सनातन धर्म प्रचार प्रसार अभियान - प्रथम चरण पूर्ण द्वितीय चरण प्रारम्भ कुल 51 हवन कुण्ड वितरण तोषनीवाल महिला मंडल समिति भीलवाड़ा को हवन कुण्ड भेंट भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 01 अगस्त सनातन धर्म प्रचार प्रसार अभियान - प्रथम चरण पूर्ण द्वितीय चरण प्रारम्भ कुल 51 हवन कुण्ड वितरण तोषनीवाल महिला मंडल समिति भीलवाड़ा को हवन कुण्ड भेंट भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 01 अगस्त सतयुग में जो फल हजा़र यज्ञ करने पर प्राप्त होता था वह फल इस कलयुग में घर पर एक हवन करने मात्र से प्राप्त हो जाता है ! सनातन धर्म की रक्षा हेतु बहुत जरूरी है कि इस कलयुग में धर्म का अपने अपने स्तर पर अधिक से अधिक प्रचार प्रसार हो , लोग अपने अपने परिवारजनों के साथ छोटे छोटे धार्मिक कार्य जैसे - हवन, मन्दिर दर्शन, गौ सेवा, घर पर नियमित रूप से धार्मिक ग्रंथों का पठन-पाठन आदि कार्य होते रहे ! यह बात सीता तोषनीवाल ने हवन कुण्ड वितरण कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में कही ! अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा स्वर्गीय रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान भीलवाड़ा के सौजन्य से वर्ष पर्यन्त छोटे छोटे मन्दिरों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों, महिला संगठनों को हवन कुण्ड भेंट करने का कार्यक्रम नियमित रूप से किया जा रहा है ! इस हेतु प्रथम चरण में इक्कीस हवन कुण्ड निशुल्क भेंट वितरण कार्य पूर्ण हो गया है एवं द्वितीय चरण प्रारम्भ हो गया है जिसमें तीस हवन कुण्ड भेंट किये जाकर , कुल 51 हवन कुण्ड निशुल्क वितरण किये जा रहे हैं ! यह जानकारी देते हुए क्लब के जिला पदाधिकारी रामचन्द्र मून्दड़ा ने बताया कि इसी क्रम में आज एक सादे समारोह में तोषनीवाल महिला मंडल समिति भीलवाड़ा को उनके मंडल के सदस्यों के घरों में परिवार सहित सामान्य छोटे छोटे हवन कार्यक्रम आयोजित करने हेतु हवन कुण्ड भेंट किया गया ! इस अवसर पर अतिथि के रूप में सीता तोषनीवाल, मधु तोषनीवाल, सीए सुनीता तोषनीवाल पाखी माहेश्वरी इत्यादि प्रबुद्ध जन उपस्थित थे ! कार्यक्रम के अन्त में 51 हवन कुण्ड भेंट कर सनातन धर्म प्रचार प्रसार अभियान में भागीदारी निभाने हेतु स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान भीलवाड़ा के निदेशक अनिल सोडाणी एवं एडवोकेट मोहित सोडाणी का आभार व्यक्त किया गया!

- एक ही माता पिता की दो संतानें एक साथ नही रह पाती तो जरा सोचो ईश्वर ने तो इन्हें बनाया ही एक है प्रकृति ,भी पता नहीं क्या क्या बना दिया है ,लोगो की सोच से परे है🙏 This video may be Philippines 🤔 एक ही माता पिता की दो संतानें एक साथ नही रह पाती तो जरा सोचो ईश्वर ने तो इन्हें बनाया ही एक है प्रकृति ,भी पता नहीं क्या क्या बना दिया है ,लोगो की सोच से परे है🙏 This video may be Philippines 🤔1
- नाथद्वारा–रेलमगरा–टोडारायसिंह नई रेल लाइन को शीघ्र स्वीकृति जारी करने की मांग, सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की विस्तृत चर्चा नाथद्वारा–रेलमगरा–टोडारायसिंह नई रेल लाइन को शीघ्र स्वीकृति जारी करने की मांग, सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की विस्तृत चर्चा रेलमगरा। राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट कर राजसमंद संसदीय क्षेत्र में रेल अवसंरचना के विकास, रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने तथा जनसुविधाओं के विस्तार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। भेंट के दौरान सांसद ने नाथद्वारा–रेलमगरा–टोडारायसिंह प्रस्तावित नई रेल लाइन को शीघ्र स्वीकृति जारी कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कहा कि यह परियोजना लंबे समय से क्षेत्र की महत्वपूर्ण जनआकांक्षा रही है तथा इसके साकार होने से राजसमंद, भीलवाड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों को बेहतर रेल संपर्क मिलेगा। साथ ही व्यापार, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष क्षेत्र की अन्य प्रमुख रेल विकास योजनाओं, नई रेल लाइनों, यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा लंबित रेल परियोजनाओं से जुड़े सभी आवश्यक विषय भी विस्तार से रखे। उन्होंने आग्रह किया कि जनहित को देखते हुए इन सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान कर शीघ्र क्रियान्वित किया जाए। केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद द्वारा प्रस्तुत सभी विषयों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए सकारात्मक विचार करने तथा आवश्यक कार्यवाही आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के सहयोग से राजसमंद संसदीय क्षेत्र में रेल विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और नाथद्वारा–रेलमगरा–टोडारायसिंह नई रेल लाइन को शीघ्र स्वीकृति जारी होने के साथ क्षेत्र की अन्य महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं पर भी सकारात्मक प्रगति होगी।1
- पुलिस ने केबल चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार; तांबे के तार और बाइक बरामद, पुछताछ जारी: राजसमंद के आमेट थाना क्षेत्र का मामला1
- LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम? केंद्र सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती की है. इससे पहले पश्चिम एशिया संकट और ईरान युद्ध के कारण वैश्विक बाजार में आपूर्ति प्रभावित होने से कीमतें बढ़ी थीं.केंद्र सरकार ने होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत देते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये से अधिक की कटौती की है. ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट के कारण लगातार बढ़ी गैस कीमतों के बाद यह दूसरा बड़ा राहतभरा फैसला है. हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है, क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी थीं कीमतें हाल के महीनों में ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक एलपीजी बाजार में अनिश्चितता और आपूर्ति बाधित होने से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई थी. अब वैश्विक परिस्थितियों में कुछ राहत मिलने के बाद सरकार ने लगातार दूसरी बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर व्यवसायों को राहत देने का फैसला किया है.1
- विकास की नई राह पर निरंतर आगे बढ़ते केकड़ी-रोडवेज डिपो को मिली 13 नई बसे* *बसों की विधिवत पूजा अर्चना कर उन्हें हरी झंडी दिखाकर विधायक गौतम ने किया रवाना।* *केकड़ी किसी के बाप की जागीर नहीं जो मुख्यमंत्री को यंहा आने के लिए किसी से पूंछना पड़े या वीजा लेना पड़े -गौतम* *विकास की नई राह पर निरंतर आगे बढ़ते केकड़ी-रोडवेज डिपो को मिली 13 नई बसे* *बसों की विधिवत पूजा अर्चना कर उन्हें हरी झंडी दिखाकर विधायक गौतम ने किया रवाना।* *केकड़ी किसी के बाप की जागीर नहीं जो मुख्यमंत्री को यंहा आने के लिए किसी से पूंछना पड़े या वीजा लेना पड़े -गौतम* *केकड़ी 01 अगस्त (ब्यूरो )* *विकास की राह पर दौड़ते केकड़ी रोडवेज डिपो के बेड़े को निगम द्वारा मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर 13 नई बसों की सौगात मिली इस पर शनिवार को विधायक शत्रुघ्न गौतम ने बसों की विधिवत पूजा अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर किया रवाना l* *इससे पूर्व विधायक गौतम का अजमेर रोड स्थित राजस्थान परिवहन कार्यालय पर पंहुचने पर चीफ डिपो मैनेजर हेमराज मीणा व केकड़ी बुकिंग प्रभारी ईश्वर सिंह द्वारा मालार्पण कर साफा बंधवा कर राजस्थानी परम्परा के अनुसार स्वागत किया गया l* *यह केवल बसों का विस्तार नहीं, बल्कि हर परिवार तक बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक यातायात पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है-शत्रुघ्न गौतम विधायक* *केकड़ी केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि मेरा अपना परिवार है। यहाँ के हर नागरिक का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी है और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना मेरा कर्तव्य।