logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीनमाल दासपां रोड पर सड़क हादसा बाइक चालक की मौत

17 hrs ago
user_REPORTER RJ24
REPORTER RJ24
पत्रकार सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
17 hrs ago

भीनमाल दासपां रोड पर सड़क हादसा बाइक चालक की मौत

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बाली शहर में आए दिन लग रहे जाम को लेकर नगरपालिका प्रशासन ने पृथ्वीराज चौहान चौक से रंजन सराय तक सड़क पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस अभियान में जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। नगरपालिका की टीम ने सड़क पर अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे दुकानदारों, ठेलों और अस्थायी निर्माणों को हटाया। कार्रवाई के दौरान कई जगहों से ठेले और अन्य सामान जब्त किए गए, जिन्हें ट्रैक्टरों की मदद से हटाया गया। नगरपालिका अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई यातायात व्यवस्था में बाधा और आम लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी के कारण की गई। अधिकारियों ने बताया कि शहर को सुव्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस बल की पर्याप्त मौजूदगी के कारण यह अतिक्रमण हटाओ अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    1
    बाली शहर में आए दिन लग रहे जाम को लेकर नगरपालिका प्रशासन ने पृथ्वीराज चौहान चौक से रंजन सराय तक सड़क पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस अभियान में जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।
नगरपालिका की टीम ने सड़क पर अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे दुकानदारों, ठेलों और अस्थायी निर्माणों को हटाया। कार्रवाई के दौरान कई जगहों से ठेले और अन्य सामान जब्त किए गए, जिन्हें ट्रैक्टरों की मदद से हटाया गया।
नगरपालिका अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई यातायात व्यवस्था में बाधा और आम लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी के कारण की गई। अधिकारियों ने बताया कि शहर को सुव्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस बल की पर्याप्त मौजूदगी के कारण यह अतिक्रमण हटाओ अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    22 min ago
  • बाली उपखंड के दूदनी में 7 संदिग्धों को नाना पुलिस ने कालंदरी पुलिस को सौपा निकटवर्ती दूदनी गांव में शराब के ठेके पर दबिश देकर 7 संदिग्ध युवकों को पकड़कर का कालन्दरी पुलिस को सौपा। मंगलवार को पुलिस और ग्रामीणों की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव के शराब ठेके पर 7 युवक संदिग्ध अवस्था में शराब पीते पाए गए। उनके पास एक बाइक भी खड़ी थी। संयुक्त दल ने जब उनसे पूछताछ की, तो युवक घबरा गए और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। संदेह होने पर जब पुलिस ने युवकों की तलाशी ली, तो उनके पास मौजूद एक थैली में ज्वेलरी बरामद हुई। हालांकि, प्राथमिक दृष्टि में यह आभूषण 'इमिटेशन' (नकली) प्रतीत हो रहे हैं। जिसका खुलाशा जांच में होगा। थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि पकड़े गए युवक पूछताछ में लगातार अपने बयान बदल रहे हैं। पुलिस अलग-अलग तरीके से उनसे सच उगलवाने में जुटी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही क्षेत्र में हुई चोरियों का बड़ा खुलासा हो सकता है। 7 संदिग्तो में एक नाबालिग भी है पुलिस ने बताया कि सिरोया गाँव जो कालन्दरी थाना के अंतर्गत आता है 24 घंटे पूर्व ही चोरी करके फरार थे सभी को कालन्दरी पुलिस को सौपा गया।
    1
    बाली उपखंड के दूदनी में 7 संदिग्धों को नाना पुलिस ने कालंदरी पुलिस को सौपा
