logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लंभुआ,सुल्तानपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक मरीज की मौत हो जाने के बाद भी उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मामला लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मकसूदन ग्राम का है। बताया जा रहा है कि आज सुबह गांव निवासी राजमणि निषाद नदी के किनारे शौच के लिए गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे नदी में गिर पड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें नदी से बाहर निकाला और गंभीर हालत में सीएचसी लंभुआ पहुंचाया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने जांच की, लेकिन इलाज के दौरान ही राजमणि निषाद की मौत हो गई। इसके बावजूद सीएचसी में तैनात डॉक्टरों ने मृतक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि जब मरीज की मौत हो चुकी थी, तो फिर रेफर करने का क्या मतलब था। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है और मामले की जांच की मांग की है। घटना के बाद से इलाके में आक्रोश का माहौल है। अब सवाल यह है कि क्या लंभुआ सीएचसी के जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई होगी, या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

10 hrs ago
user_भारत न्यूज़ टाइम आपकी आवाज
भारत न्यूज़ टाइम आपकी आवाज
Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
c6b388bf-f380-400e-a6fc-6fa95ac09d6a

लंभुआ,सुल्तानपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक मरीज की मौत हो जाने के बाद भी उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मामला लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मकसूदन ग्राम का है। बताया जा

6f04df1d-396b-43d9-88d2-03117676cc36

रहा है कि आज सुबह गांव निवासी राजमणि निषाद नदी के किनारे शौच के लिए गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे नदी में गिर पड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें नदी से बाहर निकाला और गंभीर हालत में सीएचसी लंभुआ पहुंचाया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचते

ही डॉक्टरों ने जांच की, लेकिन इलाज के दौरान ही राजमणि निषाद की मौत हो गई। इसके बावजूद सीएचसी में तैनात डॉक्टरों ने मृतक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि जब मरीज की मौत हो चुकी थी, तो फिर रेफर करने का क्या मतलब था।

परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है और मामले की जांच की मांग की है। घटना के बाद से इलाके में आक्रोश का माहौल है। अब सवाल यह है कि क्या लंभुआ सीएचसी के जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई होगी, या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

