी, संरक्षक अंकित गर्ग, विजय गर्ग, शुभम बंसल उपस्थित रहे
    user_Navneet Kaushik
    Navneet Kaushik
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    9 min ago
  • मुज़फ्फरनगर जिले के थाना खालापार क्षेत्र के गांव सुजडू निवासी आरिफ ने अपनी बहन के ससुरालवालों पर लगाए गंभीर आरोप लगाए। आरिफ का कहना है कि उसकी बहन को उसके ससुराल वालों ने कथित रूप से जहर देकर मारने की कोशिश महिला की हालत गंभीर। घटना के बाद परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों के अनुसार, महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।भाई आरिफ ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष लंबे समय से उसकी बहन को प्रताड़ित कर रहा था और यह घटना उसी का परिणाम है।आरिफ ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी मल्लूपरा मोहले में दो साल पहले की थी ।जब से उसके ससुरालवालों की डिमांड बढ़ती जा रही थी।और अब ढाई लाख की डिमांड थी और वो डिमांड पूरी नही हुई तो उसके ससुरालवालों ने उसकी बहन को जहर देकर मारने की कोशिश की जिसके बाद नवविवाहिता की हालत गंभीर हो गयी जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसका उपचार चल रहा है।महिला के परिजनों ने महिला के ससुरालवालों पर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
    3
    मुज़फ्फरनगर जिले के थाना खालापार क्षेत्र के गांव सुजडू निवासी आरिफ ने अपनी बहन के ससुरालवालों पर लगाए गंभीर आरोप लगाए। आरिफ का कहना है कि उसकी बहन को उसके ससुराल वालों ने कथित रूप से जहर देकर मारने की कोशिश महिला की हालत गंभीर। घटना के बाद परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है।
परिजनों के अनुसार, महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।भाई आरिफ ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष लंबे समय से उसकी बहन को प्रताड़ित कर रहा था और यह घटना उसी का परिणाम है।आरिफ ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी मल्लूपरा मोहले में दो साल पहले की थी ।जब से उसके ससुरालवालों की डिमांड बढ़ती जा रही थी।और अब ढाई लाख की डिमांड थी और वो डिमांड पूरी नही हुई तो उसके ससुरालवालों ने उसकी बहन को जहर देकर मारने की कोशिश की जिसके बाद नवविवाहिता की हालत गंभीर हो गयी जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसका उपचार चल रहा है।महिला के परिजनों ने महिला के ससुरालवालों पर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज अपनी विधानसभा मुजफ्फरनगर में बाइक से क्या भ्रमण
    1
    मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज अपनी विधानसभा मुजफ्फरनगर में बाइक से क्या भ्रमण
    user_VIRENDRASINGH दैनिक s बुलेटिन
    VIRENDRASINGH दैनिक s बुलेटिन
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • Post by Ankit rana
    7
    Post by Ankit rana
    user_Ankit rana
    Ankit rana
    Video Creator Muzaffarnagar, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • मुजफ्फरनगर: पुलिस दबिश के दौरान हंगामा, टीम पर हमला मुजफ्फरनगर में एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिजनों ने हमला कर दिया। हंगामे के बीच आरोपी को पुलिस से छुड़ा लिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    मुजफ्फरनगर: पुलिस दबिश के दौरान हंगामा, टीम पर हमला
मुजफ्फरनगर में एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिजनों ने हमला कर दिया। हंगामे के बीच आरोपी को पुलिस से छुड़ा लिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र की नहर बस्ती में सिंचाई विभाग की घोर लापरवाही उजागर हुई है। करीब दो महीने पहले बाउंड्री निर्माण का काम पूरा कर लेने के बावजूद विभाग ने मलबा सड़क पर ही छोड़ दिया, जिससे आम लोगों की जान जोखिम में डाल दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत मलबा हटाकर रास्ता साफ कराया जाए
    1
    मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र की नहर बस्ती में सिंचाई विभाग की घोर लापरवाही उजागर हुई है। करीब दो महीने पहले बाउंड्री निर्माण का काम पूरा कर लेने के बावजूद विभाग ने मलबा सड़क पर ही छोड़ दिया, जिससे आम लोगों की जान जोखिम में डाल दी गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत मलबा हटाकर रास्ता साफ कराया जाए
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Khulasha news
    1
    Post by Khulasha news
    user_Khulasha news
    Khulasha news
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका में नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम में मातृशक्ति के सम्मान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग ने रखें अपने विचार भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लाए गए महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में33% रिजर्वेशन से भारत की मातृशक्ति को मिला एक बहुत बड़ा उपहार,अब भारतीय राजनीति में होगी महिलाओं की भागीदारी
    1
    मुजफ्फरनगर के गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका में नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम में मातृशक्ति के सम्मान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग ने रखें अपने विचार भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लाए गए महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में33% रिजर्वेशन से भारत की मातृशक्ति को मिला एक बहुत बड़ा उपहार,अब भारतीय राजनीति में होगी महिलाओं की भागीदारी
    user_Navneet Kaushik
    Navneet Kaushik
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.