निकटवर्ती दूदनी गांव में  शराब के ठेके पर दबिश देकर 7 संदिग्ध युवकों को पकड़कर का कालन्दरी पुलिस को सौपा। मंगलवार को  पुलिस और ग्रामीणों की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव के शराब ठेके पर 7 युवक संदिग्ध अवस्था में शराब पीते पाए गए। उनके पास एक बाइक भी खड़ी थी। संयुक्त दल ने जब उनसे पूछताछ की, तो युवक घबरा गए और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। संदेह होने पर जब पुलिस ने युवकों की तलाशी ली, तो उनके पास मौजूद एक थैली में ज्वेलरी बरामद हुई। हालांकि, प्राथमिक दृष्टि में यह आभूषण 'इमिटेशन' (नकली) प्रतीत हो रहे हैं। जिसका खुलाशा जांच में होगा। थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि पकड़े गए युवक पूछताछ में लगातार अपने बयान बदल रहे हैं। पुलिस अलग-अलग तरीके से उनसे सच उगलवाने में जुटी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही क्षेत्र में हुई चोरियों का बड़ा खुलासा हो सकता है। 7 संदिग्तो में एक नाबालिग भी है पुलिस ने बताया कि सिरोया गाँव जो कालन्दरी थाना के अंतर्गत आता है 24 घंटे पूर्व ही चोरी करके फरार थे सभी को कालन्दरी पुलिस को सौपा गया।
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • बाली में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख, फालना रोड व सादड़ी रोड सहित मुख्य मार्ग हुए अतिक्रमण मुक्त। बाली।पाली(संवाददाता जमाल खान) बाली | शहर में लगातार बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण और उससे उत्पन्न यातायात जाम की समस्या को लेकर बाली नगरपालिका प्रशासन ने बुधवार को विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह कार्रवाई न केवल पृथ्वीराज चौहान चौक से रंजन सराय तक मुख्य सड़क मार्ग पर की गई, बल्कि बाली-फालना रोड और बाली-सादड़ी रोड पर भी अवैध रूप से बैठे हाथ ठेला दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। यह अभियान अधिशासी अधिकारी राजल राव के स्पष्ट निर्देशों पर तुरंत प्रभाव से शुरू किया गया। आदेश मिलते ही विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें जेईएन जगदीश प्रसाद, स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश गिरी, प्रदीप कुमार जमादार, पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका के कर्मचारी शामिल रहे। अभियान के दौरान नगरपालिका का अमला पूरी तैयारी के साथ मौके पर मौजूद रहा। जेसीबी मशीन, ट्रैक्टरों तथा पुलिस बल की सहायता से सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकानों के बाहर रखा गया सामान, अस्थायी टीन शेड और अन्य अतिक्रमण हटाए गए। कई स्थानों से ठेले एवं सामग्री जब्त कर ट्रैक्टरों की मदद से सड़क को पूरी तरह साफ कराया गया। नगरपालिका प्रशासन के अनुसार लंबे समय से सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था। पैदल चलने वाले राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अभियान के बाद सड़कों के चौड़ी और साफ होने से यातायात व्यवस्था सुचारू हो गई है। नगरपालिका अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान शहर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और जाम मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में यदि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण किया गया तो और कठोर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय नागरिकों ने नगरपालिका की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय बाद बाली की प्रमुख सड़कों पर राहत नजर आई है। आमजन को उम्मीद है कि प्रशासन इसी तरह नियमित रूप से अभियान चलाकर शहर को अवैध अतिक्रमण से मुक्त रखेगा। नगरपालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में भी शहर के अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि बाली नगर को व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।
    1
    बाली में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख, फालना रोड व सादड़ी रोड सहित मुख्य मार्ग हुए अतिक्रमण मुक्त।
बाली।पाली(संवाददाता जमाल खान)
बाली | शहर में लगातार बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण और उससे उत्पन्न यातायात जाम की समस्या को लेकर बाली नगरपालिका प्रशासन ने बुधवार को विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह कार्रवाई न केवल पृथ्वीराज चौहान चौक से रंजन सराय तक मुख्य सड़क मार्ग पर की गई, बल्कि बाली-फालना रोड और बाली-सादड़ी रोड पर भी अवैध रूप से बैठे हाथ ठेला दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
यह अभियान अधिशासी अधिकारी राजल राव के स्पष्ट निर्देशों पर तुरंत प्रभाव से शुरू किया गया। आदेश मिलते ही विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें जेईएन जगदीश प्रसाद, स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश गिरी, प्रदीप कुमार जमादार, पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका के कर्मचारी शामिल रहे।
