Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोला छोटी काशी मे कल रात्रि गोला नगर पालिका की ओर से लगी होर्डिंग हटाने व गायब करने को लेकर क्या कहा पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने, गोला छोटी काशी मे कल रात्रि गोला नगर पालिका की ओर से लगी होर्डिंग हटाने व गायब करने को लेकर क्या कहा पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने, पालिका अध्यक्ष ने बताया कि होर्डिंग, परिसर मे लगे हुए कैंप की दिशा को दर्शाता था, साथ ही ये भी बताया कि uppcl के जे.ई. से भी मारपीट हुई है लेकिन इसके विषय मे अभी कोई जानकारी नहीं हुई है,
मीडिया का आधिकार समाचार लखीमपुर खीरी
गोला छोटी काशी मे कल रात्रि गोला नगर पालिका की ओर से लगी होर्डिंग हटाने व गायब करने को लेकर क्या कहा पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने, गोला छोटी काशी मे कल रात्रि गोला नगर पालिका की ओर से लगी होर्डिंग हटाने व गायब करने को लेकर क्या कहा पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने, पालिका अध्यक्ष ने बताया कि होर्डिंग, परिसर मे लगे हुए कैंप की दिशा को दर्शाता था, साथ ही ये भी बताया कि uppcl के जे.ई. से भी मारपीट हुई है लेकिन इसके विषय मे अभी कोई जानकारी नहीं हुई है,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- छह से सात माह में मिलेगा आराम पलियाकलां-खीरी। पलिया नगर के सीओ तिराहा से कमल चौराहा तक रोड के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग कार्य इस समय जोरों पर है। सड़क के दोनों ओर खुदाई कर गिट्टी व मिट्टी डालने का काम शुरू हो गया है। निर्माण कार्य के चलते मार्ग संकरा हो गया है, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे गिट्टी के ढेर लगे हैं और ट्रक खड़े होने से आवागमन बाधित हो रहा है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को धूल व उबड़-खाबड़ रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। शाम के समय स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो जाती है, जब यातायात का दबाव बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्य शुरू होने से अस्थायी परेशानी जरूर हो रही है, लेकिन निर्माण पूरा होने के बाद सड़क की तस्वीर बदल जाएगी। इंटरलॉकिंग लगने से न सिर्फ सड़क मजबूत होगी बल्कि जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी। पीडब्ल्यूडी जेई एसपी सिंह ने बताया कि रोड की साइडों में इंटरलॉकिंग का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। अभी एक साइड से कार्य शुरू किया गया है, विभाग का प्रयास है कि छह से सात माह के भीतर कार्य पूरा करा दिया जाए, ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। फिलहाल निर्माण कार्य के कारण धूल, जाम और असुविधा से लोग जूझ रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि कार्य पूर्ण होते ही यही सड़क नगरवासियों के लिए आरामदायक और सुगम आवागमन का मार्ग बन जाएगी।1
- सैलगांव में जन चौपाल, विकास कार्यों की दी जानकारी लखीमपुर खीरी। विकासखंड नकहा के ग्राम पंचायत सैलगांव में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और गांव में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी गई। प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता ने बताया कि पंचायत द्वारा सड़क, नाली, सफाई व्यवस्था सहित कई विकास कार्य कराए गए हैं तथा आगे भी गांव के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जनहित के कार्य लगातार जारी रहेंगे। जन चौपाल में सचिव सतवीर सिंह राना सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।4
