logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चन्दौली जिले के धानापुर थाना परिसर और भदाहूं पुलिस चौकी परिसर में रविवार को "एक पेड़ मां के नाम" महावृक्षरोपण अभियान के तहत व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस विभाग द्वारा कुल 730 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं। इस अभियान के दौरान परिसर में आम, जामुन, सागौन, नींबू, अनार, इमली और आंवला सहित विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम में निरीक्षक आदर्श सरल स्वरूप, उपनिरीक्षक देवेंद्र राय, उपनिरीक्षक विनोद यादव, मुख्य आरक्षी हरिनाम यादव, कांस्टेबल इंद्रजीत यादव, गौरव यादव, वाहन चालक गौरी शंकर यादव, कांस्टेबल राजेश शुक्ला, हेड कांस्टेबल सूर्य प्रवीण सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर अनुराग गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_ABUL KAISH
ABUL KAISH
Advertising Photographer सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
7edec6a4-a02d-4d53-af1b-625325963a99

चन्दौली जिले के धानापुर थाना परिसर और भदाहूं पुलिस चौकी परिसर में रविवार को "एक पेड़ मां के नाम" महावृक्षरोपण अभियान के तहत व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस विभाग द्वारा कुल 730 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं। इस अभियान के दौरान परिसर में आम, जामुन, सागौन, नींबू, अनार, इमली और आंवला सहित विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम में निरीक्षक आदर्श सरल स्वरूप, उपनिरीक्षक देवेंद्र राय, उपनिरीक्षक विनोद यादव, मुख्य आरक्षी हरिनाम यादव, कांस्टेबल इंद्रजीत यादव, गौरव यादव, वाहन चालक गौरी शंकर यादव, कांस्टेबल राजेश शुक्ला, हेड कांस्टेबल सूर्य प्रवीण सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर अनुराग गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश शासन के वृहद वृक्षारोपण अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के अंतर्गत रविवार को चहनियां क्षेत्र के रामगढ़ स्थित लोकनाथ पीजी कॉलेज परिसर में 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक धनंजय सिंह ने पौधारोपण कर किया। इस दौरान कॉलेज के प्राध्यापकों, कर्मचारियों, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं ने मिलकर इमली, आम, करौंदा, नींबू, शीशम, नीम तथा अमरूद सहित कई फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। प्रबंधक धनंजय सिंह ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को पौधों का वितरण भी किया तथा सभी से पर्यावरण संरक्षण और पौधों के नियमित संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक धनंजय सिंह ने कहा कि पौधारोपण केवल औपचारिकता नहीं बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित और हरित भविष्य का संकल्प है। वहीं, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार शर्मा ने बताया कि यह अभियान युवाओं को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाता है और यदि हर स्वयंसेवक एक पौधे के संरक्षण का संकल्प ले तो स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सकता है। इस अवसर पर डॉ. रितेश कुमार गुप्ता, डॉ. गोविंद नारायण, डॉ. नीलम प्रजापति, डॉ. बिंदु श्रीवास्तव, रफ़त जहां, अवधेश सिंह, भृगुनाथ पाठक, रितेश कुमार पांडेय, पीयूष कुमार राय, प्रेमचंद, सजवंत और डब्बू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और कॉलेज परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    उत्तर प्रदेश शासन के वृहद वृक्षारोपण अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के अंतर्गत रविवार को चहनियां क्षेत्र के रामगढ़ स्थित लोकनाथ पीजी कॉलेज परिसर में 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक धनंजय सिंह ने पौधारोपण कर किया। इस दौरान कॉलेज के प्राध्यापकों, कर्मचारियों, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं ने मिलकर इमली, आम, करौंदा, नींबू, शीशम, नीम तथा अमरूद सहित कई फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। प्रबंधक