अभियान के दौरान नगरपालिका का अमला पूरी तैयारी के साथ मौके पर मौजूद रहा। जेसीबी मशीन, ट्रैक्टरों तथा पुलिस बल की सहायता से सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकानों के बाहर रखा गया सामान, अस्थायी टीन शेड और अन्य अतिक्रमण हटाए गए। कई स्थानों से ठेले एवं सामग्री जब्त कर ट्रैक्टरों की मदद से सड़क को पूरी तरह साफ कराया गया।
नगरपालिका प्रशासन के अनुसार लंबे समय से सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था। पैदल चलने वाले राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अभियान के बाद सड़कों के चौड़ी और साफ होने से यातायात व्यवस्था सुचारू हो गई है।
नगरपालिका अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान शहर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और जाम मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में यदि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण किया गया तो और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय नागरिकों ने नगरपालिका की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय बाद बाली की प्रमुख सड़कों पर राहत नजर आई है। आमजन को उम्मीद है कि प्रशासन इसी तरह नियमित रूप से अभियान चलाकर शहर को अवैध अतिक्रमण से मुक्त रखेगा।
नगरपालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में भी शहर के अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि बाली नगर को व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।
    user_जमाल खान बाली
    जमाल खान बाली
    पत्रकार बाली, पाली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • जालौर बुधवार को शिवसेना जिला प्रमुख रूप राज पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि आहोर नगर पालिका भूमि प्रकरण को लेकर राजस्थान सरकार फिर से हाई कोर्ट में लगाएगी एप्लीकेशन, आपको बता दे की कुछ महीना पहले आहोर नगर पालिका भूमि प्रकरण को लेकर आहोर में धरना प्रदर्शन भी किया गया था
    1
    जालौर बुधवार को शिवसेना जिला प्रमुख रूप राज पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि आहोर नगर पालिका भूमि प्रकरण को लेकर राजस्थान सरकार फिर से हाई कोर्ट में लगाएगी एप्लीकेशन, आपको बता दे की कुछ महीना पहले आहोर नगर पालिका भूमि प्रकरण को लेकर आहोर में धरना प्रदर्शन भी किया गया था
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by शलीमखान
    2
    Post by शलीमखान
    user_शलीमखान
    शलीमखान
    भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में भादवी गुड़ा के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में पंकज शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक कोटा का रहने वाला था।
    1
    उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में भादवी गुड़ा के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में पंकज शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक कोटा का रहने वाला था।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    6 min ago
  • अकिदतमंदो ने हजरत गैबन शाह बाबा कि दरगाह पर पेश कि चादर - कुरआन ख्वानी के साथ उर्स का हुआ शुभारम्भ आबूरोड। हजरत गैबन शाह बाबा का सालाना उर्स धूमधाम के साथ मनाया गया। लुनियापुरा स्थित हजरत गैबन शाह बाबा के उर्स के मौके पर अकीदतमंदो लुनियापुरा गांव से जुलुस के रूप में बैण्ड बाजो व अखाडे खेलते हुए बाबा के दरबार में चादर पेश कर अमन चैन की दुआएं मांगी। इसके बाद बाबा की दरगाह पर गुस्ल व संदल की रस्म अदा की गई। इसके बाद दरगाह परिसर में कुरानखानी का आयोजन किया गया जिसमें मौमिनो ने बडी संख्या में भाग लेकर कुरानेपाक की तिलावत की। उर्स के मौके अकीदतमंदो ने बडी संख्या में भाग लिया। दोपहर मे सर्वधर्म लंगर का आयोजन किया गया जिसमे शहर के सभी समाजो के लोगो ने लंगर प्रसाद खाकर बाबा कि बारगाह मे दुआएं मांगी। इस अवसर पर दरगाह परिसर को विद्युत रोशनी व फूलो के साथ सजाया गया। सालाना उर्स के अवसर पर दरगाह परिसर में मेले सा माहौल रहा। इस अवसर पर दरगाह कमेटी के सदस्यो ने व्यवस्थाएं सम्भाली। मुस्लिम वक्फ कमेटी के सदर हाजी सलीम खान, लुनियापुरा कमेटी के अध्यक्ष लईक अहमद, सचिव हमदम अली, कोषाध्यक्ष अख्तर अली बोहरा, मोहम्मद हनीफ, सहीद खान, समाज सेवी सागरमल अग्रवाल, समाज सेवी गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, मोहम्मद हबीब, अफजल खान, सलीम खान, मोहसीन खान, मोहम्मद अमन कुरैशी, अशफ ाक कुरैशी, जावेद खान, अकरम खां, नदीम कुरैशी, फि रोज, शाहरूक खान, बसंत प्रजापत, नवीन सांखला, महैन्द्र कुमार सहित लुनियापुरा दरगाह कमेटी के सदस्यो ने व्यवस्थाएं संभाली।
