भितरवार सड़क हादसे में मृत दंपति के आश्रितों को मिलेगी 4 लाख की आर्थिक सहायता जिला प्रशासन ने तात्कालिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई ग्वालियर, 22 अप्रैल 2026/ ग्वालियर जिले की भितरवार तहसील अंतर्गत फायर ब्रिगेड एवं मोटरसाइकिल की टक्कर में मृत दंपति के आश्रितों को सरकार द्वारा संचालित संबल योजना के तहत 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर मृतक दंपति के परिवार को रेडक्रॉस सोसाइटी से 10 हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता तथा अंत्येष्टि के लिए 5 हजार रुपये की सहायता उपलब्ध कराई गई है। साथ ही मृतक दंपति के दोनों बच्चों को छात्रावास में प्रवेश दिलाकर निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। एसडीएम भितरवार श्री राजीव समाधिया ने बताया कि बीते रोज फायर ब्रिगेड और मोटरसाइकिल के बीच हुई दुःखद दुर्घटना में ग्राम रिछारी कला निवासी बंटी जाटव की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी प्रीति जाटव गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। प्रीति जाटव को बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर में भर्ती कराया गया था, जहां आज उपचार के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। जिला प्रशासन द्वारा मृतक दंपति के बच्चों के भविष्य की सुरक्षा एवं परिवार को सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

- *भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरोनिया की बाइट:-*1
- कल नगर परिषद मगरौनी में भगवान परशुराम जयंती का जुलूस बहुत ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ निकाला गया इस पावन अवसर पर पूरे नगर में उत्सव का माहौल रहा1
- दामोदर यादव ने प्रीतम लोधी से जुड़े विवाद में बड़ा बयान देकर सियासी माहौल गरमा दिया है। लोधी समाज की एक अहम बैठक में यादव ने आरोप लगाया कि विधायक के खिलाफ उनकी ही पार्टी के भीतर साजिश रची जा रही है। यादव ने कहा कि विधायक के बेटे से जुड़ी सड़क दुर्घटना को अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग दिया जा रहा है, जबकि ऐसी घटनाएं किसी के साथ भी हो सकती हैं और यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है, न कि जानबूझकर किया गया कृत्य। उन्होंने करैरा के SDOP पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर किसके इशारे पर विधायक के बेटे को “देख लेने” जैसी धमकी दी जा रही है। यादव के मुताबिक, किसी अधिकारी की यह हिम्मत नहीं हो सकती कि वह सत्ताधारी दल के विधायक को इस तरह धमकाए। आगे उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के ही कुछ नेता प्रीतम लोधी को निशाना बना रहे हैं और उनका राजनीतिक अपमान कराया जा रहा है। यादव ने यह भी कहा कि विधायक बनने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है और वे आज भी उनके समर्थन में खड़े हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यही स्थिति बनी रही तो वे आंदोलन की स्थिति में पूरी तरह से विधायक प्रीतम लोधी के साथ खड़े रहेंगे। इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस विवाद के और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।1
- डबरा – कृषि उपज मंडी में फिर हंगामा। किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉली से लगा सड़कों पर जाम। व्यापारियों द्वारा उपज खरीदी बंद करने पर हुआ किसानों का हंगामा।1
- दतिया 23 अप्रैल --------------------- दतिया/एक मां की आंखों में बेबसी और दिल में उम्मीद लिए की गई गुहार ने प्रशासन को झकझोर दिया मेरा बेटा मुझे वापस दिला दीजिए इस एक विनती पर जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया कलेक्टर स्वप्निल वानखडे के निर्देश पर तत्काल ओडिशा शासन और वहां के जिला प्रशासन से संपर्क साधा गया दोनों राज्यों के प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए लगातार प्रयास किए गए नतीजा महज दो दिनों के भीतर नाबालिक बच्चों को सुरक्षित छुड़ाकर दतिया वापस लाया गया प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बच्चा ओडिशा में बंधक बनाकर श्रम में लगाया गया था प्रशासन ने मानवीय संवेदन शीलता और गंभीरता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और बच्चे को सकुशल उसके परिवार से मिलाया यह घटना सिर्फ एक बच्चे की घर वापसी नहीं बल्कि एक मां के विश्वास की जीत है और प्रशासन की संवेदनशीलता का प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है जहां हर नागरिक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है1
- Post by Lakshya News tv1
- दामोदर यादव नई मान रये अपने बयान पर अडिग कई सवाल पर जबाव अलग आप लोगन को का कैबो कमेंट करके जरूर बताओ1
- केदारनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत में गुजरात के श्रद्धालु की की मौत, प्रशासन पर सवाल..... केदारनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत एक दर्दनाक खबर के साथ हुई। Kedarnath Temple के कपाट खुलने के पहले ही दिन गुजरात के श्रद्धालु दिलीप भाई माली की कथित तौर पर हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिवार के अनुसार, उनके बेटे ने कई बार हेलिकॉप्टर की मदद से शव को नीचे लाने की गुहार लगाई, लेकिन दावा है कि DGCA के नए नियमों के तहत NOC न होने की वजह से अनुमति नहीं दी गई। यह मामला अब सिर्फ एक व्यक्तिगत त्रासदी नहीं रहा, बल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहा है। क्या सख्त एविएशन नियम आपात स्थिति में भी लागू होने चाहिए? क्या इमरजेंसी के लिए अलग और तेज़ व्यवस्था नहीं होनी चाहिए थी? और सबसे बड़ा सवाल-क्या नियम सभी पर समान रूप से लागू हो रहे हैं, या वीआईपी और आम श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था है? Uttarakhand में हर साल लाखों श्रद्धालु कठिन परिस्थितियों में इस पवित्र यात्रा पर निकलते हैं। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी सिर्फ व्यवस्था संभालने की नहीं, बल्कि हर आपात स्थिति में तुरंत और मानवीय प्रतिक्रिया देने की भी होती है। यह घटना हमें सोचने पर मजबूर करती है-क्या हमारी तैयारियां इस तरह की उच्च जोखिम वाली यात्राओं के लिए पर्याप्त हैं? क्या भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है?1