धनंजय सिंह ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को पौधों का वितरण भी किया तथा सभी से पर्यावरण संरक्षण और पौधों के नियमित संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक धनंजय सिंह ने कहा कि पौधारोपण केवल औपचारिकता नहीं बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित और हरित भविष्य का संकल्प है। वहीं, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार शर्मा ने बताया कि यह अभियान युवाओं को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाता है और यदि हर स्वयंसेवक एक पौधे के संरक्षण का संकल्प ले तो स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सकता है। इस अवसर पर डॉ. रितेश कुमार गुप्ता, डॉ. गोविंद नारायण, डॉ. नीलम प्रजापति, डॉ. बिंदु श्रीवास्तव, रफ़त जहां, अवधेश सिंह, भृगुनाथ पाठक, रितेश कुमार पांडेय, पीयूष कुमार राय, प्रेमचंद, सजवंत और डब्बू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और कॉलेज परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • वाराणसी के सदर में एडीसीपी नृपेंद्र कुमार ने पौधरोपण किया है। इस दौरान उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
    1
    वाराणसी के सदर में एडीसीपी नृपेंद्र कुमार ने पौधरोपण किया है। इस दौरान उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Grain Trader सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • वाराणसी में भगवा वस्त्र धारण कर खुद को पत्रकार बताने वाले एक शख्स द्वारा दुकान-दुकान पहुंचकर मंथली मांगने का मामला सामने आया है। यह व्यक्ति साइकिल पर सवार होकर घूमता है और दुकानदारों से ₹3000 महीना मांगता है। पैसे न देने पर वह दुकानदारों को उनके खिलाफ खबर लिखने और दुकान बंद करवा देने की धमकी देता है। इसकी अजीब कार्यप्रणाली यह है कि यह पुलिस को देखते ही नमस्कार करने लगता है, लेकिन दुकानदारों को देखते ही सीधे महीना मांगने पर अड़ जाता है। इस वसूली से परेशान होकर एक पीड़ित दुकानदार ने स्थानीय लंका पुलिस से शिकायत भी दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक इस मामले का कोई हल नहीं निकाला गया है। वहीं, चर्चा यह भी है कि यह भगवाधारी शख्स दिमाग से थोड़ा स्पेशल है।
    4
    वाराणसी में भगवा वस्त्र धारण कर खुद को पत्रकार बताने वाले एक शख्स द्वारा दुकान-दुकान पहुंचकर मंथली मांगने का मामला सामने आया है। यह व्यक्ति साइकिल पर सवार होकर घूमता है और दुकानदारों से ₹3000 महीना मांगता है। पैसे न देने पर वह दुकानदारों को उनके खिलाफ खबर लिखने और दुकान बंद करवा देने की धमकी देता है। इसकी अजीब कार्यप्रणाली यह है कि यह पुलिस को देखते ही नमस्कार करने लगता है, लेकिन दुकानदारों को देखते ही सीधे महीना मांगने पर अड़ जाता है। इस वसूली से परेशान होकर एक पीड़ित दुकानदार ने स्थानीय लंका पुलिस से शिकायत भी दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक इस मामले का कोई हल नहीं निकाला गया है। वहीं, चर्चा यह भी है कि यह भगवाधारी शख्स दिमाग से थोड़ा स्पेशल है।
    user_Deepak Sahani
    Deepak Sahani
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • वाराणसी के सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण लेने वाले बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए एक बेहद बुरी खबर आई है, जहां स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने बैडमिंटन प्रशिक्षण शुल्क में चार सौ फीसदी की भारी बढ़ोतरी कर दी है। इंडोर हॉल में करीब तीन महीने के लंबे अंतराल के बाद प्रशिक्षण तो दोबारा शुरू किया गया, लेकिन अब खिलाड़ियों को हर महीने एक हजार रुपये के बजाय सीधे चार हजार रुपये की भारी-भरकम फीस देनी होगी। स्मार्ट सिटी के अभियंता सौमित्र के अनुसार, बैडमिंटन प्रशिक्षण का नया मासिक शुल्क चार हजार रुपये ही निर्धारित किया गया है, हालांकि राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को अपना प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने पर फीस में बीस प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस फैसले के बाद सिगरा स्टेडियम में खिलाड़ियों और अभिभावकों के बीच भारी आक्रोश देखा जा रहा है। बैडमिंटन खिलाड़ी निखिल ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी अधिक बढ़ोतरी से कई प्रतिभाशाली बच्चे खेल छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने सरकार के खेल प्रोत्साहन के दावों को आड़े हाथों लेते हुए सवाल उठाया कि एक तरफ जहां खेलों को बढ़ावा देने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ सामान्य और गरीब परिवारों के बच्चों के लिए खेल जारी रखना अब बेहद मुश्किल हो गया है। इससे यह गंभीर सवाल खड़ा होता है कि यह कदम खेल को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है या केवल कमाई का जरिया बनाने के लिए।
    1
    वाराणसी के सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण लेने वाले बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए एक बेहद बुरी खबर आई है, जहां स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने बैडमिंटन प्रशिक्षण शुल्क में चार सौ फीसदी की भारी बढ़ोतरी कर दी है। इंडोर हॉल में करीब तीन महीने के लंबे अंतराल के बाद प्रशिक्षण तो दोबारा शुरू किया गया, लेकिन अब खिलाड़ियों को हर महीने एक हजार रुपये के बजाय सीधे चार हजार रुपये की भारी-भरकम फीस देनी होगी। स्मार्ट सिटी के अभियंता सौमित्र के अनुसार, बैडमिंटन प्रशिक्षण का नया मासिक शुल्क चार हजार रुपये ही निर्धारित किया गया है, हालांकि राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को अपना प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने पर फीस में बीस प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

इस फैसले के बाद सिगरा स्टेडियम में खिलाड़ियों और अभिभावकों के बीच भारी आक्रोश देखा जा रहा है। बैडमिंटन खिलाड़ी निखिल ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी अधिक बढ़ोतरी से कई प्रतिभाशाली बच्चे खेल छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने सरकार के खेल प्रोत्साहन के दावों को आड़े हाथों लेते हुए सवाल उठाया कि एक तरफ जहां खेलों को बढ़ावा देने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ सामान्य और गरीब परिवारों के बच्चों के लिए खेल जारी रखना अब बेहद मुश्किल हो गया है। इससे यह गंभीर सवाल खड़ा होता है कि यह कदम खेल को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है या केवल कमाई का जरिया बनाने के लिए।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मेरठ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस वाहन में मौजूद अधिवक्ता रवि गौतम के साथ एसएसपी मेरठ अविनाश पांडेय द्वारा कथित मारपीट और संबंधित पुलिस कार्रवाई के मामले में केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा की गई शिकायत पर की गई है, जिसके बाद आयोग ने केस संख्या 14615/24/54/2026 दर्ज किया है। अमिताभ ठाकुर ने अपनी शिकायत में इस घटना से जुड़े वीडियो एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित कराने, अधिवक्ता रवि गौतम का स्वतंत्र बयान दर्ज कराने और पूरे मामले की मेरठ पुलिस से स्वतंत्र जांच कराए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिस के प्रभावी नियंत्रण में मौजूद किसी भी व्यक्ति के साथ किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा कथित तौर पर मारपीट किया जाना गंभीर मानवाधिकार और पुलिस जवाबदेही का विषय है। उन्होंने आयोग से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर उत्तरदायित्व निर्धारित करने और दोषियों के खिलाफ समुचित कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।
    2
    उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मेरठ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस वाहन में मौजूद अधिवक्ता रवि गौतम के साथ एसएसपी मेरठ अविनाश पांडेय द्वारा कथित मारपीट और संबंधित पुलिस कार्रवाई के मामले में केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा की गई शिकायत पर की गई है, जिसके बाद आयोग ने केस संख्या 14615/24/54/2026 दर्ज किया है।