More news from Pratapgarh and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज़ शीतला प्रसाद की रिपोर्ट कोडिन कफ सिरप से अनुचित लाभ कमाने वाले वांछित अभियुक्त हर्ष अग्रवाल को थाना कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल रामपुर थाना कोतवाली पुलिस ने कोडिन कफ सिरप के कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा है मुकेश कुमार औषधि निरीक्षक रामपुर ने थाना कोतवाली में हर्ष अग्रवाल पर गंभीर धाराओं में अभीयोग दर्ज कराया था इसी प्रकरण में वांछित अभियुक्त हर्ष अग्रवाल को एक लैपटॉप चार्जर मोटरसाइकिल डीलक्स के साथ तोपखाने के पास से कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जहां से उसे जेल भेज दिया है.
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ 
शीतला प्रसाद की रिपोर्ट 
कोडिन कफ सिरप से अनुचित लाभ कमाने वाले वांछित अभियुक्त हर्ष अग्रवाल को थाना कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल
रामपुर थाना कोतवाली पुलिस ने कोडिन कफ सिरप के कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा है मुकेश कुमार औषधि निरीक्षक रामपुर ने थाना कोतवाली में हर्ष अग्रवाल पर गंभीर धाराओं में अभीयोग दर्ज कराया था इसी प्रकरण में वांछित अभियुक्त हर्ष अग्रवाल को एक लैपटॉप चार्जर मोटरसाइकिल डीलक्स के साथ तोपखाने के पास से कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जहां से उसे जेल भेज दिया है.
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    5 hrs ago
  • पट्टी कोतवाली क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का एक गंभीर मामला सामने आया है। सांगा पट्टी गांव निवासी श्रवण कुमार मिश्रा ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ब्राह्मण समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणियां की गईं, साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल कर समाज में भय और दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। युवक का आरोप है कि इस प्रकार की पोस्ट और टिप्पणियों का उद्देश्य जातीय वैमनस्य फैलाना, लोगों को भड़काना तथा क्षेत्र की शांति व्यवस्था को भंग करना है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमित गौतम पुत्र छोटेलाल के विरुद्ध जातीय हिंसा भड़काने और आयुध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    1
    पट्टी कोतवाली क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का एक गंभीर मामला सामने आया है। सांगा पट्टी गांव निवासी श्रवण कुमार मिश्रा ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ब्राह्मण समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणियां की गईं, साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल कर समाज में भय और दहशत फैलाने का प्रयास किया गया।
युवक का आरोप है कि इस प्रकार की पोस्ट और टिप्पणियों का उद्देश्य जातीय वैमनस्य फैलाना, लोगों को भड़काना तथा क्षेत्र की शांति व्यवस्था को भंग करना है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमित गौतम पुत्र छोटेलाल के विरुद्ध जातीय हिंसा भड़काने और आयुध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र के सिगरामऊ थाना अंतर्गत आने वाले आहोपुर गांव से दबंगों द्वारा दलित युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल बीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग युवक को बेल्ट और हाथों से बेरहमी से पीट रहे हैं, जबकि पीड़ित खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आ रहा है।
    1
    जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र के सिगरामऊ थाना अंतर्गत आने वाले आहोपुर गांव से दबंगों द्वारा दलित युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल बीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग युवक को बेल्ट और हाथों से बेरहमी से पीट रहे हैं, जबकि पीड़ित खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आ रहा है।
    user_BIPUL SINGH
    BIPUL SINGH