    4
    अकिदतमंदो ने हजरत गैबन शाह बाबा कि दरगाह पर पेश कि चादर
-  कुरआन ख्वानी के साथ उर्स का हुआ शुभारम्भ
आबूरोड। हजरत गैबन शाह बाबा का सालाना उर्स धूमधाम के साथ मनाया गया। लुनियापुरा स्थित हजरत गैबन शाह बाबा के उर्स के मौके पर अकीदतमंदो लुनियापुरा गांव से जुलुस के रूप में बैण्ड बाजो व अखाडे खेलते हुए बाबा के दरबार में चादर पेश कर अमन चैन की दुआएं मांगी। इसके बाद बाबा की दरगाह पर गुस्ल व संदल की रस्म अदा की गई। इसके बाद दरगाह परिसर में कुरानखानी का आयोजन किया गया जिसमें मौमिनो ने बडी संख्या में भाग लेकर कुरानेपाक की तिलावत की। उर्स के मौके अकीदतमंदो ने बडी संख्या में भाग लिया। दोपहर मे सर्वधर्म लंगर का आयोजन किया गया जिसमे शहर के सभी समाजो के लोगो ने लंगर प्रसाद खाकर बाबा कि बारगाह मे दुआएं मांगी। इस अवसर पर दरगाह परिसर को विद्युत रोशनी व फूलो के साथ सजाया गया। सालाना उर्स के अवसर पर दरगाह परिसर में मेले सा माहौल रहा। इस अवसर पर दरगाह कमेटी के सदस्यो ने व्यवस्थाएं सम्भाली। मुस्लिम वक्फ कमेटी के सदर हाजी सलीम खान, लुनियापुरा कमेटी के अध्यक्ष लईक अहमद,  सचिव हमदम अली, कोषाध्यक्ष अख्तर अली बोहरा, मोहम्मद हनीफ, सहीद खान, समाज सेवी सागरमल अग्रवाल, समाज सेवी गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, मोहम्मद हबीब, अफजल खान, सलीम खान, मोहसीन खान, मोहम्मद अमन कुरैशी, अशफ ाक कुरैशी, जावेद खान, अकरम खां, नदीम कुरैशी, फि रोज, शाहरूक खान, बसंत प्रजापत, नवीन सांखला, महैन्द्र कुमार सहित लुनियापुरा दरगाह कमेटी के सदस्यो ने व्यवस्थाएं संभाली।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • फालना रेलवे स्टेशन के पास पटरी पार करते समय एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान इंदिरा कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र शंकर लाल मीणा के रूप में हुई है।
    1
    फालना रेलवे स्टेशन के पास पटरी पार करते समय एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान इंदिरा कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र शंकर लाल मीणा के रूप में हुई है।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • बाली उपखण्ड के भाटूंद मे 8 फरवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर पत्रिका विमोचन किया गया इस दौरान भाटूंद के चेतन बालाजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद निमंत्रण पत्रिका अर्पित की समिति के लालाराम ने बताया कि भाटूंद में होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन में कलश यात्रा एवं धर्म सभा का आयोजन होगा इस कार्यक्रम में बेड़ा मंडल के 7 गांवों के हिन्दु भाग लेंगे घर घर पीले चावल व निमंत्रण पत्रिका देकर आमंत्रित किया आजाएगा । इस सम्मेलन में साधु संत धर्म प्रेमी भाग लेंगे । आयोजन भाटूंद के खेल मैदान में किया जाएगा । आयोजन समिति ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिन्दुओं को भाग लेने की अपील की गयी
    1
    बाली उपखण्ड के भाटूंद मे 8 फरवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर पत्रिका विमोचन किया गया इस दौरान भाटूंद के चेतन बालाजी मंदिर में  विशेष पूजा अर्चना के बाद निमंत्रण पत्रिका अर्पित की समिति के लालाराम ने बताया कि भाटूंद में होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन में कलश  यात्रा एवं धर्म सभा का आयोजन होगा इस कार्यक्रम में बेड़ा मंडल के 7 गांवों के हिन्दु भाग लेंगे घर घर पीले चावल व निमंत्रण पत्रिका देकर आमंत्रित किया आजाएगा । इस सम्मेलन में साधु संत धर्म प्रेमी भाग लेंगे । आयोजन भाटूंद के खेल मैदान में किया जाएगा । आयोजन समिति ने  ज्यादा से ज्यादा  संख्या में हिन्दुओं को भाग लेने की अपील की गयी
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.