* *आमजन के स्नेह और आशीर्वाद से केकड़ी निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को छू रही है। मेरा संकल्प है कि जनसेवा और विकास की यह यात्रा इसी विश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ती रहे।* *रघु शर्मा पर किया पलटवार* *अपने उद्बोधन मे विधायक गौतम ने पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक रघु शर्मा पर पलटवार करते हुये कहा की रघु शर्मा पर किए तीखे कटाक्ष: विधायक eत्रध्न गौतमने पूर्व विधायक डॉ. टघु eमा के हालिया बयानों पटतीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किकड़ी किसी के बाप की जागीर नहीं है, जो मुख्यमंत्री को केकड़ी आने से रोक सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल में एक बार भी मुख्यमंत्री केकड़ी नहीं* *आए,जबकि भाजपा सरकार के ढाई वर्षों में मुख्यमंत्री भजनलाल पांच बार केकड़ी आ चुके हैं और करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दे चुके हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास की अविरल गंगा बहाने वाली सरकार है। उन्होंने कांग्रेस के रघु शर्मा के हालिया बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि वह पहले यह तय कर लें कि चुनाव धृतराष्ट्र लडेंगे या दुर्योधन।* *भाजपा कार्यकर्ताओं की सरकार है तथा कार्यकर्ताओ को ही संगठन व सरकार में जिम्मेदारियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओ का इलाज करने की बात करने वाले पहले अपना इलाज कर ले।* *जनता उनका पांच बार इलाज कर चुकी है, फिर भी वे संभल नहीं रहे।*4
- 🚨 RGHS घोटाला: जनता के हक पर डाका , इंसानियत को शर्मसार कर दिया 🚨क्या जनता का पैसा और सरकारी योजनाएं कुछ भ्रष्ट लोगों की जेबें भरने के लिए हैं? RGHS (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) के नाम पर जो महाघोटाला सामने आया है सावधान! देखिए कैसे लूटा जा रहा है सिस्टम को:6,500 का इंजेक्शन 18,000 में? जी हाँ! जो जीवन रक्षक इंजेक्शन बाजार में छह हजार का मिलता है, उसका बिल अठारह हजार रुपये बनाकर क्लेम पास कराया गया! गरीबों के हक की चोरी: नियमों के मुताबिक दवाओं पर मिलने वाला 40% डिस्काउंट खाकर केवल 12% दिखाया गया। बाकी का मोटा कमीशन किसकी जेब में गया? फर्जीवाड़ा और सिंडिकेट: कुछ चंद मेडिकल स्टोर मालिकों और मरीजों के नाम पर नकली और महंगे बिलों का काला धंधा चलाया। 👊 अब बर्दाश्त नहीं!सरकार ने ऐसे 31 धोखेबाज मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिए हैं। लेकिन सिर्फ लाइसेंस रद्द करना काफी नहीं है!इन लुटेरों पर आपराधिक मुकदमे (FIR) दर्ज हों! जनता के टैक्स के पैसे की पाई-पाई वसूली की जाए! इस रैकेट में शामिल हर बड़े चेहरे को जेल भेजा जाए। स्वास्थ्य सेवाओं को अपनी जागीर समझने वाले इन भ्रष्टाचारियों का सामाजिक और आर्थिक बहिष्कार होना चाहिए।#RGHSScam #CorruptionFreeRajasthan #MedicalScam #ExposeTheCorrupt #AntiCorruption1
- LIVE | सावन के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ | प्रथम लाइव दर्शन 🔴 LIVE | सावन मास के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ के दिव्य दर्शन | देखिए सबसे पहले LIVE दर्शन केवल Hello Chittorgarh News पर | जय श्री सांवरिया सेठ 🙏1
- टूटी झोपड़ी की पुकार वह मजदूरी करने गई थी, दो वक्त की रोटी कमाने गई थी। लौटकर जब अपने आंगन आई, आंखों में केवल वीरानी पाई। रोते-रोते बस इतना बोली— "पानी की मटकी भी नहीं छोड़ी, सब कुछ तोड़-फोड़ दिया।" टूट गई झोपड़ी, बिखर गए सपने, उजड़ गए जीवन के अपने। जिसके पास था ही क्या आखिर, उससे भी छीन लिया उसका घर। कानून अपना काम करे, पर इंसानियत भी साथ चले। गरीब की झोपड़ी टूटे तो पहले, उसके दर्द को भी कोई समझे। किसी का आशियाना उजाड़ने से पहले इतना ज़रूर सोच लेना, ईंटें नहीं टूटतीं केवल, कई ज़िंदगियाँ बिखर जाती हैं। गरीब की आह से बड़ा कोई श्राप नहीं, और मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं।1