- लखनऊ रात की पार्टी, तेज रफ्तार कार और लापरवाही… इन सबकी कीमत एक 6 साल के मासूम को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। राजधानी लखनऊ में एक और दर्दनाक हिट एंड रन की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे मौजूद मासूम बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार सवार लोग किसी पार्टी से लौट रहे थे। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने सड़क पर विरोध भी जताया। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं और आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। बड़ा सवाल आखिर कब तक तेज रफ्तार का यह कहर यूं ही मासूम जिंदगियां निगलता रहेगा? क्या नाइट पार्टियों और शराब के नशे में ड्राइविंग पर सख्त नियंत्रण नहीं होना चाहिए? हिट एंड रन मामलों में सजा का डर क्यों नहीं दिखता? एक मासूम की मौत ने फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि सड़क पर लापरवाही अब सीधे मौत का कारण बनती जा रही है। मांग उठ रही है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।1
- Post by अमित कुमार3
- Post by Mukesh Kumar1
- यूपी – नोएडा में वेलेंटाइन डे पर लड़का–लड़की की लाश कार के अंदर मिली है। दोनों को गोली लगी हुई है। माना जा रहा है कि लड़के ने पहले लड़की को पिस्टल से गोली मारी, फिर खुदकुशी कर ली। दोनों दिल्ली के रहने वाले थे।1
- Post by अमित कुमार2
- 🔴 गौ तस्करी पर प्रशासन की चुप्पी: इंसानियत शर्मसार, कानून बेबस! आक्रोशित मन और नम आंखों के साथ यह पीड़ा भरी घटना सामने आई है। छोटे भाई के विवाह से लौटते समय, मोतीपुर क्षेत्र में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर बेजुबान गौवंश को वध के लिए ले जाया जा रहा था। उनकी हालत देखकर गांव वालों का कलेजा कांप उठा। एक मासूम बछिया, जिसकी गर्दन में रस्सी कसी थी, मरणासन्न अवस्था में तड़प रही थी। ग्रामीणों ने विरोध किया, आवाज उठाई, इंसानियत का वास्ता दिया — लेकिन जवाब में आई Uttar Pradesh Police और विरोध करने वालों को खदेड़ दिया गया। क्या यही कानून का राज है? क्या यही गौ-रक्षा का दावा है? प्रत्यक्षदर्शियों — प्रशांत मिश्रा, राहुल राज और मुलायम मिश्रा — ने आखिरी दम तक विरोध किया। प्रशासन से गुहार लगाई कि दोषियों को गिरफ्तार किया जाए, गौवंश का इलाज कराकर उन्हें गौशाला में सुरक्षित रखा जाए। लेकिन सब बेकार गया। ⚠️ चंद पैसों के लालच में, बेजुबान जिंदगियां मौत के हवाले कर दी गईं। आंखों के सामने एक मासूम बछिया तड़पती रही… और सिस्टम तमाशबीन बना रहा। जब प्रदेश के मुखिया Yogi Adityanath गौ-रक्षा की बात करते हैं, तो फिर ज़मीनी हकीकत इतनी भयावह क्यों है? ❓ सवाल जो पूरे समाज से पूछे जाने चाहिए: आए दिन हो रही गौ तस्करी का जिम्मेदार कौन? किसके संरक्षण में फल-फूल रहा है यह काला कारोबार? क्यों जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रहे हैं? जब गौ को माता कहा जाता है, तो फिर उसे मौत के घाट क्यों उतारा जा रहा है? ✊ यह सिर्फ एक घटना नहीं, सिस्टम पर कलंक है! यह घटना बताती है कि आज भी भ्रष्टाचार और मिलीभगत के आगे कानून हार रहा है, और इंसानियत रो रही है। अब वक्त है — ✔ दोषियों पर सख्त कार्रवाई की ✔ जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की ✔ और गौ-तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की जब तक सवाल नहीं उठेंगे, तब तक बछियों की चीखें यूं ही दबती रहेंगी… यह लड़ाई सिर्फ गौ-माता की नहीं, इंसाफ और इंसानियत की है। यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ सह संपादक ऑल इंडिया प्रेस महापात्रा दिनेश आचार्य 89489833881
- यूपी | वृंदावन में राधा बल्लभ मंदिर के बाहर सेवायत (पुजारी) मनोज गोस्वामी ने डंडा मारकर रिटायर आर्मी कैप्टन कुशेंद्र यादव का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने सेवायत को कस्टडी में लिया।1