    Insurance Agent बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जन-गण-विश्वास यात्रा माननीय पूर्व विधायक बाबा दुबे जी बदलापुर विधानसभा मिलेंगे, सुनेंगे और साथ चलेंगे। माननीय पूर्व विधायक ओम प्रकाश बाबा दुबे बदलापुर विधानसभा के सभी गांवों में इन दिनों जन गण विश्वास यात्रा के माध्यम से गांव के प्रत्येक व्यक्ति से मिल रहे हैं वहीं पूरे जनपद में यह चर्चा का विषय बना हुआ है और दिन प्रतिदिन जनाधार बढ़ता जा रहा है इससे प्रतीत होता है आने वाले विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत बदलापुर विधानसभा में दर्ज होगी। यह यात्रा अभी जारी है बाबा दुबे जी जिस गांव में जाते हैं भारी भीड़ जमा हो जाती है और अपनत्व का एक अलग अनुभव लगाव देखने को मिलता है गांव के युवा बड़े बुजुर्ग महिलाओं का प्यार स्नेह भी एक बेमिसाल साथ देखने को मिल रहा है इतना मान सम्मान किसी बड़े राजनीतिक को भी मिलना संभव नहीं है
    1
    जन-गण-विश्वास यात्रा माननीय पूर्व विधायक बाबा दुबे जी बदलापुर विधानसभा 
मिलेंगे, सुनेंगे और साथ चलेंगे।
माननीय पूर्व विधायक ओम प्रकाश बाबा दुबे बदलापुर विधानसभा के सभी गांवों में इन दिनों जन गण विश्वास यात्रा के माध्यम से गांव के प्रत्येक व्यक्ति से मिल रहे हैं वहीं पूरे जनपद में यह चर्चा का विषय बना हुआ है और दिन प्रतिदिन जनाधार बढ़ता जा रहा है इससे प्रतीत होता है आने वाले विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत बदलापुर विधानसभा में दर्ज होगी। यह यात्रा  अभी जारी है बाबा दुबे जी जिस गांव में जाते हैं भारी भीड़ जमा हो जाती है और अपनत्व का एक अलग अनुभव लगाव देखने को मिलता है गांव के युवा बड़े बुजुर्ग महिलाओं का प्यार स्नेह भी एक बेमिसाल साथ देखने को मिल रहा है इतना मान सम्मान किसी बड़े राजनीतिक को भी मिलना संभव नहीं है
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जल जीवन मिशन के तहत पिण्डोरिया में जल अर्पण का भव्य आयोजन, विधायिका महाराजी प्रजापति ने फीता काटकर किया शुभारंभ
    1
    जल जीवन मिशन के तहत पिण्डोरिया में जल अर्पण का भव्य आयोजन, विधायिका महाराजी प्रजापति ने फीता काटकर किया शुभारंभ
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *अराजक तत्वों ने कब्रिस्तान के बाउंड्री वालों को गिराया* *अंबेडकर नगर* सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सोलन तारा मैं बीती रात्रि को कुछ अराजक तत्वों ने कब्रिस्तान पर पहुंचकर नव निर्माण बाउंड्री वाल को धराशाई कर दिया, ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला, पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️
    1
    *अराजक तत्वों ने कब्रिस्तान के बाउंड्री वालों को गिराया*
*अंबेडकर नगर* सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सोलन तारा मैं बीती रात्रि को कुछ अराजक तत्वों ने कब्रिस्तान पर पहुंचकर नव निर्माण बाउंड्री वाल को धराशाई कर दिया, ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला, पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। 
*ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️
    user_India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    Local News Reporter अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *जिला कटनी मध्य प्रदेश* *शीतला प्रसाद की रिपोर्ट *कटनी जिला रजिस्ट्री कार्यालय में फौजी ने अवैध वसूली का आरोप लगाया* भारत सरकार की गाइडलाइन के अलावा अंदर देने के लिए अलग से मांगे जा रहे पैसे... कटनी रजिस्ट्री कार्यालय में गंभीर मामला सामने आया है जिसमें एक फौजी ने जिला पंजीयक कार्यालय पहुंच कर जिला रजिस्ट्रार से लिखित शिकायत की है फौजी ने कहा है I मैंने अपनी वाइफ के नाम से पुरैनी कटनी में प्लाट रजिस्ट्री कराया l मैने भारत सरकार की गाइडलाइन 1,17000 रुपए लगते हैं जो कि मैं दिया रजिस्ट्री करने वाला बोलता है कि हमारा ₹2000 लिखा पढी का वह भी दे दिया इसके बाद उन्होंने बोला कि अंदर देना पड़ता है तो उसने टोटल 1,24,500 लिया l (2500) ढाई हजार रुपए मेरे से एक्स्ट्रा लिया और हर जगह जहां भी जाओ वहां पर धांधली चल रही है l रजिस्टार ऑफिस के अंदर मैंने पूछा तो उन्होंने बोला हमारा ऐसा कोई मतलब नहीं है जो आपका गाइडलाइन भारत सरकार की वही लगती है l लेकिन यहां पर कोई गाइडलाइन का बोर्ड नहीं लगा ना कोई राशि निश्चित है l जिससे लोगों को परेशानी का सामना  करना पड़ रहा है
    1
    *जिला कटनी मध्य प्रदेश* 
*शीतला प्रसाद की रिपोर्ट