अमिताभ ठाकुर ने अपनी शिकायत में इस घटना से जुड़े वीडियो एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित कराने, अधिवक्ता रवि गौतम का स्वतंत्र बयान दर्ज कराने और पूरे मामले की मेरठ पुलिस से स्वतंत्र जांच कराए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिस के प्रभावी नियंत्रण में मौजूद किसी भी व्यक्ति के साथ किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा कथित तौर पर मारपीट किया जाना गंभीर मानवाधिकार और पुलिस जवाबदेही का विषय है। उन्होंने आयोग से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर उत्तरदायित्व निर्धारित करने और दोषियों के खिलाफ समुचित कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में पूजा-अर्चना और गौ सेवा करने के बाद 'एक पेड़ मां के नाम' पौधारोपण महायज्ञ 2026 का शुभारंभ किया। इस महाअभियान के तहत सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को 35 करोड़ पौधे रोपने का संकल्प दिलाया। इस अभियान को राज्य भर में जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह 8 बजे तक उत्तर प्रदेश के 11,206 स्थलों पर एक करोड़ पौधे रोपे जा चुके थे, जो सुबह 10 बजे तक बढ़कर एक करोड़ 40 लाख पौधों तक पहुंच गए। इस महाअभियान में विभिन्न सरकारी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्कूल-कॉलेजों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मां के नाम पर पेड़ लगाकर प्रकृति के प्रति सम्मान प्रकट करना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान केवल एक पौधारोपण कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और हरित उत्तर प्रदेश बनाने का हमारा संकल्प है।
    1
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में पूजा-अर्चना और गौ सेवा करने के बाद 'एक पेड़ मां के नाम' पौधारोपण महायज्ञ 2026 का शुभारंभ किया। इस महाअभियान के तहत सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को 35 करोड़ पौधे रोपने का संकल्प दिलाया। इस अभियान को राज्य भर में जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह 8 बजे तक उत्तर प्रदेश के 11,206 स्थलों पर एक करोड़ पौधे रोपे जा चुके थे, जो सुबह 10 बजे तक बढ़कर एक करोड़ 40 लाख पौधों तक पहुंच गए।

इस महाअभियान में विभिन्न सरकारी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्कूल-कॉलेजों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मां के नाम पर पेड़ लगाकर प्रकृति के प्रति सम्मान प्रकट करना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान केवल एक पौधारोपण कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और हरित उत्तर प्रदेश बनाने का हमारा संकल्प है।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चंदौली में आयोजित पौधारोपण महाअभियान के अंतर्गत जनता न्यूज़ टीवी के ब्यूरो चीफ राजमणी पाण्डेय ने 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया है।
    1
    चंदौली में आयोजित पौधारोपण महाअभियान के अंतर्गत जनता न्यूज़ टीवी के ब्यूरो चीफ राजमणी पाण्डेय ने 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया है।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • वाराणसी के सदर में डॉ. दयाशंकर मिश्र ने जनसंख्या के अनुपात में वृक्षों की संख्या बढ़ाने को जरूरी बताया है।
    1
    वाराणसी के सदर में डॉ. दयाशंकर मिश्र ने जनसंख्या के अनुपात में वृक्षों की संख्या बढ़ाने को जरूरी बताया है।
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Grain Trader सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • जनता न्यूज़ टीवी के ब्यूरो चीफ राजमणी पाण्डेय के अनुसार, चंदौली के चहनियां में स्कार्पियो और टेम्पू के बीच भीषण टक्कर हो गई है। इस सड़क हादसे में टेम्पू चालक की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
    1
    जनता न्यूज़ टीवी के ब्यूरो चीफ राजमणी पाण्डेय के अनुसार, चंदौली के चहनियां में स्कार्पियो और टेम्पू के बीच भीषण टक्कर हो गई है। इस सड़क हादसे में टेम्पू चालक की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.