*कटनी जिला रजिस्ट्री कार्यालय में फौजी ने अवैध वसूली का आरोप लगाया*
भारत सरकार की गाइडलाइन के अलावा अंदर देने के लिए अलग से मांगे जा रहे पैसे...
कटनी रजिस्ट्री कार्यालय में गंभीर मामला सामने आया है जिसमें एक फौजी ने जिला पंजीयक कार्यालय पहुंच कर जिला रजिस्ट्रार से लिखित शिकायत की है फौजी ने कहा है I
मैंने अपनी वाइफ के नाम से पुरैनी कटनी में प्लाट रजिस्ट्री कराया l मैने भारत सरकार की गाइडलाइन 1,17000 रुपए लगते हैं जो कि मैं दिया रजिस्ट्री करने वाला बोलता है कि हमारा ₹2000 लिखा पढी का वह भी दे दिया इसके बाद उन्होंने बोला कि अंदर देना पड़ता है तो उसने टोटल 1,24,500 लिया l (2500) ढाई हजार रुपए मेरे से एक्स्ट्रा लिया और हर जगह जहां भी जाओ वहां पर धांधली चल रही है l रजिस्टार ऑफिस के अंदर मैंने पूछा तो उन्होंने बोला हमारा ऐसा कोई मतलब नहीं है जो आपका गाइडलाइन भारत सरकार की वही लगती है l लेकिन यहां पर कोई गाइडलाइन का बोर्ड नहीं लगा ना कोई राशि निश्चित है l जिससे लोगों को परेशानी का सामना  करना पड़ रहा है
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    5 hrs ago
  • Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    1
    Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • एक दर्जन से अधिक लोग शिकार, बैंक कर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध रिपोर्ट-अनन्त कुशवाहा अम्बेडकरनगर जिले के टांडा नगर में एक बैंक शाखा से जुड़ा बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक एजेंट ने फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और बीमा पॉलिसियों के नाम पर करीब एक दर्जन लोगों से लाखों रुपये ठग लिए और अब फरार है। पीड़ितों को एजेंट द्वारा पॉलिसी और FD के दस्तावेज दिए गए थे, लेकिन जब उनकी सत्यता की जांच कराई गई तो खुलासा हुआ कि उनके नाम से न तो कोई वैध FD है और न ही कोई बीमा पॉलिसी दर्ज है। ठगी का शक होते ही जब पीड़ितों ने एजेंट से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका मोबाइल बंद मिला। न वह अपने घर पर है और न ही कार्यालय में। टांडा निवासी रामकिशोर ने बताया कि एजेंट ने उनसे 15 चेक के जरिए करीब 8 लाख रुपये यह कहकर लिए थे कि उन्हें हर महीने 8 हजार रुपये मिलेंगे। एक साल बीत जाने के बावजूद उन्हें एक भी किस्त नहीं मिली। वहीं, सुनीता नामक महिला से भी 5 लाख रुपये की ठगी किए जाने का आरोप है। कुल मिलाकर लगभग एक दर्जन लोग इस जालसाजी का शिकार हुए हैं। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपी एजेंट उमेर और कुछ बैंक कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। मामले ने बैंकिंग व्यवस्था और एजेंट सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    एक दर्जन से अधिक लोग शिकार, बैंक कर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध
रिपोर्ट-अनन्त कुशवाहा
अम्बेडकरनगर जिले के टांडा नगर में एक बैंक शाखा से जुड़ा बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक एजेंट ने फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और बीमा पॉलिसियों के नाम पर करीब एक दर्जन लोगों से लाखों रुपये ठग लिए और अब फरार है।
पीड़ितों को एजेंट द्वारा पॉलिसी और FD के दस्तावेज दिए गए थे, लेकिन जब उनकी सत्यता की जांच कराई गई तो खुलासा हुआ कि उनके नाम से न तो कोई वैध FD है और न ही कोई बीमा पॉलिसी दर्ज है। ठगी का शक होते ही जब पीड़ितों ने एजेंट से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका मोबाइल बंद मिला। न वह अपने घर पर है और न ही कार्यालय में।
टांडा निवासी रामकिशोर ने बताया कि एजेंट ने उनसे 15 चेक के जरिए करीब 8 लाख रुपये यह कहकर लिए थे कि उन्हें हर महीने 8 हजार रुपये मिलेंगे। एक साल बीत जाने के बावजूद उन्हें एक भी किस्त नहीं मिली। वहीं, सुनीता नामक महिला से भी 5 लाख रुपये की ठगी किए जाने का आरोप है। कुल मिलाकर लगभग एक दर्जन लोग इस जालसाजी का शिकार हुए हैं।
पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपी एजेंट उमेर और कुछ बैंक कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
मामले ने बैंकिंग व्यवस्था और एजेंट सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Anant kushwaha
    Anant kushwaha
    पत्रकार अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.